Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

पेट्रोल बम घटना को अंजाम देने वालों की कैफे में हुई थी दोस्ती

मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर सौहार्द और एकता बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है और इसी के तहत इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित दो मस्जिद और एक दरगाह पर पेट्रोल बम फेंकने वाले छह युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पुलिस बारीकी से पूछताछ में जुटी हुई है।
डीसीपी आदित्य मिश्रा द्वारा बताया गया कि पश्चिम क्षेत्र में काफी संवेदनशील घटना सामने आई थी, जिसमें अज्ञात बदमाशों द्वारा दो मस्जिद और एक दरगाह पर पेट्रोल बम बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था। घटना का भी संवेदनशील थी और पूरे मामले में विशेष समुदाय के साथ बैठक कर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। शहर का माहौल खराब ना हो, इसको लेकर लगातार तमाम तथ्यों पर बातचीत चल रही थी और इसी के बीच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह युवक और एक युवती को पकड़ा गया है, जिन्होंने इस घटना को कार्य किया था। मुख्य आरोपी लक्की जगदाले (18), जीतू उर्फ बाबा खेडकर (22), आयुष वाघे (23), नयन उर्फ़ नितिन जगदाले (22), सत्यम उर्फ कार्तिक माटे (19), मीतेशा भेसे के साथ ही एक युवती को भी पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है कि आने वाले समय में और भी आरोपी बढ़ाए जा सकते हैं, क्योंकि इनके द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है, जिन पर रासुका तक की कार्रवाई को लेकर कार्य किया जा रहा है। यह तमाम पकड़ाए युवकों की दोस्ती कैफे में हुई थी और सभी एक दूसरे को जानते थे। पूरे घटनाक्रम में पकड़े युवती का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ शहर में घूम रही थी, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि यह युवक इस तरह की कोई घटना को अंजाम दे देंगे।

पेट्रोल बम घटना को अंजाम देने वालों की कैफे में हुई थी दोस्ती Read More »

एमसीयू ने बांग्लादेश के विवि के साथ किया अनुबंध

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि (एमसीयू) भोपाल ने सोमवार को बांग्लादेश के डैफोडिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के साथ अनुबंध किया है। एमसीयू के कुलपति डॉ. केजी सुरेश ने यह अनुबंध डैफोडिल के कुलपति प्रो. (डॉ.) लूतफर रहमान के साथ हस्ताक्षर किया। इसमें दोनों विश्वविद्यालय संकाय, शोधार्थी, विद्यार्थियों का आदान-प्रदान करेंगे। ढाका में आयोजित हस्ताक्षर समारोह में प्रो. सुरेश ने कहा कि इस अनुबंध से एमसीयू के विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। प्रो. रहमान ने उम्मीद जताई कि इस अनुबंध से शोध प्रवृत्ति को मजबूती मिलेगी। इसके बाद प्रो. सुरेश ने इंडियन चैंबर आॅफ कॉमर्स द्वारा आयोजित शिक्षा मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं की ओर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। इस सम्मेलन में भारत और बांग्लादेश के कई कुलपतियों ने भाग लिया।

एमसीयू ने बांग्लादेश के विवि के साथ किया अनुबंध Read More »

नगर निगम नहीं दे सकता बड़े तालाब के पेड़ काटने की अनुमति

एनजीटी ने अहम फैसला देते हुए स्पष्ट किया है कि भोपाल नगर निगम को शहर के भीतर नगर वनों में पेड़ काटने की मंजूरी देने का अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के गोदवर्मन केस के फैसले के तहत डीम्ड फॉरेस्ट होने के कारण यह नगरीय निकायों के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। जस्टिस सुधीर अग्रवाल और डॉ. अफरोज अहमद की जूरी ने भोपाल के नितिन सक्सेना द्वारा बड़े तालाब किनारे बोरवन नगर वन में काटे गए 85 पेड़ों को लेकर दायर याचिका पर यह फैसला दिया है।
एनजीटी ने एक संयुक्त जांच कमेटी गठित करते हुए 31 अगस्त तक बोरवन में पर्यावरण को हुए नुकसान का आकलन करने और इसकी भरपाई का प्लान बनाकर देने का आदेश दिया है। इस कमेटी में मप्र वन विभाग के पीसीसीएफ, मप्र वेटलैंड अथॉरिटी और मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक-एक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
याचिकाकर्ता के वकील हर्षवर्धन तिवारी ने बताया कि निगम ने बड़े तालाब किनारे बोरवन नगर वन में मई 2023 में 85 पेड़ काट दिए थे। यहां एक योग सेंटर का निर्माण किया गया है। निगम ने 3 मई को निर्माण शुरू किया था, जिसके लिए 4 मई को 0.1 हेक्टेयर क्षेत्र में 100 पेड़ काटने की मंजूरी अपने ही अधीनस्थ उद्यानिकी शाखा से ली थी।

नगर निगम नहीं दे सकता बड़े तालाब के पेड़ काटने की अनुमति Read More »

आरा मशीन से कटा था हाथ पूरी रात सर्जरी कर जोड़ा

आरा मशीन पर काम करते वक्त विदिशा निवासी 50 वर्षीय हल्के कुशवाह का हाथ कलाई के पास से कट गया। जैसे-तैसे मरीज हमीदिया अस्पताल पहुंचा था। यहां तीन विभागों प्लास्टिक सर्जरी, अस्थि रोग और एनेस्थीसिया के 13 डॉक्टरों ने सर्जरी करके उनके हाथ को जोड़ दिया। इसके लिए डॉक्टरों ने माइक्रो सर्जरी की। यह सर्जरी 8 घंटे चली। अच्छी बात यह रही कि मरीज को अस्पताल में भर्ती रखा गया। लगातार डॉक्टरों की निगरानी रखने और नियमित उपचार का फायदा यह हुआ कि ना सिर्फ मरीज का हाथ जुड़ा बल्कि 10 दिन में उनकी उंगलियों में मूवमेंट भी आ गया। इस मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
90 फीसदी कट कर लटक गया था हाथ- हल्के के हाथ की हड्डी और नसें कट गई थीं। हाथ का 90 फीसदी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और हाथ लटक गया था। हल्के को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां बिना समय गंवाए मरीज को हमीदिया भेजा गया था। डॉक्टरों ने उसी वक्त सर्जरी शुरू कर दी। ये रात 8 बजे से सुबह करीब 4 बजे तक चली।
हादसे के 5 घंटे बाद पहुंचा था मरीज- कटे हुए अंगों को 6 घंटे में जोड़ देने पर उनके दोबारा मूवमेंट आने की उम्मीद रहती है। प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. अरुण भटनागर ने बताया कि हल्के हादसे के 5 घंटे बाद हमारे पास पहुंचे थे। हमने पूरी टीम को लेकर उनकी तत्काल सर्जरी की और उनका हाथ अब पहले की तरह काम कर रहा है।
इस टीम ने की सर्जरी- प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉ. अरुण भटनागर, डॉ. हरिशंकर सिंह, डॉ. अंबर यादव, डॉ. सौम्य अग्रवाल, डॉ. आशीष लूथरा, डॉ. रुचि, आॅथोर्पेडिक्स डिपार्टमेंट के डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. ब्रजेंद्र, डॉ. अतुल, डॉ. वरुण और एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के डॉ. संदीप राठौर, डॉ. दिवस और डॉ. स्वप्नेश आदि सर्जरी टीम में शामिल रहे।

आरा मशीन से कटा था हाथ पूरी रात सर्जरी कर जोड़ा Read More »

पहले दिन 601 पुलिस जवानों को मिला साप्ताहिक अवकाश

मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मियों को सोमवार से साप्ताहिक अवकाश (वीक आॅफ) देने की शुरुआत कर दी गई है। जिला पुलिस थानों में पुलिस बल की उपलब्धता को देखते हुए रोस्टर बनाकर अवकाश दिया गया। इस लिहाज से भोपाल जिले में सोमवार को मैदानी अमले के 601 पुलिसकर्मियों को वीक आॅफ दिया गया। जिसका इस्तेमाल पुलिस के जवानों ने अपने पर्सनल काम निपटाने से लेकर परिजनों के साथ वक्त बिताने में किया।
शाहपुरा थाने के प्रभारी अवधेश भदौरिया ने बताया कि काफी अच्छा और रिलेक्स महसूस किया। मैं स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं कि मध्यप्रदेश में वीक आॅफ की प्रथा शुरू होने के पहले ही दिन उन्हें अवकाश मिला। इस छुट्टी का लुत्फ उन्होंने अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ घर में ही टाइम स्पेंड कर लिया। उनका कहना है कि आम दिनों में जब मैं घर आता हूं तो बच्चे सो चुके होते हैं। कई बार देर सवेर आने और सुबह जल्दी जाने में नींद की पूर्ति भी नहीं होती, वीक आॅफ के दिन मैं सुबह आराम से उठा, अपने पर्सनल काम निपटाए और बच्चों के साथ खूब मस्ती की।
इन शर्तों के साथ मिले हैं आॅफ
कानून व्यवस्था ड्यूटी में 24 घंटे तैनात रहने वाले मैदानी स्तर पर पदस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का साप्ताहिक अवकाश दिनांक 07.08.2023 से दिया जाएगा। थाने में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी करने पश्चात पूरे 24 घंटे का अवकाश सप्ताह में एक बार देय होगा और साप्ताहिक अवकाश के उपभोग के बाद अगले कार्यदिवस में प्रात: गणना (09.00 बजे) वापस आमद देना होगा।

  • साप्ताहिक अवकाश देने का रोस्टर तैयार कर पालन सुनिश्चित करेंगे। साप्ताहिक अवकाश के दौरान अधिकारी/कर्मचारी को जिले से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • प्रत्येक थाने में थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में उनसे तत्काल बाद वरिष्ठ अधिकारी साप्ताहिक अवकाश के दौरान थाने के इंचार्ज थाना प्रभारी होंगे।
  • यह सुनिश्चित किया जाए कि अनुभाग के अंतर्गत आने वाले थानों में से एक ही थाने के प्रभारी को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए, सभी को एक साथ नहीं।
  • प्रत्येक अनुभाग में उसके थानों के लिये लिंक आॅफिसर पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाये जाए ताकि तात्कालिक आवश्यकता होने पर उपलब्ध हो सकें।

पहले दिन 601 पुलिस जवानों को मिला साप्ताहिक अवकाश Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights