Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

तीसरे चरण में तीन दिन और होगी भोपाल मास्टर प्लान पर सुनवाई

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
भोपाल मास्टर प्लान-2031 में आई आपत्तियों की सुनवाई के तीसरे चरण की सोमवार से शुरुआत हो गई, जो 25 अगस्त तक चलेगी। भौंरी, भैंसाखेड़ी, लालघाटी, काजीपुरा, संत हिरदाराम नगर, रायसेन रोड, अशोक विहार कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी कोहेफिजा, ईदगाह हिल्स, जमोनियाछीर समेत कई इलाकों की आपत्तियों पर आज सुनवाई हुई। मास्टर प्लान को लेकर कुल 3005 आपत्तियां आई हैं। इनकी सुनवाई नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव केवीएस चौधरी कोलसानी कर रहे हैं। मास्टर प्लान को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा सवाल भी उठा चुके हैं।
इन आपत्तियों पर सुनवाई – भैंसाखेड़ी में वर्ष 2005 के मास्टर प्लान में जो जमीन कृषि भूमि थी, वह इस मास्टर प्लान में बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में होना प्रस्तावित की गई है। इसे लेकर आपत्ति ली गई है और जमीन को कृषि भूमि ही रहने देने की बात कही गई। इस तरह की कई आपत्तियां आई हैं। इनकी सुनवाई शाम तक चली।
2 जून को जारी हुआ था ड्राफ्ट- भोपाल के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट 2 जून को सरकार ने जारी कर दिया था। ड्राफ्ट जारी होने के 30 दिन के अंतर कुल 3005 आपत्ति और सुझाव मिले हैं। इनकी सुनवाई छह चरणों में होगी। प्रथम चरण में 9 से 11 अगस्त तक और द्वितीय चरण में 16 से 18 अगस्त तक सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि तीसरे चरण की सुनवाई 21 से 25 अगस्त तक चलेगी। चतुर्थ चरण में 28 से 29 अगस्त तक, पांचवें चरण में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक और छठवें व अंतिम चरण में 4 से 5 सितंबर तक सुनवाई की जाएगी।

चैट रूम भी बनाए
आॅनलाइन सुनवाई के दौरान कई आपत्तिकर्तओं को कनेक्ट होने में परेशानी हो रही है। इसलिए संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल, राज्य नगर नियोजन संस्थान में 9 चेट रूम तैयार किए हैं। कई आपत्तिकर्ता चेट रूम में पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।
एक बार और मिलेगा मौका
अफसरों का कहना है कि आपत्ति एवं सुझाव देने वाले व्यक्तियों को उनके द्वारा प्रस्तुत आपत्ति में उल्लेखित पते पर पत्र के जरिए भी सूचना भेजी गई है। साथ ही व्हाट्सएप मैसेज और ई-मेल से भी सूचना दी गई है। सुनवाई के लिए पूरी सूची, लिंक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने की प्रक्रिया को भी प्रकाशित किया गया है। ऐसे आपत्तिकर्ता जिन्हें सुनवाई की सूचना प्राप्त नहीं हुई हो, वह संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश में स्थापित सहायता केंद्र से सुनवाई की सूचना संबंधी पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

तीसरे चरण में तीन दिन और होगी भोपाल मास्टर प्लान पर सुनवाई Read More »

एक और तमगा : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी इंदौर नंबर-1

इंदौर ने स्वच्छता में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। शहर की हवा भी अब देश में सबसे साफ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में हमें पहले स्थान पर रखा है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंदौर ने 200 में से 187 अंक हासिल किए हैं।
आगरा दूसरा, ठाणे तीसरे, श्रीनगर चौथे और भोपाल (181) 5वें स्थान पर रहा। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 4-5 महीनों से 70 से 90 के बीच रहा है। पीएम 10 जुलाई में 60.70 माइक्रोग्राम था। प्रमुख सचिव पर्यावरण गुलशन बामरा ने बताया- 3 लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रदेश के सागर को 188.02 अंकों के साथ देश में 10वां स्थान मिला है। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास ने 180 अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया है, वहीं जबलपुर (172) 13वें और ग्वालियर (114) ने 41वां स्थान हासिल किया। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने बताया कि हमने ग्रीन कवरेज पर ध्यान दिया और अहिल्यावन बनाने सड़कों से धूल हटाना, सोलर एनर्जी का उपयोग बढ़ा, नेट मीटरिंग के आंकड़े, 24 घंटे विद्युत सप्लाई, सीएंडडी वेस्ट का मैनेजमेंट, ई-चार्जिंग स्टेशन, फुटपॉथ ठीक रहने पर लगातार काम किया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौरवासियों के प्रयासों से ही शहर का एक्यूआई 100 से कम बना हुआ है। क्लीन एयर कैटलिस्ट के कम्युनिकेशन कंसल्टेंट सुधीर गोरे ने बताया कि इंदौर के अलावा जकार्ता और नैरोबी में 2020 में क्लीन एयर प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

एक और तमगा : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी इंदौर नंबर-1 Read More »

सौंसर बनेगा टूरिज्म हब, 6 फेज में होगा निर्माण, सीएम शिवराज रखेंगे आधारशिला…………

314 करोड़ से बनेगा कॉरिडोर, कमलनाथ के क्षेत्र में हनुमान लोक………………………….

महाकाल लोक के बाद अब मध्यप्रदेश में भव्य हनुमान लोक नजर आएगा। भाजपा पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में हनुमान लोक को आकार देने जा रही है। सौंसर के जाम सांवली हनुमान मंदिर में अलौकिक हनुमान लोक आकार लेने जा रहा है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड 314 करोड़ की लागत से करीब 30 एकड़ में इसका निर्माण करवा रहा है, जिसकी आधारशिला मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज रखेंगे।
मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग के कार्यपालन यंत्री राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि हनुमान लोक के निर्माण की जिम्मेदारी एमके इंजीनियरिंग, भोपाल के जिम्मे है। यह वही कंपनी है, जो सलकनपुर धाम के विकास कार्य का काम देख रही है। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर 6 फेज में हनुमान लोक कॉरिडोर का काम होगा। फर्स्ट फेज में 35 करोड़ की लागत से कॉरिडोर का निर्माण होगा, जिसमें एंट्रेंस प्लाजा से हनुमान लोक तक का काम किया जाएगा। पहले फेज में ही दो बड़े कॉरिडोर का निर्माण होगा। इसमें हनुमानजी के बाल रूप का चित्रण होगा। किष्किंधा से लेकर सूर्यदेव से जुड़ी कहानियों तक को यहां हाईटेक तकनीकी से दर्शाया जाएगा। महाकाल लोक की तर्ज पर हनुमान लोक कॉरिडोर में 9 फाइबर की मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा भक्तों की संख्या को देखते हुए पार्किंग को भी बड़ा रूप दिया जाएगा। त्योहारी सीजन में लाखों भक्तों की यहां आवाजाही रहती है। इस कारण 400 दो पहिया और 400 चारपहिया वाहनों के हिसाब से करीब डेढ़ लाख स्क्वायर फीट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
सौंसर बनेगा टूरिज्म हब
छिंदवाड़ा का सौंसर क्षेत्र धार्मिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। हनुमान लोक बनने के बाद जाम सांवली मंदिर में भक्तों की तादात् बढ़ेगी। भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने से इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन हब के रूप पहचान मिलेगी। ऐसे में यहां पर रेस्टोरेंट समेत अन्य कई प्रकार की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ट्रैवल इंडस्ट्रीज को भी बढ़ावा मिलेगा।
1 किमी दूर जाम नदी पर बनेगा घाट- पहले चरण का काम पूरा होने के बाद हनुमान लोक के दूसरे फेज का काम शुरू होगा। इसमें मंदिर से एक किमी दूर स्थित जाम नदी पर एक घाट का निर्माण होगा। घाट पर चेंजिंग रूम भी विकसित होगा। जाम सांवली हनुमान मंदिर का पिछले लगभग 3 वर्षों से निर्माण कार्य बंद था।

सौंसर बनेगा टूरिज्म हब, 6 फेज में होगा निर्माण, सीएम शिवराज रखेंगे आधारशिला………… Read More »

एक और तमगा : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी इंदौर नंबर-1

इंदौर ने स्वच्छता में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। शहर की हवा भी अब देश में सबसे साफ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में हमें पहले स्थान पर रखा है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंदौर ने 200 में से 187 अंक हासिल किए हैं।
आगरा दूसरा, ठाणे तीसरे, श्रीनगर चौथे और भोपाल (181) 5वें स्थान पर रहा। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 4-5 महीनों से 70 से 90 के बीच रहा है। पीएम 10 जुलाई में 60.70 माइक्रोग्राम था। प्रमुख सचिव पर्यावरण गुलशन बामरा ने बताया- 3 लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रदेश के सागर को 188.02 अंकों के साथ देश में 10वां स्थान मिला है। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास ने 180 अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया है, वहीं जबलपुर (172) 13वें और ग्वालियर (114) ने 41वां स्थान हासिल किया। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने बताया कि हमने ग्रीन कवरेज पर ध्यान दिया और अहिल्यावन बनाने सड़कों से धूल हटाना, सोलर एनर्जी का उपयोग बढ़ा, नेट मीटरिंग के आंकड़े, 24 घंटे विद्युत सप्लाई, सीएंडडी वेस्ट का मैनेजमेंट, ई-चार्जिंग स्टेशन, फुटपॉथ ठीक रहने पर लगातार काम किया। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौरवासियों के प्रयासों से ही शहर का एक्यूआई 100 से कम बना हुआ है। क्लीन एयर कैटलिस्ट के कम्युनिकेशन कंसल्टेंट सुधीर गोरे ने बताया कि इंदौर के अलावा जकार्ता और नैरोबी में 2020 में क्लीन एयर प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

एक और तमगा : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी इंदौर नंबर-1 Read More »

‘नाइट’ या पुलिस का शराबी कल्चर

हिन्दुस्तान मेल, चंकी वाजपेयी, इंदौर। शहर में देर रात होने वाले अपराधों पर कंट्रोल के लिए पुलिस के सामने रोज नए-नए मामले आ रहे हैं। विजयनगर इलाके के एक पब में बैले डांस का वीडियो सामने आया है। पब में डांस देख रहे कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर इसका लाइव भी किया, लेकिन पुलिस यहां कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। एक अन्य मामले में नशे में चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो भी वायरल हुआ है।

इंदौर में नाइट कल्चर का विरोध होने के बाद भी विजयनगर के एक पब में देर रात अश्लील बैले डांस हो रहा था। वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पब में यह डांस चल रहा था, तब डीसीपी अभिषेक आनंद, एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्रसिंह और विजयनगर एसीपी सोनाक्षी सक्सेना पुलिस फोर्स के साथ एलआईजी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।

‘नाइट’ या पुलिस का शराबी कल्चर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights