Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया सेक्स स्कैंडल, पुलिस को सबूत मिले

नई दिल्ली, एजेंसी
मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पिटिशन में शिरकत के लिए विनर चुनते वक्त आॅर्गनाइजर्स पर 6 लड़कियों को टॉपलेस करने का आरोप लगा है। विक्टिम्स ने एकजुट होकर पुलिस और फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने भी माना है कि उसे इस घटना से जुड़े कुछ सबूत मिल चुके हैं और जांच तेजी से की जा रही है। यह ब्यूटी पेजेंट राजधानी जकार्ता में 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कराया गया था। इसमें हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों का आरोप है कि उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया और वहां 20 लोगों के सामने टॉपलेस होने को कहा गया। उनके फोटो लिए गए और वीडियो बनाए गए। यह मामला सामने आने के बाद इंडोनेशिया की सियासत में भी बवाल होना तय माना जा रहा है। इंडोनेशिया की आबादी करीब 28 करोड़ है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क है। इंडोनेशिया में ही दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं। इंडोनेशियाई मीडिया के मुताबिक मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों का आरोप है कि आॅर्गनाइजर्स ने फिजिकल एग्जामिनेशन को बहाना बनाया। उनसे कहा गया कि टॉपलेस होकर ब्यूटी चेक करवाना होगा। इसके लिए उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया। यहां 20 लोग मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर पुरुष थे। पांच लड़कियों को एक ही बार में टॉपलेस होने को कहा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पांचों लड़कियों को टॉपलेस होना पड़ा और आॅर्गनाइजर्स ने बाद में इनके फोटोग्राफ भी लिए। महिला ने इसकी पुष्टि भी की है। अब यह फोटोग्राफ कुछ मीडिया हाउस के हाथ लग चुके हैं और इन्हें फेस ब्लर करने के बाद जारी भी किया गया है।
आॅर्गनाइजर्स ने चुप्पी साधी
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने मंगलवार को यह मामला सामने आने के बाद इस इवेंट के आॅर्गनाइजर्स का जवाब जानना चाहा। हालांकि उनकी तरफ से किसी सवाल का जवाब नहीं दिया गया। इस इवेंट को इंडोनेशियाई कंपनी पीटी केपेला कर्या ने आॅर्गनाइज किया था। इसके फाउंडर का नाम पॉपी केपेला है। पॉपी तो चुप रहे ही, उनकी कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने भी चुप्पी साध ली।

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया सेक्स स्कैंडल, पुलिस को सबूत मिले Read More »

तिरुमाला तिरुपति बोर्ड का अध्यक्ष ईसाई को बनाने पर बढ़ा विवाद

देश के सबसे अमीर मंदिर तिरुपति के बोर्ड का अध्यक्ष वहां के विधायक करुणाकर रेड्डी को बनाए जाने के बाद विवाद पैदा हो गया है। वजह ये है कि करुणाकर रेड्‌डी का परिवार ईसाई धर्म को मानता है।
आंध्र सरकार के इस फैसले पर तेलुगुदेशम पार्टी, भाजपा और कई विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाया है। टीडीपी के प्रदेश सचिव बुच्ची राम प्रसाद ने पूछा कि हिंदू धर्म में आस्था न रखने वाले व्यक्ति को मंदिर का अध्यक्ष कैसे बना सकते हैं। सबको पता है कि वे ईसाई धर्म मानते हैं, उनके ईसाई लोगों से संबंध हैं। उनकी बेटी की शादी ईसाई रीति-रिवाजों से हुई थी। वहीं, राज्य की भाजपा इकाई की अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने भी कहा कि हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले को ही इस पद पर बैठाना चाहिए। सरकार के फैसले से साबित होता है कि इस पद को सरकार राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। तिरुपति बोर्ड में एग्जीक्यूटिव अफसर रह चुके भाजपा नेता और पूर्व चीफ सेक्रेटरी आई वाई आर कृष्णा राव ने भी सरकार के फैसले को गलत ठहराया।

तिरुमाला तिरुपति बोर्ड का अध्यक्ष ईसाई को बनाने पर बढ़ा विवाद Read More »

नरसिंहपुर के ‘फर्जी कलेक्टर’ को असली कलेक्टर ने जेल भिजवाया

खुद को आईएएस अफसर बताकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फोटो डालने वाले एक युवक को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस युवक ने नरसिंहपुर कलेक्टर होने का दावा किया था। उसने पदभार संभालने और जूनियर अफसरों द्वारा स्वागत करने की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
इसके वायरल होते ही नरसिंहपुर कलेक्टर रिजु बाफना तक जानकारी पहुंची। उन्होंने पड़ताल की तो युवक का फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। फिलहाल, जबलपुर पुलिस युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई अन्य मंत्रियों और अफसरों के साथ फोटो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रखी हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम राहुल गिरी है और वह महाराष्ट्र के गोंदिया का रहने वाला है। उसके पास से जब्त मोबाइल में कई राजनेताओं के साथ अफसरों के भी फोटो मिले हैं। वह एडिटिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर इनके साथ अपनी फोटो बनाता था। वह जबलपुर में किराए के मकान में अकेला रहता है। उसने नरसिंहपुर कलेक्टर के फेसबुक पेज से फोटो उठाकर छेड़छाड़ कर ऐसी फोटो बनाई, जिसे देखकर कोई भी भरोसा कर लेगा कि रिजु बाफना की जगह राहुल गिरी की पोस्टिंग नरसिंहपुर कलेक्टर के पद पर हो गई है।

नरसिंहपुर के ‘फर्जी कलेक्टर’ को असली कलेक्टर ने जेल भिजवाया Read More »

राहुल के वार स्मृति का पलटवार……….

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दूसरे दिन राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला। टीवी चैनलों पर चल रही लाइव कार्रवाई को देख रहे लोगों में भी राहुल को सुनने की उत्सुकता थी। राहुल के भाषण के दौरान सत्तापक्ष हंगामा भी करता रहा, लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बोलने का पूरा मौका दिया। लोगों को तब बड़ा अटपटा लगा, जब अपना भाषण समाप्त करने के बाद राहुल सदन से रवाना हो गए और पार्टी के सांसदों को विपक्ष का हमला झेलने के लिए छोड़ गए।
भाषण की शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया। हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए, क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया। आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है। रिलीफ कैंप में गया। महिलाओं से बात की, बच्चों से बात की, प्रधानमंत्रीजी ने आज तक नहीं किया।
मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई- राहुल गांधी बोले- जैसे मैंने भाषण की शुरुआत में बोला कि भारत एक आवाज है। जनता की आवाज है, दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हो। इसीलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान, भारत माता की हत्या की है।
स्पीकर बिड़ला बोले- भारत माता हमारी मां है, सदन में बोलते वक्त मर्यादा का ध्यान रखें। इस पर राहुल बोले- मैं अपनी मां की बात कर रहा हूं। आपने मणिपुर में मेरी मां की हत्या की। एक मां यहां बैठी है, दूसरी की हत्या आपने मणिपुर में की। सेना एक दिन में वहां शांति ला सकती है।

कांग्रेस का ‘भारत माता की हत्या’ पर तालियां बजाना शर्मनाक : स्मृति ईरानी
राहुल के भाषण के बाद भाजपा से स्मृति ईरानी ने मोर्चा संभालते हुए कहा आप इंडिया नहीं हैं। आपकी पीठ पर, आपके आसन पर जिस प्रकार का आक्रामक बर्ताव आज देखा गया, उसका खंडन करती हूं। पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात की। कांग्रेस पार्टी यहां तालियां बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात पर तालियां पीटती हैं, इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है। मैं आज हिंदुस्तानी होने के नाते कहती हूं- मणिपुर खंडित-विभाजित नहीं है, मेरे देश का अंग है। इन्हीं के अलायंस का सदस्य यहीं है कि जिन्होंने तमिलनाडु में कहा कि भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत।
कश्मीरी पंडितों की सुनें दास्तान : स्मृति ईरानी ने कहा कि यह चेहरा धूमिल है। मैं बताऊं किसका चेहरा है? यह चेहरा गिरिजा टिक्कू का है। कश्मीरी पंडितों की दास्तान सुन लीजिए। नब्बे के दशक में एक महिला यूनिवर्सिटी में अपना चेक लेने जाती है। बस से घर लौटने का प्रयास करती है। पांच मर्द खींचकर ले जाते हैं, बलात्कार करते हैं और आरी से बदन काट देते हैं। जब गिरिजा टिक्कू के जीवन पर एक फिल्म में दिखाया गया तो कांग्रेस के कुछ प्रवक्ताओं ने उसे प्रपोगेंडा कहा। आप नहीं चाहते कश्मीरी पंडितों की दास्तान सुनाई जाए। सरला बट्ट को भी अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। ये आप अपने आप को इंसाफ का पुजारी बताते हैं, लेकिन मुझे बताइए कि गिरिजा टिक्कू और सरला बट्ट को कब इंसाफ मिलेगा? तब वहां यह नारा दिया जाता था कि या तो धर्म बदलो, या कश्मीर छोड़ो या यहीं मरो।

राहुल के वार स्मृति का पलटवार………. Read More »

सियासत का केंद्र बन रहा सागर मोदी 12, खरगे 22 को आएंगे

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। मिशन 2023 को लेकर अब सागर सियासत के केंद्र में है। यहां 12 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी और 22 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आ रहे हैं। खरगे का मध्यप्रदेश में ये पहला चुनावी दौरा होगा। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया है। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे का सागर में कार्यक्रम 13 अगस्त को प्रस्तावित किया गया था, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण इसे स्थगित कर दिया था। अब वे 22 अगस्त को आ रहे हैं और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का शहडोल के ब्योहारी में कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन वह भी टल गया। अब वे सितंबर में आ सकते हैं। पार्टी ने तय किया है कि वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम अलग-अलग अंचलों में कराए जाएंगे।
पीएम मोदी 12 को आएंगे सागर – उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर आ रहे हैं। वे संत रविदास के मंदिर की आधारशिला रखने के साथ जनसंवाद करेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने पांच अलग-अलग स्थानों से समरसता यात्रा निकाली है, जो सभी विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई सागर पहुंचेगी।

सियासत का केंद्र बन रहा सागर मोदी 12, खरगे 22 को आएंगे Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights