Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

इंदौर जैसा बड़ा शहर पर मंत्री एक भी दादा दयालु पर कब होगी दया

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल/इंदौर। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जैसे-जैसे तेज और शपथ ग्रहण की डेट आगे बढ़ती जा रही है, वैसे ही दावेदारों की संख्या भी बढ़ती चली जा रही है। एक महीने के लिए और मंत्री रहते हुए चुनाव लड़ने को लेकर बहुत सारे विधायकों ने दावेदारी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री के दो दिन से भोपाल से बाहर रहने के कारण शपथ ग्रहण समारोह टल गया।

63 वर्षीय विधायक रमेश मेंदोला इंदौर के दो नंबर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार से विधायक हैं। पिछले चुनाव में तो प्रदेश में सर्वाधिक 71 हजार मतों से जीते थे। इस बार भी मंत्रिमंडल विस्तार में ब्राह्मण वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में दादा दयालु का नाम चल जरूर रहा है, लेकिन सब कुछ निर्भर करता है शीर्ष संगठन और मुख्यमंत्री की दया पर। इंदौर से महेंद्र हार्डिया मंत्री रहे… उनके बाद से शहरी क्षेत्र के किसी विधायक को मुख्यमंत्री ने इस योग्य नहीं समझा। तुलसी सिलावट सांवेर से विधायक-मंत्री हैं।

संभावना है कि आज शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया जा सकता है। पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल, लालसिंह आर्य और राहुलसिंह लोधी को मंत्रिमंडल में शामिल करने की अटकलें हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बुधवार देर रात तक मंथन चला था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। गुरुवार सुबह फिर सभी दिग्गज बैठे तो तीन नाम पर अंतिम सहमति बनी। यह तय किया गया कि शुक्रवार को सायंकाल इन विधायकों को एक सादे समारोह में शपथ दिला दी जाए। इधर, मंत्री पद के कई अन्य दावेदार भी भोपाल पहुंच गए और बड़े नेताओं से मिलकर अपना दावा और विरोध दोनों जताने लगे हैं।
विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड अंचल से एक-एक मंत्री बनाया जा सकता है। वर्तमान में शिवराज समेत 31 सदस्य कैबिनेट में हैं। नियमानुसार चार और मंत्री बनाए जा सकते हैं। चौथे स्थान को लेकर पार्टी नेताओं की सोच है कि किसी आदिवासी या अनुसूचित जाति के विधायक को शपथ दिलाकर इस वर्ग के लिए एक अच्छा संदेश दिया जाए।

इंदौर जैसा बड़ा शहर पर मंत्री एक भी दादा दयालु पर कब होगी दया Read More »

अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस

मुंबई, एजेंसी। साल-2021 के लिए गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है, जबकि पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है। यह सम्मान पाने वाले अल्लू पहले तेलुगू एक्टर हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई फिल्मों को एक से अधिक अवॉर्ड मिले। फिल्म फफफ को कुल सात अवॉर्ड मिले। गंगूबाई काठियावाड़ी और सरदार उधम को पांच-पांच अवॉर्ड मिले, वहीं द कश्मीर फाइल्स ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए। दिसंबर-2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन का कैरेक्टर डार्क था। फिल्म में अल्लू एक मजदूर बने हैं, जिसकी ख्वाहिशें किसी राजा के जैसी हैं। फिल्म की स्टोरी लाइन आम जिंदगी से जुड़ी थी।

अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस Read More »

राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के चलते ट्रम्प की गिरफ्तारी

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में घोखाधड़ी के मामले में डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह फुल्टन काउंटी पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और फुल्टन काउंटी जेल ले गई। उन्हें पुलिस रिकॉर्ड में कैदी नंबर ढ01135809 के रूप में दर्ज किया गया।
ट्रम्प की आरोपी की तरह तस्वीर खींची गई। 20 मिनट बाद वो जेल से बाहर आ गए। इसी के साथ ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनका कैदियों की तरह मगशॉट लिया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने रिहाई के पहले शर्तों के साथ 2 लाख डॉलर का बॉन्ड भरा। जेल से बाहर आने के बाद ट्रम्प ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। ट्रम्प पर जॉर्जिया में राष्ट्रपति चुनाव नतीजों को पलटने के लिए धोखाधड़ी, धमकी देने और जालसाजी के आरोप हैं। इस मामले में 18 और लोगों को आरोपी ठहराया गया है।

राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के चलते ट्रम्प की गिरफ्तारी Read More »

IIT बॉम्बे को अजनबी ने दान दिए 160 करोड़

आईआईटी-बॉम्बे को परिसर में एक हरित ऊर्जा और स्थिरता अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के लिए एक पूर्व छात्र से 160 करोड़ रुपए का एक गुप्त दान प्राप्त हुआ है। इस मौके पर आईआईटी बॉम्बे के निदेशक सुभाशीष चौधरी ने मंदिरों का जिक्र किया जहां लोग दानपात्र में दान देते हैं।
उन्होंने कहा कि यह सबसे दुर्लभ अवसरों में से एक है जब हमें एक अनाम दान प्राप्त हुआ है। हालांकि यह अमेरिका में आम है। मुझे नहीं लगता कि हाल के दिनों में भारत में किसी भी विश्वविद्यालय को इतना बड़ा निजी उपहार मिला है, जहां दाता बिना चेहरे के रहना चाहता है। एक दशक से अधिक समय पहले, जब इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी ने आईआईटी-बी को किस्तों में 85 करोड़ रुपये उपहार में दिए थे, तो यह भी गुमनाम था। अपने अल्मा मेटर में उनका योगदान बाद में सार्वजनिक हो गया। जून 2023 में उन्होंने 315 करोड़ रुपये का दान दिया, जिससे आईआईटी-बी को उनका कुल उपहार 400 करोड़ रुपये हो गया। यह आज तक भारत में किसी संस्थान द्वारा प्राप्त सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान है। यह दान ऐसे समय में आया है जब संस्थान बजट में कटौती से प्रभावित है और विस्तार के लिए उच्च शिक्षा वित्तीय एजेंसी से ऋण ले रहा है। दान की गई धनराशि परिसर में एक हरित ऊर्जा और स्थिरता अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की दिशा में जाएगी। इसका एक हिस्सा नए बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस राशि का बड़ा हिस्सा अनुसंधान के लिए अलग रखा जाएगा।

IIT बॉम्बे को अजनबी ने दान दिए 160 करोड़ Read More »

विराट कोहली एशिया कप, वर्ल्ड कप के लिए तैयार, यो-यो टेस्ट में दिखाया फिटनेस का जलवा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप और 2023 के वनडे विश्व कप से पहले यो-यो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे टेस्ट के बाद मैदान पर नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ कोहली ने अपना यो-यो टेस्ट स्कोर भी बताया है, जो 17.2 है। खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई खिलाड़ियों से यो-यो टेस्ट में कम से कम 16.5 का स्कोर करने की मांग करता है। कोहली इस मानक से काफी आगे हैं।

विराट की बढ़ती उम्र के बावजूद फिटनेस में कोई कमी नहीं है। ये काफी सराहनीय बात है। इससे पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों के लिए बेंगलुरु में एक तैयारी शिविर का आयोजन किया है।

अधिकांश खिलाड़ी पहले ही शिविर में शामिल हो चुके हैं, जबकि जो खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में व्यस्त थे, उनके 25 अगस्त को शामिल होने की उम्मीद हैं।

विराट कोहली एशिया कप, वर्ल्ड कप के लिए तैयार, यो-यो टेस्ट में दिखाया फिटनेस का जलवा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights