Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने हिन्दुस्तान मेल से की विशेष चर्चा, कहा…

इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावों की आभा में अब राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक, सभी राजनेता अपने क्षेत्र विशेष की समस्याओं, जरूरतों को उठाने के साथ ही विभिन्न सामयिक मुद्दों पर भी अपनी राय रख रहे हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री और महू विधानसभा से विधायक उषा ठाकुर से हिन्दुस्तान मेल ने खास चर्चा की।
द – बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा पर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है?
अ – पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म के बहुत बड़े ध्वजवाहक हैं। जिस प्रकार से उन्हें विभिन्न चुनौतियां मिल रही हैं, उन्हें सुरक्षा देने की आवश्यकता है। इसी कारण से उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है। कांग्रेस का काम ही सवाल खड़े करना है, और वह यही कर रही है।
द – समुदाय विशेष द्वारा पर्चे बांटे जा रहे हैं, क्या कहना चाहेंगी?
अ – यदि किसी भी धर्म की बेटियां हिंदुओं को अगर अपना जीवन साथी मानती हैं, तो सनातन धर्म को मानने वाले व्यक्ति उन्हें आजीवन गृहलक्ष्मी मान कर पूरे जीवन मान-सम्मान के साथ रखते हैं। इसे आप कहीं भी देख सकते हैं। इंदौर की एक प्रोफेसर महिला और एक अधिकारी हमारे सामने उदाहरण है। यह केवल देखा-देखी नकल करने की कोशिश कर रहे हैं और यह किसी भी तथ्य पर आधारित नहीं है।
द – पर्चे में विशेष समुदाय की कई युवतियों के गायब होने की बात कही गई है?
अ – केवल षड्यंत्रपूर्वक पर्चे बांटे जा रहे हैं। वे यह बात तब उठा रहे हैं, जब हम लाखों प्रमाण हम दे चुके हैं। कई प्रमाणों के साथ हम यह बात सिद्ध भी कर चुके हैं। द केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स की तरह करीब 25 सालों से हम प्रमाण दे रहे हैं। तभी तो धर्मांतरण का कानून बनाना पड़ा। ये अपने षड्यंत्र को छुपाने के लिए इस तरह की बातें करते हैं।
द – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं?
अ – कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बात करने का हक नहीं है। जिन्होंने स्थानांतरण को उद्योग बना लिया हो, जिनके 15 महीने के शासन में राज्य की जनता त्राहिमाम कर चुकी हो, वह इस तरह की बात कैसे कर पाते हैं, यह बड़े आश्चर्य का विषय है।
द – बजरंग दल और हिंदू संगठन गुंडों का दल बताया जा रहा है?
अ – ये वही लोग हैं, जिन्होंने जीवनभर समाज की एकता, समरसता को तुष्टिकरण करके भंग किया है। उन्हें हिंदू संगठन की एकता को बनाए रखने वाले लोगों में और क्या दिखाई देगा।
द – भाजपा में काफी उठापटक चल रही है, इस पर क्या कहेंगी आप?
अ – भाजपा एक परिवार के रूप में है। चाहे कोई भी हो, सभी एक साथ निर्णय लेते हैं। भाजपा परिवार में मतभेद हो सकता है, लेकिन मनभेद किसी में भी नहीं है। आपने देखा होगा कि पिछले दिनों बैठक होने के बाद सभी की समस्याओं, शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों में संतोष है। पार्टी में पूरी तरह लोकतंत्र है, सभी को अपनी बात रखने का हक है और सभी अपने विचार व्यक्त करते हैं।
द – कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कितना फायदा होगा भाजपा को?
अ – 2023 के चुनाव में भाजपा प्रदेश में 200 सीटों से पार जाएगी और बढ़-चढ़कर जीत हासिल कर प्रदेश में एकमत से सरकार बनाएगी।
द – भाजपा क्या तैयारियां कर रही है?
अ – प्रदेश भाजपा सरकार और प्रत्येक कार्यकर्ता हर दिन, हर क्षण तैयारी में जुटे हुए हैं। भाजपा के निचले स्तर तक तैयारियां की जा रही हैं और प्रतिदिन बैठकें आयोजित हो रही हैं।
द- महू की घटना को लेकर क्या कहना है?
अ – पिछले दिनों महू में जो घटना हुई थी, उसमें साफ हो गया है कि कुछ संगठनों द्वारा पूर्व के मामले को तूल दिया गया था। उसके बाद इन संगठनों का पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। एक साधारण घटना को असाधारण विवाद में बदल दिया गया। वह लड़की विवाह कर चुकी थी। बहुत ही मान-सम्मान से वहां रह रही थी। दुष्प्रचार कर, कानून हाथ में लेकर, थाने को घेर कर, जो विवाद किया गया, उसका पदार्फाश हो चुका है। कोई भी राष्ट्रीद्रोही ताकत हो मध्यप्रदेश में वह सर उठाकर नहीं संचालित हो सकती।

कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने हिन्दुस्तान मेल से की विशेष चर्चा, कहा… Read More »

नीना गुप्ता ने शुरू की पंचायत 3 की शूटिंग

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। छोटे से ट्रेलर में एक्टर काफी खतरनाक एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। ब्लडी डैडी 9 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। खतरों और एक्शन से भरपूर 1 मिनट 56 सेकेंड के इस ट्रेलर में शाहिद कपूर का किलिंग मशीन वाला रोल आपके रोंगटे खड़े कर देगा। एक्टर जबर्दस्त एक्शन के साथ लोगों पर वार करते दिखाई दे रहे हैंं। उनके अलावा फिल्म में संजय कपूर, डायना पेंटी, रॉनित रॉय और राजीव खंडेलवाल भी हैं।
बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ सिनेमाघरों में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। दरअसल, शाहिद कपूर ने ट्रेलर रिलीज होने से पहले फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म को 9 जून, 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा। आप इसे फ्री में देख सकेंगे। शाहिद कपूर ने ब्लडी डैडी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक नर्क की खूनी रात… ट्रेलर आउट। 2 मिनट से भी छोटे ट्रेलर में शाहिद कपूर भयानक रोल में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की शुरुआत बैकग्राउंड में आ रही एक्टर की आवाज से होती है, जो उस रात की कहानी को याद करता है, जब चीजें गलत मोड़ लेती हैं। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये एक एक्शन फिल्म होने वाली है।

नीना गुप्ता ने शुरू की पंचायत 3 की शूटिंग Read More »

मुंबई-गुजरात के बीच फाइनल की जंग

इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच जीतने वाली टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 28 मई को फाइनल खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। दोनों टीमें प्लेआॅफ में पहली बार आमने-सामने होंगी। उल्लेखनीय है कि गुजरात को धोनी के धुरंधरों से हार का सामना करना पड़ा था। उसे हराकर चैन्नई पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है।
13 प्लेआॅफ मैच जीत चुकी है मुंबई
मुंबई इंडियंस लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल के नंबर-4 पर रही। टीम के 14 मैचों 8 जीत और 6 हार से 16 पॉइंट्स थे। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। टीम 10वीं बार प्लेआॅफ में पहुंची है, टूर्नामेंट के टॉप-4 फेज में टीम ने अब तक 19 मैच खेले हैं। 13 में उन्हें जीत और महज 6 में ही हार का सामना करना पड़ा।
गुजरात के खिलाफ टीम के 4 विदेशी प्लेयर्स कैमरून ग्रीन, जेसन बेहरनडॉर्फ, टिम डेविड और क्रिस जॉर्डन हो सकते हैं। इनके अलावा बैटिंग पिच को देखते हुए स्पेशलिस्ट स्पिनर कुमार कार्तिकेय को आॅलराउंडर ऋतिक शौकीन की जगह मौका मिल सकता है।
गुजरात को होम
ग्राउंड का फायदा
डिफेंडिग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज में टॉप पर रहकर फिनिश किया था। टीम के 14 मैचों में 10 जीत और 4 हार से 20 पॉइंट्स थे, लेकिन क्वालिफायर-1 में टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसीलिए टीम को फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का दूसरा मौका मिला। गुजरात को होम ग्राउंड कंडीशंस का फायदा मिल सकता है। यहां टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 जीते हैं। मुंबई के खिलाफ गुजरात टाइटंस के 4 विदेशी प्लेयर राशिद खान, नूर अहमद, डेविड मिलर, दासुन शनाका और अल्जारी जोसेफ में से हो सकते हैं। टीम दर्शन नालकंडे की जगह शिवम मावी या अभिनव मनोहर को रख सकती है, वहीं शनाका की जगह जोसेफ को मौका दिया जा सकता है।

पांच बार के विजेता मुंबई इंडियंस सातवीं बार और गत विजेता गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने के लिए शुक्रवार को ताल ठोकने उतरेंगे। क्वालिफायर-2 का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई-गुजरात के बीच फाइनल की जंग Read More »

हार्दिक के चमत्कार का इंतजार, गिल बनेंगे टॉप स्कोरर

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में अब सिर्फ दो ही मैच और खेले जाने हैं। 28 मई को फाइनल के साथ टूर्नामेंट का अंत हो जाएगा, लेकिन खिताबी मुकाबले में धोनी के सामने कौन सी टीम होगी, इसका फैसला तो आज रात ही होना है। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को भले ही फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, लेकिन सच तो यही है कि टीम ने लीग राउंड में 14 में से सबसे ज्यादा 10 मैच जीते हैं। अब क्वालीफायर-2 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने अगर इन पांच प्लेयर्स का बल्ला चल गया तो टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

हार्दिक के चमत्कार का इंतजार, गिल बनेंगे टॉप स्कोरर Read More »

31 मई से 4 जून तक वॉटर कार्निवाल और फूड फेस्टिवल….

भोपाल में पहली बार गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सरकारी भवनों को रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा। आयोजन की शुरुआत 31 मई की सुबह गौरव दौड़ से होगी। वहीं, 4 जून तक गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न आयोजन होंगे। 1 जून को लाल परेड ग्राउंड पर लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा। 31 मई से 4 जून तक शहर के सभी टॉप फूड स्टॉल बिट्टन मार्केट में लगाए जाएंगे।

पांच दिन होगा स्वाद का जश्न
यहां पांचों दिनों तक लोग विभिन्न तरह के जायकों का लुत्फ उठा सकेंगे। यह पहली बार होगा, जब प्रशासन इस तरह से एक ही जगह पर शहर भर के टॉप फूड आइटम उपलब्ध कराएगा। इसमें दूसरे राज्यों के फूड स्टॉल भी शामिल होंगे। अब तक शहर के 33 प्रतिष्ठान फूड स्टॉल लगाने की सहमति दे चुके हैं।
बोट क्लब पर रोमांच
बोट क्लब पर वॉटर कार्निवाल का रोमांच भी रहेगा। इसमें पचमढ़ी से पर्यटन निगम के अधिकृत वेंडर कई तरह के रोमांचक और साहसिक खेलों का आयोजन करेंगे। लोगों को गोवा की जेट स्की की सवारी करने का मौका भी मिलेगा। पैरा सेलिंग की छह तरह की गतिविधियां रहेंगी।

31 मई से 4 जून तक वॉटर कार्निवाल और फूड फेस्टिवल…. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights