Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

इंदौर कोर्ट में अक्षयकांति बम के खिलाफ नया आवेदन:जमानत रद्द करने की मांग; कोर्ट से गैरहाजिर रहे बम…..

कांग्रेस से बीजेपी में आए अक्षय कांति बम के खिलाफ 17 साल पुराने जमीन विवाद मामले में शुक्रवार को इंदौर जिला कोर्ट में एक नया आवेदन लगाया गया है। बम पर पिछली पेशी में धारा 307 बढ़वाने वाले जमीन मालिक ने कहा कि अब बम की जमानत रद्द की जाए। मामले में आगजनी की धारा 436 बढ़वाने के संबंध में भी सुनवाई होना है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक बम कोर्ट में पेश नहीं हुए। उन्होंने और उनके कांति बम ने हाजिरी माफी का आवेदन लगाया है। बता दें कि खजराना के युनूस पटेल से अक्षय और कांति का जमीन विवाद था। 2007 में इसे लेकर पथराव, बलवा आदि का मामला दर्ज कराया गया था। इसी की सुनवाई के दौरान पिछली पेशी में पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 293, 323, 506,147,148 के अलावा धारा 307 भी बढ़ा दी गई थी।

बता दें इस केस में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि नीलेश श्रीवास्तव ने आरोपियों को 10 मई को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। फरियादी के धारा 161 में दिए गए बयान को आधार मानते हुए कोर्ट ने खजराना थाना प्रभारी को केस डायरी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही धारा 428 के तहत अभियुक्तों की अभिरक्षा की अवधि का प्रमाण पत्र भी प्रकरण में संलग्न करने के लिए कहा गया है।

फरियादी के वकील मुकेश देवल के मुताबिक प्रकरण पिछले 17 साल से चल रहा है। 24 अप्रैल को मामले की सुनवाई थी। इसमें कोर्ट ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने के निदेश दिए थे। हमने आज कोर्ट में बम की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन लगाया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश होना है।

इंदौर कोर्ट में अक्षयकांति बम के खिलाफ नया आवेदन:जमानत रद्द करने की मांग; कोर्ट से गैरहाजिर रहे बम….. Read More »

अपना डांस देखकर चिड़ गईं ममता, दिए कार्रवाई के आदेश

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के ऊपर बनाए गए मीम का वीडियो ट्रेंड होने के बाद अब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का भी एक ऐसा ही डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीएम मोदी का चेहरा लगाकर हाल ही में एक एनीमेटिड वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसको खुद पीएम मोदी ने शेयर किया था। हालांकि जब ऐसा ही एक वीडियो पश्चिम बंगाल से सीएम ममता बनर्जी का अपलोड किया गया तो बंगाल की सीएम उस पर गुस्सा हो गईं। दीदी की कोलकाता पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को गिरफ्तार करने की चेतावनी दे डाली। हालांकि बाद में चेतावनी वाले ट्वीट को भी एक्स से डिलीट कर दिया गया।

अपना डांस देखकर चिड़ गईं ममता, दिए कार्रवाई के आदेश Read More »

पाकिस्तान को सम्मान दे भारत, उनके पास परमाणु बम हैं- अय्यर

विरासत टैक्स और भारतीयों को लेकर रंगभेदी टिप्पणी करने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बाद अब कांग्रेस के एक और नेता का बयान सामने आया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर एक विवादित बयान दिया है। अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि पड़ोसी मुल्क के पास परमाणु बम हैं। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं। अय्यर ने कहा कि भारत को ये नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास भी परमाणु हैं। मुझे ये समझ नहीं आता कि मौजूदा सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे, क्योंकि वहां आतंकवाद है। ये समझना जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है, वर्ना पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल इन बम का इस्तेमाल कर सकता है।
उन्होंने चेताते हुए कहा कि उनके पास परमाणु बम हैं। हमारे पास भी हैं, लेकिन क्या होगा… अगर कोई पागल लाहौर में ये बम गिराने का फैसला कर ले! इस रेडिएशन को अमृतसर पहुंचने में आठ सेकंड भी नहीं लगेंगे। अगर हम उनकी इज्जत करेंगे तो वे शांत बने रहेंगे, लेकिन अगर हम उन्हें छोटा दिखाते रहेंगे तो कोई पागल आएगा और बम गिरा देगा।

पाकिस्तान को सम्मान दे भारत, उनके पास परमाणु बम हैं- अय्यर Read More »

तीन साल में 123 चुनाव, कोई नेता अरेस्ट ही नहीं हो पाएगा : ईडी

नई दिल्ली, एजेंसी।
पिछले 3 वर्षों में करीब 123 चुनाव हुए हैं। चाहे नगरपालिका को हों या पंचायत का… हर चुनाव अहम् है। अगर जेल में बंद व्यक्ति इसी तरह किसी ना किसी चुनाव में प्रचार के लिए जमानत मांगेगा तो जांच के दायरे से बाहर हो जाएगा। अपराधी प्रचार के नाम पर जमानत मांगेंगे और हर चुनाव में ऐसी आवेदन दाखिल करेंगे। यदि चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है तो फिर किसी भी राजनेता को गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा और ना ही न्यायिक हिरासत में रखा जा सकेगा, क्योंकि चुनाव पूरे साल होते रहते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए यह बात ईडी ने कही है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया और केजरीवाल की जमानत का विरोध किया है। ईडी ने कहा- चुनाव प्रचार ना मौलिक अधिकार है और ना ही संवैधानिक या कानूनी। केजरीवाल को जमानत मिलने की स्थिति में बेईमान नेताओं को चुनाव की आड़ में बचने का मौका मिल जाएगा। आम चुनाव में प्रचार के लिए केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से गलत परंपरा बनेगी। इससे सभी बेईमानी और भ्रष्टाचार के आरोपी राजनेताओं को चुनाव की आड़ में अपराध करने और जांच से बचने का मौका मिलेगा। अपने 44 पेज के हलफनामे में ईडी ने एक चार्ट के जरिए पांच साल के चुनावों का ब्योरा दिया है। इसमें बताया है कि अब तक जेल से चुनाव लड़ने वाले किसी भी नेता को प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई।

तीन साल में 123 चुनाव, कोई नेता अरेस्ट ही नहीं हो पाएगा : ईडी Read More »

दिग्विजय की जीत के लिए श्मशान में तंत्र साधना

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
लोकसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवार एक तरफ अपनी जीत के लिए जतन करने में जुटे हैं, तो वही उनके समर्थक भी अपने नेता की जीत के लिए विशेष जतन करने में जुटे है, ताकि उनके नेता इस चुनावी रण में विजय श्री हासिल कर सके। श्योपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया। यहां सोमवार की आधी रात एक कांग्रेस समर्थक व्यक्ति श्मशान घाट में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मुरैना प्रत्याशी सत्यपालसिंह की जीत के लिए तांत्रिक क्रिया करता नजर आया।
तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के लिए शमशान में देर रात विशेष तंत्र क्रिया के साथ साधना कर रहा था। राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मुरैना श्योपुर के कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार की जीत के लिए यह व्यक्ति श्मशान के अंदर तंत्र साधना कर रहा था। श्योपुर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रदीप जाट ने देर रात श्मशान में दोनों नेताओं की जीत के लिए विशेष पूजा पाठ करते हुए तंत्र साधना के साथ हवन किया। शमशान में दोनो नेताओं की जीत के लिए तंत्र साधना करने वाले एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रदीप जाट ने इस पूजा में दिग्विजय और नीटू सिकरवार की जीत की दुआएं मांगी।

दिग्विजय की जीत के लिए श्मशान में तंत्र साधना Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights