Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

इंदौर के 150 चौराहे फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे:बजट भाषण में महापौर बोले- अयोध्या-वाराणसी तक अटल सिटी बसें भी चलेंगी

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में नगर निगम का बजट पेश किया गया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने करीब 7773 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। कोई नया कर न लगाकर उन्होंने इंदौरवासियों को सौगात दी।

इंदौर नगर निगम का बजट गुरुवार को पेश हुआ। सुबह 11 बजे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बजट सम्मेलन में लगभग 7773 करोड़ रुपये का बजट मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने पेश किया। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन, अभय छजलानी, वेद प्रताप वैदिक के अलावा बावड़ी हादसे में मृत 36 लोगों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मेयर ने सपा नेता शरद यादव के बजाए शरद पंवार को श्रद्धाजंलि दे दी। बाद में उन्होंने भूल सुधारी। इसके बाद पांच मिनिट के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित की गई। 11:40 पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह पहला डिजिटल बजट इंदौर नगर निगम ने पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि अटल सिटी बस ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा अयोध्या, वाराणसी सहित अन्य शहरों में बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में कोई नया कर नहीं लगा। जनता से सीधे गूगल फॉर्म से सुझाव मांगे थे, उन्हें भी शामिल किया गया। इंदौर क्लीन सिटी के साथ अब सोलर सिटी, ग्रीन सिटी और डिजिटल सिटी बनेगा। इंदौर में अहिल्या लोक बनेगा। निगम उसमें फव्वारे, साउंड और विद्युत साज सज्जा करेगा। 

लैपटॉप पर पार्षदों ने देखा बजट
इस बार सम्मेलन हाईटेक रहा। पार्षदों की टेबल पर लैपटॉप रखे थे और बजट की कॉपी भी पार्षदों को पेनड्राइव में दी गई। बजट में स्वच्छता, विकास और पेयजल के लिए विशेष प्रावधान किए गए। बजट में नर्मदा के चौथे चरण, सोलर सिटी, डिजीटल सिटी, नमामि गंगे मिशन, कान्ह नदी की सफाई के लिए करोडों रुपये का बजट रखा गया।

कान्ह नदी की सफाई के लिए 500 करोड़
बजट में कान्ह नदी की सफाई पर 500 करोड़ की मंजूरी दी गई। इसके अलावा कान्ह नदी शुद्धिकरण के लिए चाणक्यपुरी से राजमोहल्ला तक प्रायमरी सीवर लाइन डालने और कॉलोनियों की सीवर लाइन को जोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किए गए।

नर्मदा का चौथा चरण भी आएगा
बजट में नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी प्रावधान किया गया। वर्ष 2050 तक होने वाली शहर की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए पानी की आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम चौथा चरण भी लाएगा। इसके लिए डेढ़ हजार करोड़ का बजट रखा गया है।

-100 किलो मीटर की सीवर लाइन डाली जाएगी।
– इंदौर को सोलर सिटी बनाया जाएगा। इंदौर से तीन सौ मेगा वॉट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
-इंदौर में रॉक मेमोरियल की प्रतिकृति बनाई जाएगी।
– इंदौर के 150 चौराहों को वाई फाई किया जाएगा। नगर निगम डेटा सेंटर बनाएगा।
– हर वार्ड में एक ओपन जिम, संजीवनी क्लिनिक होंगे। छह मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।

इंदौर के 150 चौराहे फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे:बजट भाषण में महापौर बोले- अयोध्या-वाराणसी तक अटल सिटी बसें भी चलेंगी Read More »

रहाणे का नंबर-5 पर खेलना तय, राहुल कर सकते हैं कीपिंग

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (हळउ) का फाइनल 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान में भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इउउक ने मंगलवार को इस मुकाबले के लिए 15 मेंबर्स की भारतीय टीम की घोषणा की है। इसमें मुंबई के बैटर अजिंक्य रहाणे का भी नाम है। रहाणे को लगभग 15 महीने बाद टीम इंडिया में जगह मिली है। इस स्टोरी में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि फाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। साथ ही यह भी जानेंगे कि ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और आॅस्ट्रेलिया का अब तक रिकॉर्ड कैसा रहा है।
रोहित-गिल कर सकते है ओपनिंग: हळउ फाइनल में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग जोड़ी हो सकते है। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड में खेलने का उन्हें अनुभव है। 2021-22 में इंग्लैंड दौरे में रोहित ने 4 टेस्ट मैचों में 52.57 की औसत से 368 रन बनाए थे। साथ ही हळउ-23 सीजन में रोहित ने 700 से ज्यादा रन स्कोर किए हैं। शुभमन गिल ने केएल राहुल को कड़ी टक्कर देते हुए ओपनिंग स्पॉट पर अपना कब्जा जमा लिया है। अपने टेस्ट करियर के शुरूआती दौर में, गिल ने 15 मैच में 2 शतक के साथ 890 रन बनाए हैं। इंग्लैंड में गिल का अनुभव कम है। उन्होंने 2 टेस्ट में 57 रन स्कोर किए हैं। 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए हळउ फाइनल में भी रोहित और गिल ने ही ओपनिंग की थी।

पुजारा – कोहली – रहाणे पर मिडिल आॅर्डर की जिम्मेदारी
चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 पर दिखेंगे। चेतेश्वर पुजारा को इंग्लैंड में खेलने का सबसे ज्यादा अनुभव है। वें इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते रहते हैं। इस कारण फाइनल में उन पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। इस सीजन पुजारा ने 16 मैच में 887 रन बनाए हैं। इंग्लैंड में पुजारा ने 15 टेस्ट में 829 रन स्कोर किए हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर भी जिम्मेदारी होगी। कोहली बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और अब फॉर्म में लौट चुके हैं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ इॠळ में कोहली ने टेस्ट में शतक का सूखा भी खत्म किया। साथ ही आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का परफॉर्मेंस हमेशा अच्छा रहा है। कोहली ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट में 8 सेंचुरी जड़ी हैं। रहाणे का पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना तय सा है। 15 महीने से टीम से बाहर चल रहे रहाणे अब श्रेयस अय्यर की जगह खेलेंगे। रहाणे पांचवें नंबर पर शानदार बल्लेबाजी करते हैं। रहाणे ने पांचवें नंबर पर 66 मैच खेले हैं।

रहाणे का नंबर-5 पर खेलना तय, राहुल कर सकते हैं कीपिंग Read More »

जू में शेरनी सुंदरी ने तीन शावकों को दिया जन्म, शेरों का कुनबा हुआ 7

इंदौर चिड़ियाघर में शेरनी सुंदरी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही अब चिड़ियाघर में शेरों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इंदौर चिड़ियाघर में 10 सालों में 27 शेरों का जन्म हुआ है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। चिड़ियाघर में शेरनी सुंदरी दो दिनों से पिंजरे में मौजूद अपनी मांद में बैठी हुई थी। वह वहां से नहीं निकल रही थी। मंगलवार दोपहर में वह खुले हुए हिस्से में आई तो उसके साथ शावक भी नजर आए। तीनों शावकों की झलक मिलते ही चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव को दी। इसके बाद जांच की गई तो तीन शावक पाए गए। डॉ. यादव के मुताबिक, तीनों शावकों का जन्म संभवत: रविवार रात हुआ है। फिलहाल तीनों ठीक हैं और मां के साथ ही हैं। लेकिन, उन पर पूरी नजर रखी जा रही है।
तीन माह पहले 6 भेजे थे 3 और आ गए
इंदौर चिड़ियाघर में जनवरी में शेरों की संख्या 10 थी। इनमें से 6 शेरों को जामनगर जू भेजा गया था। इसके बाद चिड़ियाघर में शेरों की संख्या 4 रह गई थी। नए शावकों के आने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
महापौर भी देखने पहुंचे
चिड़ियाघर में शेर जोड़े अर्जुन और सुंदरी के तीन शावकों की सूचना मिलने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी इन्हें देखने पहुंचे थे।

जू में शेरनी सुंदरी ने तीन शावकों को दिया जन्म, शेरों का कुनबा हुआ 7 Read More »

पेंट गोदाम में लगी भीषण आग…..

इंदौर। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में लगातार अग्निकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन टॉकीज के पास एक पेंट की गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते हुए देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी आगोश में ले लिया। इससे आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आठ से 10 पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि टॉकीज के पास 4 मंजिला एशियन पेंट्स का गोदाम है। आग गोदाम की पहली से ऊपरी मंजिल पर फैली थी। गोदाम में अंदर जाने का रास्ता नहीं है। उसमें थीनर, पेंट्स व अन्य ज्वलनशील पदार्थ से जुड़े प्रॉडक्ट रखे थे। टीम ने बाहर से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। रात करीब 2 बजे तक आग बुझाने के लिए फायर अमला जुटा रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

पेंट गोदाम में लगी भीषण आग….. Read More »

लंदन में बनेगा जगन्नाथ मंदिर

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में देश का पहला जगन्नाथ मंदिर बनने जा रहा है। इसके लिए ओडिशा मूल के बिजनेसमैन बिस्वनाथ पटनायक ने 254 करोड़ रुपए दान किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मंदिर निर्माण का पहला चरण अगले साल के खत्म होने तक पूरा हो जाएगा। मंदिर का निर्माण चैरिटी कमीशन इन इंग्लैंड में रजिस्टर्ड श्री जगन्नाथ सोसायटी करवा रही है। फिननेस्ट ग्रुप के फाउंडर पटनायक और कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कार इस मंदिर निर्माण के लिए दान करने वाले मुख्य लोगों में शामिल हैं।
कार ने बताया कि पटनायक की तरफ से 254 करोड़ रुपए फिननेस्ट ग्रुप की कंपनियां देंगी। ग्रुप ने मंदिर निर्माण के लिए 15 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 71 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। लंदन में रविवार को अक्षय तृतीया के मौके पर पहले श्री जगन्नाथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय हाईकमिशन के डिप्टी कमिश्नर सुजीत घोष और भारत के मंत्री (संस्कृति) अमीश त्रिपाठी मौजूद रहे। इनके अलावा पुरी के महाराज गजपति दिब्यसिंह देब, महारानी लीलाबती पट्टामहादेई के साथ शामिल हुए। इसी सम्मेलन में पटनायक ने मंदिर के लिए 254 करोड़ रुपए दान करने का संकल्प लिया।

लंदन में बनेगा जगन्नाथ मंदिर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights