Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

कपिल सिब्बल बोले, अतीक को रात में मेडिकल के लिए क्यों ले गए

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील व राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल और विवेक तंखा रविवार को इंदौर आए। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब में मीडिया से चर्चा की। कपिल सिब्बल ने अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि दोनों को रात में मेडिकल के लिए क्यों ले जाना पड़ा, जिन लोगों ने हत्या की हैं उनके पास 7 लाख के हथियार कैसे आए, जबकि वे गरीब तबके से आते हैं। इनका पुलिस रिमांड नहीं लेते हुए ज्युडिशियल रिमांड लिया गया। वहीं, तन्खा ने कहा कि हड़ताल का पक्षधर नहीं हूं। देश की हर लड़ाई में अधिवक्ताओं की प्रमुख भूमिका रही है। फिर चाहे राजेंद्र प्रसाद हों, वल्लभ भाई पटेल हों या मोतीलाल वोरा हों। तन्खा ने कहा कि इस बार चुनाव में हम सभी को संघर्ष करना है। ये चुनाव संविधान बचाने की लड़ाई है, अभी सीबीआई, ईडी सारी एजेंसियां केंद्र के इशारे पर काम करती हैं। श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा रविवार को बिचौली मरदाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में संगोष्ठी और अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमे वतिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, विवेक तंखा और शशांक शेखर सहित कई अधिवक्ता ने शिरकत की।

कपिल सिब्बल बोले, अतीक को रात में मेडिकल के लिए क्यों ले गए Read More »

आइपीएल मैच पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस नेआठ को किया गिरफ्तार

आइपीएल मैच पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने
आठ को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
आइपीएल के मैचों पर होशंगाबाद रोड के हिमालय रेसीडेंसी में लाखों रुपये का का दांव लगाते पिपरिया, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम के आठ सटोरियों को क्राइम ब्रांच पुलिस गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 34 हजार 250 रुपये नकद और 27 मोबाइल, एक टीवी, लैपटाप, काल मैनेजमेंट सिस्टम समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान जब्त किया गया है। इसके अलावा लाखों रुपए का हिसाब-किताब भी मिला है। आरोपितों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। सट्टेबाज बाकी आरोपितों की तलाश भी क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक 22 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होशंगाबाद रोड पर हिमालय रेसिडेंसी के पास तीन मंजिला मल्टी में एक फ्लैट के अंदर कुछ लोग आइपीएल मैचों पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना तस्दीक के लिए क्राइम ब्रांच की टीम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मौके पर पहुंची तो देखा कि फ्लैट में कुछ लोग आइपीएल सट्टा बुक करते हुए उसका रिकार्ड लिख रहे थे। उनको घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ कर तलाशी ली गई। उनसे नकदी और अन्य अपकरण बरामद किए गए। आरोपित लोकल आइडी पर दांव लगा रहे थे। इस दौरान दांव पर हार-जीत होने पर तत्‍काल भुगतान किया जा रहा था। मोबाइल से कई लोगों के इंटरनेट मीडिया के माध्यमों से सट्टे लगाने के लिए संदेश आ रहे थे। आरोपितों के तार नर्मदापुरम, पिपरिया के सटोरियों से जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बृजमोहन चौरसिया निवासी पिपरिया नर्मदापुरम, कपिल शर्मा पिपरिया, अंकित राय नरसिंहपुर, अमित साहू गाडरवारा, सुरेन्द्र राय निवासी नरसिंहपुर, राकेश कुमार नरसिंहपुर, प्रदीप कुमार ग्राम शोभापुर सोहागपुर नर्मदापुरम, जितेन्द्र रोहेला पिपरिया के रूप में हुई है।

आइपीएल मैच पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस नेआठ को किया गिरफ्तार Read More »

बार-बार बदलते मौसमने घटाई आम की उपज

आॅन ईयर होेने के बाद भी इस बार भोपाल में आम की पैदावार 50 फीसदी तक कम होगी। यहां के आम भी 15 मई तक ही बाजार में मिल सकेंगे। इस वजह से आम के शौकीनों को अभी आंध्रप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से आ रहे आम पर निर्भर रहना पड़ेगा। आम की पैदावार कम होने की सबसे बड़ी वजह बार-बार बदलने वाला मौसम का मिजाज भी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस साल मौसम में इतने उतार-चढ़ाव आए कि आॅन ईयर होने के बाद भी आम की पैदावर आधी रह गई। इस बार तो आॅफ ईयर से भी कम पैदावार हो रही है। भोपाल में 450 हेक्टेयर में आम की पैदावर होती है।
18 हजार क्विंटल उपज होेने के आसार
एक हेक्टेयर में करीब 80 क्विंटल आम होता है। इस तरह से 36 हजार क्विंटल आम होना चाहिए था। लेकिन, इस बार करीब 18 हजार क्विंटल ही पैदावार होने के आसार हैं। वह भी मई के मध्य में उपलब्ध हो सकेगा। एक्सपर्ट्स ने बताया कि दिसंबर में ठंड कम थी, तापमान बढ़ गया था, इस वजह से बौर समय से पहले आना शुरू हो गए। यह काले भी पड़ गए। जनवरी में फिर ठंड बढ़ी उसके बाद तापमान बढ़ने पर नये बौर आए। बीच-बीच मेंं आंधी बारिश से बड़ी मात्रा में बौर झड़ भी गए। यहां का आम राजस्थान, छग और दिल्ली के अलावा अरब देशों में भी जाता है।

सिंचाई पर फोकस करें
डॉ. आरके जायसवाल (प्रिंसिपल साइंटिस्ट, फल अनुसंधान केंद्र) का कहना है कि अब आम के किसानों को सिंचाई पर फोकस करना चाहिए। सिंचाई से आम के झड़ने की रफ्तार कम होगी। इस बार 50 फीसदी कम पैदावार मिलेगी। बार-बार मौसम बदलना इसका मुख्य कारण है। यह आॅन ईयर है फिर भी प्राकृतिक कारणों से ऐसी स्थिति बनी है।

बार-बार बदलते मौसमने घटाई आम की उपज Read More »

मलिक के समर्थन में 7 खाप पंचायत

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव उग्रा खेड़ी में रविवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के मामले में मलिक खाप की पंचायत हुई। मलिक बिरादरी के गांव राजाखेड़ी, रिसालू, निंबरी, कुटानी व उग्रा खेड़ी, नांगल खेड़ी और कुराड़ गांव के पदाधिकारी एकजुट हुए। गांव उग्रा खेड़ी की मुख्य चौपाल पर हुई पंचायत में सात गांवों के 40 प्रतिनिधियों ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समर्थन का ऐलान किया। पंचायत की अध्यक्षता सतगामा प्रधान राजकुमार मलिक ने की। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को दिल्ली में खाप प्रतिनिधियों को हिरासत में लेने की निंदा की थी। हालांकि हिरासत में लेने के तीन घंटे बाद खाप प्रतिनिधियों को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना था कि पूर्व गवर्नर को हिरासत में नहीं लिया गया।
मलिक खाप की पंचायत में सभी गांवों के करीब 40 पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने सत्यपाल मलिक मामले में अपना समर्थन दिया। पूर्व सरपंच बिंटू मलिक ने बताया कि सभी गांवों से कमिटी बनाई गई है। इन कमिटियों के पदाधिकारी सोमवार को दिल्ली जाकर सत्यपाल से मीटिंग करेंगे। उनसे बातचीत के आधार पर आगामी रणनीति तय होगी। हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों की खाप पंचायतों के पदाधिकारी जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मीटिंग करने पहुंचे थे।

मलिक के समर्थन में 7 खाप पंचायत Read More »

नौ साल के सलीम ने दी ईदी

9 साल का सलीम हरियाणा के मेवात का रहने वाला था।अभी 15 अप्रैल को पैदल सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। इस वजह से उसे 16 अप्रैल को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
बच्चे के ब्रेन डेड होने पर एम्स के आर्बो (आर्गेन रिट्रिवल बैंकिंग आगेर्नाइजेशन) के पैरामेडिकल कर्मचारियों व अंग प्रत्यारोपण संयोजकों ने पीड़ित परिवार को अंगदान के लिए प्रेरित किया। इसके मद्देनजर पीड़ित परिवार ने बच्चे की किडनी, लिवर, हृदय, फेफड़ा, पैंक्रियाज, आंत, दोनों कॉर्निया, हृदय का वॉल्व व हड्डियां दान करने की स्वीकृति दी। एम्स के आर्बों की प्रमुख डॉ. आरती विज ने बताया कि बच्चे के शरीर में संयोग से एक ही किडनी थी। इसे एम्स में ही एक बच्चे को प्रत्यारोपित किया गया। अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) ने लिवर यकृत व पित्त विज्ञान संस्थान (आइएलबीएस) को आवंटित किया। जहां 16 वर्षीय किशोर को लिवर प्रत्यारोण हुआ। दोनों कॉर्निया व हार्ट वॉल्व एम्स में सुरक्षित रखा गया है। एम्स के अनुसार फेफड़ा व हृदय को प्रत्यारोपण के योग्य नहीं पाया गया। सबसे बड़ी बात सलीम के परिवार ने कोई शर्त नहीं रखी। ये अंग किसी हिन्दू को लगेंगे या मुसलमान को, हालांकि अभी तक उन अंगों से जीवन पाने वाले सभी गैर मुस्लिम ही हैं।

नौ साल के सलीम ने दी ईदी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights