Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Satyendar Jain: तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, DDU अस्पताल में कराए गए भर्ती

दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए हैं। चक्कर आने के कारण वह गिरे। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया है। सत्येंद्र जैन को बीते एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक कल रात सत्येंद्र जैन अपने वार्ड के अंदर बाथरूम में गिर गए थे। बाथरूम के अंदर पैर फिसलने की वजह से सत्येंद्र जैन गिरे थे।

इससे पहले 22 मई को भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची थी। रीढ़ की हड़्डी में तकलीफ होने की वजह से उनको अस्पताल लाया गया था। 

इससे पहले शनिवार को इसी तरह की शिकायत करने पर जेल प्रशासन ने उनको दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा था, वहां से आने के बाद पूर्व मंत्री ने दूसरे डॉक्टर से भी बीमारी को लेकर राय लेने के बाबत जेल प्रशासन को अवगत कराया था। अस्पताल से राय लेने के बाद उन्हें वापस तिहाड़ लाया गया।

जेल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सत्येंद्र जैन ने रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत की थी। अदालत में उनके वकील ने भी बताया था कि जैन का वजन 35 किलो घट गया है। उसके बाद जेल प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ उन्हें शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा था, जहां पर डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और कुछ सलाह दी। 

उसके बाद वह जेल में वापस आ गए। जेल सूत्रों का कहना है कि सत्येंद्र जैन ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर अपनी बीमारी को लेकर दूसरे डॉक्टरों से राय लेने की गुजारिश की थी। उसके बाद जेल प्रशासन ने सोमवार को उन्हें पुलिस टीम की सुरक्षा में सफदरजंग अस्पताल भेजा। पुलिस टीम उन्हें लेकर न्यूरो सर्जरी ओपीडी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान सत्येंद्र जैन ने अपनी बीमारी को लेकर डॉक्टरों की राय ली। 

Satyendar Jain: तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, DDU अस्पताल में कराए गए भर्ती Read More »

बाबा बागेश्वर को मिली “Y” कैटेगरी की सुरक्षा, मध्यप्रदेश शासन ने जारी किए आदेश

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को “Y” कैटेगरी की सुरक्षा दे दी गई है. मध्यप्रदेश शासन ने इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया है. तमाम राज्यों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि प्रावधानों के तहत भी उनके राज्य में धीरेंद्र गर्ग कृष्ण शास्त्री आएं, तो उन्हें “Y” कैटेगिरी सिक्योरिटी कवर दिया जाए….

बाबा बागेश्वर के देश भर में हो रहे आयोजनों में जुट रही भीड़ के मद्देनजर उन्हें यह सुरक्षा दी गई है. बताते चलें कि बिहार में शनिवार 13 मई से 17 मई तक धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का दरबार चला.इस दौरान बाबा बागेश्वर और उनके भक्तों ने कई नए कीर्तिमान बनाए हैं और दरबार में अर्जी लगाने के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए.  …

हनुमंत कथा के दौरान 30 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे और बिहार के लोगों ने तकरीबन 18 लाख अर्जियां लगाईं. अर्जी लगाने के लिए लाल कपड़े में बांधकर नारियल को कथा वाले स्थान पर रखा जाता है. लिहाजा, तरेत पाली मठ के प्रसाद और नारियल की बिक्री करने वाले दुकानदारों ने सिर्फ इन दोनों चीजों से ही 5 करोड़ रुपये ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया.

बाबा बागेश्वर को मिली “Y” कैटेगरी की सुरक्षा, मध्यप्रदेश शासन ने जारी किए आदेश Read More »

Varanasi Birthday: बनारस, काशी और अस्सी से वाराणसी तक का सफर, जन्म और पुनर्जन्म के चक्र से मिलती है मुक्ति

Varanasi Birthday: आज वाराणसी का जन्मदिन है। 24 मई 1956 को वाराणसी का आधिकारिक नाम स्वीकार किया गया था। उससे पहले वाराणसी को बनारस, काशी अस्सी के नाम से जाना जाता था। 

आज हम वाराणसी की बात इसलिए कर रहे हैं कि क्योंकि आज वाराणसी का जन्मदिन है। 24 मई 1956 को वाराणसी का आधिकारिक नाम स्वीकार किया गया था। उससे पहले वाराणसी को बनारस, काशी अस्सी के नाम से जाना जाता था। 

हर शहर का अपना इतिहास और जियोग्राफी होती है। लेकिन आधिकारिक नाम गजेटियर और दस्तावेजों में दर्ज होना जरूरी होता है। वाराणसी का नाम भी दस्तावेज में दर्ज होने के बाद से आधिकारिक हुआ। हांलाकि अभी भी लोगों की जुबां पर काशी और बनारस का नाम चढ़ा है लेकिन जिले का आधिकारिक नाम वाराणसी ही है। 

यहां मिलती है जन्म और पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति 
देवाधिदेव महादेव और पार्वती का निवास, वाराणसी की उत्पत्ति के बारे में अभी तक किसी के पास सटीक जानकतारी नहीं है। लेकिन ये मान्यता है कि काशी की धरती पर मरने वाला जन्म और पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति प्राप्त करता है। बनारस 
3000 से अधिक वर्षों से सभ्यता का केंद्र है। 

संस्कृत, योग, अध्यात्मवाद और हिंदी भाषा फला फूला
विश्वप्रसिद्ध सारनाथ के बारे में कौन नहीं जानता। भगवान बुद्ध ने आत्मज्ञान के बाद पहला उपदेश यहीं दिया था। वाराणसी शिक्षा का भी केंद्र रहा है। यहां  संस्कृत, योग, अध्यात्मवाद और हिंदी भाषा फला फूला है। नृत्य और संगीत के लिए भी बनारस दुनिया में जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध सितार वादक  रविशंकर और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान (प्रसिद्ध शहनाई वादक) सभी इसी शहर के पुत्र हैं। 

Varanasi Birthday: बनारस, काशी और अस्सी से वाराणसी तक का सफर, जन्म और पुनर्जन्म के चक्र से मिलती है मुक्ति Read More »

Sydney: PM मोदी ने फिर उठाया ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा, कहा- स्वीकार्य नहीं कोई संबंधों को…

पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को लेकर कहा कि यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हम पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों को लेकर बात कर चुके हैं।

यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हो रहे मंदिरों पर हमले और देश में खालिस्तानियों की बढ़ती गतिविधियों पर बात की। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए।

पहले भी हो चुकी है बात

पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को लेकर कहा कि यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हम पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों को लेकर बात कर चुके हैं। आज भी इन मुद्दों पर चर्चा की है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी अपने कार्यों या विचारधारा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए।

कई सहयोगों पर ध्यान

बताया जा रहा है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी फैसला किया है। इससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में काफी विस्तार होने की उम्मीद है। साथ ही दोनों पक्षों ने हरित हाइड्रोजन के क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने का भी निर्णय लिया है।

कार्रवाई के लिए अल्बानीज का धन्यवाद
मोदी ने ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अल्बनीज ने मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।


मजाक के मूड में दिखे पीएम

मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में यह हमारी यह छठी बैठक है। यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है। मजाकिया अंदाज में पीएम ने कहा कि अगर क्रिकेट की भाषा में कहे तो हमारे संबंध टी20 में प्रवेश कर चुका है।

नया महावाणिज्य दूतावास बेंगलुरु में होगा स्थापित

इस मौके पर दोनों पक्षों ने खनन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग पर भी रचनात्मक चर्चा की। अल्बनीज ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु में एक नया महावाणिज्य दूतावास स्थापित करेगा। वहीं, वार्ता से पहले मोदी को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Sydney: PM मोदी ने फिर उठाया ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा, कहा- स्वीकार्य नहीं कोई संबंधों को… Read More »

पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी की समर्थक खदीजा शाह गिरफ्तार, जिन्ना हाउस पर हमले की अगुवाई करने का आरोप

जिन्ना हाउस पर हमले के मामले में पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की समर्थक फैशन डिजाइनर खदीजा शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने नौ मई को जिन्ना हाउस पर हमला कर दिया था। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि लाहौर कोर कमांडर हाउस पर हमले की ‘मुख्य संदिग्ध’ खदीजा शाह को हिरासत में लिया गया है। 

खदीजा शाह ने अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया, जबकि उन्होंने पहले दावा किया था कि वह खुद उनके सामने पेश होंगी। उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पीटीआई प्रमुख इमरान खान को इसी महीने नौ मई को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए थे। उनकी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने जिन्ना हाउस में घुसकर आग लगा दी थी और कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया था। 

पंजाब के अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि सैन्य प्रतिष्ठान पर हमले के मामले में शामिल महिलाओं को हर कीमत पर गिरफ्तार किया जाएगा। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक,आत्मसमर्पण से कुछ दिन पहले  सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में शाह को यह बताते हुए सुना जा सकता है कि उनके परिवार को इन दिनों कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह पीटीआई की समर्थक हैं और लाहौर कोर कमांडर हाउस के बाहर प्रदर्शन का हिस्सा थीं लेकिन उन्होंने लोगों को हिंसा के लिए उकसाने सहित कुछ भी गलत करने से इनकार किया।
 

खदीजा शाह ने रविवार को एक वॉयस नोट जारी करते हुए कहा कि वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रही हैं और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। शाह ने स्वीकार किया कि उन्होंने गुस्से और भावना में सैन्य नेतृत्व के खिलाफ ‘अनुचित’ ट्वीट किए थे, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘मैं पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रही हूं। मैंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि पिछले पांच दिन मेरे लिए काफी मुश्किल रहे हैं।

पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी की समर्थक खदीजा शाह गिरफ्तार, जिन्ना हाउस पर हमले की अगुवाई करने का आरोप Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights