Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मस्जिद में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन…..

जनसंपर्क समिति के प्रभारी खुजेमा पेटी वाला ने कहा कि रमजान के दौरान शहर और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हमारे सदस्य प्रार्थना और एकता की भावना से अपनी स्थानीय मस्जिदों और सामुदायिक केंद्रों में एकत्र हुए। समाजजन ने सामुदायिक भोजन की मेजबानी की, कुरान पाठ कंठस्थ करने के कार्यक्रमों का आयोजन किया और विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियों को अंजाम दिया। दुनियाभर के दाऊदी बोहरा समाज के लिए ईद-उल-फितर परिवार और दोस्तों के साथ अपने बंधन को मजबूत करने और एक-दूसरे के प्रति दया, उदारता और करुणा के मूल्यों को अपनाने का एक अवसर है।

मस्जिद में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन….. Read More »

शांति, भाईचारा और एकता की मिसाल पेश करेगा इंदौर

आगामी त्योहार और धार्मिक आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। त्योहार और धार्मिक आयोजनों के मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाई रखी जाएगी और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। शांति, भाईचारा और एकता की मिसाल पेश करेगा इंदौर।
जिले में आगामी ईद सहित अन्य त्योहार और धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजय देव शर्मा, आरएस मंडलोई, इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में आगामी पर्व, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि शांति, एकता, भाईचारे एवं सांप्रदायिक सोहार्द की इंदौर की गौरवशाली परम्परा को हर हाल में कायम रखा जाएगा। सभी मिलकर त्योहारों को इंदौर की गंगा-जमुनी परम्परा के अनुरूप मनाएंगे। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने त्योहारों के दौरान रखे जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में बताया। उन्होंने अपने-अपने सुझाव भी दिए।
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि आगामी त्योहार भी इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप शांति के साथ मने। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, यह हम सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है। शांति समिति के सदस्य अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। आमजन के बीच में पहुंचें और जनता से सीधा संवाद रखें। पुलिस और प्रशासन द्वारा भी सीधा संवाद आमजन से रखा जा रहा है। पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने कहा, इंदौर ध्वनि प्रदूषण फ्री शहर भी बने। इसके लिए हम सब मिलकर जागरूकता अभियान जनांदोलन के रूप में चलाएं।
उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण समाप्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पूरा पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर में मादक पदार्थों के अवैध विक्रय पर सख्ती से रोक लगाने की कार्रवाई शुरू की गई है। मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय की सप्लाई चेन को तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाई रखी जाएगी।

शांति, भाईचारा और एकता की मिसाल पेश करेगा इंदौर Read More »

विराट कोहली की कप्तानी में 24 रन से जीता बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 24 रनों से हरा दिया है। इस मैच में विराट कोहली बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे थे। इस हफ्ते 5वीं टीम ने घर में मैच गंवाया है। पंजाब से पहले, बुधवार को जयपुर में राजस्थान, मंगलवार को हैदराबाद में एसआरएच, सोमवार को बेंगलुरु में आरसीबी और रविवार को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को पराजय झेलनी पड़ी है। यह बेंगलुरु की इस सीजन की तीसरी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल के 5वें नंबर पर आ गई है। ओवरआॅल हेड टु हेड पर नजर डालें तो यह बेंगलुरु की पंजाब पर 14वीं जीत है। दोनों के बीच 31 मुकाबले हुए हैं। इसमें से 17 पंजाब के पक्ष में रहे हैं।
चंडीगढ़ के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में पंजाब 18.2 ओवर में 150 रन पर आॅलआउट हो गई।

कोहली-डु प्लेसिस के बीच
शतकीय साझेदारी
कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने बेंगलुरु को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने 98 बॉल पर 137 रन की साझेदारी की। 556 दिन बाद बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने लीग में 48वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 40 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। विराट ने सीजन का चौथा अर्धशतक जमाया है। कोहली ने 47 बॉल पर 125.53 के स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए। कोहली की पारी में 5 चौके और एक सिक्स शामिल था। उनके आईपीएल में 600 चौके भी पूरे हो गए।

विराट कोहली की कप्तानी में 24 रन से जीता बेंगलुरु Read More »

चैंपियन लीग : बेनफिका से ड्रॉ के बाद इंटर मिलान सेमीफाइनल में पहुंचा

मिलान, एजेंसी। इंटर मिलान ने बेनफिका से क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण का मैच 3-3 से ड्रॉ छूटने के बावजूद चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान से होगा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इंटर मिलान की टीम पुर्तगाल के क्लब पर 5-3 के कुल योग से जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही। उसने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण का मैच 2-0 से जीता था। एसी मिलान ने मंगलवार को खेले गए मैच में नैपोली को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इंटर मिलान की तरफ से निकोलो बरेला ने पहला गोल किया, लेकिन फ्रेड्रिक आॅर्सनेस ने हाफटाइम से कुछ देर पहले बेनफिका को बराबरी दिला दी। लुटारो मार्टिनेज और स्थानापन्न जोकिन कोरीया ने दूसरे हाफ में इंटर मिलान को 3-1 से आगे कर दिया। जब इंटर मिलान की जीत सुनिश्चित लग रही थी तब बेनफिका की तरफ से एंटोनियो सिल्वा और पेटार मूसा ने अंतिम 10 मिनट में गोल किए।

चैंपियन लीग : बेनफिका से ड्रॉ के बाद इंटर मिलान सेमीफाइनल में पहुंचा Read More »

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति हुर्इं स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परणीति चोपड़ा इन दिनों आप नेता राघव चड्ढा संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि परिणीति और राघव रिलेशनशिप में हैं और जल्दी ही शादी कर सकते हैं। इसी बीच परिणीति को हाल ही में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लश करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में परिणीति स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ व्हाइट पैंट पहना हुआ है।
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये अपनी शादी के कपड़ों का आॅर्डर देने आई हैं मनीष मल्होत्रा को। वहीं दूसरे ने लिखा, मुझे लगता है परिणीति पूरी तरह प्यार में हैं। इसके अलावा कई फैंस ने परिणीति को बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। राघव और परिणीति काफी समय से एक-दूसरे को पसंद करते हैं और उनका परिवार भी रिश्ते के लिए राजी है। हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। दोनों ने लंच और डिनर किया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें लाइमलाइट में आई थी। हाल ही में परिणीति ने राघव चड्ढा के साथ शादी की अफवाहों के बारे में लाइफस्टाइल एशिया से बातचीत की थी। उन्होंने बताया है कि किस तरह से लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद दिलचस्पी रख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इन अफवाहों पर जवाब तब देंगी, जब उन्हें सही लगेगा। परिणीति ने कहा- मीडिया के जरिए मेरे बारे में चर्चा करने और लाइन क्रॉस करने में बहुत थोड़ा सा अंतर होता है।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति हुर्इं स्पॉट Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights