Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

तीसरे चरण में तीन दिन और होगी भोपाल मास्टर प्लान पर सुनवाई

भोपाल मास्टर प्लान-2031 में आई आपत्तियों की सुनवाई के तीसरे चरण की सोमवार से शुरुआत हो गई, जो 25 अगस्त तक चलेगी। भौंरी, भैंसाखेड़ी, लालघाटी, काजीपुरा, संत हिरदाराम नगर, रायसेन रोड, अशोक विहार कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी कोहेफिजा, ईदगाह हिल्स, जमोनियाछीर समेत कई इलाकों की आपत्तियों पर आज सुनवाई हुई। मास्टर प्लान को लेकर कुल 3005 आपत्तियां आई हैं। इनकी सुनवाई नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव केवीएस चौधरी कोलसानी कर रहे हैं। मास्टर प्लान को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा सवाल भी उठा चुके हैं।
इन आपत्तियों पर सुनवाई – भैंसाखेड़ी में वर्ष 2005 के मास्टर प्लान में जो जमीन कृषि भूमि थी, वह इस मास्टर प्लान में बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में होना प्रस्तावित की गई है। इसे लेकर आपत्ति ली गई है और जमीन को कृषि भूमि ही रहने देने की बात कही गई। इस तरह की कई आपत्तियां आई हैं। इनकी सुनवाई शाम तक चली।
2 जून को जारी हुआ था ड्राफ्ट- भोपाल के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट 2 जून को सरकार ने जारी कर दिया था। ड्राफ्ट जारी होने के 30 दिन के अंतर कुल 3005 आपत्ति और सुझाव मिले हैं। इनकी सुनवाई छह चरणों में होगी। प्रथम चरण में 9 से 11 अगस्त तक और द्वितीय चरण में 16 से 18 अगस्त तक सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि तीसरे चरण की सुनवाई 21 से 25 अगस्त तक चलेगी। चतुर्थ चरण में 28 से 29 अगस्त तक, पांचवें चरण में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक और छठवें व अंतिम चरण में 4 से 5 सितंबर तक सुनवाई की जाएगी।

चैट रूम भी बनाए
आॅनलाइन सुनवाई के दौरान कई आपत्तिकर्तओं को कनेक्ट होने में परेशानी हो रही है। इसलिए संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल, राज्य नगर नियोजन संस्थान में 9 चेट रूम तैयार किए हैं। कई आपत्तिकर्ता चेट रूम में पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।
एक बार और मिलेगा मौका
अफसरों का कहना है कि आपत्ति एवं सुझाव देने वाले व्यक्तियों को उनके द्वारा प्रस्तुत आपत्ति में उल्लेखित पते पर पत्र के जरिए भी सूचना भेजी गई है। साथ ही व्हाट्सएप मैसेज और ई-मेल से भी सूचना दी गई है। सुनवाई के लिए पूरी सूची, लिंक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने की प्रक्रिया को भी प्रकाशित किया गया है। ऐसे आपत्तिकर्ता जिन्हें सुनवाई की सूचना प्राप्त नहीं हुई हो, वह संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश में स्थापित सहायता केंद्र से सुनवाई की सूचना संबंधी पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

तीसरे चरण में तीन दिन और होगी भोपाल मास्टर प्लान पर सुनवाई Read More »

जिस जगह मोदी ने रविदास मंदिर की आधारशिला रखी, वहीं से कांग्रेस का शंखनाद…..

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि मंगलवार को 15वें ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। वो भारतीय समय के मुताबिक शाम करीब 5:15 बजे साउथ अफ्रीका पहुंचेंगे।
चीन काफी पहले से ब्रिक्स संगठन में और देशों को जोड़कर इसका विस्तार करना चाहता है। वह इस संगठन में पाकिस्तान, ईरान जैसे देशों को भी शामिल करना चाहता है। हालांकि, भारत कभी नहीं चाहेगा कि पाकिस्तान इस संगठन का हिस्सा बने।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। ऐसे में पीएम मोदी की उनसे मुलाकात हो सकती है। दरअसल ब्रिक्स समूह में भारत के अलावा चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील भी शामिल हैं। पीएम मोदी इसके बाद 25 अगस्त को ग्रीस के दौरे पर जाएंगे।
चीन के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट में कई सारे देश शामिल हैं, लेकिन भारत नहीं है। ब्रिक्स में चीन को भारत भी मिल रहा है और ग्लोबल साउथ के दूसरे देश भी मिल रहे हैं। ऐसे में चीन ये चाहता है कि ज्यादा सदस्य जोड़कर वो उन्हें अमेरिका के खिलाफ अपने गुट में शामिल कर सके, जबकि भारत, साउथ अफ्रीका और ब्राजील का मानना है कि अगर विस्तार होता है तो वो संतुलन के साथ किया जाए।

जिस जगह मोदी ने रविदास मंदिर की आधारशिला रखी, वहीं से कांग्रेस का शंखनाद….. Read More »

गम्भीर अरोप मसीहा नहिं व्यवसायी है संजय शुक्ला–मनोज मिश्रा , बीजेपी नेता

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। बीजेपी नेता मनोज मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला को भी आड़े हाथों लेते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मनोज मिश्रा ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर 10 सवाल विधायक संजय शुक्ला से किए हैं। मनोज मिश्रा का कहना है कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव के दौरान संजय शुक्ला ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई तरह की घोषणाएं की थीं, वे आज तक विधायक द्वारा पूरी नहीं की गई हैं, जिसमें उनके द्वारा जो 600 बोरिंग करने की घोषणा की गई थी, वह भी अधूरी रह गई तो वहीं क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज और बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की भी घोषणा संजय शुक्ला द्वारा की गई थी, लेकिन वह भी विधायक संजय शुक्ला द्वारा पूरा नहीं किया गया है, साथ ही जिस तरह से आजकल श्रवण कुमार बनकर अपने क्षेत्र की महिलाओं और अन्य लोगों को धार्मिक यात्रा करवा रहे हैं, वह भी उनका राजनीतिक स्टंट है, क्योंकि महिला और लोगों को धार्मिक यात्रा पर ले जा रहे हैं, उनसे किराए के रूप में 15 सौ रुपए एक व्यक्ति से ले रहे हैं, जबकि वहां पहुंचने का और वापस आना मात्र आठ रुपए में हो जाता है और ट्रिप में तकरीबन 300 से 400 महिलाओं को अपने साथ ले जाते हैं… इस तरह से यह धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि संजय शुक्ला की बिजनेस यात्रा है, जिसके माध्यम से भी वह पैसा कमा रहे हैं तो वहीं मनोज मिश्रा ने तो उनके समाज कन्यकुब्ज ब्राह्मण समाज को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। मनोज मिश्रा का कहना था कि जिस तरह से कन्यकुब्ज समाज ने अपने पैसों से समाज के विकास और उत्थान के लिए कई जगह पर जमीन खरीदी और वहां पर कई तरह की धर्मशाला और स्कूल गरीब ब्राह्मण बच्चों के लिए संचालित होते थे, लेकिन आज संजय शुक्ला और उनके गुर्गों द्वारा उन संपत्ति का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है तो वहीं संजय शुक्ला भाई-भतीजावाद के इतने हितैषी हैं कि वह उनके पिता की गद्दी पर बिना चुनाव के ही समाज की सर्वसमिति से अध्यक्ष निर्वाचित हो गए… तो वहीं मनोज मिश्रा ने तो संजय शुक्ला को फोटोबाज नेता कहते हुए यह भी कहा कि इस बार ब्राह्मण ही उनके खिलाफ हैं और महापौर चुनाव के दौरान उन्होंने उनकी विधानसभा में उनका हश्र देख लिया है कि किस तरह से जनता ने उन्हें बीस हजार से अधिक मतों से हराया था। फिलहाल मनोज मिश्रा ने संजय शुक्ला को चुनौती देते हुए यह भी कहा कि यदि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं तो वह खुले मंच पर आकर मुझे इन 10 सवालों के जवाब दे दे।

गम्भीर अरोप मसीहा नहिं व्यवसायी है संजय शुक्ला–मनोज मिश्रा , बीजेपी नेता Read More »

नीमच में हेराफरी-2 जैसी स्टोरी…..रुपए डबल हुए नहीं, 200 करोड़ की चपत लग गई

एक्टर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्‌टी अभिनीत फिल्म ‘हेराफेरी-2’ तो आपने देखी होगी। इसमें एक फर्जी कंपनी रुपए इन्वेस्ट करने पर मनी डबल होने का दावा करती है। इसके बाद कंपनी रफूचक्कर हो जाती है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के नीमच में सामने आया है। यहां मेटावर्स फॉरेन एक्सचेंज नाम की आॅनलाइन ट्रेडिंग कंपनी ने 5 महीने में रुपए डबल करने का दावा किया। एप के माध्यम से लोगों से 200 करोड़ रुपए से अधिक जमा कराए और गायब हो गई। दावा है कि इस जाल में करीब 20 हजार लोग फंसे हैं।
जिले में पिछले एक साल से रुपए दो गुने करने के नाम पर फर्जीवाड़ा चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले एप ने काम करना बंद कर दिया। जमा कराए गए रुपए निकलने बंद हुए तो लोग एजेंट यानि कंपनी के जूनियर सीईओ के पास पहुंचे, जहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ितों में पुलिसकर्मी, सरकारी अफसर, कर्मचारी, पत्रकार, नेता, किसान और व्यापारी भी शामिल हैं। किसी ने बेटे-बेटी की शादी के लिए तो किसी ने पत्नी के गहने बेचकर निवेश किया था।

नीमच में हेराफरी-2 जैसी स्टोरी…..रुपए डबल हुए नहीं, 200 करोड़ की चपत लग गई Read More »

राफेल का मुरीद हुआ सऊदी अरब

रियाद, एजेंसी। सऊदी अरब 100 से 200 डसॉल्ट रॉफेल लड़ाकू विमानों को खरीदने पर विचार कर रहा है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान फ्रांसीसी लड़ाकू विमान को खरीदने में रुचि जता रहे हैं। मिलिट्री एयरक्रॉफ्ट विशेषज्ञ सेबस्टियन रॉबलिन ने कहा कि सऊदी अरब के लिए और अधिक टाइफून खरीदना ज्यादा समझदारी भरा कदम होगा।

राफेल का मुरीद हुआ सऊदी अरब Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights