Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

विराट कोहली की कप्तानी में 24 रन से जीता बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 24 रनों से हरा दिया है। इस मैच में विराट कोहली बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे थे। इस हफ्ते 5वीं टीम ने घर में मैच गंवाया है। पंजाब से पहले, बुधवार को जयपुर में राजस्थान, मंगलवार को हैदराबाद में एसआरएच, सोमवार को बेंगलुरु में आरसीबी और रविवार को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को पराजय झेलनी पड़ी है। यह बेंगलुरु की इस सीजन की तीसरी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल के 5वें नंबर पर आ गई है। ओवरआॅल हेड टु हेड पर नजर डालें तो यह बेंगलुरु की पंजाब पर 14वीं जीत है। दोनों के बीच 31 मुकाबले हुए हैं। इसमें से 17 पंजाब के पक्ष में रहे हैं।
चंडीगढ़ के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में पंजाब 18.2 ओवर में 150 रन पर आॅलआउट हो गई।

कोहली-डु प्लेसिस के बीच
शतकीय साझेदारी
कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने बेंगलुरु को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने 98 बॉल पर 137 रन की साझेदारी की। 556 दिन बाद बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने लीग में 48वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 40 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। विराट ने सीजन का चौथा अर्धशतक जमाया है। कोहली ने 47 बॉल पर 125.53 के स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए। कोहली की पारी में 5 चौके और एक सिक्स शामिल था। उनके आईपीएल में 600 चौके भी पूरे हो गए।

विराट कोहली की कप्तानी में 24 रन से जीता बेंगलुरु Read More »

चैंपियन लीग : बेनफिका से ड्रॉ के बाद इंटर मिलान सेमीफाइनल में पहुंचा

मिलान, एजेंसी। इंटर मिलान ने बेनफिका से क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण का मैच 3-3 से ड्रॉ छूटने के बावजूद चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान से होगा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इंटर मिलान की टीम पुर्तगाल के क्लब पर 5-3 के कुल योग से जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही। उसने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण का मैच 2-0 से जीता था। एसी मिलान ने मंगलवार को खेले गए मैच में नैपोली को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इंटर मिलान की तरफ से निकोलो बरेला ने पहला गोल किया, लेकिन फ्रेड्रिक आॅर्सनेस ने हाफटाइम से कुछ देर पहले बेनफिका को बराबरी दिला दी। लुटारो मार्टिनेज और स्थानापन्न जोकिन कोरीया ने दूसरे हाफ में इंटर मिलान को 3-1 से आगे कर दिया। जब इंटर मिलान की जीत सुनिश्चित लग रही थी तब बेनफिका की तरफ से एंटोनियो सिल्वा और पेटार मूसा ने अंतिम 10 मिनट में गोल किए।

चैंपियन लीग : बेनफिका से ड्रॉ के बाद इंटर मिलान सेमीफाइनल में पहुंचा Read More »

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति हुर्इं स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परणीति चोपड़ा इन दिनों आप नेता राघव चड्ढा संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि परिणीति और राघव रिलेशनशिप में हैं और जल्दी ही शादी कर सकते हैं। इसी बीच परिणीति को हाल ही में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लश करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में परिणीति स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ व्हाइट पैंट पहना हुआ है।
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये अपनी शादी के कपड़ों का आॅर्डर देने आई हैं मनीष मल्होत्रा को। वहीं दूसरे ने लिखा, मुझे लगता है परिणीति पूरी तरह प्यार में हैं। इसके अलावा कई फैंस ने परिणीति को बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। राघव और परिणीति काफी समय से एक-दूसरे को पसंद करते हैं और उनका परिवार भी रिश्ते के लिए राजी है। हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। दोनों ने लंच और डिनर किया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें लाइमलाइट में आई थी। हाल ही में परिणीति ने राघव चड्ढा के साथ शादी की अफवाहों के बारे में लाइफस्टाइल एशिया से बातचीत की थी। उन्होंने बताया है कि किस तरह से लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद दिलचस्पी रख रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इन अफवाहों पर जवाब तब देंगी, जब उन्हें सही लगेगा। परिणीति ने कहा- मीडिया के जरिए मेरे बारे में चर्चा करने और लाइन क्रॉस करने में बहुत थोड़ा सा अंतर होता है।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति हुर्इं स्पॉट Read More »

12 मई को रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेबसीरीज दहाड़

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज दहाड़ 12 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। सोनाक्षी वेब सीरीज दहाड़ में पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी। अमेजॉन प्राइम और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वेब सीरीज की पहली झलक शेयर की है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक सख्त पुलिस अफसर के अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस वेब सीरीज में विजय वर्मा, सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। जोया अख्तर और रीमा कागती की बनाई गई यह वेब सीरीज भारत की पहली ऐसी वेब सीरीज है, जो बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में रिलीज की गई। फरवरी में इसका प्रीमियर होने के बाद अब यह अमेजॉन पर 12 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है।

12 मई को रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेबसीरीज दहाड़ Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म अफवाह का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म अफवाह का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म अफवाह सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित और लिखित थ्रिलर फिल्म है। निर्माता अनुभव सिन्हा ने कहा, फिल्म अफवाह में सुधीर के साथ काम करना एक समृद्ध अनुभव रहा है। मेरा मानना है कि अफवाह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है, जो उच्च कोटि वाली फिल्मों के निर्माण के हमारे उद्देश्य को पूरा करती है। निर्देशक सुधीर मिश्रा ने कहा, क्या होगा यदि राक्षस आपका पीछा कर रहा है यह एक खूनी अफवाह है? मूल रूप से आप डरे हुए हैं, क्योंकि छिपाने के लिए कोई जगह नहीं है। राक्षस हमेशा आपसे पहले वहां पहुंच जाएगा। इससे भी बुरी बात यह है कि कभी-कभी राक्षस एक दोस्त या प्रेमी या माता-पिता की रूप में आ जाता है। यदि यह एक अच्छी थ्रिलर का आधार नहीं है, तो मुझे नहीं पता कि क्या है! इस समय मैं बस मेरी प्रतिक्रिया पेश कर रहा हूं। फिल्म अफवाह में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूमि पेडनेकर, शारिब हाशमी, सुमित कौल, सुमित व्यास, रॉकी रैना और टीजे भानु हैं। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा ने अपने बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत किया है। यह फिल्म 5 मई को रिलीज होगी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की फिल्म अफवाह का ट्रेलर रिलीज Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights