Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

पाकिस्तान टीम को भारत में सुरक्षा की चिंता

पाकिस्तान की सरकार और वहां के क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अपनी नेशनल मेंस टीम की सुरक्षा के लिए लिखित में आश्वासन मांगा है। ये टूर्नामेंट इस साल अक्टूबर-नवंबर में होना है।
पाकिस्तान टीम 6 अक्टूबर को हैदराबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। नॉकआउट से पहले पाकिस्तान टीम भारत में कुल 9 वनडे मैच खेलेगी।
पाकिस्तान के पीएम
ने कमेटी बनाई
पाकिस्तान सरकार बाबर आजम के साथ वर्ल्ड कप में एक सिक्योरिटी डेलिगेशन भेजने की भी तैयारी में है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी का रिव्यू करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमेटी का गठन हाई लेवल सिक्योरिटी टीम भेजने के लिए किया गया है। यह डेलिगेशन पाकिस्तान टीम के साथ सभी वेन्यू पर जाएगा और सिक्योरिटी और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगा।

पाकिस्तान टीम को भारत में सुरक्षा की चिंता Read More »

शोएब ने इंस्टाग्राम बायो से हटाया सानिया का नाम

इस्लामाबाद, एजेंसी
पूर्व इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव किया है। शोएब ने सानिया मिर्जा का नाम अपने बायो से हटा दिया है। शोएब ने पहले अपने बायो में सानिया मिर्जा को मेंशन करते हुए लिखा था ‘हसबैंड टु ए सुपरवुमन’। उन्होंने अब यह लाइन अपने बायो से हटा दी है। इसकी जगह लिखा है- ‘लिव अनब्रोकन।’ इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं।
नवंबर में भी आई थीं
तलाक की खबरें
पिछले साल नवंबर में शोएब मलिक से सानिया की तलाक की खबरें आई थीं। हालांकि उन दोनों की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया। बाद में सानिया ने शोएब मलिक के साथ एक फोटो भी शेयर किया। साथ ही दोनों ने एक टॉक शो ‘मलिक-मिर्जा शो’ भी शुरू कर दिया। ऐसे में उनके तलाक की खबरें खुद खत्म हो गई थीं। अपने रिश्ते को लेकर अभी तक सानिया या शोएब ने खुलकर कुछ नहीं लिखा है। पिछले साल नवंबर में पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि बेटे की परवरिश मिलकर कर सकें। हालांकि इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं लिखा गया था।
5 महीने डेटिंग के बाद की थी शादी
सानिया-शोएब की पहली मुलाकात साल 2004-2005 में भारत में हुई थी। दोनों की ज्यादा बातचीत नहीं हुई। दोनों 2009-2010 में एक-दूसरे से आॅस्ट्रेलिया के शहर होबार्ट में फिर मिले। सानिया टेनिस खेलने पहुंची थीं और शोएब अपनी टीम के साथ क्रिकेट खेलने। इस समय पाकिस्तान की टीम आॅस्ट्रेलिया टूर पर थी। यहां जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब 5 महीने तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी की सभी रस्में हैदराबाद में हुईं। इसके बाद लाहौर में रिसेप्शन रखा गया। शादी के 8 साल बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था। सानिया ने अपनी आत्मकथा ‘ऐस अगेंस्ट आॅड्स’ में लिखा है कि शोएब उनकी लाइफ में उस समय आए थे, जब वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियों से जूझ रही थीं। हैदराबाद में 12 अप्रैल 2010 को सानिया और शोएब की शादी हुई थी। 15 अप्रैल को रिसेप्शन लाहौर में दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म 2018 में हुआ था।

शोएब ने इंस्टाग्राम बायो से हटाया सानिया का नाम Read More »

तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का पाली हिल बंगला, बनेगा लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट

दिलीप कुमार के पाली हिल स्थित बंगले को अब तोड़कर लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट और म्यूजियम बनाया जाएगा। इस म्यूजियम में दिलीप कुमार से जुड़ी चीजें होंगी। बताया जा रहा है कि इससे करीब 900 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलेगा।
बॉलीवुड के महान कलाकार और ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर रहे दिलीप कुमार के पाली हिल स्थित बंगले को अब जल्द ही 11 मंजिले आलीशान रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में तब्दील कर दिया जाएगा। दिलीप कुमार के दिल के करीब रहे इस बंगले को तोड़कर अब इसमें एक्टर की याद में संग्रहालय भी बनाया जाएगा। दिलीप कुमार का यह बंगला आधे एकड़ में फैला हुआ है। इसका 1.75 लाख वर्गफुट से अधिक कंस्ट्रक्शन एरिया है, जिस पर 11 फ्लोर बनाए जाएंगे।
दिलीप कुमार का यह पाली हिल वाला प्लॉट कई साल से कानूनी पचड़े में फंसा था। एक्टर के परिवार ने एक बिल्डर पर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया था। लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई के बाद यह प्लॉट 2017 में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को मिल गया था।
रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के अलावा दिलीप कुमार म्यूजियम- दिलीप कुमार के परिवार ने अब इस बंगले और प्लॉट को 11 मंजिला लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट और एक संग्रहालय बनाने की अनुमति दे दी है। इन दोनों के लिए एंट्रेस अलग-अलग होगा। बताया जा रहा है कि इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट से 900 करोड़ रुपए से अधिक का रेवेन्यू आएगा। हाउसिंग डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में इस बंगले की कीमत 350 करोड़ रुपए थी।
दिलीप कुमार ने 1953 में खरीदा था बंगला, जानिए विवाद- दिलीप कुमार ने 1953 में इस बंगले को कमरुद्दीन लतीफ नाम के एक शख्स से करीब 1.4 लाख रुपए में खरीदा था। जिस प्लॉट पर यह बंगला बना है, उसे कमरुद्दीन लतीफ ने 1923 में मुलराज खतायु नाम के शख्स के परिवार से 999 सालों की लीज पर लिया था। विवाद तब खड़ा हुआ, जब एक लोकल बिल्डर ने दावा किया कि उस बंगले पर दिलीप कुमार का नहीं, बल्कि उसका मालिकाना हक है। यह विवाद 2017 तक चलता रहा और फिर सायरा बानो और एक्टर को इसका मालिकाना हक मिला। दिलीप कुमार की बात करें तो उनका 7 जुलाई, 2021 में हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया था। वह तब 98 साल के थे।

तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का पाली हिल बंगला, बनेगा लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट Read More »

पाकिस्तान बॉर्डर पहुंचे सनी देओल ने बीएसएफ जवानों के साथ लड़ाया पंजा

सनी देओल अपनी फिल्म ‘गदर-2’ की रिलीज से पहले बॉर्डर पर फौजियों के साथ वक्त बिताते नजर आए। इस मौके पर उन्होंने बीएसएफ जवानों के साथ पंजा लड़ाया और डांस गाना भी खूब हुआ। इन सबके बाद सनी देओल माता तनोट मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने देवी मां का आशीर्वाद लिया। सनी देओल देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर-2’ अगली सप्ताह 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल पाकिस्तान सरहद पर जा पहुंचे, जहां उन्होंने न सिर्फ देश के जवानों से मुलाकात की, बल्कि तनोट माता मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे। इस मौके पर पाकिस्तान सरहद पर जमकर गूंजा- ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा’ के नारे।
22 साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर सरहद पार वाली कहानी लेकर आ रहे हैं सनी देओल और अमीषा पटेल। सनी देओल अपनी इसी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए बीएसएफ जवानों से मिलने राजस्थान पहुंचे। फिलहाल एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और उन्होंने भारतीय जवानों से खूब मस्ती की। यहां एक्टर ने भारतीय जवानों के साथ बातचीत की और अपनी पुरानी फिल्म ‘बॉर्डर’ के किस्सों को भी याद किया। सनी देओल ने जवानों के साथ पंजा लड़ाया। इस मौके की तस्वीरें व वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में हैं। जवानों ने सनी देओल के साथ जमकर मनोरंजन किया। उन्होंने एक्टर को गाना भी सुनाया, जिन्हें सुनकर वो थिरकने लगे। सनी ने ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए हैं। सनी देओल एक वीडियो में नई तकनीक की बन्दूक के साथ दिख रहे हैं और एक आॅफिसर उन्हें इस बारे में जानकारी देते दिख रहे हैं। सनी ने माता के मंदिर का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो चुन्नी ओढ़े देवी दर्शन के लिए जाते दिख रहे हैं। उन्होंने इन जवानों को अपना परिवार कहा है और लिखा कि उनके साथ वक्त बिताने के बाद वो मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

पाकिस्तान बॉर्डर पहुंचे सनी देओल ने बीएसएफ जवानों के साथ लड़ाया पंजा Read More »

क्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव एवं गोल्डन ब्रिक अवॉर्ड्स आज

आज शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में क्रेडाई इंदौर द्वारा ‘क्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव’ एवं ‘क्रेडाई इंदौर गोल्डन ब्रिक अवॉर्ड्स’ का आयोजन होगा। अलग-अलग शहरों से क्रेडाई मेंबर्स कॉन्क्लेव हेतु इंदौर पहुंच चुके हैं। कॉन्क्लेव में विभिन्न सेशन होंगे एवं शाम को क्रेडाई इंदौर गोल्डन ब्रिक अवॉर्ड्स सेरेमनी और गाला नाइट के साथ कॉन्क्लेव का समापन किया जाएगा। क्रेडाई इंदौर के ज्वॉइंट सेके्रटरी सुमित मंत्री ने कॉन्क्लेव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस कॉन्क्लेव को लेकर पूरा क्रेडाई परिवार काफी उत्साहित और आशान्वित है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बेस्ट इंटीग्रेटेड टाउनशिप, बेस्ट अपकमिंग प्रोजेक्ट्स (रेसिडेंशियल), बेस्ट अपकमिंग प्रोजेक्ट्स (कमर्शियल), कमर्शियल हाईराइज प्रोजेक्ट (अबोव 30 मी.), कमर्शियल मिड राइज प्रोजेक्ट (अप टू 30 मी.), इनोवेटिव प्रोजेक्ट कांसेप्ट, प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (लक्जरी), रेसिडेंशियल हाईराइज प्रोजेक्ट (अबोव 30 मीटर), रेसिडेंशियल हाईराइज प्रोजेक्ट (लक्जरी) (अबोव 30 मी.), रेसिडेंशियल मिड राइज प्रोजेक्ट (अप टू 30 मी.), रेसिडेंशियल मिड राइज प्रोजेक्ट (लक्जरी) (अपटू 30 मी.), रो-हाउसिंग प्रोजेक्ट और रो-हाउसिंग प्रोजेक्ट (लक्जरी) जैसी 14 कैटेगरी के अंतर्गत 114 नॉमिनेशंस में से इंदौर के 28 (विनर एवं रनरअप) बेस्ट रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को क्रेडाई इंदौर गोल्डन ब्रिक अवॉर्ड दिया जाएगा।
कॉन्क्लेव में होंगे चार सेशन
क्रेडाई इंदौर के ट्रेसरर अतुल झंवर ने बताया आज कॉन्क्लेव में 4 सेशन होंगे। इसमें मनोज गौर (क्रेडाई नेशनल चेयरमैन), बोमन ईरानी (क्रेडाई नेशनल प्रेसिडेंट), शेखर पटेल (क्रेडाई नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्ट), अनुज पुरी (चेयरमैन एनरॉक) एवं करनसिंह सोढ़ी (हेड अल्टरनेटिव इंडिया, जेएलएल) के की-नोट स्पीच सेशन के बाद इंदौर : द नेक्स्ट बिग डेस्टिनेशन फॉर आईटी एंड कमर्शियल रियल एस्टेट, हाउसिंग एंड रेसिडेंशियल डेवलपमेंट एवं आइडियाज एक्सचेंज पॉलिसी एंड इज आॅफ बिजनेस फॉर द राइजिंग सिटी आॅफ इंदौर के सेशन आयोजित होंगे।
कई शहरों में होगी लॉन्चिंग
क्रेडाई इंदौर के एग्जीक्यूटिव मेंबर लीलाधर माहेश्वरी एवं सुनील अग्रवाल ने कहा कि यह कॉन्क्लेव कई मायनों में क्रेडाई इंदौर के लिए एक विशेष आयोजन है। पहली बार हम इस प्रकार का इवेंट होस्ट कर रहे हैं, जिसमें क्रेडाई इंदौर वुमन विंग और क्रेडाई एमपी यूथ विंग को भी लॉन्च किया जाएगा, साथ ही खंडवा, बुरहानपुर व बैतूल एवं अन्य कई शहरों के क्रेडाई चैप्टर्स का भी लॉन्च होगा। क्रेडाई इंदौर यूथ विंग कमेटी के कन्वीनर आशीष गोयल, कन्वीनर सीवाय डब्ल्यू ने बताया कि ऐरेन ग्रुप, अपोलो क्रिएशन, बीसीएम ग्रुप, एम. झावेरी ग्रुप, एनआरके, ओमेक्स ग्रुप, ओएस्टर, साहिल ग्रैंड, सिंगापुर सार्थक ग्रुप, स्काई अर्थ एवं एसएस इंफीनिटस क्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव के अधिकारिक पार्टनर्स हंै।

क्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव एवं गोल्डन ब्रिक अवॉर्ड्स आज Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights