Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

परिवारवाद के साथ बगावत……………

विरोध का करंट फैलने लगा
प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होते ही 6 से ज्यादा सीटों पर बगावत के बम भी फूटने लगे हैं। सोनकच्छ से डॉ. राजेश सोनकर (सांवेर) को टिकट देने से पूर्व विधायक रहे राजेंद्र वर्मा हतप्रभ हैं। उनका साफ कहना है पार्टी ने अन्याय किया। 23 हजार से हारे पूर्व मंत्री लालसिंह के साथ बाकी हारे हुए लोगों को टिकट दिया तो मेरे साथ क्या दिक्कत थी? पांच बार के सांसद पिता फूलचंद वर्मा ने पं. दीनदयालजी के साथ काम किया। गुना की चाचौड़ा, सागर की बंडा, छतरपुर की महाराजपुर और छतरपुर, डिंडोरी की शाहपुरा सीट पर कलह बढ़ रही है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे को पार्टी ने शाहपुरा से उम्मीदवार बनाया है। वे डिंडोरी से लड़ना चाहते हैं। चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा यहां से घोषित प्रत्याशी प्रियंका मीणा के विरुद्ध मोर्चा खोलने जा रही हैं। उन्होंने 21 अगस्त को कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। यहां से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह विधायक हैं। इसी तरह छतरपुर और महाराजपुर के घोषित प्रत्याशियों को लेकर भी विवाद बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री ललिता यादव का विरोध छतरपुर में और पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे कामाख्या प्रताप सिंह की मुखालफत महाराजपुर में हो रही है। बंडा से पूर्व भाजपा सांसद शिवराजसिंह लोधी के बेटे वीरेंद्र को टिकट दिया गया है। इसके विरोध में दावेदार रंजोर सिंह के समर्थकों ने प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ नारे लगाए। शाहगढ़ में रैली भी निकाली।

विरोध का करंट फैलने लगा
नेता मेहरबान सिंह की पुत्रवधू हैं। मेहरबान सिंह भी संबलगढ़ विधानससभा सीट से विधायक रह चुके हैं। 2019 में उनका निधन हो गया था।
भतीजे को भी मिला टिकट
इस पहली लिस्ट में कुक्षी सीट से जयदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। जयदीप पूर्व मंत्री रंजना बघेल के भतीजे हैं। रंजना बघेल भाजपा की सीनियर लीडर हंै। बंडा विधानसभा सीट से जिन वीरेन्द्रसिंह लंबरदार को उम्मीदवार बनाया है, वे पूर्व सांसद शिवराजसिंह लोधी के बेटे हैं।
पूर्व विधायक के बेटे को भी मिला टिकट- महाराजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह के बेटे कामाख्या प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है, वहीं जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा सीट से नीरज ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। यहीं से उनकी मां प्रतिमा सिंह भी विधायक रह चुकी हैं।

परिवारवाद के साथ बगावत…………… Read More »

Asia Cup: हरभजन सिंह ने किया एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर

Harbhajan Singh picks Indian Team: एशिया कप से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी फिट होकर वापस मैदान पर लौटने के लिए तैयार हो रहे हैं। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का नाम प्रमुख हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। उन्होंने तीन स्पिनरों को चुना है।

हालांकि बीसीसीआई ने फ़िलहाल टीम इंडिया की घोषणा नहीं की है। बोर्ड अभी जसप्रीत बुमराह की फिटनेस देख रहा है। बुमराह आयरलैंड दौरे पर कैसा महसूस करते हैं, उस आधार पर टीम की घोषणा हो सकती है। भज्जी ने अपनी टीम में 15 नामों का चयन किया है।

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम के बारे में बताया। केएल राहुल को टीम में चुनते हुए उन्होंने कहा कि राहुल एक साबित खिलाड़ी हैं। अगर आप उनको वर्ल्ड कप में देखना चाहते हैं, तो अभी एशिया कप की टी में भी चुनना चाहिए। भज्जी की टी में चार तेज गेंदबाजों को रखा गया है।

ओपन करने के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल का नाम शामिल किया गया है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कुछ अच्छी पारियां खेली थी। विंडीज दौरे पर चमकने वाले तिलक वर्मा को भी हरभजन सिंह ने अपनी टीम में शामिल किया है। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रविन्द्र जडेजा का नाम शामिल है।

Asia Cup: हरभजन सिंह ने किया एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर Read More »

कमलनाथ ने जारी किया सरकार के खिलाफ आरोप पत्रकहा- अब प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार बन गए प्रदेश की पहचान

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज भाजपा सरकार के 18 साल के कार्यकाल पर आरोपपत्र जारी किया। उन्होंने प्रदेश में हुए 225 घोटालों को लेकर बुकलेट जारी की। आरोपपत्र जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की पहचान प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार से हो गई है। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और आरोपपत्र समिति के अध्यक्ष पारस सकलेचा भी मौजूद थे।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के 50 प्रतिशत कमीशन राज ने प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया। घोटालों पर घोटाला, मामा ने जनता को धो डाला। ये भगवान को भी धोखा देते हैं। ये इंसान को छोड़ देंगे, ये उम्मीद नहीं करना चाहिए। वह दिन दूर नहीं जब आप गूगल पर घोटाला सर्च करेंगे तो शिवराज जी की तस्वीर आ जाएगी। घोटालों की जांच कराने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा अब कमलनाथ 2018 के मॉडल नहीं अब 2023 के मॉडल है। कांग्रेस पार्टी आज शिवराज सिंह चौहान के 18 साल के प्रमुख घोटालों की घोटाला-शीट जारी कर रही है। शिवराज सरकार के घोटाले की पोल खोलने वाले अभियान से जुड़ने के लिए 9593-420-420 पर मिस्ड कॉल करें।

मध्यप्रदेश पूरी तरह बन चुका है घोटाला का प्रदेश : अरुण यादव
हिंदुस्तान मेल, भोपाल। छतरपुर पहुंचे पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज मप्र घोटालों का प्रदेश बन चुका है। यादव ने आगे कहा कि प्रदेश में हुए घोटालों की लिस्ट बहुत लम्बी है। हाल ही में रीवा के पेटी कॉन्ट्रेक्टर पीयूष पाण्डे ने मप्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट के उच्च न्यायाधीश को भ्रष्टाचार एवं 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने को लेकर पत्र लिखा है। जिसका उल्लेख हमारे द्वारा जारी ट्वीट में भी किया गया है। एक प्रश्न के उत्तर में यादव ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा भी प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर परिवहन विभाग में चेक पोस्टों पर हो रहे रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की बात कही है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने फिर आरोप लगाते हुए 50 प्रतिशत कमीशनखोरी को लेकर सरकार पर फिर बड़ा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी का एक पत्र 16 जुलाई, 2022 और गोशाला पेटी कांट्रेक्टर संगठन से जुड़े रीवा के सिविल इंजीनियर पीयूष पांडे का मप्र के उच्च न्यायालय, जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश को 14 अगस्त, 2023 को प्रेषित पत्र को जारी करते हुए कहा कि ये दोनों की प्रामाणिक पत्र मप्र में भ्रष्टाचार की कलई खोलने के स्पष्ट प्रमाण हैं।
मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उक्त पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने यह पत्र मप्र के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को संबोधित किया है, जिसकी प्रति उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को भी भेजी है, जिसमें उन्होंने नागपुर (महाराष्टÑ) के पूर्व भाजपा महामंत्री का हवाला देते हुए संबोधित किया है कि मप्र में आरटीओ अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा चेकपोस्ट एंट्री के लिए बड़े पैमाने पर हो रही रिश्वतखोरी सहित इस बात को भी कहा है कि चेकपोस्ट पर वाहनों के सारे कागजात सही पाए जाने और वाहन अंडरलोड होने के बावजूद भी ट्रक ड्रायवरों और मालिकों को परेशान किए जाने की बात भी कही गई है। उन्होंने यह भी कहा है कि इससे मप्र का नाम खराब हो रहा है। लिहाजा, वे स्वयं इस मामले में कार्यवाही करें।

कमलनाथ ने जारी किया सरकार के खिलाफ आरोप पत्रकहा- अब प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार बन गए प्रदेश की पहचान Read More »

भोपाल आकर 20 अगस्त को शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह

मिशन 2023 के लिए भाजपा नेतृत्व में कमर कस ली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को मध्यप्रदेश आ रहे हैं, जो प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य का अवसर है और इसे लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अमित शाह 20 अगस्त को गरीब कल्याण महाभियान के तहत प्रदेश सरकार के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ग्वालियर में आयोजित वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मार्गदर्शन देंगे।
ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रदेश दौरे की जानकारी मीडिया को देते हुए कही। उन्होंने कहा कि अमित शाह के प्रदेश आगमन को लेकर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
हर विस में जाने वाले प्रचार रथ को
हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के मिशन को लेकर भाजपा की सरकारें काम कर रही हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने गरीबों के जीवन बदलने का काम किया है। मप्र में कमलनाथ सरकार के 15 माह को छोड़कर पिछले 20 वर्षों से भाजपा की सरकार ने विकास और गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। सरकार की योजनाओं से आम व्यक्ति लाभान्वित हुआ है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार के 20 वर्षों में जो काम हुए हैं, उन कामों पर केन्द्रित गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड को गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को भोपाल में जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही शाह विकास और गरीब कल्याण को लेकर प्रत्येक विधानसभा में पहुंचने वाले प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके पश्चात केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को ग्वालियर के अटल सभागार में वृहद कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें केन्द्रीय गृहमंत्री प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव 2023 की दृष्टि से मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में होने वाली कार्यसमिति बैठक को लेकर पार्टी की व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

भोपाल आकर 20 अगस्त को शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह Read More »

कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ 25वें स्थान पर पहुंचे शुभमन..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने लंबी छलांग लगाई है। शुभमन 43 स्थानों की छलांग लगाते हुए अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंकिंग पर पहुंच गये हैं। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शुभमन ने एक अर्धशतक लगाया था।
आईसीसी ने यह रैंकिंग वेस्टइंडीज और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद जारी की है। टी20 प्रारूप में इससे पहले शुभमन की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 30वां स्थान थी। ये उन्होंने फरवरी में हासिल की थी। तब उन्होंने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाये थे।
वहीं शुभमन के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल भी 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यशस्वी ने भी इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज बैंडन किंग को भी उनकी धमाकेदार पारी का लाभ मिला है। किंग ने नाबाद 85 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी थी। इस पारी के साथ ही वह पांच पायदान ऊपर आकर अब 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि काइल मेयर्स दो पायदान के लाभ के साथ ही 45वें और शिमरॉन हेटमायर 16 पायदान की छलांग लगाकर 85वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ 25वें स्थान पर पहुंचे शुभमन.. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights