Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

बादल और बारिश के कारण मई भी रहेगी ठंडी, गर्मी से मिलेगी राहत

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
इंदौर सहित पूरे देश में बिगड़े मौसम के कारण तपनभरा रहने वाला मई भी ठंडा रहेगा। यह हम नहीं, बल्कि मौसम विभाग का अनुमान कह रहा है। विभाग की मानें तो मई का शुरुआती 15 दिन बादल और बारिश की भेंट चढ़ सकती है। ऐसा नहीं है कि मई में मौसम खराब रहता है और तापमान में कमी ही रहती है। अब से 29 साल पहले इंदौर में 31 मई 1994 को तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा था, जो इतिहास में दर्ज मई का सर्वाधिक तापमान है।
मौसम विभाग के अनुसार मई माह में औसत अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री तक जाता है। शहर में इस माह में अक्सर लू भी देखने को मिलती है। ऐसा भी नहीं है कि मई में इस बार ही बारिश का माहौल बना हुआ है। इस माह में अक्सर बारिश देखने को मिलती है। इंदौर में मई की औसत वर्षा 13.4 मिलीमीटर है। मई में मौसम बदलने से कभी-कभी तापमान में काफी गिरावट भी देखने को मिलती है। अब से 142 साल पहले 3 मई 1881 को इंदौर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री तक चला गया था, जो मई का सबसे कम तापमान है।

पिछले 10 सालों में 2016
रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 सालों में 2016 सबसे ज्यादा गर्म रहा है। इस दौरान 19 मई को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंचा था, वहीं 2021 में सबसे कम अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 2015 में 16 मई की रात 23.2 डिग्री के रूप में दर्ज किया गया था।
आधा मई ठंडा, आधा हो सकता है गर्म
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल मौसम बिगड़े होने के कारण पिछले कुछ दिनों से बारिश भी देखने को मिल रही है। यह मौसम आने वाले दिनों में भी बने रहने की उम्मीद है। इससे शुरुआती आधा मई तो ठंडा बाकी आधे मई में गर्मी पड़ सकती है।

बादल और बारिश के कारण मई भी रहेगी ठंडी, गर्मी से मिलेगी राहत Read More »

कमिश्नर साहब! लोगों के आक्रोश के बाद ललवानी देर रात गिरफ्तार

साहब! यह न्याय नहीं, अन्याय है। दो निर्दोषों की जान लेने वाला नशेड़ी कार चालक पैसों और पहुंच के बल पर महज 12 घंटे में ही थाने से छूट गया। यह कैसा न्याय है? शराबी ने मेरे मासूम अद्विक और दो बेटियों के पिता मेरे जेठ की जान ले ली, फिर भी आपकी पुलिस ने हत्यारे को कुछ ही घंटे में छोड़ दिया। यह पीड़ा उस मां की है, जिसके पांच साल के बच्चे की जान नशे में तेज रफ्तार कार चलाने वाले ने ले ली। दूसरा बेटा भी अस्पताल में जिंदगी और मौस से संघर्ष कर रहा है।
वायएन रोड पर पिछले दिनों हुए हादसे में मासूम सहित दो की मौत के बाद पुलिस की लचर कार्रवाई से गुस्साए सैकड़ों लोग परिजन के साथ सोमवार को उठावने के बाद विधायक रमेश मेंदोला के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से मुलाकात की। कमिश्नर से मृतक नमकीन कारोबारी के भाई बोले- जान लेने वाला करोड़पति है, उसका इतना प्रभाव था कि वह मेडिकल रिपोर्ट भी बदलवाने में लगा था। पुलिस सामान्य धाराएं लगाकर उसे बचाना चाहती हैै। कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा कि मैं भी समझ रहा हूं कि मामला बहुत गंभीर है। दो लोगों की जान गई है। इसमें आप अब एसीपी को बयान दर्ज कराएं। वे इसे जांचेंगे। हम किसी भी हाल में इसमें कोई कोताही नहीं बरतेंगे। कमिश्नर ने कहा, आप एसीपी को बयान दर्ज कराएं। वे जांच करेंगे। हम किसी भी हाल में कोताही नहीं बरतेंगे।
मालूम हो, तुकोगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात नमकीन कारोबारी संदीप गुप्ता अपने परिवार के 3 बच्चों के साथ घर के नजदीक दुकान पर दो पहिया वाहन से जा रहे थे, तभी नशे में धुत कार चालक अजीत लालवानी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कारोबारी और एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद मामूली धाराएं लगाकर मेडिकल कराया, फिर उसे छोड़ दिया। इससे परिजनों में आक्रोश था। वे अगले ही दिन कमिश्नर से मिले और अपनी नराजगी जताई। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे अजीत ललवानी निवासी यशवंत कॉलोनी को दोबारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कमिश्नर साहब! लोगों के आक्रोश के बाद ललवानी देर रात गिरफ्तार Read More »

झुग्गी हटाने गए एसडीएम से पार्षद ने की बहस……

गांधी नगर में इन दिनों नगर निगम द्वारा दुकानों का निर्माण किया जा रहा है, यह दुकाने नई बस्ती में बनाई जा रही हैं। यहां आधा दर्जन झुग्गी वालों ने उस जमीन पर कब्जा कर झुग्गियां बना ली है। प्रशासन का अमला इन झुग्गियों को हटाने के लिए पहुंचा। इस दौरान पार्षद और एसडीएम के बीच तीखी बहस हो गई। सोमवार को हुजूर एसडीएम मनोज उपाध्याय दल-बल के साथ झुग्गियों को हटाने पहुंचे थे। वार्ड एक पार्षद लक्ष्मण सिंह ने कार्रवाई का विरोध किया। पार्षद का कहना था झुग्गी वाले दो-चार दिन में खुद हटा लेंगे। अभी बारिश हो रही है। ऐसे में कार्रवाई ठीक नहीं है। इस दौरान एसडीएम और पार्षद के बीच तीखी बहस हुई, एसडीएम ने कहा-आप शासकीय काम में बाधा डाल रहे हैं। पार्षद बोले प्रभावी लोगों के अतिक्रमणों को लेकर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्षद का विरोध बारिश में और जेसीबी से कार्रवाई करने को लेकर था। पार्षद ने कहा- प्रशासन भले चार झुग्गियों को हटाने की बात कह रहा हो, लेकिन बड़ी संख्या में झुग्गी वालों को बेघर किया जाएगा। जहां, दुकानें बनाई जा रही है, वहां कोई भी दुकानें नहीं खरीदेगा।

झुग्गी हटाने गए एसडीएम से पार्षद ने की बहस…… Read More »

129 करोड़ से विकसित होगा हिरदाराम नगर स्टेशन…..

संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन जल्द ही भव्य एवं आधुनिक रूप में नजर आएगा। इसके अलावा यहां वंदे भारत का मेंटेनेंस हब भी बनाया जा रहा है। स्टेशन और मेंटेनेंस हब के विकास कार्यों के लिए रेलवे ने इसका ले-आउट प्लान बना लिया है। स्टेशन के बाहर का सुंदरीकरण, 12 फीट चौड़ा एफओबी भी बनेगा। इसके अलावा वर्तमान यात्री प्रतीक्षालय की जगह आधुनिक वेटिंग हॉल बनाने का प्रस्ताव है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सकुर्लेटिंग एरिया का विकास, स्टेशन बिल्डिंग का सौंदर्यीकरण, हाई लेवल प्लेटफॉर्म एवं कवर ओवर शेड का निर्माण, एफओबी का नवीनीकरण, वेटिंग रूम एवं शौचालय का सुधार, पहुंच मार्गों का सुधार, द्वितीय प्रवेश द्वार, वन्दे भारत ट्रेन का अनुरक्षण डिपो का निर्माण किया जाएगा। ये कार्य 129 करोड़ की लगात से किए जाएंगे।
46 ट्रेनों की है व्यवस्था
संत हिदराम नगर स्टेशन पर रोजाना 46 ट्रेने हॉल्ट लेती हैं। इसके अलावा यहां रोजाना 1,500 से 2,000 हजार का रोजाना फुट फॉल भी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन डेवलपमेंट के बाद यहां अन्य ट्रेनों के हॉल्ट भी बढ़ाए जाएंगे।
15 स्टेशनों का होगा कायाकल्प
अमृत भारत योजना के तहत भोपाल रेल मंडल के 15 स्टेशनों के विकास कार्य किए जाएंगे। जिसमें संत हिरदाराम नगर के अलावा, हरदा, खिरकिया, बानापुरा, इटारसी जक्शन, होशंगाबाद, सांची, विदिशा, गंजबासोदा, अशोकगनर, गुना, शिवपुरी, रूठियाई, ब्यावरा-राजगढ एवं शाजापुर जैसे स्टेशन शामिल हैं। वहीं प्रदेश की बात की जाए तो करीब 80 स्टेशनों का रीडेवलपमेंट होगा।

129 करोड़ से विकसित होगा हिरदाराम नगर स्टेशन….. Read More »

कोलकाता-पटना जेल में रची थी फेड बैंक में लूट की साजिश

इंद्रपुरी में संचालित फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (फास्ट गोल्ड लोन) में लूट की साजिश पश्चिम बंगाल की कोलकाता और बिहार की पटना जेल में रची गई थी। वारदात के मास्टरमाइंड अलग-अलग राज्यों की जेल में बंद हैं। उन्होंने ही रैकी करने के लिए लुटेरों को बाइक, सोने की चेन और 35 हजार रुपए दिलवाए थे। इसके अलावा, आरोपियों को 5 कट्‌टे और 50 कारतूस भी उपलब्ध करवाए गए थे। यह खुलासा डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने किया।
पांच अप्रैल को हुई थी घटना
5 अप्रैल को पिपलानी थाना क्षेत्र में संचालित फेड बैंक में चार नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। हालांकि, बैंक मैनेजर की सतर्कता से आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए थे। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। आरोपियों में शामिल प्रशांत उर्फ राजा पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि प्रेमराज, सुरेश और शिवम फरार हैं। चारों आरोपियों में शामिल प्रेमराज पिता जयप्रकाश निवासी हाजीपुर वैशाली बिहार, प्रशांत उर्फ राजा पंडित शुभई हाजीपुर बिहार, शिवम हाजीपुर, बिहार और सुरेश मुजफ्फरनगर बिहार के रहने वाले हैं।

विदिशा-सीहोर में रुके थे
पुलिस ने बताया कि प्रशांत उर्फ राजा पंडित और सुरेश दिए गए फर्जी आधार कार्ड लेकर मार्च के दूसरे हफ्ते में भोपाल आए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों को भोपाल से 40 से 50 किलोमीटर दूर रहने के लिए कहा गया था। आरोपी मकान खोजने के लिए एक दिन विदिशा में होटल अशोका, जबकि एक दिन सीहोर के होटल में रुके थे।

नितेश-अशोक के नाम पर लिया था किराए से कमरा
आरोपी प्रशांत उर्फ राजा पंडित ने नितेश यादव और सुरेश यादव ने अशोक शर्मा के रूप में अपनी पहचान बताई थी। दोनों ने सीहोर में 3200 रुपए प्रतिमाह किराए पर जगदीश शर्मा का मकान किराए पर लिया था। दोनों आरोपी 18 मार्च को मकान में शिफ्ट हो गए थे। इसके कुछ दिन बाद दो युवक इनके यहां बाइक से पहुंचे थे। शिवम अपने साथ एक बाइक, पांच कट्टे और 50 कारतूस लेकर आया था। जिनकी पहचान शिवम और प्रेमराज के रूप में प्रशांत उर्फ राजा पंडित ने की है। पुलिस के मुताबिक शिवम और प्रेमराज ने विदिशा के हरीपुरा में किराए से रूम लिया था। घटना को अंजाम देने से पहले तक दोनों आरोपी यहां देर रात पहुंचकर रुकते थे।

लोन के बहाने की रैकी
आरोपी 18 मार्च को सोने की चेन गिरवी रखने पहुंचे थे। इस संबंध में मैनेजर से बात भी की थी। लोकल आईडी नहीं होने के कारण बैंक अफसरों ने लोन देने से मना कर दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोन के बहाने रैकी करने पहुंचे थे। लूट की असफल कोशिश के बाद आरोपी बिलखिरिया के रास्ते विदिशा पहुंचे। यहां आरोपियों ने बाइक छोड़ दी। साथ ही, आॅटो से राहतगढ़ होते हुए बीना पहुंचे।

इंजीनियरिंग का छात्र है प्रशांत
सांची के सीसीटीवी चेक करने पर चार लड़के घूमते मिले, जो विदिशा की तरफ निकल गए। पुलिस मैकेनिक की दुकान पर पहुंची, जहां उन्होंने बाइक ठीक करवाई थी। मैकेनिक ने चारों की पहचान की। इसके बाद, पुलिस ने विदिशा, गुलाबगंज और बीना रेलवे स्टेशन का फुटेज चेक किए, तो बीना रेलवे स्टेशन पर चारों आरोपी ट्रेन पर चढ़ते दिखे। इनमें से एक लड़का झांसी स्टेशन पर उतर गया। जो आगरा की ट्रेन में निकल गया।

कोलकाता-पटना जेल में रची थी फेड बैंक में लूट की साजिश Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights