Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

ओरिजनल गीत मोहब्बत रिलीज

रॉयल स्टैग बूमबॉक्स, वायकॉम 18 के साथ गठबंधन में संगीत की एक नई शैली पेश करने के लिए तैयार है, जिसमें बॉलीवुड की मधुर धुन और हिप हॉप के मिश्रण से जनरेशन लार्ज की ओरिजनल साउंड का निर्माण होता है। संगीत हर पीढ़ी के लोगों में भावनाएं जगा देता है, इसलिए यह सीग्राम के रॉयल स्टैग के लिए जोश का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। आज के आधुनिक समय में युवा ग्राहक संगीत के रोमांचक व नए रूपों में ज्यादा रुचि रखते हैं। ‘लिविंग इट लार्ज’ की भावना का जश्न मनाते हुए और मणिपाल, भुवनेश्वर, पुणे, इंदौर एवं देहरादून में अपने अनूठे आॅन-ग्राउंड अनुभवों से हजारों संगीत-प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने के बाद रॉयल स्टैग बूमबॉक्स 4 ओरिजनल संगीत ट्रैक के लॉन्च के साथ अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। रिलीज होने वाले तीसरे ओरिजनल म्यूजिक ट्रैक में म्यूजिक मैस्ट्रो अमित त्रिवेदी और दिलेर रैपर स्लोचीता का अनूठा गठबंधन है। इस नए गीत ‘मोहब्बत’ में सबसे शक्तिशाली भावना- लव में हमारे विश्वास को बल मिलता है।

ओरिजनल गीत मोहब्बत रिलीज Read More »

हेमा मालिनी के साथ किया डांस, बोले- इस पल के लिए आभारी हूं

आयुष्मान खुराना जल्द ही ‘ड्रीम गर्ल-2’ में नजर आएंगे। इसी बीच उन्होंने रियल ड्रीम गर्ल यानि हेमा मालिनी से मुलाकात की, जिसका एक वीडियो आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आयुष्मान 1977 की फिल्म ड्रीम गर्ल के सॉन्ग ‘ड्रीम गर्ल’ पर हेमा के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए।
वीडियो में आयुष्मान हेमा के साथ हाथों में हाथ डालकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान हेमा लाइट पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- इस पल के लिए आभारी हूं। वीडियो सामने आते ही फैंस हेमा मालिनी की खूबसूरती की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सचमुच वह एक ड्रीम गर्ल हैं। मैम के लिए बहुत सारा सम्मान। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वह 74 साल की हैं। तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह! बहुत सुन्दर लग रही हैं। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ इसी महीने 25 तारीख को रिलीज होगी। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ड्रीम गर्ल-2 में आयुष्मान एक बार फिर पूजा बनकर फैंस को हंसाएंगे। फिल्म में आयुष्मान और अनन्या के अलावा अन्नू कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, मनजोत सिंह और विजय राज भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

हेमा मालिनी के साथ किया डांस, बोले- इस पल के लिए आभारी हूं Read More »

सड़क हादसे रोकने आईआईएम के साथ मिलकर पुलिस विभाग तैयार करेगा प्लान

सड़क दुर्घटनाओं एवं इसमें होने वाली हानियों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। यह तय किया गया कि पुलिस विभाग द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम इंदौर) के साथ मिलकर विस्तृत एवं सूक्ष्म प्लान तैयार किया जाएगा। यह प्लान बहुआयामी होगा। इसमें सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने, सड़कों में तकनीकी सुधार, यातायात नियमों का अनुपालन, आपातकालीन प्रबंधन, एनवायरमेंट सहित अन्य आयामों को शामिल किया जाएगा। यह जानकारी सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु व घायलों की संख्या में कमी लाए जाने के लिए तथा विजन जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने के उद्देश्य से पीटीआरआई एवं भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर द्वारा कार्यशाला में दी गई।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण शोध संस्थान जी. जनार्दन, पुलिस आयुक्त इंदौर मकरंद देउस्कर, आईजी राकेश गुप्ता एवं निदेशक भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर हिमांशु रॉय, डीआईजी भोपाल मनोज रॉय, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर, डीसीपी ट्रैफिक मनीषकुमार अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यशाला में सड़क सुरक्षा के सभी नोडल विभाग, सड़क निर्माण एजेंसी इंदौर के स्थानीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक में जी. जनार्दन ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रबंध को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी शृंखला में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, इसमें होने वाली जनहानि तथा अन्य क्षतियों को रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा भारतीय प्रबंध संस्थान के साथ मिलकर विस्तृत एवं सूक्ष्म प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने कहा कि भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के सहयोग से सड़क सुरक्षा प्रबंध को बेहतर बनाया जाएगा। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

सड़क हादसे रोकने आईआईएम के साथ मिलकर पुलिस विभाग तैयार करेगा प्लान Read More »

चुनावी युद्ध का श्रीगणेश……….

बीजेपी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए 60 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सबको चौंका दिया। 2024 के आम चुनाव से पहले इस साल विधानसभा चुनाव तो पांच राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में होने हैं, लेकिन शुरुआती तीन राज्यों की विशेष अहमियत इस लिहाज से है कि यहां बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। हिमाचल प्रदेश और खासकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों हार झेलने के बाद बीजेपी इन तीनों राज्यों में किसी तरह का जोखिम मोल नहीं लेना चाहती।

लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बीजेपी ने तो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए 60 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। इन विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
बीजेपी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए 60 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सबको चौंका दिया। 2024 के आम चुनाव से पहले इस साल विधानसभा चुनाव तो पांच राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम) में होने हैं, लेकिन शुरुआती तीन राज्यों की विशेष अहमियत इस लिहाज से है कि यहां बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। हिमाचल प्रदेश और खासकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों हार झेलने के बाद बीजेपी इन तीनों राज्यों में किसी तरह का जोखिम मोल नहीं लेना चाहती। संभवत: इसीलिए चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से भी पहले उसने इन दो राज्यों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर यह संकेत देने की कोशिश की है कि वह चुनाव तैयारियों के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी दलों से काफी आगे है। जहां तक राजस्थान का सवाल है तो प्रत्याशियों की सूची भले न जारी की गई हो, लेकिन दो अहम् समितियां (चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प-पत्र समिति) जरूर गठित कर दी गईं। पहली नजर में ये कदम बताते हैं कि चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी नेतृत्व अन्य दलों के मुकाबले कहीं ज्यादा गंभीर है, लेकिन थोड़ा ठहरकर देखें तो इन कदमों के साथ भी कई किंतु-परंतु जुड़े नजर आते हैं।
बेशक! चुनावों से काफी पहले प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के कई फायदे हैं। एक तो इन प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में काम करने का वक्त मिल जाता है, दूसरे पार्टी नेतृत्व के पास भी इस बात का मौका होता है कि अगर अधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ असंतोष या बगावत जैसी स्थिति बने तो उससे समय रहते निबट सके या संभावित नुकसान को कम कर सके, मगर इसी का दूसरा पहलू यह है कि फैसले से असंतुष्ट तत्व भी जवाबी कदम तय करने का वक्त पा जाते हैं। विरोधी दलों के सामने भी यह मौका होता है कि वे प्रतिद्वंद्वी पार्टी के प्रत्याशी को देखकर और उससे क्षेत्र विशेष में बने जातीय और अन्य समीकरणों का ध्यान रखते हुए अपने प्रत्याशी तय करें। संभवत: इन्हीं कारणों से बीजेपी ने पहली सूची में उन्हीं सीटों को रखा, जहां उसकी स्थिति कमजोर मानी जा रही है।
ये सभी सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी को हार मिली थी। जहां तक राजस्थान की बात है तो दोनों अहम् समितियों का गठन होते ही इस बात पर चर्चा शुरू हो गई कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इनमें जगह नहीं दी गई। चर्चा की वजह यह है कि पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे नहीं माने जा रहे। बहरहाल, चुनावों में अभी वक्त है और ऐसी चर्चा और जवाबी चर्चा अभी हर दल में उठती और मंद पड़ती रहेगी। इतना जरूर है कि चुनाव आयोग की घोषणा से पहले ही विधानसभा चुनावों के समर का शंखनाद हो चुका है और अब दोनों पक्षों से ऐसे नए-नए दांव देखने को मिलते रहेंगे।

बातचीत से
हल निकले
आज चीन के साथ 19वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत होनी है। ये बातचीत काफी अहम् है और माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच किसी सहमति पर बात बन सकती है। अगले सप्ताह पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं। पूर्वी लद्दाख में छअउ के पास बने गतिरोध को दूर करने के लिए भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की एक और बातचीत सोमवार को होने जा रही है। वैसे तो यह बातचीत का 19वां दौर है, लेकिन इसे खास महत्व दिया जा रहा है तो उसकी कई वजहें हैं। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है, जब अगले सप्ताह ही साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आमने-सामने मुलाकात होने वाली है। यही नहीं, अगले महीने यानि सितंबर में भारत में हो रहे ॠ-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भी राष्ट्रपति शी शामिल होने वाले हैं। ऐसे में दोनों तरफ जल्द से जल्द सहमति की गुंजाइश तलाशने को लेकर एक पॉजिटिव दबाव बनने की उम्मीद स्वाभाविक हो जाती है। याद किया जा सकता है कि 2017 में डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच ढाई महीने से चला आ रहा गतिरोध पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी की तय मुलाकात से कुछ ही दिन पहले दूर हुआ था। तब ब्रिक्स देशों की ही चीन में होने वाली शिखर बैठक में दोनों नेता मिलने वाले थे, लेकिन यह बात भी सही है कि 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में असामान्य गिरावट आई। हालांकि लगातार बातचीत से छअउ के कुछ विवादास्पद स्थानों पर सेना को पीछे ले जाने पर सहमति हासिल की जा चुकी है, लेकिन आज भी कुछ जगहों को लेकर विवाद बना हुआ है, साथ ही सीमा पर दोनों तरफ 50 हजार से ज्यादा सैनिक भी तैनात हैं। ऐसे में देशों के रिश्तों में विश्वास का संकट बना हुआ है। चीन का जोर इस बात पर है कि छअउ के विवाद को दरकिनार करते हुए दोनों देश रिश्तों को सामान्य बनाने की कोशिश करें, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक छअउ पर 2020 से पहले की यथास्थिति नहीं कायम की जाती तब तक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते। अभी तो सबसे बड़ा सवाल है कि रिश्तों में आ चुके विश्वास के संकट को कैसे हल किया जाए?

चुनावी युद्ध का श्रीगणेश………. Read More »

इंदौर में रियल इस्टेट क्षेत्र में विकास की बेहतर संभावनाएं : निर्मल अग्रवालक्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव के स्पेशल एपिसोड का प्रसारण सीएनबीसी आवाज पर आज शाम 6.30 बजे

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर
सीएनबीसी आवाज शहर में पिछले दिनों शानदार रूप से आयोजित हुए क्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव और गोल्डन ब्रिक अवॉर्ड्स पर स्पेशल एपिसोड शनिवार और रविवार को शाम 6.30 बजे प्रसारित करेगा।
क्रेडाई इंदौर के चेयरमैन गोपाल गोयल ने बताया कि क्रेडाई कॉन्क्लेव और गोल्डन ब्रिक अवॉर्ड्स के भव्य आयोजन को काफी सराहा गया और कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि और स्पीकर के रूप में शामिल हुए मनोज गौर (क्रेडाई नेशनल चेयरमैन), बोमन ईरानी (क्रेडाई नेशनल प्रेसिडेंट), शेखर पटेल (क्रेडाई नेशनल प्रेसिडेंट इलेक्ट), अनुज पुरी (चेयरमैन एनरॉक) एवं करनसिंह सोढ़ी (हेड अल्टरनेटिव इंडिया, जेएलएल) और अन्य क्रेडाई सदस्यों ने क्रेडाई इंदौर टीम के इस प्रयास की सराहना की। क्रेडाई इंदौर के प्रेसिडेंट निर्मल अग्रवाल ने बताया कि आयोजन को लेकर देशभर में चर्चा हुई है और इंदौर की छवि एक फास्ट ग्रोइंग सिटी के रूप उभरकर आई है, जहां रियल इस्टेट क्षेत्र में विकास की बेहतर संभावनाएं हैं। के्रडाई इंदौर के सेक्रेटरी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस आयोजन की सफलता हमारी पूरी टीम के विजन और डेडिकेशन का नतीजा है, जिसमें स्पॉन्सर्स और मीडिया का भी सहयोग है। इस कॉन्क्लेव में इंदौर के टॉप रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को जो प्रोत्साहन मिला है, उससे आगे भी और अच्छे प्रोजेक्ट्स शहर में तैयार होंगे और निश्चित ही इंदौर रियल इस्टेट की अपनी एक विशिष्ट पहचान बनेगी। उल्लेखनीय है कि इंदौर क्रेडाई रियल इस्टेट डेवलपर्स एवं भवन निर्माताओं के साथ ही ग्राहकों के हित में कार्यरत संस्था है, जो अपनी पारदर्शिता, सही दाम, ग्राहक हितैषी गुणवत्तापूर्ण कार्य, समयनिष्ठा और बेहतर ग्राहक सेवाओं हेतु जानी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों और नीति निर्धारकों के साथ डेवलपर्स का एक विश्वसनीय संबंध स्थापित करना है। क्रेडाई इंदौर रियल इस्टेट डेवलपर्स और कस्टमर्स दोनों पक्षों की आवश्यकता और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है, जिससे डेवलपर्स की भी मांग पूरी हो और कस्टमर्स भी संतुष्ट रहे। शहरवासियों को उनकी पसंद और क्षमता के अनुरूप घर, विला, प्लॉट, बंगलो व कमर्शियल प्रॉपर्टी के कई विकल्प उपलब्ध करवाते हुए इंदौर क्रेडाई ने शहरवासियों के बीच एक भरोसेमंद संस्था के रूप में अपनी पहचान बनाई है। सीएनबीसी आवाज पर प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में आप इवेंट की हाईलाइट्स देख सकते हैं।

इंदौर में रियल इस्टेट क्षेत्र में विकास की बेहतर संभावनाएं : निर्मल अग्रवालक्रेडाई इंदौर कॉन्क्लेव के स्पेशल एपिसोड का प्रसारण सीएनबीसी आवाज पर आज शाम 6.30 बजे Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights