Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मणिपुर हिंसा…सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला जजों की कमेटी बनाई

मणिपुर हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 7 अगस्त को फिर सुनवाई हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के 3 जजों की कमेटी मणिपुर में जाकर राहत और पुनर्वास का काम देखेगी। कोर्ट ने ये भी कहा कि ऐसी कोशिशें की जानी चाहिए, ताकि राज्य के लोगों में विश्वास और कानून के शासन में भरोसा लौट सके, वहीं राज्य के हालात् की जानकारी देने मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह कोर्ट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के उठाए कदमों के बारे में बताया।
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस रहीं गीता मित्तल कमेटी की हेड होंगी। कमेटी की दो अन्य सदस्य जस्टिस (रिटायर्ड) शालिनी पी. जोशी और जस्टिस (रिटायर्ड) आशा मेनन होंगी। सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल (एजी) आर. वेंकटरमणी ने कहा कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति नाजुक है। बाहर से जांच होना लोगों में विश्वास पैदा नहीं करेगा। सरकार स्थिति को संभालने के लिए परिपक्व तरीके से डील कर रही है। मणिपुर में एक आर्टिफिशियल सिचुएशन बनाई गई है, जिससे बताया जा रहा है कि सरकार कुछ नहीं कर रही। यह बहुत उलझाऊ स्थिति है। मणिपुर हिंसा मामले में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच सुनवाई कर रही है।
केंद्र का कहना है कि 6,523 एफआईआर में से 11 महिलाओं और बच्चों की हिंसा से जुड़ी हैं। इनकी जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए। एजेंसी भी 11 मामलों की जांच की मांग कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच मणिपुर हिंसा से जुड़ी 10 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। 42 एसआईटी हिंसा के मामलों की जांच करेंगी।

मणिपुर हिंसा…सुप्रीम कोर्ट ने 3 महिला जजों की कमेटी बनाई Read More »

हरियाणा हिंसा : उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा… इमाम की हत्या के आरोपियों के पक्ष में महापंचायत

नूंह हिंसा के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को घेरा है। गृहमंत्री को उन्होंने कन्फ्यूज करार दिया तो हर व्यक्ति को सुरक्षा न देने के बयान को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा है। साथ ही बगैर दोषी करार दिए बुलडोजर चलाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उदयभान कांग्रेस नेता लखन सिंगला की ओर से रामकथा के पहले दिन निकाली गई कलश यात्रा में शामिल होने फरीदाबाद आए थे।
उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने फरीदाबाद व पलवल जिले में इंटरनेट बंद होते नहीं देखा था। कांग्रेस की मांग है कि नूंह की हिंसा की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में की जाए। उदयभान ने सीएम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि संविधान की शपथ लेने वाले सीएम की अपने हर नागरिक को सुरक्षा देना जिम्मेदारी होती है, लेकिन वह कह रहे हैं कि हर एक व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकते। जब शासन का प्रमुख व मुख्यमंत्री इस तरह की बात करेगा तो सुरक्षा कौन करेगा? इसका मतलब वे शासन करने के योग्य नहीं हैं।

बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक
हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद राज्य सरकार के बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट का आदेश आते ही डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई से रोक दिया। सरकार की डिमोलिशन ड्राइव का हाईकोर्ट ने सुओ-मोटो लिया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने रोक के आदेश दिए। नूंह में पिछले 4 दिन से तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान 753 से ज्यादा घर-दुकान, शोरूम, झुग्गियां और होटल गिराए जा चुके हैं। प्रशासन ने इन्हें अवैध बताते हुए कहा कि इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे। नूंह में अब तक प्रशासन ने 37 जगहों पर कार्रवाई कर 57.5 एकड़ जमीन खाली कराई।

इमाम की हत्या के आरोपियों के पक्ष में महापंचायत, एसआईटी की मांग
गुरुग्राम में तिगरा गांव में महापंचायत के बाद गठित एक समिति ने इमाम की हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी की मांग की। कमिटी ने दावा किया कि हमले को लेकर गांव के कुछ युवकों को बलि का बकरा बनाया गया है। पुलिस आयुक्त और उपायुक्त को दिए ज्ञापन में समिति ने मस्जिद पर किए गए हमले के कारणों की जांच करने की भी मांग की है। एक अगस्त की तड़के भीड़ ने गुरुग्राम में सेक्टर 57 की अंजुमन मस्जिद पर हमला कर दिया था जिसके बाद गांव के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा हिंसा : उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा… इमाम की हत्या के आरोपियों के पक्ष में महापंचायत Read More »

कनाडा में भोपाल की रीना ने जीता ‘गोल्ड’

मध्यप्रदेश में राजगढ़ की रहने वाली और भोपाल में पुलिस डिपार्टमेंट में पदस्थ रीना गुर्जर ने कनाडा में भारतीय परचम लहराया है। कराटे खिलाड़ी रीना ने वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स-2023 में फिलिपींस के खिलाड़ी को 7-4 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने कुमीते ईवेंट में एक सिल्वर मेडल भी जीता। रीना ने बताया कि वह यातायात थाना में सीसीटीवी सर्विलांस सेंटर में पोस्टेड हैं। इसके अलावा वह टीटी नगर स्टेडियम में भी अटैच हैं, जहां वह बच्चों को कराटे सिखाती भी हैं। रीना ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा- आज मैं जो भी कुछ कर पाई हूं, अपने परिवार और अनुशासन के कारण ही कर पाई हूं। मेरी मां और मेरी दीदी ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। इसके अलावा मैंने हमेशा खेल और अभ्यास में अनुशासन बनाए रखा। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी अनुशासन के साथ ही खिलाड़ी बनता है। अगर अनुशासन है तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है, क्योंकि शुरू में ड्यूटी में आने के बाद मुझे लगा कि मुझे कहीं न कहीं शायद प्रैक्टिस में दिक्कत हो, मगर धीरे-धीरे सब ठीक हो गया, मगर मैंने खेल के अनुशासन को बनाए रखा। रीना ने बताया- चुनौतियां तो बहुत थीं, मगर वहां 85 कंट्री के खिलाड़ी आए थे, दिमाग में बस यही था कि इंडिया के लिए खेल रहे हैं और बस अच्छा खेलना हैं और परफॉर्म तो करना ही है। बता दें कि कनाडा के विन्निपेग शहर में 28 जुलाई से 6 अगस्त तक वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स हुए।

कनाडा में भोपाल की रीना ने जीता ‘गोल्ड’ Read More »

सीएम शिवराज के सामने गिरा स्वागत मंच, हादसे में 5 लोगों के पैर फ्रैक्चर

नीमच के मनासा में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रोड-शो में हादसा हो गया। उनके सामने ही उनके स्वागत के लिए लगाया गया मंच गिर पड़ा। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी के पैरों में फैक्चर होने की बात सामने आई है। घायलों को नीमच जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान सीएम शिवराज सिंह रोड-शो कर रहे थे। सड़क के किनारे जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। सीएम शिवराज सिंह रथ में सवार होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। शाम करीब 5 बजे उनका रथ जनपद पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा था। यहां जनपद पंचायत की ओर से स्वागत मंच लगाया था। सीएम के यहां आते ही मंच पर इतनी भीड़ हो गई कि वह वजन नहीं सह सका और गिर पड़ा। मंच गिरने के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। यह देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कुछ देर के लिए रोड-शो रोक दिया। उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा।

सीएम शिवराज के सामने गिरा स्वागत मंच, हादसे में 5 लोगों के पैर फ्रैक्चर Read More »

PCC चीफ कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- हिंदू राष्ट्र बनाने की क्या बात है…………

छिंदवाड़ा, एजेंसी।
पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बागेश्वर बाबा की तीन दिनों की कथा सोमवार को समाप्त हो गई। सिमरिया हनुमान मंदिर प्रांगण में कथा के समापन के दौरान कमलनाथ भी पहुंचे। इस दौरान कमलनाथ ने कहा- महाराजजी आप ये मत सोचिएगा कि एक बार छिंदवाड़ा आकर आपने मुझसे छुटकारा पा लिया है।
भविष्य में भी आप मुझसे छुटकारा नहीं पा सकते हैं, क्योंकि मेरे और आपके संबंध हनुमानजी के संबंध हैं। ये जो संबंध होते हैं, वह आत्मीय होते हैं। कमलनाथ ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बार-बार छिंदवाड़ा आने के लिए न्योता दिया, लेकिन कमलनाथ ने जिस अंदाज में यह बात कही… उसे देख वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगे। कथा समाप्ति के बाद कमलनाथ बागेश्वर बाबा को अपने साथ विशेष प्लेन से भोपाल लेकर रवाना हुए। कथा समाप्त होने से पहले बागेश्वर धाम सरकार ने पूर्व सीएम कमलनाथ के लिए श्रद्धालुओं से जमकर ताली बजवाई। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि न कमलनाथ बुलाने जाते और न ही मैं आपको यहां कथा सुनाने आता। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि इन पर खूब कृपा बनाए रखें। ये सबकी मदद करें… बस यही आशीर्वाद है।

रविवार को लगे दिव्य दरबार में जज को बताए उपाय
धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को दिव्य दरबार लगाया। उन्होंने छिंदवाड़ा से स्थानांतरित होकर विदिशा गए एक जज को बुलाया। जज का जो कहना था, उन्होंने पहले ही पर्चे पर लिख लिया था। बाद में उनके बेटे से संबंधित समस्या को हल करने के कुछ उपाय उन्हें बताए। छिंदवाड़ा में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर कांग्रेस में मतभेद सामने आए हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा है। उन्होंने ट्वीट किया- भाजपा के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता। धीरेंद्र शास्त्री ने एक महिला पुलिसकर्मी को भी बुलाया। उनके जीवन को संघर्षशील बताते हुए बिना माइक के कुछ उपाय बताए। महिला पुलिसकर्मी के मन में जो चल रहा था, वह पहले से ही बाबा ने पर्ची पर लिख रखा था।

PCC चीफ कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- हिंदू राष्ट्र बनाने की क्या बात है………… Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights