Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Morocco Earthquake: मोरक्को में 6.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, 296 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। मोरक्को में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हुई है, वहीं 153 घायल हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार बताया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। यहां झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11.11 बजे महसूस किए गए। कुछ देर बाद ही इन जगहों पर भूकंप के ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 4.9 मापी गई है।

मोरक्को के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ है। मोरक्को कई नागरिकों ने इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली हैं, जिनमें इमारतों को ध्वस्त होने के बाद धूल के गुबार में बदलते देखा जा सकता है। खासकर मरक्केश में जिसे यूनेस्को की तरफ से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है। यहां कई पर्यटकों ने भूकंप के बाद जान बचाने के लिए भागते और चिल्लाते लोगों के वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

Morocco Earthquake: मोरक्को में 6.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, 296 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल Read More »

Ujjain Mahakal: जन्मदिन पर परिवार सहित महाकाल दरबार पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार; क्रिकेटर शिखर धवन भी दिखे साथ

हमारा देश आगे बढ़ता रहे देश की तरक्की हो और संपूर्ण राष्ट्र का कल्याण हो ऐसी कामना करने बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं। बाबा महाकाल की महिमा अपरंपार है इसीलिए उनसे कुछ छोटी चीज नहीं मांगनी चाहिए। 

अभिनेता अक्षय कुमार शनिवार को महाकाल दरबार पहुंचे। अभिनेता अपने जन्मदिन के मौक पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने यहां पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी महाकाल दरबार में दिखे।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में आए हैं, जहां नंदी हॉल से उन्होंने बाबा महाकाल कि इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और बाद में गर्भग्रह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका हीरानंदानी भी मौजूद रहीं।

इतने लीन हुए की करने लगे नृत्य
आज सुबह भस्म आरती के दौरान फिल्म ने अभिनेता अक्षय कुमार बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए की भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों पर नाचने गाने लगे वे तालियां बजा बजाकर नृत्य करने लगे। इस दौरान एक खास बात यह भी रही की अभिनेता अक्षय कुमार और उनका बेटा आरव परंपरागत वेशभूषा मे शोला पहने नजर आए। 

मंदिर की परंपराओं की ली जानकारी
अभिनेता अक्षय कुमार ने भस्म आरती में बाबा महाकाल के दिव्या दर्शनों का लाभ तो लिया ही लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के पुजारी पं. आशीष गुरु से यहां की परंपराओं की जानकारी भी ली। याद रहे कि अभिनेता अक्षय कुमार इसके पहले भी बाबा महाकाल के दरबार में कई बार आ चुके हैं, लेकिन आज जन्मदिन पर वे सिर्फ और सिर्फ बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। जहां उन्होंने बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता की कामना भी की। 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी थे साथ
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने भस्म आरती में मंदिर पहुंचे थे जहां वह सफेद कलर के शोले में दिखाई दिए उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन करने के साथ ही बाबा महाकाल से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की विजयश्री की कामना की।

अक्षय कुमार और शिखर धवन को देख खुश हो गए श्रद्धालु
आज सुबह भस्म आरती के दौरान जब श्रद्धालुओं फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन को अपने बीच पाया तो वह खुश हो गए। वैसे श्रद्धालुओं को शिखर धवन और अक्षय कुमार तक तो पहुंचने नहीं दिया गया फिर भी उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आ रही थी।

Ujjain Mahakal: जन्मदिन पर परिवार सहित महाकाल दरबार पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार; क्रिकेटर शिखर धवन भी दिखे साथ Read More »

Saudi Arabia: जी20 में शामिल होने के बाद भारत में ही रहेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी से करेंगे बैठक

सऊदी के प्रिंस और प्रधानमंत्री 11 सितंबर को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे।

दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज आज से होने वाला है। इसमें भाग लेने वाले विश्व स्तरीय नेताओं का आगमन भी हो चुका है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल्लाजीज अल साउद भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। वह नौ और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भी भारत में ही रुकेंगे। दरअसल, जी20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस 11 सितंबर से भारत का राजकीय दौरा करेंगे।

भारत का राजकीय दौरा करेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस
विदेश मंत्रालय से जारी एक नोटिस में इस बात की जानकारी दी गई है। नोटिस में बताया गया है कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नौ और 10 को जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत का राजकीय दौरा करेंगे। इससे पहले साल 2019 में फरवरी में सऊदी के क्राउन प्रिंस ने भारत दौरा किया था और यह उनके लिए दूसरा भारतीय दौरा है। उनकी इस यात्रा में कई मंत्री और उच्च स्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। 

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी के प्रिंस और प्रधानमंत्री 11 सितंबर को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे। दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली नेताओं की बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक, सामाजिक, निवेश सहयोग और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा होगी। 

भारत और सऊदी अरब के बीच बहुत ही गहरा संबंध है। दोनों देशों के बीच साल 2022-23 में व्यापार अपने उच्चतम स्तर 52.75 बिलियन में पहुंचा है। जहां भारत सऊदी अरब का दूसरा तो वहीं सऊदी अरब भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक पार्टनर के रूप में जाना जाता है। ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं। सऊदी अरब में लगभग 2.4 मिलियन भारतीय रहते हैं और सऊदी हर साल 175,000 भारतीयों के लिए हज यात्रा का आयोजन करता है।

Saudi Arabia: जी20 में शामिल होने के बाद भारत में ही रहेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी से करेंगे बैठक Read More »

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सनातन केस डीएमके नेता राजा और उदयनिधि पर एफआईआर हो

सनातन को लेकर डीएमके नेता ए राजा और उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर सीनियर एडवोकेट विनीत जिंदल ने 7 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि पुलिस को दोनों के खिलाफ ऋकफ दर्ज करने का निर्देश दे। याचिका में दिल्ली और चेन्नई पुलिस को अवमानना ​​नोटिस जारी करने की भी मांग की है।
याचिकाकर्ता का तर्क है कि सुप्रीम कोर्ट ने 28 अप्रैल 2023 को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हेट स्पीच के मामलों में केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। भले ही कोई शिकायत न की गई हो। इसके बाद भी दिल्ली और चेन्नई पुलिस ने मामलों में केस न दर्ज कर कोर्ट की अवमानना की है।
डीएमके नेताओं की तरफ से सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिए जा रहे हैं। ताजा टिप्पणी पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा की है। इसमें उन्होंने कथित रूप से एक सभा में सनातन धर्म को एचआईवी (एड्स) और कोढ़ जैसा बता दिया। राजा के बयान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपमानजनक करार दिया। प्रधान ने कहा कि नाम बदलने से किसी का चरित्र और इरादा नहीं बदल जाता। राजा का सनातन धर्म पर दिया गया बयान इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (क.ठ.ऊ.क.अ) का मानसिक दिवालियापन और हिंदूफोबिया (हिंदू से डर) दिखाता है। देश देख रहा है कि कांग्रेस और उसके दोस्त भारत की आत्मा और जड़ों को गंदा कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सनातन केस डीएमके नेता राजा और उदयनिधि पर एफआईआर हो Read More »

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर IIT कराया….

आप ये तो सोचने नहीं लग गए कि मैंने पत्रकारिता छोड़कर ड्राई क्लीनिंग की शॉप पर नई जॉब कर ली है। नहीं… नहीं… ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दरअसल, मैं कपड़े धोने वाली कंपनी ह्यवउ’ींल्लह्ण के एक स्टोर पर हूं। यहां मैं कंपनी के फाउंडर अरुणाभ सिन्हा से मिलने पहुंचा हूं, उनके बिजनेस के बारे में जानने आया हूं। जिस तरह से अरुणाभ ने पूरा सेटअप कर रखा है, इससे लग नहीं रहा कि वो कई सालों से धोबी का काम कर रहे हैं। मेरे हाव-भाव को देख अरुणाभ कहते हैं, न तो मैं धोबी परिवार से हूं और न मेरा ऐसा कोई फैमिली बैकग्राउंड रहा है। मैं तो एक आईआईटियन हूं। आप मुझे आईआईटियन धोबीवाला बुला सकते हैं। लोगों को लगता है कि कपड़ा धोने का काम सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोग ही कर सकते हैं। दूसरे समुदाय खासकर जिन्हें हमारा समाज ऊंची जाति कहकर संबोधित करता है उनमें से कोई ये काम करे, उन्हें हम धोबी कहकर ताना मारते हैं। ओछी नजरों से देखते हैं। 2016-17 में मैंने इस कंपनी की शुरुआत की थी। गंदे कपड़ों को साफ कर आज हम 110 करोड़ का टर्नओवर कर रहे हैं। देशभर के 113 शहरों में 390 से ज्यादा ह्यवउ’ींल्लह्ण के स्टोर हैं। दादा-दादी की मौत के बाद घर की स्थिति बहुत खराब हो गई। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया जैसा हिसाब हो गया। घर के हालात देख मम्मी ने ठान लिया था कि नमक-रोटी खाकर भी बच्चों को पढ़ाना है। बातचीत करते-करते अरुणाभ अपने मोबाइल में कुछ तस्वीर देखने लगते हैं। ये उनके मम्मी-पापा की तस्वीर है। वो कहते हैं, मम्मी ने अपनी शादी के कंगन बेचकर कॉलेज फीस भरी थी और मुझे ककळ कराया।

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर IIT कराया…. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights