Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Tamil Nadu: कॉफी बनाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट, पर्यटक ट्रेन के कोच में लगी आग; 10 की मौत, 20 अन्य घायल

बताया गया कि यह एक प्राइवेट पार्टी कोच था। इसे 25 अगस्त को नागरकोविल जंक्शन पर ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) में जोड़ा गया था। इस डिब्बे में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे। इसी वजह से आग लगी।

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बे में शनिवार तड़के आग लग गई। हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। इस दौरान 20 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दक्षिणी रेलवे ने अवैध रूप से ले जाए गए गैस सिलेंडर को हादसे की वजह बताया है। इस बीच मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, जिस डिब्बे में आग लगी, वह एक प्राइवेट पार्टी कोच यानी किसी व्यक्ति द्वारा बुक किया गया पूरा डिब्बा था। उसमें सवार यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने की कोशिशों में जुटे रेल कर्मियों के अलावा पुलिस, दमकल और बचाव कर्मियों ने डिब्बे से शवों को बाहर निकाला।

रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रामेश्वरम जा रही थी। इसका नाम पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने वाले कोच में ज्यादातर यात्री लखनऊ से सवार हुए थे। जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के ही हैं। आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। उस वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। सुबह सात बजकर 15 मिनट पर लपटों पर काबू पा लिया गया। अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

हादसे की वजह अवैध रूप से लाया गया गैस सिलेंडर
बताया गया कि यह एक प्राइवेट पार्टी कोच था। इसे 25 अगस्त को नागरकोविल जंक्शन पर ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) में जोड़ा गया था। डिब्बे को अलग कर मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया था। इस डिब्बे में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे। इसी वजह से आग लगी। आग लगने की भनक मिलने पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गए थे।
क्या कहता है नियम? 
नियम के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी के पोर्टल का उपयोग करके प्राइवेट पार्टी कोच बुक कर सकता है, लेकिन उसे डिब्बे में गैस सिलेंडर या कोई ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होती है। कोच का इस्तेमाल केवल यात्रा उद्देश्य के लिए किया जा सकता है।

Tamil Nadu: कॉफी बनाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट, पर्यटक ट्रेन के कोच में लगी आग; 10 की मौत, 20 अन्य घायल Read More »

MP Cabinet Expansion: मप्र में चुनाव से कुछ महीने पहले शपथ, जानें तीनों नए मंत्री कम समय मिलने पर क्या बोले

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को समय काफी कम बचा है। बमुश्किल डेढ़ महीने बाद आचार संहिता लग जाएगी। शनिवार को मप्र मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने शपथ ली है। शपथ के बाद मीडिया से बातचीत में तीनों ने कम समय मिलने की बात का अपने हिसाब से जवाब दिया है। राहुल लोधी ने कहा है कि पार्टी का 150 सीटें जिताने का लक्ष्य है।

सब बढ़िया होगा : बिसेन
पहली शपथ लेने वाले गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता तो राज्य का चहुंमुखी विकास और जनकल्याण है। माननीय मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण दो-तीन मंत्रिमंडल का विस्तार टला है। लेकिन आखिर में हो गया न। समय कम होने की बात पर बिसेन ने कहा कि आप देखते जाइए, सब बढ़िया होगा। 

बता दें कि पूर्व मंत्री और विधायक गौरीशंकर बिसेन अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। अभी वे मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी हैं। 1952 में गौरीशंकर बिसेन का जन्म बालाघाट में हुआ। गौरीशंकर बिसेन ने सात बार विधायक और लोकसभा का चुनाव जीता है। बिसेन ने 1985 में विधानसभा का चुनाव जीत कर राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद 1990 और 1993 में बालाघाट से लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीता। 1998 में उनकी पत्नी बालाघाट से विधानसभा चुनाव लड़ी, लेकिन हार गई। बिसेन ने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद वे 2003 से बालाघाट सीट से लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। महाकौशल में बड़ी संख्या में ओबीसी वोटर हैं। बिसेन को मंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति बनाई जा रही है। 

MP Cabinet Expansion: मप्र में चुनाव से कुछ महीने पहले शपथ, जानें तीनों नए मंत्री कम समय मिलने पर क्या बोले Read More »

MP Politics : आज शाम हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार, कई नए चेहरों को मिलेगी जगह | BJP

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच नाराजगी को रोकने के लिए अंतिम समय में उठाए गए कदम के तहत, भाजपा शासित राज्य में मतदान की तारीखों की घोषणा से ठीक डेढ़ महीने पहले शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

उनके शामिल होने के बाद, नए मंत्रियों को काम करने के लिए सिर्फ डेढ़ महीने मिलने की संभावना है क्योंकि अक्टूबर में चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। 2018 में चुनाव आयोग ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में मध्य प्रदेश में चुनाव की घोषणा की थी. वर्तमान में, मध्य प्रदेश में 30 मंत्री हैं और चार और मंत्री पद रिक्त हैं। मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार जुलाई 2020 में हुआ था जब चौहान ने 28 मंत्रियों को शामिल किया था। इसके बाद नवंबर 2020 के उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के तीन मंत्री हार गए।

CM ने मंगलवार देर शाम राज्यपाल मंघुभाई पटेल से मुलाकात की. इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. से मुलाकात हुई। अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के संगठन महासचिव हितानंद शर्मा ने बुधवार और गुरुवार को नामों को अंतिम रूप दिया, लेकिन आम सहमति बननी बाकी है। “कैबिनेट विस्तार का निर्णय अमित शाह की यात्रा के दौरान राज्य चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव के फीडबैक के बाद लिया गया। कई नेताओं से मुलाकात के बाद उन्हें (चौहान को) फीडबैक दिया गया कि कई लोग पिछले तीन वर्षों में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज थे,” बीजेपी के एक राज्य पदाधिकारी ने दिप्रिंट को बताया. “लेकिन सीएम के कई बार संपर्क करने के बावजूद आलाकमान ने पिछले तीन वर्षों में कैबिनेट विस्तार पर सहमति नहीं दी। अब, यह उन नेताओं को शांत करने के लिए विस्तार पर जोर दे रहा है जिनकी भावनाएं आहत हुई हैं। बीजेपी के एक पूर्व राज्य मंत्री ने दिप्रिंट को बताया कि पार्टी के सामने दुविधा उन नेताओं और क्षेत्रों के नाराज होने की है, जिन्हें प्रस्तावित विस्तार में जगह नहीं मिलेगी.

MP Politics : आज शाम हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार, कई नए चेहरों को मिलेगी जगह | BJP Read More »

फाइनल में मैग्नस कार्लसन को दी कड़ी टक्कर, बने उपविजेता

हार कर भी हीरो बने प्रगनानंदा पीएम मोदी बोले- प्रतिभा पर हमें गर्व……………

भारत के युवा चेस खिलाड़ी रमेशबाबू प्रगनानंदा का फीडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना भले ही टूट गया, लेकिन वे हार कर भी भारतीयों के हीरो बन गए हैं। अपनी प्रतिभा से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अजरबैजान के बाकू में फिडे शतरंज विश्‍व कप में उपविजेता रहने के लिए युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंदा की सराहना की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि हमें फिडे विश्‍व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रगनानंद पर गर्व है! उन्होंने अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और फाइनल में कार्लसन को कड़ी टक्कर दी। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। उन्हें आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं।
भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद बुधवार को फिडे विश्‍व कप में उपविजेता रहे। 18 वर्षीय शतरंज स्टार ने हालांकि कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में अपनी सीट पक्की कर ली, जो अगले वर्ष कनाडा में होगा। फिडे विश्‍व कप में प्रगनानंद का प्रदर्शन शानदार रहा। फाइनल मैच के टाई-ब्रेकर में प्रगनानंद दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से हार गए। उन्हें कार्लसन ने फाइनल के टाईब्रेकर में 1.5-0.5 से हराया।
टाईब्रेकर का पहला रैपिड गेम नॉर्वे के खिलाड़ी ने 47 मूव के बाद जीता था। दूसरा गेम ड्रॉ रहा और कार्लसन चैंपियन बन गए। इससे पहले, दोनों ने क्लासिकल राउंड के दोनों गेम ड्रॉ खेले थे। प्रगनानंदा अगर यह मुकाबला जीत जाते तो 21 साल बाद कोई भारतीय यह टाइटल जीतता।

फाइनल में मैग्नस कार्लसन को दी कड़ी टक्कर, बने उपविजेता Read More »

बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर छलका अनुपम खेर का दर्द, ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर यह बोले विवेक अग्निहोत्री

हाल ही 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स अनाउंस किए गए, जिनमें विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने नेशनल इंटिग्रेशन पर बनी फिल्मों बेस्ट फीचर फिल्म का नरगिस दत्त अवॉर्ड जीता। विवेक अग्निहोत्री की खुशी का ठिकाना नहीं है, लेकिन फिल्म के लीड एक्टर अनुपम खेर को इस बात का दु:ख है कि उन्हें एक्टिंग के लिए अवॉर्ड नहीं मिला। हालांकि उन्होंने और विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई। विवेक अग्निहोत्री ने इस अवॉर्ड को आतंकवाद के पीड़ितों को समर्पित किया, वहीं अनुपम खेर ने कहा कि उनकी एक्टिंग के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिलता तो अच्छा होता। 902 में कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके दर्द की कहानी बताती ‘द कश्मीर फाइल्स’ मार्च-2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर तो बमफाड़ कमाई की ही थी, देशभर में एक क्रांति-सी छेड़ दी थी।
सोफिक की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 33 दिनों में बॉक्स आॅफिस पर 250.06 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि इसका बजट 15-25 करोड़ रुपए था, लेकिन फिल्म को खूब तारीफें मिलीं तो साथ में कुछ लोगों ने इसे ‘प्रोपेगैंडा फिल्म’ भी बताया। बावजूद इसके ‘द कश्मीर फाइल्स’ अपने नाम का डंका बजवाने में कामयाब रही थी। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे एक्टर्स थे। अनुपम खेर ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर ट्विटर पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा- बहुत ही खुशी और गर्व की बात है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने नेशनल अवॉर्ड जीता। फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त अवॉर्ड मिला। एक एक्टर ही नहीं, बल्कि फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर भी मैं इस फिल्म को मिली मान्यता से खुश हूं। तब और खुशी होती… अगर मुझे मेरी एक्टिंग के लिए भी अवॉर्ड मिलता, पर अगर सारी ख्वाहिशें पूरी हो जाएं तो आगे काम करने का मजा और उत्साह कैसे आएगा। चलिए… अगली बार! वहीं विवेक अग्निहोत्री भी अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को नेशनल अवॉर्ड मिलने से खुश हैं। उन्होंने तुरंत ही एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बोले, ‘मैं अमेरिका में हूं। सुबह-सुबह तब खबर मिली, जब फोन बजने लगे तो पता चला कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को नेशनल अवॉर्ड मिला है। मैं हमेशा बोलता आया हूं कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिर्फ मेरी फिल्म नहीं है, मैं तो सिर्फ एक माध्यम था। जितने भी कश्मीर में हुए आतंकवादी घटनाओं के पीड़ित हैं… कश्मीरी हिंदू, सिख, ईसाई, मुस्लिम, दलित, गुर्जर… ये फिल्म उनकी आवाज है। उनके दर्द की आवाज है, जो पूरे विश्व में पहुंची। दिन-रात मेहनत करके हमने इसे सारे विश्व में पहुंचाया और आज नेशनल अवॉर्ड के कारण इस पर मुहर लग गई है। यह अवॉर्ड मैं अपने उन सबको समर्पित करता हूं, जो आतंकवाद के पीड़ित हैं। मालूम हो कि 69वें नेशनल अवॉर्ड्स 24 अगस्त की शाम को अनाउंस किए गए थे, जहां आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, वहीं कृति सेनन को ‘मिमी’ के लिए यह अवॉर्ड मिला। एसएस राजामौली की आरआरआर ने विभिन्न कैटिगरी में छह नेशनल अवॉर्ड जीते।

बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड न मिलने पर छलका अनुपम खेर का दर्द, ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर यह बोले विवेक अग्निहोत्री Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights