Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Rishikesh Landslide: नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास भारी भूस्खलन, गरुड़ चट्टी पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही

नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास दोबारा भूस्खलन हो गया, जिस कारण गरुड़ चट्टी पर नीलकंठ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। 

ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रोकी दी गई है। प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कें बंद हो रही है। हाईवे के भी बार-बार बाधित होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। 

सोमवार को थाना क्षेत्र में नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास दोबारा भूस्खलन हो गया है। जिस कारण गरुड़ चट्टी पर नीलकंठ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। बीन नदी में पानी का बहाव अभी भी तेज बना हुआ है, जिससे आवागमन बंद है।

प्रदेश में देहरादून समेत दस जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है।

अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 22 अगस्त से फिर प्रदेशभर में भारी बारिश होने के आसार हैं।

Rishikesh Landslide: नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास भारी भूस्खलन, गरुड़ चट्टी पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही Read More »

IND vs IRE Highlights : भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को दो रन से हराया, बुमराह और कृष्णा चमके

भारत ने आयरलैंड को हराया

भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को दो रन से हरा दिया है। इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139/7 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 6.5 ओवर में 47/2 का स्कोर बनाया। इसके बाद बारिश आ गई और आगे का खेल नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम के तहत टीम इंडिया ने यह मैच दो रन से अपने नाम किया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

आयरलैंड के लिए बल्ले के साथ बैरी मैकार्थी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए। कर्टिस कैम्फर ने 39 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा सिर्फ पॉल स्टर्लिंग और मार्क अडायर ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप को एक विकेट मिला। हालांकि, अर्शदीप अपने आखिरी ओवर में बहुत महंगे साबित हुए। बल्ले के साथ भारत के लिए यशस्वी ने 24 और ऋतुराज ने 19 रन बनाए। तिलक खाता नहीं खोल पाए और संजू एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का अगला मैच रविवार को होगा।

IND vs IRE Highlights : भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड को दो रन से हराया, बुमराह और कृष्णा चमके Read More »

एशिया कप : भारत-पाक मैचके टिकट 25 हजार में बिके

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 2 सितंबर को होने वाले मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। एशिया कप के मुकाबले 30 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। इसमें केवल चार लीग मैच ही पाक में होंगे और बाकी सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के सभी मैच श्रीलंका में होंगे। इसमें भारत-पाक मैच को लेकर जबरदस्त आकर्षण है। इसके सबसे महंगे टिकट की कीमत 25 हजार रुपये है। इसमें भारत और पाक को एक ही समूह में रखा गया है।
इस टूर्नामेंट के टिकट पीसीबी डॉट बुकमी डॉट पीके पर जाकर खरीदे जा सकते हैं। भारत और पाकिस्तान मैच के टिकट 3 वर्ग में उपलब्ध हैं। इसमें सबसे महंगा टिकट 300 डॉलर (करीब 25 हजार रुपये) का है। ये सभी टिकट बिक गये हैं। वहीं 125 डॉलर (लगभग 10 हजार रुपये) के टिकट भी बिक गये हैं। वहीं सबसे कम 30 डॉलर (तकरीबन 2500 रुपये) के टिकट अभी शेष हैं। इस प्रकार देखा जाये तो महंगे टिकट हाथों हाथ बिक गए हैं। उल्लेखनीय है कि एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ग्रुप में हैं जबकि दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान हैं। भारत और नेपाल का मुकाबला 4 सितंबर को होगा। इस मैच का सबसे महंगा टिकट केवल 4200 रुपये का है। इस प्रकार देखा जाये तो भारत और पाकिस्तान के मैच से इसकी कीमत 21 हजार रुपये कम है। इससे पता चलता है कि क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान के मैच का क्या महत्व है।

एशिया कप : भारत-पाक मैचके टिकट 25 हजार में बिके Read More »

प्रतिबंध के खिलाफअपील करेंगी दुती

एथलीट दुती चंद ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के लगाये चार साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। दुती पर ये प्रतिबंध नाडा की प्रतिबंधित पदार्थ की डोप जांच में विफल के बाद लगाया गया था। नाडा की रिपोर्ट के अनुसार इस एथलीट के पिछले साल दिसंबर में लिए गए दो नमूनों में ‘अन्य एनाबोलिक एजेंट एसएआरएमएस’ मौजूद थे, ये वाडा की 2023 प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल हैं। ये नमूने पांच और 26 दिसंबर को लिए गए थे और दोनों ही एक समान पदार्थ के पॉजिटिव पाए गए थे।गौरतलब है ‘एसएआरएमएस’ (सलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलेटर) ऐसे ‘नॉन स्टेराइड’ पदार्थ हैं, जिन्हें आम तौर पर आस्टियोपोरोसिस (हड्डी संबंधित बीमारी), एनीमिया (खून की कमी) और मरीजों में जख्मों से उबरने के लिए किया जाता है।
दुती पर लगा प्रतिबंध इस साल 3 जनवरी से प्रभावी रहेगा और 5 दिसंबर 2022 को लिए गए पहले नमूने की इस तारीख से उनके सभी प्रतिस्पर्धी परिणामों को अलग कर दिया जाएगा। वहीं प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने वाले दुती के वकील पार्थ गोस्वामी ने कहा कि यह खिलाड़ी अपने पूरे पेशेवर कॅरियर में हमेंशा ही डोपिंग से दूर रही है और यह मामला इस पदार्थ के ‘अनजाने में सेवन’ करने का था। गोस्वामी ने कहा, ‘यह मामला स्पष्ट तौर पर अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का है। हम इस पदार्थ का स्रोत भी स्पष्ट रूप से जान गये हैं। इस पदार्थ का इस्तेमाल कभी भी खेल में फायदा उठाने के लिए नहीं किया गया था। हम अपील दायर करने की प्रक्रिया में हैं और हमें उम्मीद है कि हम अपीलीय पैनल को यह बात समझाने में सफल रहेंगे।’ दुती के वकील ने नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्म पैनल से यह भी कहा कि खिलाड़ी ‘हाइपरएंड्रोजनिक’ से पीड़ित थी, जिसके कारण उनके ‘पेट में काफी तेज दर्द’ था जिसके लिए उन्होंने दवा ली थी। उसी दौरान प्रतिबंध प्रदार्थ दवा के जरिये उनके शरीर में आ गया।

प्रतिबंध के खिलाफअपील करेंगी दुती Read More »

सुशांत के परिवार ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, एक्‍टर पर बन रही फिल्‍मों-सीरीज पर रोक की मांग

दिवंगत एक्टर सुशांतसिंह राजपूत के पिता ने अब दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। ये मामला उनके बेटे पर बनी फिल्म को आॅनलाइन स्ट्रीमिंग करने से जुड़ा है। सुशांतसिंह राजपूत की जिंदगी पर आ रही फिल्म को आॅनलाइन रिलीज किए जाने से रोक लगाने की परिवार की मांग है, मगर पिछली बार कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। ऐसे में सुशांत के पिता ने आदेश के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। इस मामले में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा की पीठ ने एकल न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ फिल्म निर्माताओं सहित कई लोगों को नोटिस जारी किया। सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे पर बन रही फिल्म को फायदा उठाने व पैसों के लालच में बनाई गई फिल्म बताया था। पिछले महीने एकल न्यायाधीश ने एक्टर के पिता की अर्जी खारिज कर दिया था। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस’ एक आॅनलाइन प्लेटफॉर्म पर आ रही है, लेकिन ये उनके बेटे के ‘व्यक्तित्व अधिकारों’ का उल्लंघन करती है, जबकि कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी कि इंसान की मौत के बाद ये अधिकार भी खत्म हो जाते हैं। सुशांतसिंह राजपूत के पिता के वकील वरुण सिंह ने गुरुवार को दलील दी कि ये फिल्म सुशांत के व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन होने के अलावा परिवार के सदस्यों की गोपनीयता का भी उल्लंघन करती है, जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। फिल्म के निर्माताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद निजता के अधिकार का दावा नहीं किया जा सकता है। अदालत ने कहा कि मामला विचाराधीन है और सभी से अपील पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा। राजपूत के पिता ने अपील में कहा है कि कई लोग बिना इजाजत के सुशांत पर फिल्में, वेब-सीरीज और किताबें आदि लिख रहे हैं। सुशांत के परिवार का कहना है कि ये सब करना उनकी प्रतिष्ठा, गोपनीयता और अधिकारों के खिलाफ है।

सुशांत के परिवार ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, एक्‍टर पर बन रही फिल्‍मों-सीरीज पर रोक की मांग Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights