Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

सर्वब्राह्मण समाज की छात्रवृत्ति की मांग को लेकर कल बाइक रैली

सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा विगत चार महीनों से प्रदेशभर में ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के प्रणेता विकास अवस्थी ने बताया कि 19 से 26 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।
सरकार ने 31 अगस्त तक समाज की मांग नहीं मानी तो सितंबर के पहले हफ्ते से प्रादेशिक यात्रा निकाली जाएगी और सितंबर के आखिरी हफ्ते में हजारों की संख्या में ब्राह्मण मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री से छात्रवृत्ति की मांग करेंगे। 19 अगस्त को बड़ा गणपति से शाम 5:30 बजे बाइक रैली की शुरुआत होगी जो खजूरी बाजार, राजवाड़ा, जेलरोड, चिमनबाग, नगर निगम चौराहा होते हुए भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर समाप्त होगी। यहीं पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष छात्रवृत्ति का ज्ञापन रखा जाएगा।

सर्वब्राह्मण समाज की छात्रवृत्ति की मांग को लेकर कल बाइक रैली Read More »

बाइक के पहिए में आने से धड़ से उखड़ा बच्ची का हाथ…..

बाइक पर पति के साथ जा रही महिला का पल्लू पिछले पहिए में आ गया था। इस दौरान गोद में बैठी बच्ची का भी हाथ पहिए में आ गया। कई बार पहिया घूमने से बच्ची का हाथ धड़ से अलग हो गया। कटा हुआ हाथ लेकर परिवार इंदौर आए, लेकिन यहां डॉक्टर भी हाथ नहीं जोड़ सके। बच्ची का हौसला किसी योद्धा से कम नहीं। इसी दम पर उसकी जान बचा ली गई है। दो दिन बाद हालत में सुधार है।
जानकारी के अनुसार घटना 15 अगस्त को खरगोन के पास घट्‌टी गांव के पास दोपहर 12.30 बजे हुई थी। राकेश सोलंकी निवासी भगवानपुरा पत्नी सलिला व चार वर्षीय बेटी अंशिका के साथ बाइक पर खरगोन के पास एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी सलिला का साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। चूंकि बाइक चल रही थी इसलिए पल्लू के साथ मासूम अंशिका गिरी और उसका बायां हाथ पहिए में आ गया। इसके पहले कि राकेश कुछ समझते तब तक तीन-चार बार पहिया घूमने से अंशिका का हाथ कोहनी से अलग हो गया। हादसा इतना भयावह था कि दंपति बदहवास हो गए। राहगीरों ने बच्ची और कटे हाथ को उठाया। तुरंत खरगोन के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहीं से कटे हुए हाथ को बर्फ में रखवाया और ड्रेसिंग कर बच्ची को इंदौर रैफर कर दिया। इस बीच रास्ते में गाड़ी खराब हो गई तो दूसरी गाड़ी में लेकर यहां प्राइवेट हॉस्पिटल तक लाया गया। जब डॉक्टरों ने बच्ची के कटे हाथ को देखा तो पता चला कि वह कटा नहीं है, बल्कि धड़ से उखड़कर अलग हुआ है। कंधे के 2 इंच आगे से उखड़ गया था। इतनी उम्र के बच्चों की मांसपेशियां, हड्डियां सहित सारे आॅर्गन्स बहुत कोमल होते हैं। दुर्घटना के दौरान पहिया कई बार घूमने से बच्ची का हाथ ऐसा उखड़ा था कि शरीर छिन्न-भिन्न था तथा नसेंं लटक रही थीं। कंधे से भी कटे हुए हिस्से में चार फ्रेक्चर थे। बच्ची का काफी खून बह गया था। बच्ची की हालत और कटा हाथ जिस स्थिति में था, ऐसे में बड़ों का भी हाथ जोड़ना संभव नहीं हो पाता क्योंकि वह पूरी तह उखड़ा हुआ था।
उसके घाव का ड्रेसिंग किया गया। इसके साथ ही जांचें कराई गई और ट्रीटमेंट दिया गया। 16 अगस्त को बालिका के घाव की क्लोजिंग सर्जरी की गई ताकि भविष्य में नकली हाथ लगाया जा सके। इसके साथ ही उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

बाइक के पहिए में आने से धड़ से उखड़ा बच्ची का हाथ….. Read More »

नए कलेवर में मध्यप्रदेश गान, उपलब्धियां गाकर सुनाईं

मध्यप्रदेश गान सुख का दाता, सब का साथी… अब सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए नए कलेवर में आ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर इसका वीडियो जारी किया है।
इसमें मध्यप्रदेश के प्राकृतिक दृश्‍य, ऐतिहासिक महत्व की चीजें, सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना, भांजियों के लिए मामा (शिवराज सिंह चौहान) द्वारा किए जा रहे कार्यों को दिखाया है। यह गीत लगभग पांच मिनट का है। मध्यप्रदेश गान अधिकतर सरकारी आयोजनों में गाया जाता है। गाने को अलग-अलग तरह के संगीत के साथ पिरोया है। इसमें प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास, संस्कृति, भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य है। वीडियो में प्रदेश के हर हिस्से के प्राकृतिक सौंदर्य की झलकियां, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी एवं हर हिस्से के लोकसंगीत के साथ ही युवाओं को पसंद आने वाली रैप विधा का भी फ्यूजन किया गया है। गान में प्रदेश की फ्लैगशिप योजनाओं का भी परिचय मधुर लय के साथ दिया गया है। गान के वीडियो का फिल्मांकन नर्मदा, क्षिप्रा नदी के तटों पर किया गया है। भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इंटरनेट मीडिया पर इसे खूब प्रचारित कर रहे हैं।

नए कलेवर में मध्यप्रदेश गान, उपलब्धियां गाकर सुनाईं Read More »

360 फ्रैक्चर, सोते-ट्रैवल करते टूट जाती है हड्डी, फिर भी नहीं हारी हिम्मत

टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में भोपाल के राहुल कुमार नेमा ने 10 प्रश्नों के जवाब देकर 3 लाख 20 हजार रुपए जीत लिए हैं। आज यानी शुक्रवार को वह फिर से बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे। शो में दिखाए गए प्रोमो में राहुल से अमिताभ बच्चन 1 करोड़ रुपए का सवाल पूछ रहे हैं। राहुल इस सवाल का जवाब दे पाएंगे या नहीं, यह शुक्रवार को प्रसारित होने वाले शो में ही पता चल सकेगा।
गुरुवार रात टाइमिंग खत्म होने से राहुल आगे नहीं खेल सके। आगे का खेल वे शुक्रवार को खेलेंगे। राहुल दुर्लभ गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिसमें हड्डियां चटकती हैं। तमाम मुश्किलों के बावजूद वे जिंदादिल तरीके से रहते हैं। उनके इस जज्बे को बिग बी यानी सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने भी सराहा। राहुल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की भोपाल के शाहपुरा ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनकी वर्किंग स्टाइल से स्टाफ भी खुश रहता है। शो के दौरान स्टाफ ने राहुल की खूब तारीफ की। राहुल भोपाल के रायसेन रोड इलाके में रहते हैं।

तो फ्रैक्चर हो जाता है
राहुल की हाइट 3 फीट से भी कम है। उन्हें एक गंभीर बीमारी है। यह बीमारी 20 हजार लोगों में से एक में होती है। इस बीमारी में हड्डियां जल्दी फ्रैक्चर होती हैं। ट्रैवल करते या नींद में सोते-सोते ही करवट लेने पर या फिर किसी ने गलत तरीके से पकड़ लिया तो फ्रैक्चर हो जाता है। जब भी फ्रैक्चर होता है, तो एक्स-रे कराकर प्लास्टर करवाना पड़ता है। इतना होने के बावजूद मैं हिम्मत नहीं हारा हूं, मुझे अब तक 360 फ्रैक्चर हो चुके हैं।
आठवीं में टॉप किया
शो में पिता विजय कुमार नेता और मां सीमा नेता भी पहुंचे थे। जिन्होंने बिग बी से राहुल के जन्म से जुड़ी बातें बताईं। उन्होंने तकलीफों से उबरने पर राहुल की सराहना भी की। मां सीमा ने बताया कि स्कूल घर से शुरू किया। चौथी क्लास से स्कूल भेजना शुरू किया। राहुल ने आठवीं में डिस्ट्रिक में टॉप किया।

360 फ्रैक्चर, सोते-ट्रैवल करते टूट जाती है हड्डी, फिर भी नहीं हारी हिम्मत Read More »

स्पेन से रविवार को होगा खिताबी मुकाबला

विमेंस फीफा वर्ल्ड कप : आॅस्ट्रेलिया को
3-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड………..

यूरो कप चैम्पियन इंग्लैंड ने विमेंस फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने सेमीफाइनल में आॅस्ट्रेलिया को 3-1 के अंतर से हराया। इंग्लैंड टीम पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। फाइनल में टीम का सामना स्पेन से होगा। मुकाबला रविवार को सिडनी के स्टेडियम आॅस्ट्रेलिया में दोपहर 3:30 बजे से होगा।
शुरू से आक्रामक रहा इंग्लैंड
सिडनी में मेजबान आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड ने फर्स्ट हॉफ से ही अटैकिंग गेम खेला, जिसका फायदा उन्हें मिला और टीम ने 36वें मिनट में गोल स्कोर कर दिया। टीम से एला टून ने गोल किया। इस गोल के बाद इंग्लैंड ने लगातार बढ़त बनाए रखी। फर्स्ट हॉफ खत्म होने के बाद भी इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त कायम रखी। सेकेंड हॉफ में आॅस्ट्रेलिया ने अटैक किया। 63वें मिनट में आॅस्ट्रेलिया की सैम केर ने गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 1-1 की बराबरी के बाद इंग्लैंड ने मैच में पकड़ बनानी शुरू की। 71वें मिनट में टीम की लौरेन हैम्प ने गोल किया और स्कोर लाइन 2-1 से इंग्लैंड के पक्ष में कर दी। 86वें मिनट में इंग्लैंड की एलिसिया रुसो ने भी गोल किया और टीम ने 3-1 की बढ़त बना ली। स्कोर लाइन 3-1 होने के बाद मैच में कोई और गोल नहीं लगा। फुल टाइम के बाद भी स्कोर 3-1 ही रहा और इंग्लैंड ने मुकाबला जीतकर पहली बार फाइनल में जगह बना ली।

स्पेन से रविवार को होगा खिताबी मुकाबला Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights