Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

PM Modi: पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर सिविल न्यूक्लियर डील पर हुई बात, स्कॉर्पीन सबमरीन पर अभी समझौता नहीं

कार्बन रहित अर्थव्यवस्था के लिए नागरिक परमाणु ऊर्जा बेहद अहम है और आज फ्रांस में 70-80 फीसदी ऊर्जा इसी स्त्रोत से आती है। हालांकि इसके लिए बड़े निवेश की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में फ्रांस का दौरा किया था। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर दोनों देशों की किन मुद्दों पर बात हुई, उसकी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के बीच पेरिस में नागरिक परमाणु ऊर्जा के मुद्दे पर बातचीत हुई। कार्बन रहित अर्थव्यवस्था के लिए नागरिक परमाणु ऊर्जा बेहद अहम है और आज फ्रांस में 70-80 फीसदी ऊर्जा इसी स्त्रोत से आती है। हालांकि इसके लिए बड़े निवेश की जरूरत है। 

जैतापुर न्यूक्लियर प्लांट पर हुई बात
महाराष्ट्र के रत्नागिरी के जैतापुर में फ्रांस के सहयोग से नागरिक परमाणु ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जा रहा है। हालांकि इस प्रोजेक्ट का बड़े पैमाने पर विरोध भी हो रहा है। दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात में इसे लेकर भी बात हुई। हालांकि कुछ मुद्दे हैं जैसे तकनीक, फाइनेंस आदि जिन्हें हल किया जाना है और बातचीत चल रही है। दोनों देशों के बीच अगले 25 सालों के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई।  भारत नौसेना के लिए राफेल जेट्स खरीदने की तैयारी कर रहा है और दोनों देशों के बीच इसे लेकर बातचीत भी हुई। 

स्कोर्पियन पनडुब्बी डील को लेकर हुई बात
स्कोर्पियन पनडुब्बी डील को लेकर अभी भी बातचीत चल रही है और जल्द ही इसे लेकर कोई अंतिम डील हो सकती है। फ्रांस ने भारत की जी20 अध्यक्षता की तारीफ की और ये भी कहा कि उत्तर और दक्षिण के बंटवारे को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। फ्रांस ने अफ्रीकन यूनियन को भी जी20 में शामिल करने का समर्थन किया है। पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बात हुई। पीएम मोदी ने फिर अपने स्टैंड को दोहराया कि यह समय युद्ध का समय नहीं है। चीन के मुद्दे पर दोनों देशों में बात हुई। हिंद प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों ने सहयोग की बात कही। 

PM Modi: पीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर सिविल न्यूक्लियर डील पर हुई बात, स्कॉर्पीन सबमरीन पर अभी समझौता नहीं Read More »

Video: धोनी का बाइक कलेक्शन देख हैरान रह गए वेंकटेश प्रसाद, कहा- दीवानगी के बिना यह नहीं हो सकता

वेंकटेश प्रसाद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके साथ धोनी और पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी भी दिख रहे हैं। इसे साक्षी धोनी ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में धोनी का विशाल बाइक कलेक्शन दिख रहा है।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक और कार के शौकीन हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है। अक्सर बाइक के प्रति धोनी का प्रेम सामने आता रहता है। रांची में धोनी के घर (कैलाशपति) में एक बहुत बड़ा गैराज है, जहां वह अपनी सारी गाड़ियां पार्क करते हैं। इस गैराज की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने इस गैराज का वीडियो शेयर किया है। 

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद हाल ही में अपने साथी और पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के साथ धोनी से रांची में उनके घर पर मिले थे। इस दौरान उन्होंने धोनी का गैराज भी देखा और इसे देखकर हैरान रह गए। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रसाद और जोशी को धोनी के गैराज में बाइक का विशाल संग्रह देखकर हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो में प्रसाद कहते हैं कि यह एक बाइक शोरूम भी हो सकता है।

ट्विटर पर धोनी को टैग करते हुए, प्रसाद ने लिखा, “मैंने किसी व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। महेंद्र सिंह धोनी का यह गजब का (बाइक) कलेक्शन है और वह खुद घजब के व्यक्ति हैं। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनकी बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है।” उनके रांची स्थित घर में। उस व्यक्ति और उसके जुनून से मैं अभिभूत हूं।”

वेंकटेश प्रसाद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे धोनी की पत्नी साक्षी ने रिकॉर्ड किया है और वह उनसे पूछती हैं, “माही क्यों?” धोनी, एक आम पति की तरह, जवाब देते हैं, “क्योंकि घर के अंदर पहले ही आपने हर जगह पर कब्जा जमा लिया, मुझे अपना कुछ चाहिए था, यही एकमात्र चीज है जिसकी आपने अनुमति दी थी, वह भी आप बैडमिंटन कोर्ट के बाद चाहती थीं, मैंने कहा नहीं, यह बैडमिंटन कोर्ट से पहले होगा।”

धोनी के जवाब से साक्षी खिलखिलाकर हंसने लगती हैं और प्रसाद और जोशी दोनों आश्चर्यचकित होकर इधर-उधर देखते रहते हैं और कहते हैं, “ऐसा कुछ करने के लिए किसी में बहुत जुनून होना चाहिए, जब तक कोई पागल न हो, तब तक ऐसा नहीं हो सकता”। इस वीडियो में धोनी की एसयूवी, विंटेज और सुपरबाइक्स के विशाल संग्रह के अलावा उनके एक दोस्त को भी देखा जा सकता है, जो धोनी के महान क्रिकेटर बनने से पहले ही उनके अच्छे दोस्त बन गए थे।

Video: धोनी का बाइक कलेक्शन देख हैरान रह गए वेंकटेश प्रसाद, कहा- दीवानगी के बिना यह नहीं हो सकता Read More »

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक कर मांगे कांग्रेस के नेताओं से 10–10 लाख रुपए

मामले में दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

गोविंद गोयल, विधायक सतीश सिकरवार, इंदौर जिला अध्यक्ष, अशोक सिंह कोषाध्यक्ष को कॉल कर मांगे थे पैसे

शक होने पर जब नेताओं ने किया कन्फर्म तो निकले फर्जी कॉल

जालसाजों को पकड़ने बुलवाया पैसे लेने गोविंद गोयल के बंगले

दोनो आरोपियों को पकड़ कर किया क्राइम ब्रांच के हवाले

क्राइम ब्रांच कर रही है दोनों आरोपियों से पूछताछ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक कर मांगे कांग्रेस के नेताओं से 10–10 लाख रुपए Read More »

MP BJP President: एमपी BJP में फेरबदल के कयास, कौन हो सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष? कैलाश विजयवर्गीय का नाम आगे

MP BJP News: पिछले दिनों पीएम आवास पर बीजेपी की एक बड़ी बैठक करीब चार घंटे चली थी. इसमें आगामी विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के अलावा संगठन और सरकार में फेरबदल को लेकर मंथन किया गया…..

बीजेपी में केंद्र और राज्य की सत्ता तथा संगठन में फेरबदल की चर्चा है. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में संभावित विस्तार के बाद मध्य प्रदेश के कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में जा सकते हैं. इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर मध्य प्रदेश में संगठन में फेरबदल होता है तो वह कौन से चेहरे होंगे जिन पर बीजेपी अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव का भार सौंप सकती है? फिलहाल दावेदारों में 4 नाम निकल कर सामने आ रहे हैं.केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) और प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और सांसद सुमेर सिंह सोलंकी (Sumer Singh Solanki) के नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए उपयुक्त बताए जा रहे हैं. हालांकि, लंबे समय से प्रदेश के बीजेपी नेतृत्व को बदलने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन वीडी शर्मा की कुर्सी संगठन में मजबूत पकड़ के कारण बची रही…

कैलाश विजयवर्गीय का नाम आगेबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए दूसरा जो बड़ा नाम हो सकता है, वह राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का है. कभी पार्टी का मध्य प्रदेश का बड़ा चेहरा होने माने जाने वाले कैलाश विजयवर्गीय संगठन की राष्ट्रीय राजनीति में जाने के बाद सूबे की राजनीति से हाशिए पर चले गए थे. उनके सांगठनिक कौशल को देखते हुए पार्टी अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है. कैलाश विजयवर्गीय बीबी मालवा और निमाण इलाके में बीजेपी का बड़ा चेहरा है.महाकौशल की राजनीति के दिग्गज प्रहलाद पटेल भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की पसंद हो सकते हैं. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल महाकौशल अंचल की कई लोकसभा सीटों से चुनाव जीतकर अपना लोहा मनवा चुके हैं.राजनीतिक जानकार कहते हैं कि यदि ओबीसी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा तो प्रहलाद पटेल पार्टी की पहली पसंद हो सकते

MP BJP President: एमपी BJP में फेरबदल के कयास, कौन हो सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष? कैलाश विजयवर्गीय का नाम आगे Read More »

‘कुछ लोग जाति के नाम पर…’: एनसीपी में टूट पर आया शरद पवार का बयान, भाजपा-शिवसेना पर कही ये बात

शरद पवार ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी। देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने बिना नाम लिए भाजपा और शिवसेना पर निशाना साधा। कहा कि कुछ लोग महाराष्ट्र और देश में जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा कर रहे हैं। इन सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वाली ताकतों से लड़ने की जरूरत है।

 अजीत पवार ने शरद पवार को बहुत बड़ा झटका दिया है। उन्होंने एनसीपी से बगावत कर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ मिल गए। अजीत पवार अब एनडीए का हिस्सा हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पांचवीं बार राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। अब आज एक दिन बाद कराड में राकांपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एनसीपी प्रमुख ने संबोधित किया। कहा कि हमारे कुछ लोग दूसरी पार्टियों को तोड़ने की भाजपा की रणनीति का शिकार हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है। हमें उन ताकतों से लड़ने की जरूरत है, जो लोगों के बीच डर पैदा करते हैं। हमें देश में लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत है। 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शरद पवार ने कराड में अपने गुरु और महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मारक का दौरा किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे।

शरद पवार सोमवार सुबह पुणे से कराड के लिए रवाना हुए और रास्ते में उन समर्थकों से भी मिले, जो सड़क किनारे उनका स्वागत करने और उन्हें समर्थन देने के लिए खड़े थे। कराड में हजारों समर्थकों और स्थानीय एनसीपी विधायक बालासाहेब पाटिल ने उनका स्वागत किया। 

‘कुछ लोग जाति के नाम पर…’: एनसीपी में टूट पर आया शरद पवार का बयान, भाजपा-शिवसेना पर कही ये बात Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights