Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Delhi Saket Court Firing: दिल्ली के साकेत कोर्ट में चलीं गोलियां, एक महिला घायल, पुलिस बल मौके पर मौजूद

Saket Court Firing Update: साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह फायरिंग हुई जिसमें दिल्ली की रहले वाली एक महिला घायल हो गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को 4 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की एक महिला घायल हो गई. गोलियों की आवाज सुन मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंच गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला आज अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी. वह एक मामले में गवाह है. इसी दौरान उसे गोली मार दी गई. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अदालत खुलते ही फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई. फायरिंग की शुरू होते ही लोग खौफ में आ गए और जान बचाने के इधर-उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आये थे. हमलवारों ने महिला को पहचानते ही चार गोली मारी. महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शी पुलिस की सहायता से महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार कराने के लिए ले गए. घटना के बाद जो वीडियो सामने आया है उसमें फायरिंग की घटना में घायल महिला लोगों की सहायता से खुद चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है. पीड़ित महिला दर्द से कराह भी रही है….

सीएम केजरीवाल ने दी केंद्र को नसीहत

दूसरी तरफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. यदि कानून व्यवस्था नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए. ताकि कोई और इसे कर ले. लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती.

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG पर कसा तंज

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री और आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने LG साहब के आने के बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है. कोर्ट में गोलियां चल रही हैं। दिल्ली पुलिस 350 करोड़ के भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.

Delhi Saket Court Firing: दिल्ली के साकेत कोर्ट में चलीं गोलियां, एक महिला घायल, पुलिस बल मौके पर मौजूद Read More »

Jammu Kashmir: पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में लगी आग, चार जवानों की गई जान

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें चार जवान जान गंवा चुके हैं।

जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में संदिग्ध विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि  प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि जिले के सिंबोल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर की रसोई में संदिग्ध विस्फोट हुआ है। बुधवार को अब्बास और उसका भाई गुच्छी (जंगली सब्जी) लेने के लिए पास के जंगल गए थे। इस दौरान उन्हें एक लावारिस जंग लगी एक वस्तु मिली, जिसे वे घर ले आए। रसोई में गर्म करते समय वस्तु में विस्फोट हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jammu Kashmir: पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में लगी आग, चार जवानों की गई जान Read More »

Pamela Chopra Death: नहीं रहीं यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, 85 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस….

फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। पामेला मशहूर गायिका थीं और अपने पति यश चोपड़ा की कई फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया। बता दें कि पामेला आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं। यश राज फिल्म्स के इंस्टाग्राम पेज पर भी पामेला चोपड़ा के निधन की सूचना साझा की गई है। साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बहुत भारी दिल के साथ चोपड़ा परिवार यह सूचित कर रहा है कि आज सुबह पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में आपकी सांत्वनाओं के लिए हम आभारी हैं और आपसे निवेदन है कि परिवार की निजता का सम्मान करें।’ 

पामेला चोपड़ा के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। फिलहाल प्राप्त जानकारी के मुताबिक पामेला चोपड़ा का निधन आज सवेरे हुआ है। पामेला अभिनेत्री रानी मुखर्जी की सास थीं। अपने पति यश चोपड़ा के निधन के करीब 11 वर्ष बाद पामेला भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 

85 वर्षीय पामेला चोपड़ा आखिरी बार यशराज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा की यात्रा और यशराज फिल्म्स (YRF) पर बात की थीं।

पामेला चोपड़ा एक मशहूर सिंगर, फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर थीं। पामेला चोपड़ा ने ‘कभी कभी’, ‘दूसरा आदमी’, ‘त्रिशूल’, ‘चांदनी’, ‘लम्हे’, ‘डर’, ‘सिलसिला’, ‘काला पत्थर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ समेत पति यश चोपड़ा की कई फिल्मों में गाने गाए।

Pamela Chopra Death: नहीं रहीं यश चोपड़ा की पत्नी पामेला, 85 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस…. Read More »

विश्व में चावल की कमी 20 सालो में सबसे बड़ी होने वाली है……

चावल का उत्पादन अमेरिका से लेकर चीन और यूरोपीय संघ तक गिर रहा है। इसके परिणामस्वरूप पूरे ग्रह में 3.5 बिलियन से अधिक लोगों के लिए कीमतें बढ़ रही हैं, विशेष रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र जो दुनिया में लगभग 90 प्रतिशत चावल की खपत करता है।

फिच सॉल्यूशंस ने कहा कि विश्व स्तर पर चावल बाजार 2023 में 20 वर्षों में अपनी सबसे बड़ी कमी को पूरा करने के लिए तैयार है। सीएनबीसी ने विश्लेषकों का हवाला देते हुए बताया कि दुनिया में सबसे अधिक खेती वाले अनाज में से एक के लिए इस परिमाण की कमी प्रमुख आयातकों को नुकसान पहुंचाएगी। फिच सॉल्यूशंस के कमोडिटी एनालिस्ट चार्ल्स हार्ड ने सीएनबीसी को एक साक्षात्कार में बताया कि वैश्विक स्तर पर, वैश्विक चावल की कमी का सबसे स्पष्ट प्रभाव रहा है, और अभी भी चावल की दशक-उच्च कीमतें हैं।

हाल ही में फिच सॉल्यूशंस कंट्री रिस्क एंड इंडस्ट्री रिसर्च ने कहा कि चावल की कीमतें 2024 तक वर्तमान उच्च स्तर के आसपास रहने की संभावना है। CNBC ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि चावल की कीमत 2023 YTD के माध्यम से औसतन $17.30 प्रति cwt थी और 2024 में केवल 14.50% प्रति cwt तक कम होगी। Cwt एक इकाई है जो चावल जैसी कुछ वस्तुओं को मापती है। हार्ट ने सीएनबीसी को बताया, “यह देखते हुए कि एशिया के कई बाजारों में चावल मुख्य खाद्य वस्तु है, कीमतें खाद्य मूल्य मुद्रास्फीति और खाद्य सुरक्षा का एक प्रमुख निर्धारक हैं, विशेष रूप से सबसे गरीब परिवारों के लिए।” सीएनबीसी ने बताया कि रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2022/23 के लिए चावल की वैश्विक कमी 8.7 मिलियन टन होगी। हार्ट ने कहा कि यह 2003/04 के बाद से सबसे बड़ा वैश्विक चावल घाटा होगा, जब विश्व स्तर पर चावल के बाजारों ने 18.6 मिलियन टन की कमी पैदा की थी।

भारत, जो चावल का दुनिया का शीर्ष निर्यातक है, ने बढ़ती मुद्रास्फीति की पृष्ठभूमि में अपने टूटे हुए चावल के निर्यात पर अंकुश लगाया है। पिछले तीन वर्षों में, COVID-19 महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध, रूस पर प्रतिबंध, चीन की शून्य-कोविड नीति जैसे कारकों के परिणामस्वरूप मांग-आपूर्ति बेमेल हुई है, जिसके परिणामस्वरूप कीमतें बढ़ी हैं। यूएस फेड के नक्शेकदम पर चलते हुए दुनिया भर के केंद्रीय बैंक बढ़ती महंगाई से लड़ने के लिए अपनी उधार दरों में वृद्धि कर रहे हैं। अब दुनिया संभावित वैश्विक मंदी और संभावित मंदी की ओर देख रही है। इन सभी कारकों के साथ-साथ प्रमुख उत्पादक राज्यों में औसत से कम मानसून वर्षा के कारण उत्पादन पर चिंता के कारण, भारत ने भी सितंबर 2022 में टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया और विभिन्न अन्य ग्रेड पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया।

इन प्रतिबंधों के बावजूद, भारत का चावल निर्यात 2022 में 3.5 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 22.26 मिलियन टन हो गया, जो अगले चार सबसे बड़े निर्यातकों – थाईलैंड, वियतनाम, पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के संयुक्त शिपमेंट से अधिक था।

विश्व में चावल की कमी 20 सालो में सबसे बड़ी होने वाली है…… Read More »

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की अर्जी खारिज, सूरत सेशंस कोर्ट से नहीं मिली राहत

Rahul Gandhi Defamation Case: सूरत की एक सत्र अदालत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका खारिज हो गई है।

मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत सेशंस कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है। राहुल गांधी ने उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। बता दें कि सूरत की एक सत्र अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी। अब सेशंस कोर्ट से भी राहुल गांधी को निराशा हाथ लगी है। राहुल गांधी अब राहत के लिए उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं। 

ये है पूरा मामला
दरअसल, 2019 में मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में 23 मार्च को सूरत की सीजेएम कोर्ट ने धारा 504 के तहत राहुल को दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, कोर्ट ने फैसले पर अमल के लिए 30 दिन की मोहलत भी दी थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

सुप्रीम कोर्ट राहुल गांधी को लगाई फटकार
इस मामले में सुनवाई के दौरान पूर्णेश मोदी की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मानहानि के मामले चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई है। पीएम मोदी के वकील हर्ष टोलिया ने कहा कि राहुल गांधी कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद भी कह रहे हैं कि कोई गलती नहीं की। कोर्ट से मिली सजा के कारण राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया गया है, लेकिन वे चुनाव और उसकी जीत का तर्क दे रहे हैं। वकील ने कहा कि राहुल गांधी को सही सजा मिली है, जब वे रैली को संबोधित कर रहे थे, तब वे पूरी तरह होश में थे। वहीं यदि कोर्ट आज अपील मंजूर करती है तो इससे राहुल गांधी को राहत मिल सकती है।

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की अर्जी खारिज, सूरत सेशंस कोर्ट से नहीं मिली राहत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights