Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

भारत में वर्ल्ड कप खेलने आएगी पाकिस्तान टीम……………..

पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाने की परमिशन दे दी है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, स्पोर्ट्स को पॉलिटिक्स से हमेशा दूर रखना चाहिए। पाकिस्तान इसीलिए अपनी टीम को 2023 के आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारत भेजने के लिए तैयार है। भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2 महीने बाद 5 अक्टूबर से खेला जाएगा। पाकिस्तान का पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स से होगा।
राजनीतिक विवाद को क्रिकेट के बीच नहीं लाना चाहिए
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों देशों के राजनीतिक विवादों को इंटरनेशनल क्रिकेट के बीच नहीं लाना चाहिए। भारतीय टीम भले ही एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आ सकती, लेकिन पाकिस्तान अपनी टीम के साथ ऐसा नहीं करेगा।
पाकिस्तान को अब भी अपनी क्रिकेट टीम की सुरक्षा की चिंता है। हमने आईसीसी और बीसीसीआई को इस बारे में बताया है। हमें उम्मीद है कि भारत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सिक्योरिटी और सेफ्टी का ध्यान रखा जाएगा।
हैदराबाद में शुरुआती दोनों मैच खेलेगा पाकिस्तान
इस बार का वनडे वर्ल्ड कप भारत में 5 अक्टूबर से खेला जाएगा। ओपनिंग मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। पाकिस्तान अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। टीम का दूसरा मैच श्रीलंका से होगा। दोनों ही मैच हैदराबाद में खेले जाएंगे।
पाकिस्तान के 3 मैच
री-शेड्यूल होंगे
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 3 वर्ल्ड कप मैच सुरक्षा कारणों से री-शेड्यूल हो सकते हैं। भारत के साथ उसका मुकाबला 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन अब यह 14 अक्टूबर को होगा। इस कारण श्रीलंका के खिलाफ टीम का मुकाबला 12 की बजाय 10 अक्टूबर को शिफ्ट होगा। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में टीम का मुकाबला 12 नवंबर की जगह 11 नवंबर को होगा। बीसीसीआई और आईसीसी जल्द ही टूर्नामेंट का अपडेटेड शेड्यूल जारी करेंगे।

भारत में वर्ल्ड कप खेलने आएगी पाकिस्तान टीम…………….. Read More »

ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीन के वेंग होंग यांग सेहार गए एचएस प्रणय

सिडनी। भारत के एचएस प्रणय को रविवार को यहां आॅस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में चीन के वेंग होंग यांग से तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा। केरल के रहने वाले 31 वर्षीय प्रणय ने पहला गेम गंवाने के बाद अच्छी वापसी की, लेकिन निर्णायक गेम में वह पांच अंक की बढ़त का फायदा नहीं उठा पाए और विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी वेंग से 9-21, 23-21, 20-22 से हार गए। कोरिया ओपन (2022) और चीन ओपन (2019) का खिताब जीतने वाले यांग ने इस जीत के साथ ही मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में इस भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच इससे पहले केवल एक मुकाबला हुआ था। प्रणय ने उस मैच में तीन गेम में जीत दर्ज करके मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीता था। प्रणय ने इस सत्र में आठ में से छह मैचों में शुरूआती गेम में शिकस्त का सामना करने के बाद जीत दर्ज की है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज एंथोनी गिंटिंग के खिलाफ भी पहला गेम गंवाने के बाद जीत दर्ज की थी। पहले गेम को आसानी से गंवाने वाले विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज प्रणय के पास निर्णायक गेम में पांच अंक (19-14) की बढ़त थी लेकिन वेंग ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। प्रणय ने मैच में अच्छी शुरूआत की लेकिन वेंग ने दमदार स्मैश से स्कोर 6-6 कर दिया। चीन के खिलाड़ी ने इसके बाद दबदबा बनाते हुए 12 गेम प्वाइंट हासिल किये और प्रणय ने शटल को नेट पर खेल कर उनका काम आसान कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीन के वेंग होंग यांग सेहार गए एचएस प्रणय Read More »

लीड रोल में हैं नुसरत: इराक के सिविल वॉर में फंसी भारतीय लड़की की कहानी पर बेस्ड है फिल्म

नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म अकेली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में जंग के बीच इराक में फंसी एक भारतीय लड़की की कहानी दिखाई गई है। ये लड़की इराक में 2014 में चल रहे सिविल वॉर में फंस जाती है और वहां से निकलकर अपनी जान बचाने की हरसंभव कोशिश करती है। फिल्म में नुसरत के साथ लीड रोल में इजराइली एक्टर त्साही हलेवी और आमिर बोट्रॉस ने लीड रोल में दिखेंगे।
इजराइली एक्टर त्साही हेल्वी, आमिर बोट्रॉस करेंगे हिंदी डेब्यू- इजराइली एक्टर त्साही हेल्वी और आमिर बोट्रॉस ने वेब सीरीज फौदा में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के साथ दोनों एक्टर्स हिंदी डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर प्रणय मेश्राम हैं। फिल्म 18 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।
पंजाब के छोटे से शहर से नौकरी के लिए इराक पहुंचती हैं नुसरत- ट्रेलर की शुरुआत में इराक में हाथों में बंदूक लिए नकाबपोश लोग दिखते हैं। इसके बाद नुसरत की बैकस्टोरी दिखाई गई है कि कैसे वो इराक पहुंचती हैं। नुसरत पंजाब के एक छोटे से शहर की रहने वाली लड़की है, जिसे इराक के मोसुल में जॉब मिलती है, पर इस बीच आईएसआईएस और इराक के बीच जंग छिड़ जाती है और आईएसआईएस से जुड़े लोग उनके आॅफिस के लोगों को होस्टेज बना लेते हैं। फिल्म के डायरेक्टर प्रणय मेश्राम पहले क्वीन और कमांडो-3 जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिल्म को नितिन वैद्य, निनाद वैद्य और अपर्णा पड़गांवकर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

लीड रोल में हैं नुसरत: इराक के सिविल वॉर में फंसी भारतीय लड़की की कहानी पर बेस्ड है फिल्म Read More »

मई महीने में ही इलियाना डिक्रूज ने मई में ही कर ली थी शादी? सामने आई कथित पति माइकल डोलन की फोटो

‘मैं तेरा हीरो’ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज काफी चर्चा में हैं। जबसे वह मां बनी हैं, हर कोई उनके ही बारे में बात कर रहा है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटे का तो नाम और चेहरा दोनों रिवील कर दिया है… जिसके बाद उनके यार-दोस्तों ने जी-भरकर उन्हें बधाई भी दी है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने माइकल डोलन से शादी की है। पिछले महीने एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने मिस्ट्री मैन के चेहरे का खुलासा भी किया था। एंटरटेनमेंट पोर्टल डीएनए के मुताबिक, इलियाना डिक्रूज की शादी को लेकर आई रिपोर्ट में न सिर्फ कथित पति का नाम बताया गया है, बल्कि उनकी शादी की तारीख भी बताई गई है। दोनों ने 13 मई, 2023 को शादी कर ली थी। रिपोर्ट के अनुसार… इलियाना और माइकल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के चार हफ्ते बाद शादी कर ली थी। हालांकि कहां की थी… इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं, माइकल डोलन कौन है… इसकी भी कोई जानकारी नहीं। फैन्स को सस्पेंस में रखने के बाद इलियाना डिक्रूज ने आखिरकार 17 जुलाई को अपने पार्टनर की झलक दिखाई थी, साथ ही उन्होंने डेट नाइट की फोटोज पोस्ट की थीं। इतना ही नहीं, कुछ और फोटोज भी शेयर की थीं, जिसमें वह अपने कथित पति के साथ क्रोजी पोज देती हुई दिखी थीं, मगर वो तस्वीरें धुंधली थीं, लेकिन अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो दोनों ही माइकल की फोटो थीं।

मई महीने में ही इलियाना डिक्रूज ने मई में ही कर ली थी शादी? सामने आई कथित पति माइकल डोलन की फोटो Read More »

शहर की आन-बान-शान… हमारी विरासत राजवाड़ा

इंदौर की ऐतिहासिक धरोहरों में शहर की आन-बान-शान राजवाड़ा का रुतबा कायाकल्प के बाद बढ़ता ही जा रहा है। छह माह के दौरान हमारी इस विरासत को निहारने तकरीबन डेढ़ लाख पर्यटक पहुंचे। इनमें ढाई हजार से ज्यादा विदेशी सैलानी शामिल हैं।
इनके अलावा जनवरी से जुलाई तक शहर में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 की दो बैठकों के दौरान विदेशी मेहमान होलकरकालीन इस विरासत को देखने के लिए पहुंचे। इसी साल 13 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा इसे आम जनता के लिए खोला गया। 6 माह में पर्यटन विभाग को सवा 3.25 लाख रुपए तक की आमदनी हुई है। हर दिन औसतन एक हजार टिकट बिके हैं। करीब 2.5 हजार विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं।
पुरातत्व विभाग के उपसंचालक प्रकाश परांजपे का कहना है कि इंदौर में हुए अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के बाद राजवाड़ा देखने के लिए विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। उन्हें लाइट एंड साउंड शो के साथ यहां मालवा-निमाड़ की कहानियां पसंद आ रही हैं।
ल्ल आप मंगलवार से रविवार तक जा सकते हैं
ल्ल आम भारतीयों के लिए 20 रुपए प्रति व्यक्ति
ल्ल विदेशी नागरिकों के लिए 400 रुपए प्रति व्यक्ति
ल्ल मंगलवार से रविवार सुबह 11 से शाम 7 बजे तक
ल्ल लाइट एंड साउंड शो : आधे-आधे घंटे दो शो होते हैं। इसका समय शाम साढ़े 7 बजे और सवा 8 बजे है।

शहर की आन-बान-शान… हमारी विरासत राजवाड़ा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights