Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

नशामुक्ति के संदेश के साथ निकाली कावड़ यात्रा

सावन के पांचवें सोमवार पर ओम बोल बम कावड़ संघ द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा के साथ भगवान शिव की शाही पालकी भी निकाली गई, जिसमें बैंडबाजे, घोड़े-बग्घी के साथ आतिशबाजी की गई।
ओम बम कावड़ संघ के अजीत ठाकुर ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे एकत्रित होते हैं। कावड़ यात्रा के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला, मित्र मंडल विधायक आकाश विजयवर्गीय उपस्थित हुए। कावड़ यात्रा ओंकारेश्वर से प्रारंभ होकर परदेशीपुरा में शाही पालकी के साथ नगर भ्रमण के बाद उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

नशामुक्ति के संदेश के साथ निकाली कावड़ यात्रा Read More »

पिकनिक स्पॉट पर हादसा, कुंड में गिरी कार

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। सिमरोल थाने से कुछ किलोमीटर दूरी पर लोदिया कुंड में रविवार को पिकनिक बनाने के लिए कई परिवार पहुंचे थे। उन्हीं में से इंदौर से भी एक परिवार गया हुआ था। परिवार की कार कुंड के ऊपर बने पहाड़ी पर लगाई गई थी, लेकिन पहाड़ी पर लगी कार का हैंडब्रेक ना लगाने के कारण कार अचानक से कुंड में गिर गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पूरे मामले में सुमित मैथ्यू नामक व्यक्ति अचानक कार गिरते हुए देखी तो कार के आगे कार को रोकने वाले व्यक्ति को डूबते हुए देखा और कुंड में कूद गए और उन्हें बाहर निकाला गया। कार के अंदर एक बच्चा भी था, जिसे अन्य लोगों ने बाहर निकाला। सभी सुरक्षित है, लेकिन कार कुंड में डूब गई थी। पूरे मामले में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

पिकनिक स्पॉट पर हादसा, कुंड में गिरी कार Read More »

नगर निगम की माली हालत सुधारने पर जोर, बड़े बकायादार निशाने पर…..इसी माह 50 करोड़ वसूलने का टारगेट………..

नगर निगम की माली हालत ठीक नहीं चल रही है। आर्थिक सेहत सुधारने के लिए राजस्व वसूली पर खासा जोर दिया जा रहा है। निगम ने बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। निगमायुक्त ने राजस्व विभाग के कर्ताधर्ताओं को अगस्त माह में 50 करोड़ वसूली का टारगेट दे दिया है। साथ ही 25 हजार व्यावसायिक लाइसेंस बनाने का भी लक्ष्य दिया है। राजस्व वसूली के लिए झोनवार शिविर लगाने के साथ ही करदाताओं से घर-घर संपर्क करने के लिए भी कहा गया है।
निगम की बिगड़ी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए निगम प्रशासन द्वारा राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाने के साथ ही सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं। निगम के निशाने पर खासतौर पर बड़े बकायादार हैं। निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व वसूली के संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त द्वारा सिटी बस आॅफिस में ली गई समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा और उपायुक्त लता अग्रवाल सहित समस्त सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त सिंह द्वारा संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क व अन्य करों की राजस्व वसूली की झोनवार/वार्डवार समीक्षा की गई। आयुक्त द्वारा राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान समस्त सहायक राजस्व अधिकारी एवं बिल कलेक्टर को बड़े बकाया करदाताओं से संपत्तिकर के बकाया 44 करोड़, जलकर के 3 करोड़ एवं कचरा प्रबंधन शुल्क के 3 करोड़ सहित कुल 50 करोड़ की राशि इसी माह अगस्त में वसूल करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आयुक्त द्वारा अगस्त में 25 हजार से अधिक व्यापारिक लाइसेंस बनाने का लक्ष्य दिया गया।

नगर निगम की माली हालत सुधारने पर जोर, बड़े बकायादार निशाने पर…..इसी माह 50 करोड़ वसूलने का टारगेट……….. Read More »

240 रुपए किलो तक बिक रहा है टमाटर

शहर में टमाटर 140 से 240 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। दामों में लगातार तेजी की वजह से ज्यादातर लोगों ने तो टमाटर खरीदना ही छोड़ दिया है। एक महीने पहले भोपाल में रोज 15 से 20 ट्रक टमाटर की खपत होती थी, जो अब घटकर 3-4 ट्रक पर आ गई है। हालांकि अगले 20 दिन यानी अगस्त अंतिम सप्ताह से लोकल फसल मंडी में आने के बाद टमाटर के दाम घटने लगेंगे।
भोपाल की सबसे बड़ी करोंद मंडी में टमाटर के थोक विक्रेता व्यापारी आरके सैनी ने बताया ​कि भोपाल में टमाटर महाराष्ट्र की पुणे, पिपलगांव और कर्नाटक की कोलार, बंगारपेट मंडियों से आ रहा है। मार्च-अप्रैल में बेमौसम बारिश से टमाटर की फसल खराब हो गई थी। तब किसानों को 3 से 5 रुपए प्रति किलो का दाम भी नहीं मिल रहे थे। किसानों ने खेतों में टमाटर नष्ट कर दिए। इसके बाद भाव बढ़ने लगे। बिट्टन मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरिओम खटीक कहते हैं कि 1 और 2 अगस्त को टमाटर 240 रु. किलो तक थे।

आम दिनों में करोंद
मंडी में 30 से 40 ट्रक
आम दिनों में करोंद मंडी में 30 से 40 ट्रक टमाटर के आते थे। 15 मई के बाद लोकल टमाटर की आवक करीब बंद हो जाती है। इस दौरान 20 से 25 ट्रक माल आने लगता है। 15 से 20 जुलाई के बीच तक 15 से 20 ट्रक टमाटर करोंद मंडी में आ रहे थे। 25 जुलाई के बाद आवक घटकर सीधे 3 से 4 ट्रक पर आ गई।

पहली फसल- किसानों की मानें तो दिसंबर में रोपाई करते हैं। ये ढाई महीने में तैयार हो जाती है। फरवरी के बाद भोपाल में लोकल टमाटर की बंपर आवक होती है। ये फसल मई के पहले सप्ताह तक चलती है। तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच जाता है तो फसल नष्ट होने लगती है।
दूसरी फसल- 20 जून से दोबारा ​किसान टमाटर की रोपाई शुरू कर देता है। ये फसल अगस्त के अंत से लेकर सितंबर के पहले सप्ताह तक मार्केट में आ जाती है। इस दौरान टमाटर की आवक लोकल और प्रदेश के बाहर से बढ़ने पर दाम अचानक से नीचे आ जाते हैं।

240 रुपए किलो तक बिक रहा है टमाटर Read More »

12 साल के बालक ने पापा के लिए आई लव यू लिखा और लगा ली फांसी….

12 वर्ष के बच्चे को पढ़ाई करने के लिए बोलना मां के लिए जीवनभर के संताप का कारण बन गया। मां के काम पर जाते ही, बालक ने मां के दुपट्टे से फांसी लगा ली। खुदकुशी करने से पहले उसने घर में लगे परदे पर पेन दिल के आकार का चित्र बनाया। उस पर लिखा पापा आई लव यू, नन्ना आई लव यू। इसके अलावा यही बात उसने दाहिने हाथ की हथेली पर भी पेन से लिखी थी।
घटना रविवार दोपहर को गोविंदपुरा की अन्नानगर बस्ती में हुई। वह छठवीं में पढ़ता था। गोविंदपुरा के एसआई वासुदेव सविता ने बताया कि अन्ना नगर निवासी भगवत मरकाम निजी काम करते हैं। उनके दो बच्चों में बड़ा 12 वर्षीय रियांस, सेंट पिट्स स्कूल में छठवीं में पढ़ता था।
रियांस की मां सीमा लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती है। रविवार सुबह भगवत अपने काम पर चला गया था। सुबह करीब 10 बजे रियांस और उसकी छोटी बहन नित्या उर्फ नन्ना घर में खेल रहे थे। काम पर जाते समय सीमा ने रियांस से खेलना बंद कर पढ़ने के लिए बोला था। इस पर बुरा सा मुंह बनाते हुए रियांस पलंग पर औंधा होकर लेट गया था। मां अपने काम पर चली गई। उधर कुछ देर बाद रियांस ने बहन नित्या को कमरे से बाहर निकालकर दरवाजे की कुंडी अंदर से लगा ली थी।
मां काम से लौटी तो घटना का पता चला- दोपहर करीब दो बजे सीमा घर वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे के सुराख सें अंदर झांककर देखा, तो उसकी चीख निकल गई। रियांस फांसी पर लटका हुआ था। उसने झोपड़ी के शेड में ऊपर लगे लोहे के पाइप में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी। सीमा ने पड़ोस में रहने वाले भाई चंद्रशेखर को बुलाया। किसी तरह दरवाजा खोला गया, लेकिन रियांस की काफी पहले मौत हो चुकी थी।

12 साल के बालक ने पापा के लिए आई लव यू लिखा और लगा ली फांसी…. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights