Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

शहर की आबोहवा और ग्रीन बांड के जरिए निगम का खजाना भरने किए नवाचार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। महापौर भार्गव के एक वर्षीय कार्यकाल में अनेक उपलब्धियां दर्ज हुई हैं। उनका शहर के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण सुधार, नागरिकों की सेहत, शिक्षा, ग्रीन बांड के जरिए निगम का खजाना भरने, उद्यान और आदि के विकास पर खास फोकस रहा है। महापौर के एक साल के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास पर एक नजर-
शिक्षा
15 नए स्कूल भवन निर्माण प्रगति पर, 200 से अधिक परिसरों में आवश्यक सुधार, 124 नए क्लास रूम बनाए गए, भवन निर्माण में कन्या विद्यालयों को प्राथमिकता, 19 कन्याशालाओं में से 8 नवीन निर्माण (2 सीएम राइज जोड़कर), कौशल विकास प्रशिक्षण 6385, प्लेसमेंट 2756।
स्वास्थ्य
17 संजीवनी क्लिनिक का निर्माण लगभग पूर्ण, 70 स्थानों पर काम जारी, सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 82 वार्डों में आई कैंप- 15 हजार व्यक्ति लाभान्वित, अस्पताल में उपचार 5628, आॅपरेशन 3202।

ओपन जिम
प्रत्येक वार्ड में ओपन जिम का बनाने का काम प्रगति पर, प्रत्येक जोन में एक योग केंद्र (कुल लागत 19 करोड़ रुपए) बनाने का काम प्रगति पर।

वार्ड मास्टर प्लान
डॉक्टर्स को व्यापार अनुमति से मुक्त, व्यापार लाइसेंस दो वर्षों के लिए, 3500 प्रधानमत्री आवास प्रदत्त, 500 लाइट हाउस आवंटित, 263000 से अधिक लाड़ली बहना पंजीयन, मराठी संकुल का निर्माण अंतिम चरणों में (संस्कृत), 588 स्वसहायता समूह निर्माण 10000 रु.आवर्ती निधि प्रत्येक, 15 देशों के प्रतिनिधियों ने देखी व्यवस्था।

ग्रीन बांड
29 गांवों में सोलर हाई मास्ट की योजना, 3399 वाटर हार्वेस्टिंग, 100 टीपीडी का ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 19 आरआरआर सेंटर, ग्लोबल उद्यान में 62 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा 6200 पौधे लगाए गए।

शहर की आबोहवा और ग्रीन बांड के जरिए निगम का खजाना भरने किए नवाचार Read More »

शहर को सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सौगात

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
महापौर एवं अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एसजीएसआईटीएस के समीप शहर के आम नागरिकों के लिए सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। चार्जिंग स्टेशन के मार्फत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन एवं इलेक्ट्रिक आॅटो रिक्शा की चार्जिंग की जा सकती है। यह स्लो चार्जर है, जिसके माध्यम से तीन घंटे में दोपहिया वाहन पूर्ण चार्ज हो सकता है। लगभग 4 यूनिट बिजली दोपहिया वाहन चार्ज होने में लेती है। प्रति यूनिट चार्जिंग का शुल्क 15 रु. रहेगा। प्रत्येक स्लो चार्जिंग स्टेशन पर एक समय में छह वाहन चार्ज हो सकेंगे, जिसको ई ईवीवाय एप गूगल प्ले स्टोर एवं आईओएस में डाउनलोड कर चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर उपयोग किया जा सकेगा। इसमें उपभोक्ता प्री-बुकिंग कर एवं प्री-पेड रिचार्ज कर चार्जिंग स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं। गौरतलब है कि इंदौर शहर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के अंतर्गत 47 चिन्हित स्थानों पर ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने हेतु आम नागरिकों की सुविधा के लिए सोलर बेस इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाना है।
इनमें 37 स्लो चार्जर व 10 फास्ट चार्जर लगाया जाना शरीक है। एक स्लो चार्जिंग स्टेशन की लागत 15 लाख रु. हैं। शुभारंभ अवसर पर महापौर भार्गव द्वारा इसी माह स्नेहलतागंज पुल के समीप और गोकुलदास अस्पताल के सामने आम नागरिकों हेतु सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिग स्टेशन प्रारंभ करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में एआईसीटीएसएल के सीईओ मनोज पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शहर को सोलर बेस पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सौगात Read More »

गुटखे का विज्ञापन देख महापौर भी निरुत्तर…

इंदौर। शुक्रवार को सिटी बस में सफर के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव यात्रियों से सफर के बारे में फीडबैक ले रहे थे। एक युवक से जब वे बात कर रहे थे, तभी जवाब देने के लिए युवक ने बस के अंदर से बाहर डिवाइडर पर गुटखा थूक दिया। इस पर महापौर ने उसे रोकते हुए उसका अधिकारियों से चालान बनवा दिया। इससे युवक भौचक रह गया। युवक ने बस से उतरकर बस पर ही गुटखे के विज्ञापन लगे हुए दिखाए तो महापौर भी निरुत्तर हो गए।

गुटखे का विज्ञापन देख महापौर भी निरुत्तर… Read More »

पिछले वर्ष जुलाई में दो बार खोले थे भदभदा डैम के गेट

अगस्त में भी 25 प्रतिशत खाली है बड़ा तालाब………………..

राजधानी में एक जून से चार अगस्त के बीच करीब 506.8 मिमी. वर्षा हो चुकी है, लेकिन यह सामान्य से 60.3 मिमी. कम है। पिछले वर्ष 2022 में अब तक 600 मिमी. वर्षा हो चुकी थी। वहीं जुलाई माह में ही बड़ा तालाब छलकने लगा था, जिसकी वजह से दो बार भदभदा डैम के गेट खोलने पड़े थे। लेकिन इस बार कम वर्षा की वजह से बड़ा तालाब 25 प्रतिशत खाली है। अभी बड़े तालाब को फुल टैंक लेवल तक पहुंचने के लिए ढाई फीट पानी की जरूरत है। यही हाल शहर के अन्य जलाशयों का भी है। इस वर्ष जुलाई में बादल तो खूब आए, लेकिन वर्षा अन्य वर्षों की अपेक्षा कम हुई। पिछले वर्ष पहली बार 24 जुलाई को भदभदा डैम के गेट खोले गए थे। इसके बाद केरवा, कलियासोत व कोलार डेम का गेट भी खोला गया था। लेकिन जलस्तर कम होते ही डेम के गेट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद 25 जुलाई को फिर एक बार सभी डैमों के गेट खोले गए थे। लेकिन इस बार अब तक बड़े तालाब में केवल 1200 एमसीएफटी पानी बढ़ा है। जिसके बाद बड़े तालाब का जलस्तर 2708 एमसीएफटी पर पहुंच गया है। वहीं इसे फुल टैंक लेवल तक पहुंचने के लिए अभी 880 एमसीएफटी पानी की और जरूरत है।

पिछले वर्ष जुलाई में दो बार खोले थे भदभदा डैम के गेट Read More »

ज्ञानवापी का सच तलाशने में मदद करेंगे प्रोफेसर जावेद एन. मलिक

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे का काम शुरू हो गया है। लगभग 350 साल पुरानी मस्जिद का सर्वे कराने के पीछे यह जानना है कि क्‍या यह किसी मंदिर को तोड़कर उसके ऊपर बनाई गई है। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के ऊपर यहां का सर्वे करने की जिम्‍मेदारी है। एएसआई की टीम डॉ. आलोक त्रिपाठी की अगुआई में यह काम करेगी। डॉ. त्रिपाठी एएसआई के अतिरिक्‍त महानिदेशक हैं। चूंकि सर्वे के दौरान इस बात का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा कि मौजूदा इमारत को कोई नुकसान न हो, इसलिए इसमें आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की एक टीम भी होगी, जिसे प्रोफेसर जावेद एन. मलिक लीड करेंगे।
एएसआई ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से मदद मांगी थी। अब प्रोफेसर जावेद एन. मलिक के नेतृत्व में एएसआई और आईआईटी की टीम ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक का इस्‍तेमाल करके सर्वे करेगी। जीपीआर तकनीक की मदद से विशेषज्ञ मौजूदा संरचना से छेड़छाड़ किए बिना ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक महत्व की जांच कर सकेंगे।

ज्ञानवापी का सच तलाशने में मदद करेंगे प्रोफेसर जावेद एन. मलिक Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights