Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर आई नन्हीं परी

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। युवराज ने दूसरी बार पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने पत्नी और दोनों बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘हम प्रिसेंस आॅरा का वेलकम करते हैं।’
41 साल के युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने पिछले साल जनवरी में ही दोनों के पहले बच्चे को जन्म दिया था। युवराज और हेजल कीच की शादी 2016 में हुई थी।
आॅरा के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की
युवराज सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नवजात की फोटो शेयर की। फोटो में उनकी पत्नी हेजल और उनकी गोद में बेटा ओरियन भी था। तस्वीर के साथ युवराज ने लिखा, ह्यरातों की नींदें खराब होना अब और खुशनुमा हो गया, हम हमारी प्रिसेंस आॅरा का स्वागत कर अपने परिवार को कम्प्लीट करते हैं। आॅरा शब्द का मतलब- वो इंसान जिसमें ऐसे विशेष गुण हों, जो उसके अलग होने का आभास कराए। आॅरा का मतलब प्रभामंडल भी होता है, इसे हिंदी में आभा भी कहते हैं।
25 जनवरी को पहली बार पिता बने थे युवी
युवराज सिंह पिछले साल 25 जनवरी को पहली बार पिता बने थे। उनकी पत्नी ने लड़के को जन्म दिया था, जिसका नाम दोनो ने ओरियन रखा। ओरियन तारों के समूह को कहते हैं। युवराज ने ओरियन के बारे में बताया था, ओरियन एक तारों का समूह हैं और पेरेंट्स के लिए उनका बच्चा ही उनका तारा है।
2016 में युवराज-हेजल
की शादी हुई
युवराज सिंह ने 30 नवंबर, 2016 को बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की थी। दोनों ने सिख रीति-रिवाज से चंडीगढ़ में शादी की। दिल्ली में दोनों ने रिसेप्शन रखा और गोवा में पार्टी दी थी।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर आई नन्हीं परी Read More »

स्वीडन के प्रो-इवेंट में गोल्फर अवनी शीर्ष 10 में, अश्मिता-विद्यात्री को नहीं मिला कट

नई दिल्ली, एजेंसी। मनीला में इस साल क्वीन सिरकिट कप जीतने वालीं बंगलुरू की 16 साल की गोल्फर अवनी प्रशांत लेडीज यूरोपियन टूर में यहां शीर्ष दस में पहुंच गई हैं। अवनी ने 72 का शॉट खेला और 36 होल के बाद वन अंडर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे दौर में तीन बर्डी और दो बोगी लगाई। अश्मिता सतीश (74-76) और विद्यात्री उर्स (80-74) कट हासिल नहीं कर सकीं। अवनी ने हाल में भारतीय गोल्फ यूनियन के ट्रायल में हाल ही एशियाई खेलों की भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनके साथ टीम में अदिति अशोक और प्रणवी उर्स शामिल हैं। एशियाई खेलों का आयोजन चीन में 23 सितंबर से होना है।

स्वीडन के प्रो-इवेंट में गोल्फर अवनी शीर्ष 10 में, अश्मिता-विद्यात्री को नहीं मिला कट Read More »

मोदी के नेतृत्व में देश में आई नई डिजिटल क्रांति : डॉ. सिंह……….

चंद्रयान-3 की सफलता से गद्गद् केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि करीब 600 करोड़ रुपए की किफायती लागत वाले चंद्रयान-3 मिशन की लागत अंतरिक्ष और चंद्रमा के विषय पर बनने वाली किसी हॉलीवुड फिल्म से भी कम है। प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इंदौर में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय ई-गर्वनेंस सम्मेलन के समापन में भाग लेने के बाद सांसद शंकर लालवानी द्वारा आयोजित चंद्रयान-3 पर प्रबुद्धजनों और पत्रकारों से चर्चा की ।
उन्होंने बताया कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के प्रयोग गुरुवार से शुरू हो गए हैं जो आगामी 14 दिन चलने हैं। ये प्रयोग चंद्रमा के बारे में नए वैज्ञानिक अनुसंधानों की जमीन तैयार करेंगे। चंद्रमा पर आॅक्सीजन और हाइड्रोजन की उपस्थिति की परख के साथ हमें इस प्रश्न का संभावित उत्तर मिल सकता है कि चंद्रमा पर मानव जीवन की संभावना है या नहीं? यह बात अन्य देशों के चंद्रमा अभियानों से एकदम अलग होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा अमेरिका ने भले ही नील आर्मस्ट्रांग के रूप में पहले मानव को 1969 में चांद पर उतारा था, लेकिन इसकी सतह पर पानी होने का प्रमाण भारत का चंद्रयान-1 ही लेकर आया था। मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सूचना प्रौद्यागिकी के क्षेत्र में नवाचार करने वाले राज्यों, जिलों और अन्य संस्थाओं को पुरस्कृत भी किया। कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नयी डिजिटल क्रांति हुई है। इस क्रांति ने सुशासन को नया रूप दिया है। डिजिटल क्रांति के फायदे कोविड काल में दिखाई दिये।

मोदी के नेतृत्व में देश में आई नई डिजिटल क्रांति : डॉ. सिंह………. Read More »

शहर में जश्न और खुशी का माहौल राजवाड़े पर बंटी मिठाई, की आतिशबाजी

उत्सवों के शहर इंदौर ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड में प्रथम स्थान अर्जित किया है। बेस्ट नेशनल स्मार्ट सिटी के साथ ही स्वच्छता, जल एवं शहरी पर्यावरण श्रेणी में प्रथम तथा बिल्ड एनवायरमेंट, इकोनॉमी एवं कोविड नवाचार श्रेणियों के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
इस विशिष्ट उपलब्धि को लेकर राजवाड़ा पर रात में जमकर जश्न मनाया गया। खुशी के मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, कलेक्टर इलैयाराजा टी., निगमायुक्त हर्षिका सिंह, स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ निगम अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह और एमआईसी मेम्बर सहित जनता भी बड़ी संख्या में मौजूद थी। राजवाड़ा पर जमकर आतिशबाजी करने के साथ ही मिठाइयां भी बांटी गई। बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
नवकीर्तिमान से आनंदमय हुई मां अहिल्या की नगरी : महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा नवकीर्तिमान से मां अहिल्या की नगरी आनंदमय हो गई है। उत्सवों के शहर इंदौर ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए इण्डिया स्मार्ट सिटी अवार्ड में प्रथम स्थान अर्जित किया है। आज इस विशिष्ट उपलब्धि को शहरवासियों के साथ साझा करते हुए अत्यंत आनंद का अनुभव हो रहा है।

शहर में जश्न और खुशी का माहौल राजवाड़े पर बंटी मिठाई, की आतिशबाजी Read More »

मैं किधर का बाशिंदा… सीमा विवाद 9 साल बाद भी बरकरार

2014 में नगर निगम की सीमा बढ़ने और वार्डों का परिसीमन होने के 9 साल बाद भी सीमा विवाद नहीं सुलझ सके हैं। शहर के 20 वार्डों में सीमा विवाद के कारण जनता परेशान है। निगम के पास विस्तृत नक्शे नहीं होने से भी गफलत है। कोलार की शिल्पी कॉलोनी वार्ड 82 और वार्ड 83 की सीमा पर है। बीडीए मिसरोद फेज-2 का कुछ हिस्सा और सागर लाइफ स्टाइल सहित आसपास की कुछ कॉलोनियां 2021 तक वार्ड 52 में थीं और अब वह वार्ड 83 में आ गई हैं। कई रहवासियों को इसकी जानकारी नहीं है। वार्ड 52 जोन नंबर 13 में है और वार्ड 83 जोन नंबर 18 में है, इसलिए इन कॉलोनियों के रहवासियों को साफ-सफाई व अन्य शिकायतों के निवारण में परेशानी आती है। कोलार में दानिश कुंज एरिया की शिल्पी कॉलोनी करीब 15 साल पुरानी है। सोसायटी और जमीन जैसे विवादों के कारण पहले इस सोसायटी में बिल्डिंग परमिशन नहीं मिल रही थी। दिसंबर-2016 तक की अवैध कॉलोनियों को वैध करने का नियम आने पर यहां बिल्डिंग परमिशन मिलना शुरू हुई। जब रहवासियों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए संपर्क किया तो किसी का टैक्स वार्ड 82 में और किसी का वार्ड 83 में जमा हुआ। कोलार, होशंगाबाद रोड, बाग सेवनिया, कटारा, कोटरा सुल्तानाबाद, भदभदा रोड, शिवाजी नगर, शाहपुरा इलाकों में ज्यादा गफलत हो रही है।

मिसरोद फेज-2 पहले वार्ड 52 में था, दो हिस्सों में बंटा
बीडीए द्वारा विकसित मिसरोद फेज-2 पहले वार्ड 52 में था, अब दो हिस्सों में बंट गया है। सेक्टर ए और बी वार्ड 52 यानि जोन 13 में हैं और शेष सेक्टर वार्ड 83 यानि जोन 18 में हैं। इसी तरह सागर लाइफ स्टाइल और आसपास की कॉलोनियां भी वार्ड 52 से 83 में आ गईं। नगर निगम ने संपत्तिकर के खातों की फाइल ट्रांसफर कर ली, लेकिन रहवासियों को जानकारी नहीं मिली।

मैं किधर का बाशिंदा… सीमा विवाद 9 साल बाद भी बरकरार Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights