Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

हॉस्टल के 550 बच्चों में मिली खुजली की स्केबीज……..

राजधानी से सटे मुगालिया छाप में स्थित श्रमोदय विद्यालय में पढ़ने वाले 1250 बच्चों में से 550 बच्चे स्केबीज बीमारी से पीड़ित हैं। ये हकीकत पिछले दिनों यहां पर लगाए गए हेल्थ चेकअप कैंप में सामने आई है, लेकिन अभी तक इन बच्चों का ठीक तरीके से इलाज शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में आशंका है कि साथ में रहने वाले अन्य बच्चों में भी ये बीमारी तेजी से फैल सकती है।
डॉक्टर्स की मानें तो स्केबीज एक प्रकार की खुजली होती है जो सरकोप्टस स्कैबीई नामक कीटाणुओं की वजह से होती है। स्कूल में ये बीमारी फैलने की मुख्य वजह यह है कि जिन हॉस्टल में बच्चे रहते हैं, उस जगह पर धूप नहीं आती है। लंबे समय से पुराने गद्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, इनको धूप में नहीं रखा गया है।
इसकी वजह से बच्चों में ये बीमारी फैली है। डॉक्टर्स का मानना है कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए एक साथ सभी बच्चों का ट्रीटमेंट करना पड़ेगा। तब जाकर बीमारी पर काबू पाया जा सकेगा। खास बात ये है कि जिस स्कूल के बच्चों में ये बीमारी फैली है उस स्कूल में दो दिन पहले हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने राखी बंधवाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मामले की जानकारी पंचायत द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी गई है, लेकिन अभी तक बच्चों का ठीक तरीके से इलाज शुरू नहीं हो पाया है।

हॉस्टल के 550 बच्चों में मिली खुजली की स्केबीज…….. Read More »

इंदौर के यशोदा माता मंदिर में गोद भराई के लिए विदेशों से आ चुकीं महिलाएं

पश्चिम क्षेत्र में राजबाड़ा के पास खजूरी बाजार में इंदौर का 232 साल पुराना श्री यशोदा माता मंदिर स्थापित है। ये मंदिर ऐसा है जहां माता यशोदा की गोद में भगवान कृष्ण विराजमान हैं। संतान प्राप्ति के लिए यहां यशोदा माता की गोद भराई के लिए विदेशों से भी महिलाएं आ चुकी हैं। कृष्ण जन्माष्टमी और उसके दूसरे दिन भी यहां गोद भराई के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं आती हैं। वहीं जिनकी शादी नहीं होती है, वे भी यहां आकर भगवान कृष्ण को जायफल की माला पहनाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी शादी हो जाती है।
खजूरी बाजार स्थित श्री यशोदा माता मंदिर की स्थापना 232 साल पहले पं. आनंदीलाल दीक्षित ने की। इस मंदिर में यशोदा माता की प्रतिमा है, जिसमें माता अपनी गोद में श्रीकृष्ण को लेकर विराजमान है। उनके साथ ही नंद बाबा और दाई मां की भी प्रतिमा विराजित है। दूसरी तरफ श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी चींटी अंगुली में लेकर खड़े हैं।
उनके आसपास राधा और रुक्मिणी विराजमान हैं। कुछ ही दूरी पर दो ग्वाल बाल और उनके साथ गाय हैं जो अपने बछड़े को दूध पिला रही है। इनके पास में ही लक्ष्मीनारायण भी विराजमान हैं।

इंदौर के यशोदा माता मंदिर में गोद भराई के लिए विदेशों से आ चुकीं महिलाएं Read More »

विश्वकप के लिए टिकटों की कालाबाजारी, लाखों में पहुंची कीमतें

आगामी एकदिवसीय विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए टिकटों की धांधली के कारण दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। विश्वकप में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। हाल में ही ही इसके लिए टिकट की आॅनलाइन बुकिंग शुरू हुई पर कुछ ही देर में सभी टिकट बिक गये। एक रिपोर्ट के अनुसार वायागोगो नामक बेवसाइट पर 100 से ज्यादा टिकट उपलब्ध हैं। इस आॅनलाइन स्पोर्ट्स टिकट बिक्री प्लेटफॉर्म पर टिकट 19 लाख से ज्यादा में बिक रहे हैं। इसके साथ ही शिपिंग और होम डिलीवरी के लिए लोगों को अलग से पैसे देने होंगे। इससे साफ है कि टिकट खरीदना आम आमदी के वश की बात नहीं है।
इसमें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए टिकट की कीमत 66 हजार से शुरू होकर 19 लाख तक पहुंची है। इसके साथ ही टिकट की कीमतें भी बार-बार बदल रही हैं। लखनऊ में होने वाले भारत और इंग्लैंड के मैच के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 2 लाख 34 हजार रुपये है। वहीं दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले भारत और अफगानिस्तान के मैच की टिकट 38,877 रुपये में मिल रही है। सबसे महंगा टिकट 2 लाख 34 हजार का है। भारत और आॅस्ट्रेलिया के मैच के टिकट 41 हजार से 2 लाख 85 हजार तक में मिल रहे हैं।

विश्वकप के लिए टिकटों की कालाबाजारी, लाखों में पहुंची कीमतें Read More »

INDIA और BHARAT नाम विवाद पर किसने-क्या कहा…

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल: इंडिया नाम का अलायंस बनने के बाद ये देश का नाम बदल रहे हैं। अगर कल इंडिया अलायंस ने मीटिंग करके अपना नाम भारत रख लिया तो क्या ये भारत का नाम भी बदल देंगे और क्या ये भारत का नाम बीजेपी रख देंगे।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी : पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ जैसे नाम दिए थे। ‘स्किल इंडिया, ‘खेलो इंडिया’…वे (भाजपा) ‘इंडिया’ शब्द से डरते हैं, संविधान का अनुच्छेद 1 कहता है ‘इंडिया, दैट इज भारत’…यह नाम (इंडिया) कैसे हटाया जा सकता है?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया: हमारे संविधान में साफ लिखा है कि ये ‘कॉन्स्टीट्यूशन आॅफ इंडिया’ है। इंडिया शब्द से पूरी दुनिया पहचानती है। मुझे नहीं लगता कि इसे बदलने की आवश्यकता है।
प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सवाल किया कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि देश का नाम बदला जा रहा। हम देश को भारत कहते हैं, इसमें नया क्या है? अंग्रेजी में हम इंडिया कहते हैं… कुछ भी नया करने को नहीं है। दुनिया हमें इंडिया के नाम से जानती है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि क.ठ.ऊ.क.अ गठबंधन से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डर गए हैं। ये लोग अब इंडिया का नाम बदलने की साजिश कर रहे हैं।
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन: अब बीजेपी ‘इंडिया’ को ‘भारत’ में बदलना चाहती है…बीजेपी ने बदलाव का वादा किया है, लेकिन हमें 9 सालों के बाद केवल नाम बदला हुआ मिला है।
भाजपा महासचिव तरुण चुघ : भारत कहने या लिखने में दिक्कत क्यों है? आप शर्म क्यों महसूस कर रहे हैं।

INDIA और BHARAT नाम विवाद पर किसने-क्या कहा… Read More »

मप्र बैडमिंटन लीग दूसरी चयन स्पर्धा, धार के अभिमन्यु-यश की जोड़ी पुरुष युगल के खि‍ताबी मुकाबले में…………..

मप्र बैडमिंटन लीग दूसरी चयन स्पर्धा में भोपाल के शिशिर द्विवेदी और बड़वानी के ऋषभ राठौर के बीच पुरुष एकल एवं भोपाल की अनिशा वासे और देवास की भूमिका वर्मा के बीच महिला एकल फाइनल होना हैं। पुरुष युगल फाइनल धार की जोड़ी अभिमन्यु सिंह और यश रायकवार एवं आदित्य चौहान और शुभम प्रजापति के बीच होगा। छिंदवाड़ा के अक्षय कर्दे और धार के पार्थ भट्ट 19 वर्ष बालक एवं धार की शिवानी चौधरी और उज्जैन की जूही चौधरी 19 वर्ष बालिका फाइनल में हैं।
भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में हो रही स्पर्धा में नीमच के अंगद मुछाल और उज्जैन के आरव श्रीवास्तव के बीच 17 वर्ष बालकों का फाइनल होगा। इन्दौर की अदिति बाम और भोपाल की आदित्या शर्मा 15 वर्ष बालिका, इन्दौर के युधिश विरोधिया 15 वर्ष बालक और इन्दौर के पार्थ शर्मा 13 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल में हैं। 11 वर्ष बालिका में भोपाल की समायरा सक्सेना और देवास की अन्वेशिका दुबे एवं 11 वर्ष बालकों में भोपाल के स्वर्णिम विकास पांडे और इन्दौर के ईशान अली फाइनल में हैं। उज्जैन की श्रेया अग्रवाल और भोपाल की कार्तिका पाठक के बीच 13वर्ष बालिका का फाइनल होना है। 40+ पुरुष युगल में भोपाल की जोड़ी अभिमन्यु चोपड़ा और सचिन रावत एवं धीरेन देसाई और रविंदर चावला के बीच फाइनल होगा।
पुरुष एकल सेमीफाइनल में शिशिर द्विवेदी ने जबलपुर के भुवन चंद्र कोतिकाला को 15-10, 15-13 से, ऋषभ राठौर ने इन्दौर के वत्सल सोमण को 15-8, 10-15, 15-11 से हराया। पुरुष युगल के सेमीफाइनल में अभिमन्यु सिंह और यश रायकवार ने धार के अवधेश जाट और ग्वालियर के विनय शर्मा को 15-13, 15-7 से एवं आदित्य चौहान और शुभम प्रजापति ने भोपाल के चिराग खान और निपेंद्रसिंह को 15-7, 15-12 से हराया। 19 वर्ष बालक एकल सेमीफाइनल में अक्षय कर्दे ने नर्मदापुरम के उत्कर्ष वर्मा को 15-8, 15-3 से और पार्थ भट्ट ने सतना के उत्कर्ष जायसवाल को 15-9, 15-14 से पराजित किया। महिला सेमीफाइनल में अनिशा वासे ने धार की शिवानी चौधरी को 15-11, 13-15, 15-9 से और भुमिका वर्मा ने उज्जैन की जुही चौधरी को 15-12, 14-15, 15-11 से हराया।
40+ पुरुष युगल के सेमीफाइनल में सचिन रावत और अभिमन्यु चोपड़ा ने अशोक कुमार गोंड और कमलेश गमित को 15-8, 15-10 से एवं धीरेन देसाई और रविदर चावला ने सौरभ चक्रवर्ती और विवेक धरु को 15-7, 15-5 से हराया। 11 वर्षा बालिका सेमीफाइनल में समायरा सक्सेना ने इन्दौर की ऐशानी गोयल को 15-9, 15-9 से और अन्वेशिका दुबे ने भोपाल की भूमि कौशिक को 15-3, 15-6 से पराजित किया। 11 वर्ष बालक सेमीफाइनल में स्वर्णिम विकास पांडे ने सिंगरौली के प्रयान धिराना को 15-4, 15-7 से और ईशान अली ने दूसरे क्रम के धार के हर्षवर्धन सिंह को 15-5, 13-15, 15-9 से हराया। 13 वर्ष बालिका सेमीफाइनल में श्रेया अग्रवाल ने ग्वालियर की रोशनी ठाकुर को 15-11, 15-7 से और कार्तिका पाठक ने भोपाल की ही प्रेक्षा भाटिया को 15-2, 15-4 से मात दी। 13 वर्ष बालकों में पार्थ शर्मा ने स्वर्णिम विकास पांडे के 15-6, 15-14 से, 15 वर्ष बालकों में युधिश विरोधिया नए इन्दौर के आराध्य भंडारी को 11-15, 15-11, 15-13 से और 17 वर्ष बालकों में अंगद मुछाल ने धार के तन्मय शर्मा को 15-6, 15-12 से हराया। 15 वर्ष बालिका के सेमीफाइनल में अदिति बाम ने भोपाल की अदिति मट्टा को 15-7, 14-15, 15-9 से और आदित्या शर्मा ने धार की मुस्कान जाट को 7-15, 15-13, 15-11 से पराजित किया। 18 लाख रुपए इनामी मप्र बैडमिंटन लीग के फाइनल्स लिए इस स्पर्धा से 30 खिलाड़ी पात्रता हासिल करेंगे। चार बैडमिंटन स्पधार्ओं से श्रेष्ठ 120 खिलाड़ियों का चयन होना हैं। मप्र में पहली बार मप्र बैडमिंटन लीग हो रही है,13वर्गों के मुकाबले हैं।

मप्र बैडमिंटन लीग दूसरी चयन स्पर्धा, धार के अभिमन्यु-यश की जोड़ी पुरुष युगल के खि‍ताबी मुकाबले में………….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights