Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

OTT पर फ्री में देखिए कार्तिक और कियारा की ‘सत्यप्रेम की कथा’

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मूवी ‘सत्यप्रेम की कथा’ 11 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई थी, लेकिन किराए पर। दो हफ्ते के बाद अब फिल्म मुफ्त में स्ट्रीम हो रही है। 24 अगस्त को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की। समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘सत्यप्रेम की कथा’ को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। बॉक्स आॅफिस पर वर्ल्डवाइड 125 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने के बाद फिल्म अब प्राइम वीडियो पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रही है। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। सत्यप्रेम की कथा का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया और लिखा करण श्रीकांत शर्मा ने। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया भी शामिल हैं। ये कार्तिक और कियारा की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘भूल भुलैया-2’ में नजर आए थे। इनकी आॅनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ में देखा जाएगा।

OTT पर फ्री में देखिए कार्तिक और कियारा की ‘सत्यप्रेम की कथा’ Read More »

‘हेरिटेज’ से प्रकृति का दीदार शनिवार-रविवार दौड़ेगी पातालपानी से कालाकुंड…………..

रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए 26 अगस्त से हेरिटेज चलाने का निर्णय लिया है। पातालपानी-कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के चलने का इंतजार पर्यटक बेसब्री से कर रहे हैं। पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ मानसून के समय पातालपानी में रहती है… ऐसे में सबसे ज्यादा पर्यटक हेरिटेज ट्रेन में घूमते हुए प्राकृतिक नजरों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। हेरिटेज ट्रेन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यह ट्रेन 26 अगस्त से सप्ताह में दो दिन यानि शनिवार और रविवार को चलेगी।
पातालपानी से कालाकुंड की वादियों के ट्रैक को 2018 में हेरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था। इसी के साथ प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत हुई थी। महू-पातालपानी-कालाकुंड तक चलने वाली यह हेरिटेज ट्रेन शुरुआत से ही यात्रियों को खूब रास आई। प्रत्येक वर्ष वर्षाकाल में इसका संचालन किया जा रहा था।
बता दें कि यह रेलवे लाइन वर्ष-1877 में बिछाई गई थी। कुछ वर्ष पहले इस ट्रैक को बंद करने की योजना थी, लेकिन पर्यटन स्थल को देखते हुए यहां छोटी ट्रेनें चालू रखी गईं।

‘हेरिटेज’ से प्रकृति का दीदार शनिवार-रविवार दौड़ेगी पातालपानी से कालाकुंड………….. Read More »

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षाआईडीए से जुड़ी 65 कॉलोनियां होंगी वैध

प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने इंदौर विकास प्राधिकरण में बैठक ली। बैठक में आईडीए की प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृति के संबंध विस्तार से चर्चा की। आईडीए की विभिन्न योजनाओं के डिनोटिफिकेशन होने से 65 कॉलोनियां वैध होंगी।
प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं आवास नीरज मंडलोई गुरुवार को इंदौर आए। उन्होंने आईडीए के चल रहे विकास कार्यों एवं प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर इलैयाराजा टी, निगमायुक्त हर्षिका सिंह और आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार के अलावा लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, नगर निगम, नगर तथा ग्राम निवेश एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्राधिकरण की प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृति पर विस्तृत चर्चा किए जाने के साथ ही प्राधिकरण द्वारा विगत दिनों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जो प्रस्ताव शासन को भेजे थे, उसकी भी समीक्षा की गई, साथ ही आईडीए विभिन्न योजनाओं का जो डिनोटिफिकेशन किया जाना है, उस पर भी चर्चा की गई। डिनोटिफाइड से लगभग 65 कॉलोनियां वैध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षाआईडीए से जुड़ी 65 कॉलोनियां होंगी वैध Read More »

डीएवीवी का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के बाहर स्टूडेंट्स ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। ये स्टूडेंट्स कोर्स पूरा होने के बाद 10 दिन के अंदर डिग्री देने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी का घेराव करने और कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे थे। पुलिस ने इन्हें मेन गेट पर ही रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ने लगे। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। आखिर में वाटर कैनन का इस्तेमाल कर स्टूडेंट्स को खदेड़ दिया गया। 20 से ज्यादा छात्रों को चोटें भी आईं। पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे समेत 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, सभी को जिला जेल से मुचलके पर छोड़ दिया गया।
बता दें कि विरोध प्रदर्शन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनर तले किया गया। इसमें यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों के छात्र आसपास के जिलों से भी आए थे। प्रदर्शनकारी बेरिकेड पर चढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें खदेड़ा। वहीं, ज्ञापन देने और घेराव कार्यक्रम की सूचना स्थानीय पुलिस के पास थी। इसके चलते यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह से ही भारी पुलिस बल पहुंच गया था।
उच्च अधिकारियों ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए थे। जैसे ही एनएसयूआई नेता और स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोका। छात्रों ने जबरदस्ती अंदर जाने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। उन्हें पीछे हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां थाम लीं। छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को वाटर कैनन चलानी पड़ी। छात्र नेताओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की वजह से एग्जाम लेट हुए। 10 हजार छात्र-छात्राओं को एमबीए परीक्षा में फेल कर दिया गया। शिक्षकों की ड्यूटी राजनीतिक कार्यक्रमों में लगा दी जाती है। एक से अधिक विषय में एटीकेटी देने के साथ सीईटी परीक्षाओं में धांधली की जा रही है।

डीएवीवी का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा Read More »

स्नेह यात्रा में संकीर्णताओं की बाधाओं को तोड़ रही है समरसता की धारा

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
प्रदेश के सभी जिलों में स्नेह यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे जन-सहभागिता और लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। अब तक 4000 किलोमीटर से अधिक चल चुकी यात्रा में 7 लाख से अधिक लोग सहभागी बन चुके हैं। यात्रा में शामिल लोगों की पूज्य संतों के प्रति श्रद्धा और आस्था देखते ही बनती है। आसपास के गांवों के लोग भी यात्रा में निरंतर शामिल हो रहे हैं। संत सभी को समझाते हैं कि हम सब एक ही ईश्वर की संतान हैं। ईश्वर ने इंसानों में कभी भेद नहीं किया। हमे भी ईश्वर के बताए समानता और सद्भावना के मार्ग पर चलना चाहिए। स्नेह यात्रा के दौरान संतजन संपर्क में आने वाले लोगों को रुद्राक्ष, रूद्राक्ष की माला, तुलसी के पौधे, तुलसी की माला, रामचरितमानस और सुंदरकांड की लघु पुस्तिकाएं, श्रीमद भागवद गीता और अन्य धर्म केन्द्रित साहित्य वितरित कर रहे हैं। संतजन कहते हैं कि भगवान राम हो या कृष्ण, शबरी और सुदामा के बिना अधूरे हैं। संतजनों द्वारा दी जा रही भेंट को लोग बड़ी आस्था से अपने घर के देव-स्थलों में रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान संतों से निरंतर संपर्क में- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्नेह यात्रा में संतजनों के निरंतर संपर्क में हैं। संतों से यात्रा के फीडबैक के रूप में उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद भी किया। सभी संतजनों ने इस यात्रा को अभूतपूर्व बताते हुए इसे एक श्रेष्ठ प्रयास बताया। संतजनों ने कहा कि यात्रा में जो श्रद्धा और स्नेह आमजन से मिल रहा है वह अभिभूत कर देने वाला है। इस यात्रा में हम भी बहुत कुछ सीख रहे हैं। संतों का विचार है कि इस प्रयास को निरंतरता प्रदान की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि यह प्रयास भविष्य के एक महाभियान की शुरूआत बनेगा। मुख्यमंत्री ने यात्रा में समय और आत्मीयता प्रदर्शन के लिए संतजनों का आभार जताया।

स्नेह यात्रा में संकीर्णताओं की बाधाओं को तोड़ रही है समरसता की धारा Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights