कोहली की कप्तानी में लगातार दूसरा मैच जीता बेंगलुरु
बेंगलुरु, एजेंसी। ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की शतकीय साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराया। यह बेंगलुरु की राजस्थान पर ओवरआॅल 14वीं जीत है। दोनों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 12 राजस्थान ने जीते हैं। मौजूदा सीजन की बात करें तो यह बेंगलुरु की 7 मैचों में चौथी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल के 5 नंबर पर है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के बल्लेबाज 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन ही बना सके।
जायसवाल-पड्डीकल ने रॉयल्स को संभाला: एक रन पर बटलर का विकेट गंवाने के बाद ओपनर यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डीकल ने राजस्थान को पहले झटके से उबारा। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 66 बॉल पर 98 रन की साझेदारी की।
पावरप्ले में धीमे रहे राजस्थानी : 190 रन के जवाब में राजस्थान की शुरुआत धीमी रही। टीम ने एक रन के स्कोर पर बटलर का विकेट गंवाया। शुरूआती 6 ओवर में राजस्थानी बल्लेबाज एक विकेट पर 47 रन ही बना सके।ग्लेन और फाफ के बीच 66 बॉल पर 127 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। मैक्सवेल ने कॅरियर का 16वां अर्धशतक जमाया। तो डु प्लेसिस ने 30 हॉफ सेंचुरी पूरी की। मैक्स ने सिक्स जमाकर अर्धशतक पूरा किया। तो फाफ ने चौका जमाकर फिफ्टी पूरी की। मैक्सवेल ने 27 बॉल में और डु प्लेसिस ने 31 बॉल में अर्धशतक पूरा किया।
डु प्लेसिस ने जमाया सीजन का 5वां अर्धशतक
टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन बनाए। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की शुरूआत अच्छी नहीं रही और कप्तान विराट कोहली पहली ही बॉल पर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए। फिर टीम ने 12 रन पर शहबाज अहमद का विकेट गंवाया। यहां से ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस के अर्धशतक की मदद से शतकीय साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 135 पार पहुंचाया। शेष कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।
कोहली की कप्तानी में लगातार दूसरा मैच जीता बेंगलुरु Read More »




