Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

सावन सोमवार : 40 मिनट में दर्शन का दावा

श्रावण माह का आज पांचवां सोमवार है। उज्जैन में तड़के 2.30 बजे महाकालेश्वर के पट खुलते ही मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। रात 12 बजे से भक्त लाइन में लगना शुरू हो गए थे। तड़के भस्म आरती में बाबा महाकाल को दूध, दही, घी, शहद और शकर से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन कर भस्म अर्पित की गई। भगवान महाकाल का भांग, चंदन और आभूषणों से राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार कर आरती की गई। शाम 4 बजे सवारी निकाली जाएगी। इस दिन 5 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। दिनभर दर्शन का सिलसिला चलता रहेगा। यह रात 10.45 पर शयन आरती के बाद समाप्त होगा। बाबा महाकाल लगातार 20 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि भक्तों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके लिए भक्तों को 40 मिनट में दर्शन हो सकें, इसके इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के महेश पुजारी ने बताया कि अलसुबह भस्म आरती में भगवान महाकाल पहला पूजन किया गया। गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शकर, शहद से बने पंचामृत से भगवान महाकाल पूजन किया। हरि ओम जल चढ़ाकर कपूर आरती के बाद भांग, चंदन, अबीर के साथ महाकाल के मस्तक पर ऊं, चंद्र और त्रिपुण्ड अर्पित कर राजा स्वरूप में शृंगार किया गया।

सावन सोमवार : 40 मिनट में दर्शन का दावा Read More »

लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की, 136 दिन बाद संसद में दोबारा जा सकेंगे

136 दिन बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन राहुल लोकसभा नहीं पहुंचे। इस बीच मणिपुर मुद्दे पर हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को 23 मार्च को निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके 24 घंटे में ही 24 मार्च को सांसदी चली गई थी। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी थी। राहुल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। 134 दिन बाद 4 अगस्त को कोर्ट ने राहुल की सजा पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम राहत के बाद 48 घंटे में सदस्यता बहाल हो गई।
भाजपा सांसद को सजा, आज सांसदी जा सकती है- इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को टढ/टछअ कोर्ट ने दो साल की जेल और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। सजा के बाद कठेरिया की संसद सदस्यता जा सकती है।

लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की, 136 दिन बाद संसद में दोबारा जा सकेंगे Read More »

गैरेथ डेलानी, फिओन हैंड की वापसी 18 अगस्त को होगा पहला मुकाबला

आयरलैंड ने भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर 18 अगस्त से टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी। टीम इंडिया पहले ही टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर चुकी है। आयरलैंड की आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में क्वालिफाई करने के बाद पहली सीरीज है।
गुरुवार को आयरलैंड ने टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में अनुभवी लेग स्पिनर गैरेथ डेलानी की वापसी हुई है, जो जून में लगी कलाई की चोट के कारण टीम से बाहर बाहर चल रहे थे। 25 साल आॅलराउंडर फिओन हैंड भी वापसी कररहे हैं, जिन्होंने पिछले साल अगस्त में अपना टी-20 डेब्यू किया था और इस साल जून में अपना पहला टेस्ट खेला था

आयरलैंड दौरे पर द्रविड़ नहीं, लक्ष्मण होंगे कोच
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को आयरलैंड दौरे से आराम दिया जाएगा। द्रविड़ के साथ बैटिंग और बॉलिंग कोच भी आयरलैंड नहीं जाएंगे। इनकी जगह एनसीए मेंबर्स टीम इंडिया के साथ कोचिंग स्टाफ के रूप में रहेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड दौरे पर हेड कोच रहेंगे।
रोहित, कोहली, पंड्या जैसे सीनियर्स को आराम : भारतीय सिलेक्टर्स ने आयरलैंड दौरे के लिए कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे लगभग सभी सीनियर्स को आराम दिया है, जबकि तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे आईपीएल स्टार्स को टीम में मौका दिया गया है। इन सभी ने शानदार प्रदर्शन किया था।

गैरेथ डेलानी, फिओन हैंड की वापसी 18 अगस्त को होगा पहला मुकाबला Read More »

भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं… कमलनाथ का भ्रष्टाचार भूली नहीं जनता

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कल राजस्थान की राजनीति में भाजपा की गुटबाजी को लेकर उठ रहे सवाल, मणिपुर के हालातों व मध्यप्रदेश में भाजपा की स्थिति पर जवाब दिए। उन्होंने राजस्थान को लेकर कहा कि यहां भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है और अगला चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मोदीजी भाजपा का चेहरा होंगे। राजस्थान में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। मप्र की जनता डबल इंजन की सरकार ही चुनेगी। कमलनाथ की 18 माह की सरकार के भ्रष्टाचार भूली नहीं है। मणिपुर पर कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष अड़ंगे डाल रहा है।
51 फीसदी घरों में नल से पानी
मप्र में हर घर नल-जल योजना की सफलता को लेकर कहा कि एमपी में कुल 1 करोड़ घरों में सिर्फ 11 फीसदी घरों में नल से जल पहुंचता था, लेकिन अब यह 51 फीसदी पर पहुंच गया है। एमपी में इस प्रोेजेक्ट की रफ्तार तेज होना चाहिए।
तनाव दूर… केन-बेतवा का मोदी करेंगे शुभारंभ
एमपी की केन-बेतवा ऐतिहासिक योजना है। बहुत जल्द पीएम नरेंद्र मोदी उसका लोकार्पण करेंगे। एमपी और यूपी के बीच केन-बेतवा को लेकर जो तनाव था, वह हमने दूर किया और काम शुरू किया। अब बुंदेलखंड के 62 लाख घरों को पीने का पानी मिलेगा। हजारों किसानों को सिंचाई का पानी मिल सकेगा। इस योजना की 90 फीसदी राशि केंद्र ने दी है।
…तो बचाने में लगे रहे सीएम
शेखावत ने कहा कि महिला अपराध पर जब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को उनके ही मंत्री ने घेरा तो उसे बर्खास्त कर दिया। फिर लाल डायरी के जरिये उन्होंने गहलोत के भ्रष्टाचार की परतें खोलीं तो उन्हें विस में घुसने से रोका। पिटाई करवाई गई। यही नहीं, पेपर लीक के 19 गंभीर मामले प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए। बेरोजगारी के कारण 2 हजार युवा आत्महत्या कर चुके हैं। जब भी पेपर लीक हुआ, सीएम अधिकारियों व नेताओं को बचाने में लगे रहे। आखिर दबाव के बाद जांच हुई और संभवत: पहली बार पीएससी मेंबर को गिरफ्तार किया गया।
कर्जमाफी का छलावा…
शेखावत ने कहा कि राजस्थान सरकार की असफलता की कहानी सुनना है तो राजस्थान के किसानों से मिलिए। 19 हजार से ज्यादा किसानों को कर्जमाफी के छल में जमीन नीलाम करना पड़ी, कई ने आत्महत्या कर ली। पहली बार किसानों ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या की, वहीं शेखावत ने गहलोत को तुष्टिकरण की राजनीति पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि सीएम तुष्टिकरण की राजनीति में हिंदुओं को दरकिनार कर रहे हैं। एक वर्ग विशेष से खास लगाव सिर्फ इसलिए है, ताकि उनका वोट बैंक सुरक्षित रहे।

भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं… कमलनाथ का भ्रष्टाचार भूली नहीं जनता Read More »

गट्टानी इंटरप्राइजेस अभिनंदन अवॉर्ड-2023 से सम्मानित

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
देश की नंबर वन सीमेंट कम्पनी अल्ट्राटेक ने अपना सालाना सर्वोच्च विक्रय अवॉर्ड फंक्शन इस बार अबू धाबी की प्रसिद्ध होटल कोनराड एतिहाद टॉवर्स में किया, जिसमें कंपनी के सभी डीलर मौजूद रहे। इस अवॉर्ड को लगातार 27 वर्षों से इंदौर गट्टानी इंटरप्राइजेस प्राप्त करता आया है। इस वर्ष भी ये खिताब गट्टानी इंटरप्राइजेस के नाम ही रहा।
अल्ट्राटेक अधिकारियों द्वारा अभिनंदन अवॉर्ड-2023 अबू धाबी में गट्टानी इंटरप्राइजेस हेमन्त गट्टानी, राजेश गट्टानी, वीणा गट्टानी, लता गट्टानी को अल्ट्राटेक नार्थ जोन हेड राजू अंकलेसरिया एवं रीजनल हेड पार्थ भट्टाचार्य द्वारा दिया गया। गट्टानी इंटरप्राइजेस के डायरेक्टर हेमन्त गट्टानी ने बताया कि ये सब ईश्वर की कृपा एवं उनके बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद है, वहीं गट्टानी इंटरप्राइजेस के एक और डायरेक्टर राजेश गट्टानी ने बताया कि इस कामयाबी के पीछे पूरे स्टाफ की मेहनत और शहर की जनता से मिला आशीर्वाद और प्यार है।

गट्टानी इंटरप्राइजेस अभिनंदन अवॉर्ड-2023 से सम्मानित Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights