Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

लाइफ लाइन बड़ा तालाब ढाई फीट कोलार 14, कलियासोत डैम 9 फीट खाली

अगस्त के महीने में मानसून ब्रेक होने से भोपाल में 9 दिन बारिश नहीं हुई। बाकी बचे 9 दिन में सिर्फ ढाई इंच पानी गिरा। भोपाल से सटे सीहोर जिले में भी बारिश थमी रही। इसके चलते भोपाल के जलस्रोतों में अब तक पानी नहीं भर सका है। राजधानी की लाइफ लाइन बड़ा तालाब 2.6 फीट खाली है। जबकि कलियासोत को 9 और केरवा डैम को 6 फीट पानी की जरूरत है। इतना पानी आने के बाद ही डैम के गेट खुल सकेंगे। भोपाल के पास कोलार डैम भी 14 फीट खाली है। कोलार के पानी से शहर की आधी आबादी की प्यास बुझती है। बड़ा तालाब की जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। पूरा भरने के बाद भदभदा डैम का गेट खुलता है। यहां से पानी कलियासोत डैम में पहुंचेगा। अगस्त में सीहोर जिले में भी अच्छी बारिश नहीं हुई। इसके चलते कोलांस नदी खाली है। और बड़ा तालाब में पानी नहीं पहुंच रहा है। शुक्रवार तक की स्थिति में बड़ा तालाब में 1664.20 फीट पानी है। इसलिए इसे पूरा भरने में 2.6 फीट की जरूरत है।

तीन डैमों का वॉटर लेवल……………

कोलार डैम: कोलार डैम का कुल वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। अभी तक डैम में 1502.23 फीट पानी जमा है। हालांकि, डैम को फुल भरने में अभी पानी की जरूरत है। लेकिन कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने पर डैम के दो गेट जुलाई में ही खुल गए थे। बारिश कम होने के बाद गेट भी बंद कर दिए गए थे। कोलार को पूरा भरने में अभी भी 14 फीट पानी चाहिए।
केरवा डैम: डैम का कुल वॉटर लेवल 1673 फीट वाले केरवा डैम में अब तक 1666.30 फीट पानी जमा है। यानी डैम को पूरा भरने में अभी भी 7 फीट पानी की जरूरत है।
कलियासोत डैम: डैम का वॉटर लेवल 1649.77 फीट है। इस महीने डैम में ज्यादा पानी की आमद नहीं हुई। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1659 फीट है। अभी भी यह 9 फीट से ज्यादा खाली है। हालांकि, बड़ा तालाब और फिर भदभदा के गेट खुलने के बाद कलियासोत डैम में पानी तेजी से बढ़ेगा।

ऐसा रहा बारिश का दौर
शहर में 18 में से 9 दिन बारिश नहीं हुई। 18 अगस्त को सबसे ज्यादा 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शहरी हिस्से में 1 अगस्त को 1.4 मिमी, 2 अगस्त को 0.8 मिमी, 3 अगस्त को 6.6 मिमी, 4 अगस्त को 16.2 मिमी, 5 अगस्त को 16.4 मिमी, 6 से 14 अगस्त तक बारिश नहीं हुई। 15 अगस्त को 2.8 मिमी, 16 अगस्त को 2.2 मिमी, 17 अगस्त को 0.3 मिमी और 18 अगस्त को 17 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

लाइफ लाइन बड़ा तालाब ढाई फीट कोलार 14, कलियासोत डैम 9 फीट खाली Read More »

मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन में दौड़ा करंट

शहर में मेट्रो के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही खास रहा। वजह यह है कि मेट्रो को बिजली सप्लाई के लिए मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी. ट्रांसको) ने जमीन के अंदर बिछाई गई प्रदेश की पहली 132 केवी क्षमता की लाइन को चार्ज कर दिया। सूत्रों के मुताबिक भोपाल मेट्रो को बिजली सप्लाई के लिए एमपी ट्रांसको के भोपाल स्काडा सेंटर से ह्यूमन मशीन इंटरफेस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस लाइन को रिमोट से चार्ज किया गया। इस लाइन पर अब भोपाल मेट्रो के 132 केवी आरएसएस सबस्टेशन सुभाष नगर तक ट्रांस्को की सप्लाई उपलब्ध हो गई है।
नवाचार करते हुए मध्यप्रदेश में पहली बार 132 केवी वोल्टेज लेवल पर गोविंदपुरा से सुभाष नगर तक 2.1 किमी दूरी की अंडरग्राउंड लाइन बिछाई गई है। इसके एक किमी की दूरी पर 17 करोड़ रुपए लागत आती है।

ये खास काम भी किए गए
ल्ल 600 स्क्वायर एमएम के एचडीपीई पाइप के अंदर लाइन की पांच स्टेज प्रोटेक्शन (सुरक्षा) है।
ल्ल रोड क्रॉस करने के लिए सुभाष नगर में 260 मीटर होरिजेंटल ड्रिलिंग कर मशीन से सड़क के नीचे सुरंग बनाई गई।
ल्ल सीधे स्थानों पर नाले जैसी खुदाई करके सीमेंट के ह्यूम पाइप के अंदर केबल डाली गई।
ल्ल हर 500 मीटर पर जॉइंट किया गया।
ल्ल एक स्थान पर 79 मीटर की रेलवे क्रॉसिंग भी की।
ल्ल कुल 4 केबल डाली गई हैं। तीन फेस के लिए और एक अतिरिक्त।

मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन में दौड़ा करंट Read More »

उज्जैन-देवास के सीवरेज नालों से प्रदूषित

उज्जैन और देवास के सीवरेज नालों से शिप्रा नदी प्रदूषित हो रही है। शिप्रा नदी के प्रदूषण पर लगी याचिका पर सुनवाई और रिपोर्ट के आधार पर यह बात सामने आई है, वहीं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 4 जिलों के कलेक्टर और नोडल एजेंसी की रिपोर्ट पर अलग से एडवोकेट्स की नियुक्ति की है।
शिप्रा प्रदूषण को लेकर विक्रम विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद् सदस्य एवं शिप्रा अध्ययन यात्रा के संयोजक व पर्यावरणविद् सचिन दवे की ओर से एनजीटी में याचिका लगाई गई है। एनजीटी ने मामले में उज्जैन, इंदौर, देवास और रतलाम के कलेक्टर और गठित नोडल एजेंसी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी जल संसाधन मंत्रालय एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन को शिप्रा प्रदूषण पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। याचिकाकर्ता दवे ने बताया- याचिका में गुरुवार को सुनवाई हुई। इसमें एनजीटी के निर्देश पर उज्जैन, देवास, इंदौर और रतलाम कलेक्टर ने रिपोर्ट सौंपी। नोडल एजेंसी ने अपनी अलग से रिपोर्ट प्रस्तुत की। दवे के अनुसार बहस के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें यह जानकारी सामने आई कि उज्जैन-देवास के सीवरेज नालों से शिप्रा नदी प्रदूषित हो रही है। एनजीटी ने कहा कि नोडल एजेंसी और कलेक्टर्स ने मिलकर जो रिपोर्ट बनाई है, उस रिपोर्ट में कई जगह स्पष्ट नहीं है। उद्योगों के ट्रीटमेंट प्लांट को भी पीसीबी ने क्रॉस चेक नहीं किया।

उज्जैन-देवास के सीवरेज नालों से प्रदूषित Read More »

कल सतना में संभागीय सम्मेलन केजरीवाल और मान आएंगे

नगर निगम चुनाव में विंध्य में खाता खोलने में मिली कामयाबी से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब विधानसभा चुनाव में भी मध्यप्रदेश में ताल ठोंकने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी ने हालांकि चुनाव पहले भी लड़े हैं, लेकिन इस बार तैयारियां ज्यादा तेज कर दी गई हैं। इन्हीं कवायदों के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 20 अगस्त को सतना पहुंचेंगे।
आम आदमी पार्टी के सतना जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 20 अगस्त को सतना आएंगे। वे यहां ओम रिसोर्ट में रीवा संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दोपहर डेढ़ बजे से एक घंटे तक चलने वाली बैठक में आप की प्रदेशाध्यक्ष और सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल एवं प्रदेश प्रभारी दिनेश चड्ढा समेत पार्टी के तमाम प्रदेश स्तरीय नेता व रीवा संभाग के जिलों के लगभग 2 हजार कार्यकर्ताओं-सदस्यों के शामिल होने का अनुमान है। बताया जाता है कि सतना के पहले केजरीवाल की यह बैठक रीवा के कृष्णा राज कपूर आॅडिटोरियम में होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह आॅडिटोरियम आम आदमी पार्टी को उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके बाद बैठक रीवा के बजाय सतना में करने का फैसला किया गया।

हिमाचल :10 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान
नई दिल्ली। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड ने काफी तबाही मचाई। बारिश, बाढ़, फ्लैश फ्लड व जमीन धंसने से 10 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का नुकसान आंका गया है। हिमाचल में 9 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए। 11 हजार लोगों ने पलायन किया, जबकि 330 लोगों की जान चली गई है। यही वजह है कि लोग अब घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। इनके घरों में दरारें आ गई हैं और नीचे की मिट्टी बह गई। किसी भी वक्त घर गिर सकता है। कुछ लोगों ने प्रदेश ही छोड़ दिया है, वहीं राज्य में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कें बंद हैं। 4,285 ट्रांसफॉर्मर और 889 जल आपूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं।

कल सतना में संभागीय सम्मेलन केजरीवाल और मान आएंगे Read More »

अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल?

उत्तरप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय रॉय के बयान से हड़कंप मच गया है। उन्‍होंने राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा। लोकसभा चुनाव के लिए यूपी बेहद अहम् है। यहीं से केंद्र की सत्ता का रास्‍ता खुलता है। यूपी फतह करने का मतलब आधी जंग जीत लेना होता है।
पिछले कुछ सालों में कांग्रेस ने लगातार यूपी में अपनी जमीन गंवाई है। यहां तक वह लोकसभा चुनाव में अपने पारंपरिक गढ़ अमेठी जैसे क्षेत्रों को भी बचाने में नाकाम साबित हुई है। अमेठी इस लिहाज से भी महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि गांधी परिवार और अमेठी एक-दूसरे का पर्याय रहे हैं। इस संसदीय सीट से 1980 में पहली बार संजय गांधी ने जीत हासिल की। संजय गांधी के बाद राजीव गांधी, सोनिया गांधी और फिर राहुल गांधी इस सीट से जीतकर संसद पहुंचे, लेकिन 2019 के चुनाव में राहुल को पटखनी देकर केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी ने पूरा खेल पलट दिया है। जो अमेठी कभी कांग्रेसियों का गढ़ हुआ करती थी, उसे स्‍मृति ने अपना किला बना लिया है। सही मायने में स्‍मृति की राजनीतिक पहचान ही अमेठी से बनी है। शुक्रवार को अजय रॉय ने जैसे ही राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही, सियासत उबाल मारने लगी। अमेठी संसदीय क्षेत्र गांधी परिवार का गढ़ रहा है। हालांकि, अब स्‍मृति इरानी इसमें सेंध लगा चुकी हैं। उन्‍होंने गांधी परिवार से अमेठी के लोगों का मोह भंग कराने के लिए जमीनी स्‍तर पर मेहनत की है। राहुल गांधी से पहले संजय, राजीव और सोनिया इस सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे।
राहुल के लिए स्‍मृति इरानी से अब यहां पार पाना आसान नहीं होगा। इसे पिछले लोकसभा चुनावों के गणित से समझने की कोशिश करते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में स्‍मृति इरानी राहुल से हार गई थीं, लेकिन कांग्रेस नेता की जीत का अंतर घट गया था। स्‍मृति इरानी ने पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से पटखनी दी।

अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल? Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights