Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

बंठाढार की छाया में छटपटाती सरकार

ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ लंबे समय से बंठाढार-बंठाढार का जाप करने वाले भाजपा नेताओं ने सपने में नहीं सोचा होगा कि ऐन चुनाव से पहले वैसे ही हालात से खुद उनकी सरकार को गांव-गांव जूझना पड़ेगा। मध्यप्रदेश में गहराते बिजली संकट और खेतों में खड़ी लगभग 60 फीसदी फसल तबाह होने से किसानों की परेशानी हताशा में बदलती जा रही है। इसके साथ ही गांव से लेकर शहरों तक गहराते बिजली संकट ने भी सरकार की उजली योजनाओं को अंधेरे में धकेल दिया है। ऐसा नहीं कि मुख्यमंत्री चौहान चुनावी महीनों में बिजली-बारिश-फसल संकट से बिगड़ते हालात को लेकर चिंतित नहीं हैं। सरकार के हाथ में कुछ नहीं है, लेकिन शिवराज भी आम किसान की तरह महाकाल से बारिश की प्रार्थना के बाद ऐसा ही अनुरोध रामराजा सरकार से भी कर चुके हैं।
प्रदेश में मानूसन रूठा है, नतीजतन बांध खाली हैं, फसलें सूख रही हैं। सरकार की चिंता यह भी है कि पूरे प्रदेश में निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा को वो करोड़ों परिवार कैसे आशीर्वाद देंगे जो प्रकृतिजन्य सूखे के हालात और बिजली संकट से परेशान हैं। हर वर्ग की परेशानी से विचलित हो जाने वाले मुख्यमंत्री के पास आसान हल रहता है कि ऐसे तमाम धधकते मामलों पर तुरंत घोषणा के मलमली कालीन बिछा देते हैं। प्रकृति की नाराजी के सम्मुख अभी तो खुद मुख्यमंत्री भी असहाय नजर आ रहे हैं। सूखे और बिजली से उपजे संकट से राहत का हल सरकार के पास भी नहीं है। खुद मुख्यमंत्री स्वीकार चुके हैं कि पचास साल में सूखे का ऐसा संकट पहली बार निर्मित हुआ है।
प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए गांव-गांव रथ दौड़ा रहे अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी जैसे नेताओं के भी बस में नहीं है कि सरकार की तरफ से बिजली-पानी की भरपूर व्यवस्था का वादा कर सकें। सरकार के हाथ में ही होता तो नित नई घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री हर खेत में पानी के टैंकर भिजवाने का प्लान घोषित कर के मंत्रियों को जिलेवार निगरानी का जिम्मा भी सौंप देते। जले पड़े ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अफसरों को भी खेत-खेत दौड़ा देते। हर दो-चार दिन में कौतुक करने वाले- सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी गहराते बिजली संकट वाले इन दिनों में जाने कहां कंबल ओढ़ कर खर्राटे भर रहे हैं।
चुनावी साल में अल्पवर्षा ने शिवराज सरकार के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है। बारिश नहीं होने के चलते जहां एक ओर खेतों में खड़ी किसानों की फसल सूख रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में बिजली संकट के चलते सिंचाई के लिए पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
मालवा-निमाड़ अंचल के किसान बड़े पैमाने पर सोयाबीन की खेती करते हैं, इन पर भी सबसे अधिक मौसम की मार पड़ी है। फसल बुरी तरह बर्बाद हो गई है। खेत पूरी तरह सूख गए हैं और जमीन फटने लगी है, इससे खेतों में खड़ी फसल का तगड़ा नुकसान हुआ है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों के बीच रबी फसलों, विशेषकर गेहूं, चना और सरसों की क्षति को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
हर दम बिजली का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने वाली सरकार इस संकट के दौरान निरुत्तर है। गांवों में कितने घंटे बिजली मिलेगी, शहरों में कब बिजली चली जाएगी इसका जवाब नाराज, महाराज और शिवराज-इन गुटों में बंटी भाजपा के किसी भी दबंग नेता के पास नहीं है। सरकार के पास फिलहाल तो एकमात्र हल यही नजर आता है कि जनआशीर्वाद यात्रा वाली सभाओं में यह घोषणा करती चले कि सूखे या अतिवृष्टि के कारण तबाह हुई फसलों का सर्वे कराएंगे और मुआवजा देंगे-जाहिर है बाकी घोषणाओं को पूरा करने की तरह मुआवजा वितरण के लिए भी सरकार को फिर भारी भरकम ऋण लेना होगा।

बंठाढार की छाया में छटपटाती सरकार Read More »

कैंडल जेनर को नाइट आउट के दौरान किया गया स्पॉट…..

हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस एक्ट्रेस केंडल जेनर को हाल ही में सांता मोनिका में नाइट आउट के दौरान स्पॉट किया गया, जहां उनका कैजुअल लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान केंडल लेवेंडर और स्काई-ब्लू मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। इस लुक को उन्होंने लाइट मेकअप और खुले बालों से कंप्लीट किया और कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती दिखीं। फैंस को केंडल का ये कैजुअल लुक काफी पसंद आ रहा है। केंडल जेनर अपने काम के अलावा सोशल मीडिया की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी 293 मिलियन फॉलोइंग है, जो उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाती है। एक्ट्रेस केंडल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।

कैंडल जेनर को नाइट आउट के दौरान किया गया स्पॉट….. Read More »

सूर्या को मौका, तिलक-सैमसन हुए बाहर

वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम अनाउंस किए। श्रीलंका के कैंडी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित अगरकर के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे। भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर आॅस्ट्रेलिया से होगा।
एशिया कप के 18 में से ही चुनी गई टीम
श्रीलंका में इस समय चल रहे एशिया कप के लिए भारत की जो 18 मेंबर्स वाली टीम चुनी गई थी, उन्हीं में से 15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप की टीम में आए हैं। एशिया कप टीम में मौजूद तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम में युजवेंद्र चहल को भी मौका नहीं मिला है।

भारत-पाक मुकाबला 14 अक्टूबर को
वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। भारत वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा।

48 मुकाबले होंगे 46 दिन में
भारत में अक्टूबर-नवंबर में 46 दिन तक वनडे वर्ल्ड होगा, जिसमें 48 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 5 अक्टूबर को पिछले वर्ल्ड कप की विजेता और उप-विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा। 12 नवंबर तक ग्रुप स्टेज के 45 मैच होंगे। 15 और 16 नवंबर को 2 सेमीफाइनल और 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन की शुरुआत 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मुकाबले के साथ अहमदाबाद से होगी।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

सूर्या को मौका, तिलक-सैमसन हुए बाहर Read More »

मेट्रो का ट्रायल रन फाइनल स्टेज पर

इंदौर। इंदौर में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। अभी फायनल टेस्टिंग का काम तेजी से चल रहा है। एक-दो दिन में ट्रेन को पटरी पर चलाकर टेस्टिंग की जाएगी। पहले डिपो में टेस्टिंग की जाएगी, इसके बाद मेट्रो को ट्रैक पर लाकर टेस्टिंग होगी। सेफ्टी ट्रायल होने बाद ही मेट्रो को ट्रायल रन के लिए एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सौंपा जाएगा।
इंदौर में मेट्रो रेल के ट्रायल रन की घड़ी अब काफी करीब आ गई है। ट्रायल रन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेट्रो के गांधीनगर ​डिपो में एल्सटॉम कंपनी व मप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीमें दिन-रात युद्ध स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी है। मेट्रो के कोच को तैयार करने वाली गुजरात सांवली कोच कंपनी एल्सटॉम के करीब 20 इंजीनियर व विशेषज्ञ ने मोर्चा सम्हाल रखा है। कोच फैक्ट्री से ट्रायल रन के लिए आए तीनों कोच को आपस में जोड़ने के साथ ही तीनों कोच के तार जोड़ने का काम भी लगभग पूरा हो गया है।त् ाकनीक व जटिल कार्य होने की वजह से कोच और तार जोड़ने में काफी वक्त लगा है। अफसरं के अनुसार सबसे पहले कोच के इलेक्ट्रिक व ब्रेकिंग सिस्टम को जोड़ा गया है। इसके बाद आॅपरेशन, एआई और सिग्नल सिस्टम पर तेजी से काम किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक इलेक्ट्राॉनिक्स और सिग्नल प्रणाली का कार्य भी तेजी से जारी है। सभी को कम्प्यूटर सिस्टम और साफ्टवेयर से जोड़ा जा रहा है। लाइट टेस्टिंग का काम जारी है। कोच के गेट आॅटोमेटिक चालू और बंद होंगे। इस सिस्टम को भी बारीकी से जांचा जा रहा है। मामला सुरक्षा से जुड़ा है लिहाजा जांच और टेस्टिंग में काफी सतर्कता बरती जा रही है।

मेट्रो का ट्रायल रन फाइनल स्टेज पर Read More »

राजनीति की छत्रछाया से बाहर निकलें अफसर : ईसी

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने आई चुनाव आयोग (ईसी) की फुल बेंच ने पुलिस के एक्शन पर नाराजगी जताई है। ग्वालियर-चंबल समेत दर्जनभर जिलों के एसपी को फटकार लगाई। आयोग ने कहा है कि सभी अधिकारी राजनीति की छत्रछाया से खुद को बाहर निकालें। जानबूझकर गलती करने से बचें, नहीं तो ऐसी कार्रवाई होगी, जो मिसाल बनेगी।
चुनाव आयोग ने मंगलवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सभी कलेक्टर और एसपी की बैठक ली। आयोग ने कानून व्यवस्था में कमी और आपराधिक गतिविधियों पर एक्शन के मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई। सुबह की पाली में पहले राउंड में पुलिस एक्शन और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। आयोग ने कहा कि वे पुलिस के एक्शन से संतुष्ट नहीं हैं। शराब पकड़ने, स्मैक और गांजे के कारोबार पर कार्रवाई और हवाला के कारोबार पर एक्शन के मामले में खास तौर पर भी नाराजगी जताई गई।
शाम को ब्यूरोक्रेट्स की ‌सराहना
आयोग ने दूसरी पाली में जिला वार समीक्षा के बाद ब्यूरोक्रेट्स की पीठ थपथपाई। कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ और व्यवस्थित है। यहां की ब्यूरोक्रेसी देश में सबसे अच्छी मानी जाती है। इसलिए अधिकारी निष्पक्ष चुनाव करने के लिए खुद को ढाल लें।
अफसरों को दी चेतावनी
आयोग ने अफसरों को चेताया है कि वह निष्पक्ष होकर काम करें। छोटी-मोटी गलतियां इग्नोर कर दी जाएंगी। आमतौर पर आयोग के एक्शन को लेकर अफसर में भय होता है कि जरा सी गलती पर कार्रवाई होती है। आयोग ने आश्वस्त किया कि सामान्य गलती को इग्नोर किया जा सकता है, लेकिन अगर जानबूझकर गलती की जाएगी, तो माफी नहीं मिलेगी। ऐसे मामले में आयोग सबसे खराब और खतरनाक कार्रवाई करेगा, जो मिसाल बनेगी।
कलेक्टर-एसपी ने बताई वस्तुस्थिति
इलेक्शन कमीशन की फुल बेंच के सामने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों ने जिलों में मतदान केंद्रों की स्थिति, वहां पहुंच की स्थिति और मतदाताओं की संख्या के साथ-साथ संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी दी। आयोग ने कहा है कि चुनाव के दौरान उपद्रव और अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई के लिए प्लानिंग होनी चाहिए। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा प्रबंधन को लेकर आयोग ने पुलिस अधीक्षकों से जिला वार रिपोर्ट ली है।
ये अफसर पहुंचे हैं भोपाल
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल, अनूप चंद्र पाण्डे, महानिदेशक निर्वाचन डॉ. नीता वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू एवं सचिव निर्वाचन पवन दीवान भी भोपाल आए हैं। केन्द्रीय निर्वाचन दल आज शाम तक प्रदेश में रहेगा।
दूसरे राज्यों से सटे जिलों पर ध्यान
आयोग के अफसरों ने कलेक्टर एसपी से यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान की सीमा से सटे जिलों में की गई तैयारियों को लेकर चर्चा की। हाईवे से लेकर गांवों और कस्बाई इलाकों से जुडने वाली सड़कों पर नाकेबंदी और चेकिंग प्वाइंट बनाने को लेकर भी अफसरों ने जानकारी दी।

राजनीति की छत्रछाया से बाहर निकलें अफसर : ईसी Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights