Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

स्वतंत्रता दिवस पर बना डाला सबसेबड़ा रेकॉर्ड

तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी के साथ-साथ भारत और पाक्तिस्तान के बीच खिंची पुरानी दुश्मनी की दीवार पर बेस्ड फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स आॅफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पांचवें दिन छप्पर फाड़कर कमाई की है और स्वतंत्रता दिवस पर डंका पीट डाला है।
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स आॅफिस पर इंडियन सिनेमा के इतिहास में स्वतंत्रतता दिवस के मौके पर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ‘गदर 2’ की गरज दूर तक जा रही है और फिल्म छप्पर फाड़कर कमाई कर रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ ने पांचवें दिन स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी दहाड़ लगाई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 22 साल पहले बनी फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल ‘गदर 2’ बॉक्स आॅफिस पर चमत्कार साबित होगी, ये शायद पहले किसी ने नहीं सोचा होगा।
फिल्म को पांचवें दिन हॉलीडे यानी स्वतंत्रता दिवस का भरपूर फायदा मिला। यही वजह है कि ‘गदर 2’ ने बम्पर कमाई करते हुए मंगलवार के दिन बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचा डाला। आज तक शायद ही पहले कभी हुआ हो कि फिल्म ने मंगलवार के दिन अपने ओपनिंग या फिर संडे से अधिक कमाई की है, लेकिन इस बार ‘गदर 2’ ने ये भी कर दिखाया है। सनी देओल की इस फिल्म ने पांचवें दिन करीब 55.5 करोड़ रुपए की कमाई कर बॉक्स आॅफिस पर इतिहास रच डाला है।

फिल्म 75 करोड़ की कर सकती थी कमाई
बॉक्स आॅफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टिकट खिड़की पर ऐतिहासिक नजारा दिखा। इस खास दिन पर दोपहर के शो के लिए टिकट भी नहीं अवेलेबल थे। अगर इस वक्त सिनेमाघरों में ये सिंगल रिलीज फिल्म होती तो माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई ओएमजी 2’ को मिलाकर उससे अधिक होती।
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 75 करोड़ रुपये की भी कमाई कर सकती थी। स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति वाली फील को लेकर इस फिल्म के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज दिखा और यही वजह है कि भीड़ हर दिन की तुलना में मंगलवार को सिनेमाघरों के बाहर सबसे अधिक नजर आई।

स्वतंत्रता दिवस पर बना डाला सबसेबड़ा रेकॉर्ड Read More »

गंगा महादेव मंदिर : सुंदर झरना बढ़ा देता है प्राकृतिक सौंदर्य

तिरला विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में गंगा महादेव मंदिर है, जो काफी प्रसिद्ध है। यहां प्रत्येक शिवरात्रि को मेला लगता है। ग्रामीणों के अलावा दूर-दूर से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी शिव-दर्शन एवं मेले का लुत्फ उठाने आते हैं। गंगा महादेव में सुन्दर झरना बहता है, जो स्थान के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ा देता है।
गंगा महादेव मंदिर इंदौर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर धार के समीप सुल्तानपुर ग्राम पंचायत में स्थित है। चारों तरफ से मालवा के पठार से घिरे इस सुरम्य स्थल पर मंथर गति से झरते दूधिया पानी के चार झरने, एक बड़ा तालाब और एक कल-कल बहती स्वच्छ पानी की नदी है।

ईश्वर से साक्षात्कार की अनुभूति
गहराई में स्थित मंदिर के सामने झरने से गिरते पानी की चौड़ी चादर धुआंधार की मानिंद लटकी नजर आती है। जहां तक नजर जाए, वहां तक शहर के कोलाहल से दूर यहां बिखरी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। यहां आप झरने के नीचे तक सुरक्षित रूप से आसानी से जा सकते हैं। 50 फीट से भी अधिक ऊंचाई से गिरते यहां के दूधिया झरने के शीतल जल के नीचे नहाने के पश्चात समीप ही स्थित पठार पर तालाब किनारे बैठकर नेपथ्य में देखते हुए ईश्वर से साक्षात्कार करने की अनुभूति होती है। आप परिवार सहित चौपहिया वाहन से भी यहां जा सकते है। इंदौर से लगभग डेढ़ घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है।

गंगा महादेव मंदिर : सुंदर झरना बढ़ा देता है प्राकृतिक सौंदर्य Read More »

297 कॉलोनियों का उद्धार……..

बिना एनओसी अवैध पर वैध का ठप्पा, नगर
निगम के आदेश के बाद स्थिति स्पष्ट……………

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
सरकार द्वारा इंदौर की 297 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की चल रही प्रोसेस के बीच अब नगर निगम के उस आदेश को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गई है, जिसमें उसने रजिस्ट्री करवाने के पहले निगम की एनओसी की अनिवार्यता को लेकर डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार को पत्र लिखा था। सीनियर डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार दीपक कुमार शर्मा ने पिछले दिनों इसे लेकर निगम के इस पत्र के जवाब में एक पत्र निगम को लिखा था। इसमें बताया गया है कि नियमानुसार सब रजिस्ट्रार को रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज के अलावा एनओसी या प्रमाण-पत्र मांगने का अधिकार नहीं है। नियम-35 में बताए कारण के अलावा कोई अन्य आधार लेकर रजिस्ट्री रोकी नहीं जा सकती। रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया कि अवैध से वैध की जा चुकी कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां होंगी।
अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में रजिस्ट्री, पुराने निर्माण, कमर्शियल भवन, नए आवासीय व कमर्शियल भवन निर्माण की अनुमति आदि को लेकर निगम के रिटायर्ड सिटी इंजीनियर एनएस तोमर ने कई सवालों का समाधान किया है।

297 कॉलोनियों का उद्धार…….. Read More »

भोपाल के कलाकारों ने 25 दिन में बनाया मॉडल

सागर के बड़तूमा में 11.29 एकड़ जमीन पर संत रविदास का मंदिर और स्मारक बनेगा। इसकी आधारशिला 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रख चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संत रविदास धाम का 3डी स्केल मॉडल भी देखा और उसकी सराहना की थी। यह मॉडल भोपाल के कलाकारों ने तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 25 दिन लगे। इस मॉडल को कबाड़ से कंचन थीम पर काम करने वाले पवन देशपांडे और देवेंद्र शाक्य की टीम ने तैयार किया है। देशपांडे ने बताया कि 7 से 8 कलाकारों की टीम ने दिन-रात काम करके यह मॉडल तैयार किया है। इसमें म्यूजियम, जलकुंड, मुख्य मंदिर, फूड कोर्ट आदि है।
मॉडल बनाने में इस सामग्री का उपयोग- पफ बोर्ड, एमडीएफ, वेक्स, थ्री-डी प्रिंटर आदि सामग्री और संसाधनों का उपयोग करके यह मॉडल बनाया गया। दरअसल, देवेंद्र शाक्य, पवन देशपांडे, महिप तोमर, सैयद फारूख, शालिनी देशपांडे, हर्षवर्द्धन कड़वे, गुलफाम कुरैशी और गजेंद्र शाक्य की टीम मॉडल को बनाने में जुटी रही। देशपांडे ने बताया कि थ्री-डी स्केल मॉडल को बनाने में टीम ने हर रोज 15 घंटे तक काम किया।

रविदास धाम
की विशेषताएं
संत रविदास धाम की 8 फरवरी को घोषणा हुई थी और 6 महीने के बाद इसका भूमिपूजन हो गया। 11.29 एकड़ में धाम 100 करोड़ रुपए में बनेगा। पहली गैलरी में संत का जीवन-दर्शन होगा। दूसरी में भक्ति मार्ग और निर्गुण पंथ में योगदान को दिखाया जाएगा। तीसरी गैलरी में संत के दर्शन के प्रभाव और पंथ की जानकारी। चौथी में काव्य, साहित्य, लाइब्रेरी और संगत हॉल में साहित्य संकलन होगा। मंदिर के पास जल कुंड बनेगा। 12 हजार वर्गफीट में भक्तों के रहने के लिए आवास बनेगा। सर्वसुविधा युक्त 15 रूम बनेंगे।

भोपाल के कलाकारों ने 25 दिन में बनाया मॉडल Read More »

सरस्वती आत्महत्या मामला : पति के बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई………….

डॉ. बाला सरस्वती के सुसाइड करने के बाद गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में एक बैनर लगाया गया था। जूनियर डॉक्टरों ने इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। मामले में कोहेफिजा पुलिस का कहना है कि डॉ. सरस्वती सुसाइड केस में अब केवल उनके पति जयवर्धन चौधरी के बयान होना बाकी हैं। उल्लेखनीय है डॉ. सरस्वती की मौत के बाद हमीदिया अस्पताल में जयवर्धन ने पुलिस को शुरुआती बयान दिए थे। इसमें उन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. अरुणा कुमार, डॉ. पल्लवी, डॉ. पूर्वा और डॉ. नंदिनी एवं डॉ. रेखा वाधवानी द्वारा थीसिस के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
पिता ने भी लगाए थे
प्रताड़ना के आरोप
डॉ. सरस्वती के पिता वेंकेटेश्वर राव ने पुलिस को दिए बयान में जीएमसी के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एचओडी डॉ. अरुणा कुमार, डॉ. पूर्वा, डॉ. पल्लवी और डॉ. नंदिनी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी ने कई मर्तबा कॉलेज में डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. अरुणा सहित अन्य डॉक्टरों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की जानकारी चर्चा के दौरान दी थी। इसके अलावा पिता वेंकेटेश्वर राव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी डॉ. सरस्वती को शादी में 40 लाख रुपए का सोना (गोल्ड) दिया था। परिजन ने पुलिस के सवालों के जवाब में जयवर्धन और डॉ. सरस्वती के रिश्तों के बारे में भी जिक्र किया है।
कभी नहीं सुनी विवाद की आवाज
डॉ. सरस्वती के पड़ोस में रहने वाले आसिम हसन और उनकी पत्नी के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि पति और पत्नी के बीच कभी किसी विवाद की आवाज नहीं सुनी। 31 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे जयवर्धन ने आवाज देकर उन्हें मदद के लिए बुलाया था।
इसलिए धीमी हुई जांच
मामले की जांच कर रहे तत्कालीन एसीपी उमेश तिवारी ट्रांसफर के बाद करीब 6 दिन पहले रिलीफ भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि दस लोगों के बयान दर्ज कर चुके थे। आगे की कार्रवाई नए एसीपी जॉइनिंग के बाद शुरू करेंगे। आगे की कार्रवाई भी नए एसीपी ही तय करेंगे।

सरस्वती आत्महत्या मामला : पति के बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई…………. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights