Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

सरकार और मैंने जो भी वादा किया, उसे पूरा किया : संजय पाठक

विजयराघवगढ़ विधानसभा में विकास पर्व के अंतर्गत विधायक संजय पाठक ने 5 करोड़ से अधिक लागत वाले 5 मेगावॉट के विद्युत उपकेंद्र, सड़कों और सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में विधायक पाठक ने कहा कि संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहे हैं। ये विकास के कार्य सीधे आम जनता को सहुलियत पहुंचाने के लिए हैं। आज आपके क्षेत्र में विद्युत का उपकेंद्र का भूमिपूजन हुआ। विद्युत उपकेंद्र कुछ महीनों में तैयार हो जाएगा और इसका लाभ सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा। साथ ही 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। किसानों को सिंचाई के लिए पंप चलाने के अच्छा वोल्टेज मिलेगा, जिससे जन-जन लाभान्वित होंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र को एक सशक्त, विकसित और शक्तिशाली बनाना चाहती है, जिस कार्य का वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना इसके उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए सीखो कमाओ योजना लाई है, जिससे उन्हें काम सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही दो साल तक आठ हजार रुपए मिलेंगे। इसलिए पिछले पांच दिनों पहले मुख्यमंत्री से आग्रह करके कैमोर में आईटीआई पास करवाई है अब विधानसभा में तीन-तीन आईटीआई होंगी। हमारे नौजवान किसी भी फील्ड में आगे आए खेल में भी आगे बढ़े। इसलिए विधानसभा में बड़े बड़े स्टेडियम बनवा रहे हैं। आज विधानसभा में सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, पेयजल आपूर्ति सब काम विधानसभा में हो रहे हैं।

सरकार और मैंने जो भी वादा किया, उसे पूरा किया : संजय पाठक Read More »

करो या मरो वाले मैच में भारत की एकतरफा जीत, सूर्यकुमार-तिलक ने किया कमाल

भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में दमदार वापसी की है। हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम 2-1 के स्कोर के साथ सीरीज अपने नाम करने से एक जीत दूर है। यह सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी दोनों मैच भी अपने नाम करने होंगे।
इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। यह इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि, भारत ने सिर्फ 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 164 रन बना लिए और मैच आसानी से अपने नाम किया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 83 और तिलक वर्मा ने 49 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग ने 42 और पॉवेल ने 40 रन बनाए। अल्जारी जोशेफ ने दो विकेट लिए।
वेस्टइंडीज की पारी में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत की। शुरुआती दो ओवर में हार्दिक और अर्शदीप ने सिर्फ नौ रन दिए। इसके बाद किंग और मेयर्स ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ हाथ खोले और पावरप्ले में इन दोनों ने मिलकर 38 रन बनाए। अगले ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन हो गया। मेयर्स और किंग ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। मेयर्स 20 गेंद में 25 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह आउट हुए।
तीसरे नंबर पर आए जॉनसन चार्ल्स स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे। उन्होंने एक छक्का और एक चौका जरूर लगाया, लेकिन लय में नहीं थे। 12 रन के स्कोर पर कुलदीप ने उन्हें आउट किया। शानदार फॉर्म में चल रहे पूरन ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, 12 गेंद में 20 रन बनाने के बाद वह कुलदीप के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए। इसी ओवर में कुलदीप ने ब्रेंडन किंग को भी आउट किया और वेस्टइंडीज का स्कोर 106/4 हो गया। किंग ने 42 रन बनाए। यहां से वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई। हेटमायर भी आठ गेंद में नौ रन बनाकर मुकेश कुमार के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए।
फिर महंगा पड़ा 19वां ओवर
18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 131/5 था, लेकिन 19वें ओवर में अर्शदीप ने 17 रन लुटा दिए। रोवमन पॉवेल ने उनकी जमकर धुनाई की। मुकेश कुमार के 20वें ओवर में भी 11 रन बने और वेस्टइंडीज की टीम पांच विकेट पर 159 रन बनाने में सफल रही। कप्तान पॉवेल 19 गेंद में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। यह इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर रहा। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। इस मैच में उन्होंने टी20 में अपने 50 विकेट भी पूरे किए और सबसे कम गेंद और मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उनके अलावा अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

करो या मरो वाले मैच में भारत की एकतरफा जीत, सूर्यकुमार-तिलक ने किया कमाल Read More »

विश्व कप से पहले लगातार निशाने पर हैं कोच राहुल द्रविड़

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भारतीय टीम के कोच और कप्तान की जमकर आलोचना हो रही है। कई फैंस ने भारत के वनडे विश्व कप जीतने की दावेदारी पर भी संदेह जताया है। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम इस साल घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने की क्षमता रखती है और इसका आकलन वेस्टइंडीज में दो टी20 मैचों में मिली हार के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। भारत, वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैच और वनडे सीरीज जीतने के बाद, पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से पीछे है, जिसके कारण दो प्रमुख प्रतियोगिताओं, पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप और घरेलू मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम की तैयारियों की आलोचना हो रही है।
हालांकि, कैफ ने एक समारोह में कहा कि विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन की आशंकाएं निराधार हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भारत के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह से फिट होना होगा।
कैफ ने कहा ह्लभारत ने सिर्फ दो मैच (वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20) गंवाए हैं, इसलिए हमें ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। मैं दो हार के बाद काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया देख रहा हूं। लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हमारी टीम बेहद प्रतिस्पर्धी है। मैं (वेस्टइंडीज में) लगातार दो हार पर (भारत का) आकलन नहीं करने जा रहा हूं। एकमात्र चीज यह है कि प्रमुख खिलाड़ी गायब हैं।ह्ण बुमराह का गायब होना सबसे बड़ा कारण है। अगर वह पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं… एक पहलू पूरी तरह से ठीक होना है और दूसरा पहलू मैच फिटनेस हासिल करना है। अगर वह वह (मैच फिटनेस) हासिल कर लेते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए एक बड़ा फायदा होगा। अगर बुमराह पूरी तरह से फिट हैं, तो हमारे पास घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने का अच्छा मौका है।ह्व
पीठ की सर्जरी के बाद लगभग एक साल तक मैदान से बाहर रहने के बाद बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान वापसी करेंगे और कैफ ने उस अवधि के दौरान प्रमुख प्रतियोगिताओं में भारत की लगातार हार के लिए 29 वर्षीय तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा ह्लबहुत से लोग चर्चा कर रहे हैं कि (मुख्य कोच) राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में (भारत) टीम (पिछले साल टी20) एशिया कप, आॅस्ट्रेलिया में (टी20) विश्व कप, इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (हाल ही में) हार गई। मैं यह सब समझता हूं, गलतियां हुई हैं। लेकिन मुझे लगता है कि क्या बुमराह के टीम में न होने पर खेलना आसान है। वह सबसे बड़े मैच विजेता हैं और रोहित शर्मा को उनकी सेवाएं नहीं मिलीं, इसलिए इन सब के बारे में सोचें।
कैफ ने आगे कहा ह्लमेरा मानना है कि जैसे ही बुमराह पूरी तरह से फिट होकर लौटते हैं… वह भारतीय टीम के लिए 50 प्रतिशत मैच जीतते हैं। मुझे लगता है कि अगर बुमराह टीम में हैं और केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे कुछ अन्य लोग भी लौटते हैं, तो हमारे पास वे खिलाड़ी होंगे, जो (विश्व कप) ट्रॉफी जीत सकते हैं।ह्णह्ण

विश्व कप से पहले लगातार निशाने पर हैं कोच राहुल द्रविड़ Read More »

कल आएगी रजनीकांत की जेलर : ब्लैक में 5000 तक का टिकट, कई शहरों में 15 अगस्त तक बुकिंग फुल, कंपनियों में छुट्टी घोषित

10 अगस्त को सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म जेलर के साथ दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। साउथ में फेस्टिवल जैसा माहौल है। जगह-जगह रजनीकांत के होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिनका दूध से अभिषेक किया जा रहा है। 5 अगस्त से एडवांस बुकिंग शुरू हुई और देखते ही देखते तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के कई शहरों में 15 अगस्त तक के सारे शो बुक हो गए। ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लैक में टिकट बिक रहे हैं, जिनकी कीमत 5000 रुपए तक वसूली जा रही है। फैंस भी इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक में कई कंपनियों ने छुट्टी घोषित कर दी है। कर्मचारियों को फिल्म की टिकट भी दी जा रही है। फैंस में फर्स्ट-डे, फर्स्ट शो की ऐसी होड़ है कि फिल्म का टिकट नहीं मिलने पर एक थिएटर के मैनेजर पर फैंस ने हमला कर दिया। मैनेजर इस समय हॉस्पिटल में भर्ती है।
भारत ही नहीं, विदेशों में भी रजनीकांत की इस फिल्म के लिए भारी क्रेज है। अनुमान है कि जेलर अमेरिका में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन जाएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक एडवांस बुकिंग में ही जेलर ने दुनियाभर से 122 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। रजनीकांत की फिल्म का दुनियाभर में जो क्रेज है, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 11 अगस्त को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्म गदर-2 और ओएमजी-2 भी रिलीज हो रही हैं, लेकिन जेलर की एडवांस बुकिंग इन दोनों फिल्मों से कई गुना ज्यादा हेै।
रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने से पहले उनके फैन्स दफ्तर से एक दिन की छुट्टी लेने के लिए एप्लिकेशन लगाने लगते हैं ताकि वो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख पाएं। इस ट्रेंड को रजनी की पिछली फिल्मों कबाली, काला और 2.0 के दौरान भी देखा गया था और अब जेलर के लिए भी कुछ यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।
चेन्नई और बेंगलुरु में तो 10 अगस्त को कई कंपनियों ने अपने दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। मदुरई की यूनो एक्वा केयर नाम की एक कंपनी ने अपने चेन्नई, बेंगलुरु, त्रिची, तिरुनेलवेली, चेंगलपट्टू, मत्तुथावानी, आरापलायम, अलगप्पन नगर स्थित सेंटर्स पर 10 अगस्त को छुट्टी का एक नोटिस जारी किया, जिसमें लिखा है, ‘सुपरस्टार रजनी की फिल्म जेलर 10 अगस्त को रिलीज हो रही है और हमने इस दिन हॉलिडे डिक्लेयर किया है। एंटी पायरेसी को बढ़ावा देने के लिए अपने एम्प्लॉइज को फिल्म का फ्री टिकट देंगे।’ इसके अलावा एक डिजिटल सर्वे फर्म सलेम सर्वे ग्रुप ने भी अपने चेन्नई, बेंगलुरु, कोयम्बटूर, गोवा, मुंबई और ओडिशा के सेंटर्स पर छुट्टी के साथ-साथ फिल्म के फ्री टिकट बांटे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, आॅनलाइन टिकट सेलिंग पोर्टल बुक माय शो पर सोमवार तक जेलर के 7,50, 000 से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। शनिवार को 85,330 टिकट बिके तो रविवार को ये आंकड़ा 2,33,150 टिकट बिकने पर पहुंच गया। वहीं, सोमवार को 2,93,330 टिकट बिके हैं।

कल आएगी रजनीकांत की जेलर : ब्लैक में 5000 तक का टिकट, कई शहरों में 15 अगस्त तक बुकिंग फुल, कंपनियों में छुट्टी घोषित Read More »

अब सड़कों पर निर्धारित डिजाइन और स्टैंडर्ड से बनेंगे स्पीड ब्रेकर

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इंदौर जिले में अब सड़कों पर निर्धारित डिजाइन और स्टैंडर्ड स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। इससे न केवल वाहन चालकों की परेशानी दूर होगी, बल्कि वाहनों की नुकसानी व दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए जिला प्रशासन अहम कदम उठा रहा है। इंदौर जिले में अब सड़कों पर निर्धारित डिजाइन और स्टैंडर्ड के साथ स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप बनाये जायेंगे। इससे जहां एक ओर वाहन चालकों की परेशानी दूर होगी, साथ ही वाहनों की नुकसानी और दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की पहल पर विशेषज्ञों के माध्यम से स्पीड ब्रेकर और स्टैंडर्ड तय किये जा रहे हैं। इसके अनुसार स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप बनाये जाने के लिए सर्वे कराने के भी निर्देश दिये गये हैं। उक्त जानकारी कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दी गई।

वाहन में नुकसानी और हादसों में आएगी कमी………………….

बैठक में एडीएम सपना लोवंशी, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ आरपी अहिरवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अफसर मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप के सुधार पर चर्चा हुई। बताया गया कि वर्तमान में इंदौर में स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप अलग-अलग डिजाइन और स्टैंडर्ड के हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी आती है। वाहनों के नुकसानी और दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने विगत बैठकों में एमपीआरडीए के इंजीनियरों को निर्देश दिये थे कि स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप निर्माण के लिये डिजाइन और स्टैंडर्ड बनाये जाये। इस निर्देश के परिपालन में एमपीआरडीए के इंजीनियरों द्वारा डिजाइन और स्टैंडर्ड तैयार किया गया है। बैठक में इन डिजाइन और स्टैंडर्ड पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप का सर्वे कराया जाये। सर्वे के आधार पर जहां पर जरूरत हो, वहां पर नई डिजाइन और स्टैंडर्ड के हिसाब से स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप बनाई जाये। यह प्रयास किया जायेगा कि जिले में अब एक डिजाइन और स्टैंडर्ड से स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप बने।

अब सड़कों पर निर्धारित डिजाइन और स्टैंडर्ड से बनेंगे स्पीड ब्रेकर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights