Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

राष्ट्रपति कल भोपाल में करेंगी उन्‍मेष-उत्‍कर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ

हिंदुस्तान मेल, भोपाल । राजधानी में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव उन्मेष और लोक व जनजातीय अभिव्यक्तियों के कला उत्सव उत्कर्ष का शुभारंभ तीन अगस्त को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस मौके पर रवींद्र सभागम के हंसध्वनि सभागार में देशभर के करीब आठ सौ कलाकार अपनी कला की झलक दिखाएंगे। इस मौके पर मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई राज्यों के राज्यपाल भी उपस्थित रहेंगे। उन्मेष और उत्कर्ष को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलाकारों ने रवींद्र सभागम में रिहर्सल भी शुरू कर दी है। यह पहला मौका है, जब भोपाल में कला और साहित्य का इतना बड़ा उत्सव हो रहा है। साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. केएस राव, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पूरेचा और मप्र शासन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने चार दिवसीय उत्सव के बारे में जानकारी दी। डॉ. केएस राव ने बताया कि उन्मेष में 75 से अधिक सत्रों में 500 से अधिक लेखक भागीदारी करेंगे। इसमें तीन राज्यों के राज्यपाल और विदेशी भाषाओं के 13 लेखक भी शामिल होंगे। डॉ. संध्या पूरेचा ने बताया कि उत्कर्ष कार्यक्रम के चारों दिन शाम पांच बजे से हंसध्वनि सभागार में भारत के लोक नृत्य और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएंगी।

राष्ट्रपति कल भोपाल में करेंगी उन्‍मेष-उत्‍कर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ Read More »

चतुर्थ समयमान वेतनमान की स्वीकृति2 नवीन तहसीलों के सृजन की मंजूरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के समान संवर्गों के लिये सुनिश्चित कॅरियर प्रोन्नयन योजना लागू करने की स्वीकृति दी गई। इस निर्णय से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 35 वर्ष अथवा अधिक अवधि की सेवा होने की स्थिति में दिनांक 01 जुलाई, 2023 से चतुर्थ समयमान वेतनमान स्वीकृत हो सकेगा। चतुर्थ समयमान वेतनमान के दिशा-निर्देश जारी करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया। इस पर शासन पर अनुमानित व्यय भार 250 करोड़ रुपए आएगा।
शिवपुर-मड़वास नई तहसील बनाने की स्वीकृति- बैठक में नर्मदापुरम जिले में शिवपुर और सीधी जिले में मड़वास नई तहसील बनाने की स्वीकृति दी। इसके लिए तहसीलदार सहित कुल 34 पद स्वीकृत किए गए। दूरसंचार की सुगमता एवं विस्तार दिशा-निर्देश 2023 का भी अनुमोदन किया। इसमें यह किया है कि सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति पर स्थापित मौजूदा दूरसंचार अवसंरचना स्थल पर कोई व्यक्ति या एजेंसी खनन कार्य करता है, तो सामान्य पोर्टल के माध्यम से संबंधित अनुज्ञप्तिधारी को सूचित करेगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो : चौहान
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम गरिमापूर्ण और देशभक्तिपूर्ण हो। मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान पर होगा। प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर साज-सज्जा हो। कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। मुख्यमंत्री चौहान निवास स्थित समत्व भवन में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान 15 अगस्त को लाल परेड मैदान पर प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर उनके द्वारा दिए जाने वाले संदेश के लिए विभागों से जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ जनता से भी सुझाव भी मांगे जाएं। उनके सुझावों को भी संदेश में शामिल किया जाए। जिला मुख्यालयों पर भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जन समारोह बने।

प्रमुख निर्णय
8 युवाओं को कला प्रशिक्षण फैलोशिप- 2023
8 4 नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना की स्वीकृति
8 नर्मदापुरम जिले में नवीन तहसील शिवपुर का सृजन
8 सीधी में नवीन तहसील मड़वास का सृजन
8 दूरसंचार की सुगमता एवं विस्तार दिशा-निर्देश 2023 का अनुमोदन
8 6 नवीन शासकीय आईटीआई की स्थापना की स्वीकृति
8 शा. पॉलीटेक्निक्, नर्मदापुरम में 4 नवीन पाठ्यक्रम की स्वीकृति
अन्य निर्णय
मंत्रि-परिषद द्वारा मुद्रा योजना की पूर्व से मौजूद इकाइयों के लिये, जिनका 01 सितम्बर 2022 के बाद नवीनीकरण किया जा रहा है, मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना में पात्र होने पर लाभांवित किये जाने के लिये योजना में नवीन उद्यम होने संबंधी प्रावधान से छूट दी जाने का निर्णय लिया गया।

चतुर्थ समयमान वेतनमान की स्वीकृति2 नवीन तहसीलों के सृजन की मंजूरी Read More »

देवधर ट्रॉफी : रनों की बौछार कर रहे थे यश दुबे, अर्जुन ने किया आउट

गॉड आॅफ क्रिकेट के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बेटा होना एक आसान काम नहीं है। आपसे लोगों को उम्मीदें होती हैं, हर समय आप पर सबकी निगाहें टिकी होती हैं और हर कोई आपको अपने पिता की तरह अच्छा करते देखना चाहता है। इन सब बातों का एक अलग ही प्रेशर होता है। लेकिन सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन सब बातों पर बिना कोई फोकस किए खुद पर ध्यान देते हैं और सफल भी होते हैं। अर्जुन इस समय देवधर ट्रॉफी में अपने पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक मुकाबले में अपनी गजब गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया।
दरअसल, देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच मैच खेला गया। बता दें कि युवा अर्जुन तेंदुलकर इस टूर्नामेंट में साउथ जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने खेले गए इस मैच में सेट बल्लेबाज यश दुबे को चलता किया और अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट ली। सेंट्रल जोन के लिए यश दुबे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। उन्होंने आते ही साउथ जोन के गेंदबाजों की कुटाई करना शुरू कर दिया। यश शुरू से ही अच्छी लय में लग रहे थे। यश ने स्ट्राइक रोटेट करने के साथ बाउंड्रीज भी लगाई। उनको आउट करना मुश्किल लग रहा था। फिर सेंट्रल जोन की पारी का 42वां ओवर साउथ जोन की तरफ से अर्जुन तेंदुलकर डालने आए। तेंदुलकर की पहली गेंद पर सेट यश दुबे स्ट्राइक पर थे। यश ने अर्जुन की गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाहा, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। उन्होंने अपने बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया जिसके चलते उनके बल्ले का किनारा लगा और गेंद सीधा बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथ में चली गई।

देवधर ट्रॉफी : रनों की बौछार कर रहे थे यश दुबे, अर्जुन ने किया आउट Read More »

भारत-पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना तय

विश्व कप के सबसे अहम मुकाबलों में से एक भारत-पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद होना तय हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे लेकर आईसीसी और बीसीसीआई से सहमति जता दी है। गौरतलब है कि पहले दोनों टीमों के बीच यह मैच 15 अक्टूबर को होना था। हालांकि, नवरात्रि का पहला दिन होने की वजह से मैच की तारीख एक दिन पहले कर दी गई थी।
दूसरी तरफ पाकिस्तान के एक और मैच की तारीख में बदलाव किया गया है। पाकिस्तानी टीम हैदराबाद में 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। बताया गया है कि यह फैसला टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले तीन दिन का अंतराल सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की तारीखों को नवरात्रि की वजह से बदलना तय किया गया। दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों ने त्योहार के मौके पर बीसीसीआई से तारीख में बदलाव के लिए कहा था। एजेंसियों का तर्क था कि नवरात्रि के पहले दिन की वजह से सुरक्षा टीमें व्यस्त रहेंगी और ऐसे में मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रख पाना मुश्किल होगा। इसके बाद आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी से पाकिस्तान टीम के दो ग्रुप मैचों की तारीख में बदलाव को लेकर बात की थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जल्द ही इसे लेकर अपडेटेड शेड्यूल जारी कर सकता है। कुछ और टीमों के मैचों की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।
भारत के 10 शहरों
में होंगे मुकाबले
विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं।
राउंड रॉबिन फॉर्मेट में
होगा विश्व कप
इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

भारत-पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना तय Read More »

Cheetah Death: कूनो में एक और चीते ने तोड़ा दम, मादा चीता धात्री की गई जान, अब तक 9 की मौत

Cheetah Death: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक और चीते की मौत की खबर आ रही है। इस बार मादा चीता टिबलिसी ने दम तोड़ दिया है। 26 मार्च से और अब तक कुल 9 चीतों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 शावक भी शामिल हैं। इन चीतों की मौत पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई थी।

केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट चीता को एक और झटका लगा है। कूनो नेशनल पार्क में एक मादा चीते की मौत हो गई है। 26 मार्च से अब तक 3 शावकों सहित 9 चीतों की मौत हो चुकी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर चिंता जाहिर की थी।

14 चीते स्वस्थ

बयान में आगे कहा गया कि कूनो नेशनल पार्क में रखे गए 14 चीते (7 नर, 6 मादा और एक शावक) स्वस्थ हैं। कूनो वन्यप्राणी चिकित्सक टीम एवं नामीबियाई विशेषज्ञ के द्वारा चीतों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

कूनो नेशनल पार्क में ही रहेंगे चीते

इससे पहले, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा था कि चीते कूनो नेशनल पार्क में ही रहेंगे। उन्होंने कहा था कि हम अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों समेत विशेषज्ञों के संपर्क में हैं। हमारी टीम वहां का दौरा करेगी। चीतों को शिफ्ट नहीं किया जाएगा और वे कूनो में ही रहेंगे।

Cheetah Death: कूनो में एक और चीते ने तोड़ा दम, मादा चीता धात्री की गई जान, अब तक 9 की मौत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights