Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

सूबे की 15 नदियों का संरक्षण करेगी शिवराज सरकार

मध्यप्रदेश की नदियों को पुनर्जीवित और संरक्षित करने के लिए सरकार थ्री डी कार्ययोजना (मास्टर प्लान) तैयार करवा रही है। पहले चरण में नदी से संबंधित समस्त जानकारी (शुद्धता का स्तर, लंबाई, प्रमुख घाट, इनके आसपास आबादी, जलस्तर और जिलों से जुड़ा डाटा) एकत्र की जा रही है। यह भी देखा जाएगा कि नदियां कहां प्रदूषित हो रही हैं और कहां उनकी धारा टूट रही है। कार्ययोजना तैयार होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर उनके संरक्षण के उपाय किए जाएंगे।
प्रदेश में 207 छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं। पहले चरण में चंबल, ताप्ती, बेतवा, केन, तवा, सोन, क्षिप्रा, सिंध, वेनगंगा, शक्कर, कालीसिंध, वर्धा, कुंवारी, पार्वती, गार आदि नदियों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एक दर्जन से अधिक नदियों की स्थिति खराब है। कुछ की धारा अपने उत्पत्ति स्थल के करीब ही टूटने लगी हैं, तो कुछ उत्पत्ति स्थल के करीब से ही प्रदूषित हो गई हैं। इनमें सैकड़ों गंदे नाले मिल रहे हैं। इसका डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
उद्गम से अंतिम छोर तक होगा सर्वे: नदी संरक्षण कार्ययोजना में नदियों के उद्गम स्थल से आखिरी छोर तक का सर्वे होगा। इसमें नदी की श्रेणी (रेतीली, चट्टानी, मैदानी, दलदली) देखी जाएगी। यह भी देखेंगे कि नदी में किस-किस प्रजाति के जलीय जीव, वनस्पति है। सहायक या उप नदियों का खाका भी तैयार होगा। कार्ययोजना में नदियों के प्रदूषण स्तर की अध्ययन रिपोर्ट होगी। हर महीने प्रदूषण के स्तर की जांच होगी। शहरों के मास्टर प्लान की तरह कार्ययोजना सैटेलाइट इमेज से तैयार होगी।

त्रि-आयामी नक्शों से मिलेगी जानकारी
नदी के उच्चतम बाढ़ स्तर से थ्री डी नक्शे को बनाने की प्लानिंग है। इससे नदी की वास्तविक स्थिति की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी। पर्यावरण विभाग ने अब तक निकाले गए नदियों से जुड़े आदेश, प्रावधान और नदियों के संबंध में केंद्र के नियमों का अध्ययन प्रारंभ कर दिया है। प्रारंभिक खाका तैयार होने के बाद इससे जुड़े अन्य विभागों के अफसरों के साथ मंथन किया जाएगा। इसके बाद तय होगा कि कहां क्या काम किया जाना है।

सूबे की 15 नदियों का संरक्षण करेगी शिवराज सरकार Read More »

रतलाम-इंदौर, उज्जैन-फतेहाबाद दोहरीकरण की सैद्धांतिक मंजूरी मिली

आम बजट में इंदौर-खंडवा गेज परिवर्तन, इंदौर-उज्जैन डबलीकरण के साथ ही मनमाड़ और दाहोद प्रोजेक्ट के लिए अच्छी राशि मिली है। इसी कड़ी में अब इंदौर की दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल गई है। रतलाम मंडल के दो महत्वपूर्ण खंड रतलाम-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर इंदौर और उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज दोहरीकरण की कवायद शुरू हो गई है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि लंबे समय से हमारे द्वारा दोनों रेल खंड के दोहरीकरण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। पिछले दिनों रेलमंत्री से इस बारे में चर्चा की थी। केंद्र सरकार ने दोनों प्रोजेक्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के बाद भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। रतलाम-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर इंदौर के बीच 120 किमी और उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज के बीच 22 किमी की लाइन डाली जाएगी।

इंदौर को फायदा ही फायदा-नामजोशी
रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व वरिष्ठ सदस्य और रेलवे के जानकार नागेश नाम जोशी ने हिन्दुस्तान मेल को बताया कि इंदौर को रेलवे की तरफ से सौगात मिलने का सिलसिला जारी है। रेल लाइन दोहरीकरण प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद इंदौर को फायदे ही फायदे मिलेंगे, जहां ट्रेनों का आवागमन आसान हो जाएगा। वहीं, नई ट्रेन चलने के रास्ते भी खुल जाएंगे। नामजोशी के अनुसार दोनों प्रोजेक्ट को विशेष परियोजना में शामिल कर रेलवे ने खास तव्वजोंं दी है। इससे तेजी से काम शुरू होगा।

रतलाम-इंदौर, उज्जैन-फतेहाबाद दोहरीकरण की सैद्धांतिक मंजूरी मिली Read More »

धुएं से 50 से ज्यादा टाउनशिप के रहवासी होते रहे परेशान

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। नेमावर रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर में रविवार सुबह आग लग गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे, लेकिन रात तक सुलगती रही। जहरीले धुएं से आसपास की 50 से ज्यादा टाउनशिप के रहवासी दिनभर परेशान होते रहे। कुछ दिन पहले भी यहां आग लगी थी और तब भी दो-तीन दिन तक सुलगती रही थी। बदबूदार धुआं सांस लेने में रहवासियों को काफी दिक्कत पैदा करता है। फायर ब्रिगेड एसपी आरएस निगवाल के अनुसार, सुबह 6.56 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जब हम पहुंचे तो कचरे के ढेर में लगी थी। इसलिए हमने वहां 3 गाड़ियों में 25 से ज्यादा लोगों को भेजा। वे लगातार पानी डालते रहे। लपटों को बुझा दिया, लेकिन, अंदर सुलगती रही। रात 9 बजे तक 5 लाख लीटर पानी डाल दिया था। आग सोमवार तक ही बुझ पाएगी। इसलिए हमने 8-8 घंटे में टीम की ड्यूटी लगा रखी। गौरतलब है कि एक माह में ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग लगने की यह दूसरी घटना है।

नेमावर रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर में रविवार सुबह आग लग गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे, लेकिन रात तक सुलगती रही। जहरीले धुएं से आसपास की 50 से ज्यादा टाउनशिप के रहवासी दिनभर परेशान होते रहे। कुछ दिन पहले भी यहां आग लगी थी और तब भी दो-तीन दिन तक सुलगती रही थी। बदबूदार धुआं सांस लेने में रहवासियों को काफी दिक्कत पैदा करता है। फायर ब्रिगेड एसपी आरएस निगवाल के अनुसार, सुबह 6.56 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जब हम पहुंचे तो कचरे के ढेर में लगी थी। इसलिए हमने वहां 3 गाड़ियों में 25 से ज्यादा लोगों को भेजा। वे लगातार पानी डालते रहे। लपटों को बुझा दिया, लेकिन, अंदर सुलगती रही। रात 9 बजे तक 5 लाख लीटर पानी डाल दिया था। आग सोमवार तक ही बुझ पाएगी। इसलिए हमने 8-8 घंटे में टीम की ड्यूटी लगा रखी। गौरतलब है कि एक माह में ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग लगने की यह दूसरी घटना है।

धुएं से 50 से ज्यादा टाउनशिप के रहवासी होते रहे परेशान Read More »

ब्राह्मण महाकुंभ : चार जून को दिखाएंगे ताकत, 10 लाख लोगों को जोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव में सामाजिक संगठन अपने-अपने जनप्रतिनिधियों को टिकट की मांग करने के लिए ताकत दिखा रहे हैं। सिंधी समाज, साहू, चौरसिया, यादव समाज के बाद अब ब्राह्मण समाज भी ताकत दिखाएगा। इसके लिए 10 लाख ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित होंगे। ब्राह्मण समाज का महाकुंभ चार जून को भोपाल में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय गुफा मंदिर मानस भवन में हुई बैठक में लिया गया।
इस आयोजन को लेकर निर्विरोध रूप से गौरीशंकर शर्मा (काका) को ब्राह्मण समाज मप्र का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। काका ने बताया कि महाकुंभ को लेकर अभी जगह चिह्नित नहीं की गई। लाल परेड मैदान, भेल दशहरा मैदान सहित कुछ जगह चुनी हैं… सरकार जहां अनुमति दे दे। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान प्रदेशभर के करीब दस लाख से अधिक लोगों को जुटाने के लिए समाज के प्रतिनिधियों को संकल्प दिलाया गया।

ब्राह्मण आयोग का गठन, पुजारियों का वेतन बढ़ाने की भी मांग
इसमें ब्राह्मण समाज के पुजारियों का मानदेय 5,000 से 10,000 पुजारियों को प्रदान करने, तो वहीं मठ मंदिरों से लगी जमीन जो सरकार के अधिग्रहण में है, उसे मुक्त करने और ब्राह्मण आयोग का गठन मुख्य है। बैठक में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के 1000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि हम किसी भी राजनीतिक पार्टी के विरोध में नहीं हैं, ना ही समर्थन में है… यह समाज का एकजुटता का आयोजन है और इसमें समाज अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकजुटता का परिचय देगा। इस दौरान सिर्फ शासन से ब्राह्मण समाज को उपेक्षित नहीं करने को लेकर निवेदन किया जाएगा। इसके लिए कोर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें पूरे प्रदेश के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है। बैठक के बाद से सोमवार से ही ब्राह्मण समाज के लोग महाकुंभ की तैयारियों में जुट जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने व सरकार के समक्ष समाज की ताकत दिखाने ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व सदस्य घर-घर जाकर व इंटरनेट मीडिया के जरिए महाकुंभ में आने की अपील करेंगे।

ब्राह्मण महाकुंभ : चार जून को दिखाएंगे ताकत, 10 लाख लोगों को जोड़ेंगे Read More »

योजना के तहत मारी टक्कर, जांच उसी तरह हो : साध्वी प्रज्ञासिंह

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर के वाहन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना पांच दिन पुरानी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस को सांसद ने कहा है कि उनके वाहन में टक्कर एक योजना के तहत मारी गई है। इससे इसकी जांच भी उसी तरह होना चाहिए। कोहेफिजा थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, वहीं उनकी कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 13 अप्रैल की रात पौने दस बजे 74 बंगला बी-29 से कार से बैरागढ़ की ओर एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं। कार ड्राइवर अनूप चला रहा था। पीएसओ मनीष, उदय, धर्मेन्द्र, विवेक, पुष्पेन्द्र भी मेरे साथ कार में थे। उनकी कार खानूगांव चौराहे से आगे लालघाटी के तरफ पहुंची, तभी एक कार ने तेजी से उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी और भाग गया, जिसके बाद मेरे ड्राइवर अनूप ने उस कार का पीछा कर उसे आगे जाकर रोका।

हो सकती है कोई साजिश…
सांसद ने पुलिस को बताया कि उनकी कार को योजना के तहत टक्कर मारी गई है। इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपने नाम गुलरेज, आदिल, पंडित व एक अन्य बताया है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक जनार्दनप्रसाद मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

मिलती रही है धमकी, झेल रही हूंं आरोप
सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि वह एक बड़े प्रकरण में आरोप झेल रही हैं। उन्हें लगातार फोन पर धमकियां भी मिलती रही हैं। कई बार मैंने ऐसे लोगों पर प्रकरण दर्ज कराया है। मेरा जीवन में हमेशा ही ऐसे लोगों से जान का खतरा बना रहता है, इसलिए मुझे वाय स्तर की सुरक्षा दी गई है। जिस तरह से मेरी कार को टक्कर मारी गई है, उससे योजना के तहत घटना को अंजाम देना प्रतीत होता है।

योजना के तहत मारी टक्कर, जांच उसी तरह हो : साध्वी प्रज्ञासिंह Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights