Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

रिटायर बैंक अधिकारी के घर सीबीआई का छापा

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित वसंत विहार कॉलोनी में आज सुबह बैंक आॅफ इंडिया के रिटायर बैंक अधिकारी ओमप्रकाश व्यास के निवास पर सीबीआई के तीन-चार अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारा। फिलहाल अभी किसी भी अधिकारी ने मीडिया से चर्चा नहीं की। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के वक्त घर में व्यास की पत्नी ही थीं। व्यास की एक बेटी मुंबई और एक विदेश में रहती है। अधिकारियों द्वारा तमाम दस्तावेज और अन्य सबूत खंगाले जा रहे हैं। परिजन को भी अधिकारियों ने किसी से चर्चा करने से मना कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी बड़े घोटाले की आशंका को लेकर यह कार्रवाई हो रही है। व्यास के पास कई एकड़ कृषि भूमि और मकान होने की जानकारी भी सामने आ रही है।

रिटायर बैंक अधिकारी के घर सीबीआई का छापा Read More »

Parliament: मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, अधीर रंजन लोकसभा से निलंबित; PM ने विपक्ष को लताड़ा

नई दिल्ली, एजेंसी। मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों का लाया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार यानि 10 अगस्त को गिर गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दिया। मोदी ने 2 घंटे 12 मिनट का भाषण दिया, जिसमें वे मणिपुर पर 1 घंटे 32 मिनट बाद बोले। बड़ी बात ये कि जब प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर बात शुरू की, उसके पहले ही विपक्ष सदन से वॉकआउट कर चुका था। पीएम ने ये भी कहा- यूपीए को लगता है कि देश के नाम का इस्तेमाल कर विश्वसनीयता बढ़ाई जा सकती है। ये इंडिया गठबंधन नहीं है। ये घमंडिया गठबंधन है। इसकी बरात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है। सबको प्रधानमंत्री बनना है। मैं भगवान का आशीर्वाद मानता हूं कि उन्होंने विपक्ष को सुझाया और वे इसका प्रस्ताव लेकर आए। 2018 में भी वे अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। तब मैंने कहा था कि यह हमारी सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट नहीं है। उन्हीं का फ्लोर टेस्ट है। हुआ भी वही। जब मतदान हुआ तो विपक्ष के पास जितने वोट थे, उतने भी जमा नहीं कर पाए थे।

एक तरह से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है। एनडीए और बीजेपी 2024 के चुनाव में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनता के आशीर्वाद से वापस आएगी। आप जुटे तो अविश्वास प्रस्ताव पर जुटे। कट्टर भ्रष्ट साथी की सलाह पर मजबूर होकर जुटे। इस अविश्वास प्रस्ताव पर भी आपने कैसी चर्चा की। सोशल मीडिया पर आपके दरबारी भी बहुत दु:खी हैं। मजा इस डिबेट का… फील्डिंग विपक्ष ने आॅर्गनाइज की, लेकिन चौके-छक्के यहीं से लगे। विपक्ष नो-कॉन्फिडेंस पर नो बॉल कर रहा है और इधर से सेंचुरी हो रही है। आप तैयारी करके क्यों नहीं आते जी! हमने युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी है। दुनिया में भारत की बिगड़ी हुई साख को संभाला है। अभी भी कुछ लोग कोशिश में हैं कि साख को दाग लग गए। विश्व का विश्वास भारत में बढ़ता चला जा रहा है। इस दौरान हमारे विपक्ष ने क्या किया? इन्होंने अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में जनता के आत्मविश्वास को तोड़ने की विफल कोशिश की है। अविश्वास और घमंड इनकी रगों में रच-बस गया है। वे जनता के विश्वास को कभी देख नहीं पाते। ये जो शुतुरमुर्ग एप्रोच है, इसके लिए देश क्या कर सकता है?

मणिपुर समस्या के पीछे सिर्फ कांग्रेस की राजनीति
मेरे मंत्रिपरिषद् के मंत्री वहां 400 बार गए, मैं खुद 50 बार गया। ये साधना है, वहां के प्रति समर्पण है। मैं पिछले 9 साल के प्रयासों से कहता हूं कि हमारे लिए नॉर्थ-ईस्ट हमारे जिगर का टुकड़ा है। नॉर्थ-ईस्ट की समस्याओं की एकमात्र जननी कांग्रेस है। वहां के लोग नहीं, कांग्रेस की राजनीति जिम्मेदार है।

अधीर रंजन के सस्पेंशन पर
सोनिया ने बैठक बुलाई
अधीर रंजन के सस्पेंशन पर सोनिया ने 10:30 बजे बैठक बुलाई। कांग्रेस नेता ने राजा अंधा वाला बयान दिया था। संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। 10 अगस्त को चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक विवादित बयान दिया। अधीर ने कहा- जहां राजा अंधा, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है। उनके इस बयान के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने चौधरी को सस्पेंड करने का प्रस्ताव दिया, जिसे स्पीकर ने स्वीकार कर लिया। अधीर के सस्पेंशन को लेकर सीपीपी (कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। यह मीटिंग संसद स्थित सीपीपी कार्यालय में रखी गई। लोकसभा में गुरुवार (10 अगस्त) को कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने मणिपुर हिंसा पर कहा- जहां राजा अंधा बैठा रहता है, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है… चाहे हस्तिनापुर में हो या फिर मणिपुर में हो, हस्तिनापुर और मणिपुर में कोई फर्क नहीं है। कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी पर अमित शाह ने आपत्ति जताई। उन्होंने स्पीकर से कहा- पीएम के लिए ऐसे बयान देना गलत है। इन्हें कंट्रोल किया जाए। पीएम पर की गई इस टिप्पणी की वजह से अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। वे सदन से तब तक निलंबित रहेंगे, जब तक विशेषाधिकार समिति उनके खिलाफ अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर देती।

Parliament: मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, अधीर रंजन लोकसभा से निलंबित; PM ने विपक्ष को लताड़ा Read More »

एमडी मेडिसिन एमजीएम मेडिकल कॉलेज नंबर वन

महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के मेडिसिन विभाग को इस वर्ष नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) नई दिल्ली ने 21 सीटों की मंजूरी दे दी है। मेडिकल कॉलेज में 2016 से 14 सीटें ही थीं। इन सीटों की मंजूरी के बाद एमडी मेडिसिन की सीटों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इन सीटों के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर एडमिशन भी शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज की यह बड़ी उपलब्धि है। मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि अभी तक मेडिसिन विभाग में सिर्फ 14 सीटें थीं और इसमें वृद्धि के लिए शासकीय स्तर पर पिछले दो वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। सही वैज्ञानिक सोच और संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए हमें ये 21 सीट्स मिली हैं। अब 35 सीट हो जाने से प्रदेश का सबसे बड़े महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की सबसे बड़े क्लिनिकल विभाग के रूप में भी पहचान बन गई है।

दो वर्षों के प्रयास को सफलता
मेडिसिन विभाग में सिर्फ 14 सीटें थीं और इसमें वृद्धि के लिए शासकीय स्तर पर पिछले दो वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। सही वैज्ञानिक सोच और संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए हमें ये 21 सीट्स मिली हैं ।
डॉ. संजय दीक्षित
डीन एमजीएम मेडिकल कॉलेज
शासकीय डॉक्टरों को मिलेगा फायदा
एनएमसी के अप्रूवल के लिए लंबे समय से मेडिसिन विभाग द्वारा तैयारी तक की गई थी। इन सभी सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई है। कुल 35 सीटों में से 18 अखिल भारतीय प्रतिभागियों के लिए हैं और 17 प्रदेश के छात्रों के लिए। इनमें से पांच सीटें शासकीय सेवारत कर्मचारियों के लिए रखी गई हैं।
-डॉ. वीपी पांडे
विभागाध्यक्ष मेडिसिन
एमजीएम कॉलेज

एमडी मेडिसिन एमजीएम मेडिकल कॉलेज नंबर वन Read More »

आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में लगी आईटी मशीन खराब, नहीं हो रहे मेजर आॅपरेशन

एमवाय अस्पताल के हड्डी विभाग की ओटी में लाखों रुपए की लागत से तीन आईटी मशीन लगाई गई है। इसमें से एक मशीन पिछले एक माह से बंद पड़ी है, वहीं दो मशीन को बार-बार रिपेयर कर डॉक्टर काम चला रहे हैं, जिसके चलते हड्डी के जुड़े कई मेजर आॅपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। पहले दस से पंद्रह आॅपरेशन प्रतिदिन होते थे, वहीं अब एक या दो आॅपरेशन भी बमुश्किल से हो रहे हैं, जिसके कारण कई मरीज आॅपरेशन नहीं होने के कारण बाहर इलाज करा रहे हैं तो कुछ लंबा इंतजार कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने बताया कि पिछले एक साल से इस तरह की समस्या आ रही है। इस संबंध चार-पांच बार डीन को बता चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भर्ती मरीज के परिजन ने बताया कि उसके भाई का पैर का आॅपरेशन होना है, लेकिन डॉक्टर हर बार दो-तीन दिन का बोल रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं हुआ है। पिछले एक सप्ताह से भर्ती हैं।
यहां होता है उपयोग
इस मशीन का उपयोग हड्डी के आॅपरेशन करते समय किया जाता है। आॅपरेशन के दौरान इस मशीन से देखा जाता है कि पैर या हाथ में जो रॉड डाली जा रही है, वह ठीक से लगी है या नहीं। एक तरह से एक्स-रे की तरह काम करती है। मशीन खराब होने के कारण माइनर आॅपरेशन डॉक्टर अंदाज से कर रहे हैं।

समय पर नहीं आते इंजीनियर
एमवाय अस्पताल में एचएलएल कंपनी को मेंटेनेंस का ठेका दिया है। ठेका देते समय ये शर्तें थीं कि कंपनी खराब मशीन होने पर एक सप्ताह में इसे ठीक करके देगी। यदि कंपनी ऐसा नहीं करती है तो उसे पेनल्टी देनी होगी। साथ ही कंपनी का एक इंजीनियर इंदौर में रहेगा, लेकिन यहां कोई इंजीनियर नहीं है। मशीन खराब होने पर इंजीनियर भोपाल या दिल्ली से आते हैं, जिसके चलते इससे रिपेयर होने में एक-दो सप्ताह इंतजार करना पड़ता है। वहीं अभी तक कंपनी पर कोई पेनल्टी नहीं लगाई गई है।

नहीं हो रही इम्प्लांट सर्जरी
हड्डी से जुड़ी कोई भी सर्जरी जिसमें प्लेट्स या रॉड डाली जाती है। इसे इम्प्लांट सर्जरी कहते हैं। इस मशीन के आॅपरेशन के दौरान डाली गई प्लेट्स को पांच से छह बार मशीन से देखते हैं कि वह सही बैठी की नहीं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण यह सर्जरी नहीं हो पा रही है।

इनका कहना है…
हां, वहां के एचओडी ने हमें मशीन खराब होने की बात बताई है। संबंधित कंपनी को रिपेयर को कहा है। जहां तक कंपनी पर पेनल्टी की बात है, वह एचओडी यदि लिखकर देते हैं तो अवश्य लगाई जाएगी। संभावना है कि मशीन एक सप्ताह में चालू हो जाएगी।
ल्ल डॉ. संजय दीक्षित, डीन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज

आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में लगी आईटी मशीन खराब, नहीं हो रहे मेजर आॅपरेशन Read More »

वातावरण में काफी नमी, मानसून की गतिविधियों में आने लगी कमी

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
वर्तमान में मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर चली गई है। इस वजह से मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगी है। हालांकि पिछले दिनों रुक-रुककर हुई बारिश के कारण वातावरण में काफी नमी मौजूद है। साथ ही हवाओं का रुख भी लगातार पश्चिमी बना रहने से नमी बरकरार है और बादल बने हुए हैं। इस वजह से मौसम फिलहाल खुशगवार बना हुआ है।
धूप निकलने से कुछ उमस बढ़ेगी
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक धूप निकलने से तापमान बढ़ने पर जहां कुछ उमस बढ़ेगी, वहां कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। उधर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सीधी में एक, मलाजखंड में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।
कहीं भी तेज वर्षा की संभावना नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं भी तेज वर्षा की संभावना नहीं है। वातावरण में नमी बनी रहने के कारण बादल बने हुए हैं। बीच-बीच में कहीं-कहीं हल्की धूप भी निकल रही है। तापमान में बढ़ोतरी होने पर कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। हालांकि धूप निकलने से उमस भी बढ़ेगी।

ऊपरी भाग में बना चक्रवात बांग्लादेश चला गया
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति से ऊंचाई पर चली गई है। मप्र से बिहार होते हुए हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात बांग्लादेश चला गया है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली किसी भी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मानसून की गतिविधियों में कमी आ गई है।

वातावरण में काफी नमी, मानसून की गतिविधियों में आने लगी कमी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights