Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

अब 24 करोड़ के मालिक, कपिल शर्मा के बारे में कहा था-वो जानवरों की तरह ट्रीट करते थे

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज 46वां बर्थडे है। लगभग 16 फिल्मों का हिस्सा रहे सुनील को बड़ी पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो से मिली थी। हरियाणा में जन्मे सुनील थिएटर की पढ़ाई कर किस्मत आजमाने मुंबई आ गए। शुरुआत में उन्हें लगा कि यहां काम आसानी से मिल जाएगा। इसी नासमझी की वजह से उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा। रिजेक्शन की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का प्लान भी बना लिया था। हालांकि जैसे-तैसे कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई… और आज वे 24 करोड़ के मालिक हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा शो से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली। शो से ज्यादा वो कपिल के संग अपनी लड़ाई की वजह से चर्चा में रहे। उनका कहना था- कपिल शो के बाकी लोगों से जानवरों जैसे बर्ताव करते हैं। कपिल ने एक पोस्ट के जरिए उनसे माफी भी मांगी थी। सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त, 1977 को हरियाणा के मंडी डबवाली शहर में हुआ था। पिता बैंक मैनेजर थे। सुनील की स्कूलिंग हरियाणा के शिक्षा आर्य विद्या मंदिर डबवाली से हुई।

अब 24 करोड़ के मालिक, कपिल शर्मा के बारे में कहा था-वो जानवरों की तरह ट्रीट करते थे Read More »

अक्षरा सिंह का गाना ‘हमके मौसी बना दी’ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना ‘हमके मौसी बना दी’ रिलीज हो गया है। ये गीत हार्मोनिया रेकॉर्ड्स के आॅफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा इस गाने में बाबा से अपनी बहन के लिए औलाद मांग रही हैं। मान्यता है कि इस महीने में बाबा को व्रत के जरिए प्रसन्न करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति की जा सकती है। अक्षरा ने बताया कि ‘हमके मौसी बना दी’ आम जनमानस से संवाद स्थापित करने वाला गाना है। इस गाने के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हमके मौसी बना दी को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है और शिशिर पांडेय ने इसमें म्यूजिक दिया है। निर्देशक रवि पंडित हैं।

अक्षरा सिंह का गाना ‘हमके मौसी बना दी’ रिलीज Read More »

‘चंदू चैंपियन’ से कार्तिक आर्यनका फर्स्ट लुक रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। चंदू चैंपियन के साथ कार्तिक आर्यन पहली बार निर्देशक कबीर खान के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया जा रहा है। फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी एक खिलाड़ी की असाधारण असल जीवन की कहानी है, जिसमें उसकी कभी हार न मानने की भावना को दर्शाया गया है। कार्तिक इस फिल्म में चंदू का किरदार निभाएंगे। चंदू चैंपियन के पोस्टर में कार्तिक छोटे बाल और भारत का ब्लेजर पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर कुछ चोट के निशान भी दिख रहे हैं। फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘चंदू चैंपियन’ से कार्तिक आर्यनका फर्स्ट लुक रिलीज Read More »

शहर के छह चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

इंदौर। यातायात प्रबंधन पुलिस ने बताया कि 3 अगस्त से पश्चिम क्षेत्र के चाणक्यपुरी चौराहा, महू नाका चौराहा, टॉवर चौराहा एवं पूर्वी क्षेत्र के पलासिया चौराहा, डीआरपी लाइन चौराहा और सत्यसांई चौराहा पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम जनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक प्रभावी तौर पर की जाएगी, जिसमें मुख्य तौर पर रेड लाइट के उल्लंघन करने, तेज गति से वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि दोपहिया वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है और वाहन चालक द्वारा हेलमेट धारण नहीं किया गया है तो ऐसी स्थिति में हेलमेट का भी जुर्माना किया जाएगा।

शहर के छह चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई Read More »

योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें मैं स्वयं मैदानी हकीकत देखूंगा : भयड़िया

नए संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने कमान संभालते ही अपने सख्त तेवर दिखाते हुए अपनी कार्यशैली भी अफसरों को बता दी है। उन्होंने बुधवार की सुबह सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय का दौरा कर लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई, वहीं उन्होंने अपने कार्यालय में संभाग के सभी अफसरों के साथ मैराथन बैठक कर कामकाज को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।
संभागायुक्त मालसिंह ने सभी संभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक के दौरान दो टूक शब्दों में सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर से बेहतर कराएं। जो भी जानकारी बैठक में दी जाती है, उसकी तस्दीक स्वयं करें। आने वाले समय में वे गांवों में घूमकर स्वयं योजनाओं और कार्यों के जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे। संभागायुक्त कार्यालय में प्रात: 10 बजे शुरू हुई मैराथन बैठक शाम पांच बजे तक चली। बैठक में अपर आयुक्त जमुना भिड़े, संयुक्त आयुक्त विकास संजय शराफ, जानकी यादव सहित सभी विभागों के संभागीय अधिकारी मौजूद थे।
स्वास्थ्य विभाग और एमजीएम मेडिकल कॉलेज बेहतर समन्वय रखें- संभागायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य के कमजोर पर्यवेक्षण पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की स्वयं मौके पर जाकर पड़ताल करें। जिलों से जो आंकड़े प्राप्त होते हैं, उसका रैंडम सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बीच बेहतर समन्वय रखने और पाक्षिक बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। संभागायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान गुणवत्ता पर खास ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने संभाग के सभी जिलों के विद्यालयों और हॉस्टलों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के बेहतर समन्वय से स्वास्थ्य परीक्षण की शृंखला चलाने के निर्देश दिए।

योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें मैं स्वयं मैदानी हकीकत देखूंगा : भयड़िया Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights