Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

हर खेत में पहुंचेगा पानी, लहराएंगी फसलें, प्रदेश में आएगी समृद्धि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है। आज आगर-मालवा में 1200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की कुंडालिया पाइप सिंचाई प्रणाली के प्रथम चरण के कार्य का लोकार्पण किया गया है। इससे 146 गांवों के खेतों में पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर खेत में पानी पहुंचे। इससे किसानों की फसलें लहराएंगी और समृद्धि आएगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पर ड्रॉप मोर क्रॉप का सपना साकार होगा।
मुख्यमंत्री आगर-मालवा में विकास पर्व के अंतर्गत लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने आज वहां पहुंची संत रविदास यात्रा का स्वागत और संतों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री चौहान ने 1306 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। कार्यक्रम कन्या-पूजन से शुरू हुआ।
बहनों के कल्याण की योजनाएं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मां-बहन-बेटियों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना हमारा संकल्प है। बहनों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रदेश में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या-विवाह/निकाह, संबल जैसी योजनाओं के बाद अब लाड़ली बहना योजना महिलाओं को मजबूती देगी और आत्म-सम्मान भी बढ़ाएगी। स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण जैसे कार्यों से आज बहनें ग्रामों और नगरों में शासन चला रही हैं। लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह तक की जाएगी। महिला कल्याण योजनाओं के मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लाड़ली बहना सेना बनाई गई है। बेटियों के प्रति दुराचार करने वालों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाता है और उनके घर भी तोड़े जाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संत रविदास ने कहा था कि ऐसा राज होना चाहिए, जहां सभी समान हों और सभी को भरपेट भोजन मिले। मध्यप्रदेश में उनकी कल्पना के अनुरूप ही सरकार चल रही है। हर व्यक्ति के कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। गरीबों को नि:शुल्क अनाज, पक्के मकान, स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

हर खेत में पहुंचेगा पानी, लहराएंगी फसलें, प्रदेश में आएगी समृद्धि Read More »

कोई छोटा या बड़ा नहीं, उम्मीदवार कोई भी हो प्राथमिकता पार्टी को दें

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार को उज्जैन पहुंचे। वे चुनाव को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होने फ्रीगंज स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। तोमर ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि उम्मीदवार कोई भी हो, आपके मन का हो या नहीं, आपको बीजेपी को ही प्राथमिकता देना है। चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन जिले में संभागीय बैठक एवं पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे। संभाग के मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, उज्जैन जिले के अध्यक्ष, प्रभारी और प्रदेश के पदाधिकारी की बैठक ली।
बैठक से पहले उज्जैन के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से लोकशक्ति कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। कहा कि आगामी नवंबर में विधानसभा के चुनाव होना हैं। चुनाव में भारी बहुमत से जीतेंगे और सरकार हम ही बनाएंगे। इस मौके पर मंत्री मोहन यादव, प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, सोनू गेहलोत, जगदीश अग्रवाल सहित शहर के कई नेता मौजूद रहे।
एमपी की जीडीपी अच्छी, ला रहे कल्याणकारी योजना- नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव की तैयारी के लिए आए हैं। मतदान केंद्रों पर मध्यप्रदेश की जन कल्याणकारी योजना का असर दिख रहा है। कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। मणिपुर हिंसा पर कहा, मणिपुर और हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, कानून का राज कायम है। सरकार कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है। फ्री की योजना पर बोले, मध्यप्रदेश की जीडीपी और आय अच्छी है, इसलिए कल्याणकारी योजना के लिए शिवराज सरकार प्रयास कर रही है।

कोई छोटा या बड़ा नहीं, उम्मीदवार कोई भी हो प्राथमिकता पार्टी को दें Read More »

200वां टी-20 खेलने वाला दूसरा देश बनेगा भारत

टेस्ट और वनडे के बाद भारतीय टीम ने अपनी नजरें टी-20 सीरीज पर जमा दी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मुकाबलों की सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद (पोर्ट आॅफ स्पेन) में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। यह भारत का 200वां इंटरनेशनल टी-20 मैच है। भारत 200 टी-20 खेलने वाला दूसरा देश बनेगा। इससे पहले पाकिस्तान 200 मैच पूरे कर चुका है। पाकिस्तान ने अब तक कुल 223 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले हैं।
यह सीरीज भारत के लिए 2024 वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम होगी, क्योंकि 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप यहीं खेला जाना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के बिना उतरेगी।
डोमिनिका में 171 रन के साथ अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद, यशस्वी जायसवाल संभावित रूप से डेब्यू कर सकते हैं। साथ ही मुंबई इंडियंस के टॉप बल्लेबाज तिलक वर्मा भी अपना डेब्यू टीम इंडिया के साथ कर सकते हैं। वर्मा अब पंड्या के साथ मिलकर भारत के मिडिल आर्डर को संभालेंगे। बॉलिंग में आवेश खान की वापसी हो सकती है। वे लखनऊ सुपर जायंट्स के स्ट्राइक बॉलर हैं।
पॉवेल की भारत के खिलाफ
बतौर कप्तान पहली सीरीज
वेस्टइंडीज के लिए यह सीरीज घरेलू टी-20 क्रिकेट की शुरुआत होगी। इस सीरीज के बाद कैरेबिया प्रीमियर लीग की शुरुआत होगी। यह सीरीज रोवमैन पॉवेल के लिए बतौर कप्तान बड़ी परीक्षा की तरह होगी। पॉवेल बतौर कप्तान पहली बार भारत के खिलाफ खेल रहे है। साथ ही एमआई न्यूयॉर्क को एमएलसी जिताने वाले स्टार खिलाड़ी निकोलस पूर्ण इस सीरीज में अपने वापसी कर रहे हैं। पूरन और शिमरन हेटमायर का ऊपर स्पिन से निपटने का जिम्मा होगा।
बारिश की 40 फीसदी संभावना
त्रिनिदाद के मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दौरान 40 फीसदी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे और उमस के साथ तापमान 30 डिग्री के आसपास होगा। वहीं, पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी। स्पिनर्स को आखिरी ओवरों में मदद करेगी। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

200वां टी-20 खेलने वाला दूसरा देश बनेगा भारत Read More »

स्लो ओवर रेट : इंग्लैंड के 19 और आॅस्ट्रेलिया के 10 रेटिंग पॉइंट काटे

द ऐशेज सीरीज ड्रॉ रहने के बाद भी इंग्लैंड-आॅस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारी नुकसान हुआ है। आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के कारण दोनों टीमों के रेटिंग पॉइंट्स में कटौती की है। आईसीसी ने इंग्लिश टीम के 19 और आॅस्ट्रेलियाई टीम के 10 रेटिंग पॉइंट्स काटे हैं।
आईसीसी के नियमों के अनुसार, टेस्ट में तय समय के बाद हर ओवर में एक रेटिंग पॉइंट की कटौती होती है। द ऐशेज सीरीज में इंग्लैंड ने 19 ओवर देरी से फेंके। इसलिए पर उस पर 19 अंकों की कटौती हुई है, जबकि आॅस्ट्रेलिया ने 10 ओवर देरी से फेंके हैं। इस कटौती के बाद इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के पॉइंट्स टेबल के 5वें और आॅस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान टेबल के टॉप पर आ गया है।
दोनों टीमों पर मैच फीस का फाइन भी लगाया- इंग्लैंड-आॅस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की ऐशेज सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही। आईसीसी ने दोनों टीमों पर मैच फीस का फाइन भी लगाया है, जबकि बेन स्टोक्स की टीम पर पहले टेस्ट मैच में 10 फीसदी फाइनल लगाया गया। साथ ही आॅस्ट्रेलिया की मैच फीस पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
हर एक ओवर पर एक पॉइंट्स की कटौती- टेस्ट में हर टीम को एक दिन में 90 ओवर फेंकने होते हैं, यदि कोई टीम तय समय तक 90 ओवर्स नहीं फेंक पाती है, तो उस पर दंड के रूप में पेनाल्टी लगाई जाती है। दरअसल, आईसीसी के वर्तमान नियम के अनुसार, हर ओवर की देरी में एक रेटिंग पॉइंट्स की कटौती होती है। चैंपियनशिप में एक मैच जीतने पर 12 अंक मिलते हैं, जबकि ड्रॉ होने पर दोनों टीमों में 4-4 अंक बांटे जाते हैं।

स्लो ओवर रेट : इंग्लैंड के 19 और आॅस्ट्रेलिया के 10 रेटिंग पॉइंट काटे Read More »

सबकी बोलती बंद करने वाली तापसी बर्थडे पर खुद हो गईं रोस्ट

बॉलीवुड में अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाने वाली तापसी पन्नू 36 साल की हो गई हैं। तापसी की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं ही, साथ ही उनके जुदा अंदाज का कोई मुकाबला नहीं। तापसी ने अपना जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया है। तापसी ने रोस्ट इवेंट आयोजित कराया, जिसमें उन्होंने कई सारे कॉमेडियंस को बुलाया। खास बात ये है कि तापसी ने इस इवेंट में कॉमेडियंस से खुद को ही रोस्ट कराया। इसके बाद तापसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया।
तापसी की ओर से आयोजित इस रोस्ट इवेंट में फैंस भी शामिल हुए। फैंस और तापसी को एंटरटेन करने के लिए कॉमेडियन अबीश मैथ्यू, अंगद रान्याल और गुरलीन पन्नू को बुलाया गया। वे बिना रुके तापसी को रोस्ट करते रहे और तापसी भी अपनी ही रोस्टिंग पर हंसती रहीं। फैंस को तापसी का यह अंदाज खूब पसंद आया। तापसी ने अपनी रोस्टिंग की छोटी-सी झलक इंस्टाग्राम पर भी साझा की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आज समय की मांग है कि खुद पर मजाक करना सीखें… मैंने सोचा कि क्यों न घर से ही इसकी शुरुआत की जाए। एक साल में परिपक्व होने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है। सचमुच, यह सबसे अनोखा जन्मदिन समारोह है!
तापसी के इस अंदाज को फैंस ने पसंद किया। हाल ही में तापसी ने अपना एनएफटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था, जहां उन्होंने फैंस के साथ इंटरेक्शन करने का प्लान बनाया है। फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने पर तापसी ने उनसे मिलने का वादा भी किया था। तापसी पन्नू जल्द ही ‘डंकी’ में दिखेंगी।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। यह तापसी की साल की अबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिलहाल रिलीज डेट 22 दिसंबर तय की गई है। पठान और जवान के बाद शाहरुख की इस साल तीसरी रिलीज होगी, वहीं तापसी की हिट मूवी हसीन दिलरुबा का दूसरा पार्ट फिर आई हसीन दिलरुबा भी जल्द ही आएगा। इसमें तापसी के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे। इनके अलावा तापसी की झोली में वो लड़की है कहां, नेक्स्ट, एलियन और जन-गण-मन जैसी फिल्में भी हैं। तापसी पन्नू आज फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट बैंकेबल एक्ट्रेस कहलाई जाती हैं। तापसी को आज वह पहचान मिली है, जिसके लिए उन्होंने वर्षों कड़ी मेहनत की है, लेकिन यहां तक की राहें उनके लिए आसान नहीं थीं। तापसी को एक वक्त पर पनौती कहा जाता था, जबकि उन्होंने अपने कॅरियर की सॉलिड शुरुआत की थी।

सबकी बोलती बंद करने वाली तापसी बर्थडे पर खुद हो गईं रोस्ट Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights