Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

G-20: बाइडन को बताया कोणार्क चक्र का महत्व, इटली की PM के साथ लगे ठहाके, मोदी ने ऐसे किया मेहमानों का स्वागत…………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-20 के लिए भारत मंडपम में मेहमानों का स्वागत किया। पीएम यहां स्वागत स्थल पर अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों से गर्मजोशी से मिले। जिन नेताओं के साथ पीएम की सबसे ज्यादा गर्मजोशी दिखी, उनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान खास रहे। इन सभी नेताओं के साथ पीएम मोदी की जुगलबंदी कैमरे में भी कैद हो गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी जी20 सम्मेलन में शामिल हुए हैं। बाइडन का स्गत करने के लिए पीएम मोदी ने खुद अपने स्थान से हठकर दो कदम आगे आए। इस दौरान पीएम मोदी ने बाइडन को कोनार्क चक्र के बारे में बताते हुए भी दिखें। 

जी20 सम्मेलन में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने गर्मजोशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ऋषि सुनक से पहले हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले से लगा लिया। दोनों नेताओं ने काफी देर तक बात भी की और तस्वीरें भी खिंचवाए। 

ब्रिटेन के पीएम से मोदी ने गर्मजोशी से की मुलाकात…………..

जी20 सम्मेलन में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से पीएम मोदी ने गर्मजोशी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ऋषि सुनक से पहले हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले से लगा लिया। दोनों नेताओं ने काफी देर तक बात भी की और तस्वीरें भी खिंचवाए। 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी जी20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया और बात की। इसके बाद वापस जाते समय इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम मोदी को हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया। 

अपनी पत्नी के साथ पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति……………

जी20 सम्मेलन में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति से गले मिलकर उनका स्वागत किया और उनकी पत्नी से भी हाथ मिलाकर बात की। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच तस्वीर खिंचवाने के दौरान राष्ट्रपति इनासियो की पत्नी वहां से चली गई। 

जर्मनी के चांसलर से पूछे हालचाल……………

जर्मनी के चांसलर ओलफ स्कोल्ज जी20 सम्मेलन में आई पैच पहनकर पहुंचे। पीएम मोदी ने पहले हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया और फिर उनके आई पैस पर बात भी करते दिखे। 

अर्जेंटिना के राष्ट्रपति का गले लगाकर किया स्वागत

जी20 सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे अर्जेंटिना के राष्ट्रपति अलबर्टो फरनांडेज का पीएम मोदी ने गले मिलकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं का याराना भी कैमरे में कैद हुआ। 

G-20: बाइडन को बताया कोणार्क चक्र का महत्व, इटली की PM के साथ लगे ठहाके, मोदी ने ऐसे किया मेहमानों का स्वागत………… Read More »

इंदौर में बदमाशों का बनाया डिजिटल डोजियर

शहर में जिस तरह से बदमाश पुलिस को चकमा देने में माहिर हो रहे हैं तो उसी तरह से पुलिस द्वारा भी बदमाशों की धरपकड़ के लिए डिजिटल डोजियर नामक एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसमें बदमाश के घर की लोकेशन के साथ ही उसके परिवार और संपर्क सूत्रों के घरों की भी लोकेशन अपडेट रहेगी। फिलहाल अभी तक कुल 500 से लेकर 600 बदमाशों का डिजिटल डाटा लोकेशन के साथ अपडेट किया गया है। डीसीपी आदित्य मिश्रा द्वारा डिजिटल डोजियर का निर्माण किया गया है। उनका कहना है कि पिछले पांच वर्षों में जिन बदमाशों द्वारा छोटे-बड़े अपराध किए गए हैं और जिन पर कई अपराध दर्ज हैं, उन बदमाशों को प्राथमिक रूप से इस डिजिटल डोजियर में शामिल किया गया है। इसमें बदमाश के घर की लोकेशन के साथ ही उसके मोबाइल के माध्यम से किन-किन लोगों से संपर्क में रहा, जिसमें उसके ससुराल, मां, दादी, काका, मामा आदि के घर की स्पष्ट लोकेशन ली गई है। यदि बदमाश किसी घटना को अंजाम देता है और वह फरार होने की कोशिश करता है तो इस डिजिटल डोजियर के माध्यम से उसके परिचितों को घर पर दबिश दी जा सकेगी।

इंदौर में बदमाशों का बनाया डिजिटल डोजियर Read More »

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर ककळ कराया

नई दिल्ली, एजेंसी
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सूरजकुंड का इलाका। सुबह के 11 बज रहे हैं। मैं कपड़ा धोने वाली लॉन्ड्री स्टोर में हूं। सामने एक बड़ी वॉशिंग मशीन से तेज घरघराने की आवाज आ रही है। इसमें दर्जनों कपड़ों को धुलने के लिए डाला गया है।
स्टोर के एक कॉर्नर में धुले हुए कपड़ों को आयरन किया जा रहा है, इसकी पैकेजिंग हो रही है। कपड़े को ड्रायर मशीन से निकालकर हैंगर के सहारे सूखने के लिए रखा जा रहा है। एकदम आॅगेर्नाइज्ड तरीके से गंदे कपड़ों की धुलाई हो रही है। टेक्नोलॉजी, ऐप की मदद से आॅनलाइन गंदे कपड़ों को कस्टमर से लॉन्ड्री तक और फिर लॉन्ड्री से कस्टमर तक पहुंचाया जा रहा है।
आप ये तो सोचने नहीं लग गए कि मैंने पत्रकारिता छोड़कर ड्राई क्लीनिंग की शॉप पर नई जॉब कर ली है। नहीं… नहीं… ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दरअसल, मैं कपड़े धोने वाली कंपनी ह्यवउ’ींल्लह्ण के एक स्टोर पर हूं। यहां मैं कंपनी के फाउंडर अरुणाभ सिन्हा से मिलने पहुंचा हूं, उनके बिजनेस के बारे में जानने आया हूं। जिस तरह से अरुणाभ ने पूरा सेटअप कर रखा है, इससे लग नहीं रहा कि वो कई सालों से धोबी का काम कर रहे हैं। मेरे हाव-भाव को देख अरुणाभ कहते हैं, न तो मैं धोबी परिवार से हूं और न मेरा ऐसा कोई फैमिली बैकग्राउंड रहा है। मैं तो एक आईआईटियन हूं। आप मुझे आईआईटियन धोबीवाला बुला सकते हैं। लोगों को लगता है कि कपड़ा धोने का काम सिर्फ एक विशेष समुदाय के लोग ही कर सकते हैं। दूसरे समुदाय खासकर जिन्हें हमारा समाज ऊंची जाति कहकर संबोधित करता है उनमें से कोई ये काम करे, उन्हें हम धोबी कहकर ताना मारते हैं। ओछी नजरों से देखते हैं। 2016-17 में मैंने इस कंपनी की शुरुआत की थी। गंदे कपड़ों को साफ कर आज हम 110 करोड़ का टर्नओवर कर रहे हैं। देशभर के 113 शहरों में 390 से ज्यादा ह्यवउ’ींल्लह्ण के स्टोर हैं। दादा-दादी की मौत के बाद घर की स्थिति बहुत खराब हो गई। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया जैसा हिसाब हो गया। घर के हालात देख मम्मी ने ठान लिया था कि नमक-रोटी खाकर भी बच्चों को पढ़ाना है। बातचीत करते-करते अरुणाभ अपने मोबाइल में कुछ तस्वीर देखने लगते हैं। ये उनके मम्मी-पापा की तस्वीर है। वो कहते हैं, मम्मी ने अपनी शादी के कंगन बेचकर कॉलेज फीस भरी थी और मुझे ककळ कराया।

कपड़े धोकर 110 करोड़ का टर्नओवर, मां ने कंगन बेचकर ककळ कराया Read More »

भारत विश्व मित्र ना कोई जीत ना कोई हार भारत के दिल में तो प्यार है प्यार

नई दिल्ली में जी-20 समिट की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। मोदी ने अपने उद्घाटन भाषण में मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा दु:ख की घड़ी में हम मोरक्को के साथ हैं और लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा। बतौर अध्यक्ष मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी ने मोदी को गले लगा लिया। अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में शामिल करने के लिए चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी भारत का समर्थन किया।

मोदी बोले- दुनिया में भरोसे का संकट पैदा हुआ
पीएम ने कहा कि कोरोना के बाद विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। यूक्रेन युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा से विश्वास के इस संकट को भी दूर सकते हैं। ये सभी के साथ मिलकर चलने का समय है।
प्रधानमंत्री ने कहा- आज हम जिस जगह इकट्ठा हुए हैं, यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ है। इस पर प्राकृत भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने ये संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है।
प्रधानमंत्री ने विदेशी मेहमानों
का स्वागत किया
शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम पहुंचे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव किया। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेस का आरोप- अमेरिकी पत्रकारों को पीएम मोदी से नहीं पूछने दिया गया सवाल

कांग्रेस के आरोप के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम ने कहा कि सरकार ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी है। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे चली इस द्विपक्षीय बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी। इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम ने कहा है कि सरकार ने द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी।
जयराम रमेश ने किया पोस्ट- बाइडेन आज प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- राष्ट्रपति बाइडेन की टीम का कहना है कि कई अनुरोधों के बावजूद भारत ने उनकी द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को उनसे और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी है।

भारत विश्व मित्र ना कोई जीत ना कोई हार भारत के दिल में तो प्यार है प्यार Read More »

G20 Summit: जी20 में शामिल देशों की क्या है हैसियत; कौन सा देश है सबसे अव्वल, भारत का क्या है रुतबा?

G20 Summit:  जब जी20 जैसे प्रभावशाली समूह का शिखर सम्मेलन हो रहा हो ऐसे में यह जानना काफी अहम हो जाता है इस समूह में शामिल देशों की हैसियत क्या है? ग्लोबल इकोनॉमी में उनका रुतबा क्या है? आइए जानते हैं इस बार नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले समूह के स्थाई देशों में कौन कितने पानी में है?

भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का आगाज हो चुका है। G-20 का 18वां शिखर सम्मेलन इस साल 9 और 10 सितंबर को हो रहा है। नई दिल्ली स्थिति भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर से आए राष्ट्रप्रमुखों और प्रतिनिधियों का स्वागत कर रहे हैं। वैश्विक अर्थव्यस्था में करीब 80 फीसदी से अधिक का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह जी20 के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करना भारत बड़ा गर्व का मौका है। 

ग्लोबल इकोनॉमी में जी 20 की हिस्सेदारी 80 फीसदी

जी-20 को सबसे बड़ा वैश्विक संगठन माना जाता है। इसके सदस्य देशों में भारत के अलावा फ्रांस, चीन, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, अमेरिका, यूके, तुर्की, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, रूस, मैक्सिको, जापान, इटली, इंडोनेशिया तथा 20वें सदस्य के तौर पर यूरोपीय संघ शामिल है। जी-20 की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वैश्विक व्यापार संगठन की हिस्सेदारी 80 फीसदी की है और यह करीब दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।

शिखर सम्मेलन में स्थाई सदस्यों के अलावे 9 देश विशेष आमंत्रण पर पहुंचे

भारत ने इस वर्ष के जी20 शिखर सम्मेलन में भारत ने 9 अन्य देशों को भी आमंत्रित किया है इनमें बांग्लादेश, मिस्र, मॉरिशस, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई शामिल हैं। इसके अलावे संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन, वर्ल्ड ट्रेड ऑरगेनाइजेशन जैसे संगठन भी शिखर सम्मेलन में शामिल होते हैं। 

जब जी20 जैसे प्रभावशाली समूह का शिखर सम्मेलन हो रहा हो ऐसे में यह जानना काफी अहम हो जाता है इस समूह में शामिल देशों की हैसियत क्या है? ग्लोबल इकोनॉमी में उनका रुतबा क्या है? आइए जानते हैं इस बार नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले समूह के प्रमुख स्थाई देशों में कौन कितने पानी में है?

1. भारत
सबसे पहले बात इस बार जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे भारत की। जी20 के अन्य स्थाई सदस्यों से तुलना करें तो वैश्विक जीडीपी में हिस्सेदारी के मामले में भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरे नंबर पर है। ग्लोबल इकोनॉमी में हमारी हिस्सेदारी 3.54% है। वहीं वैश्विक जनसंख्या के मामले में हम पहले नंबर पर हैं। भारत इस बार के जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया की लगभग 18.29% आबादी का प्रतिनिधित्व कर रहा है। हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है की जीडीपी के आधार पर प्रति व्यक्ति आय (GDP per capita) की बात करें तो हम जी-20 के सदस्य देशों में सबसे निचले पायदान पर हैं, और इसका सबसे बड़ा कारण है हमारी विशाल आबादी। भारत की जीडीपी प्रति व्यक्ति आय 9.07 हजार डॉलर है।

2. अमेरिका 
जी20 शिखर सम्मेलन में इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हो रहे हैं।  आंकड़ों की मानें तो इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों में सबसे मजबूत देश अमरिका ही है। ग्लोबल इकोनॉमी या वर्ल्ड जीडीपी में अमेरिका की हिस्सेदारी 25.44% है, जो बाकी सभी देशों से ज्यादा है। जीडीपी पर कैपिटा यानी प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी अमेरिका सभी देशों से अव्वल है। अमेरिका की जीडीपी प्रति व्यक्ति आय करीब 80.03 हजार डॉलर है। अमेरिका दुनिया की 4.27% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। पहला जी20 सम्मेलन 2008 में अमेरिका के ही वाशिंगटन शहर में हुआ था जिसे ब्रेटन वुड्स II कहा जाता है।

3. रूस
रूस भी जी20 के स्थाई सदस्य देशों में शामिल है। भारत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के स्थान पर वहां के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल हो रहे हैं। वर्ल्ड जीडीपी में रूस की हिस्सेदारी 1.95% है जबकि वहां की जीडीपी पर कैपिटा 34.84 हजार डॉलर है। रूस आबादी के मामले में दुनिया के 1.82% लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।

4. चीन
इस बार के जीृ20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति जी जिनपिंग के स्थान पर प्रधानमंत्री ली कियांग शामिल हुए हैं। भारत के बाद वैश्विक आबादी की हिस्सेदारी के मामले में चीन दूसरे नंबर पर हैं। ड्रैगन दुनिया के 17.98% लोगों का शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधित्व कर रहा है। वैश्विक जीडीपी में भी चीन का बड़ा योगदान है और वह 18.35 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। इस मामले में तीसरे और चौथे नंबर पर जापान और जर्मनी हैं, जबकि भारत का स्थान पांचवां है। चीन की प्रति व्यक्ति जीडीपी 23.38 हजार डॉलर है।

5. जापान
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 4.18%
वैश्विक आबादी में हिस्सा- 1.59%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  51.81 हजार डॉलर
भारत पहुंचे- पीएम फुमियो किशिदा

6. जर्मनी
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 4.08%
वैश्विक आबादी में हिस्सा- 1.07%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  66.13 हजार डॉलर
भारत पहुंचे- चांसलर, ओलाफ स्काॅल्ज

7.  फ्रांस
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 2.77%
वैश्विक आबादी में हिस्सा- 0.84%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  58.83 हजार डॉलर
भारत पहुंचे- इमेनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति

8.  ऑस्ट्रेलिया
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 1.62%
वैश्विक आबादी में हिस्सा- 0.33%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  65.37 हजार डॉलर
भारत पहुंचे- एंथनी अल्बानीज, प्रधानमंत्री

9.  कनाडा
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 1.98%
वैश्विक आबादी में हिस्सा- 0.50%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  60.18 हजार डॉलर
भारत पहुंचे- जस्टिन ट्रुडेव, प्रधानमंत्री

10.  ब्राजील
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 1.97%
वैश्विक आबादी में हिस्सा- 2.74%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  18.69 हजार डॉलर
भारत पहुंचे- लुला डा सिल्वा, राष्ट्रपति

11.  अर्जेंटीना
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 0.61%
वैश्विक आबादी में हिस्सा- 0.6%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  27.26 हजार डॉलर
भारत पहुंचे- अलबर्टो फर्नांडेज, राष्ट्रपति

G20 Countries Financial Status GDP per captia Population and share in global economy know all details

G20 Summit – फोटो : Social Media

12.  इंडोनेशिया
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 1.32%
वैश्विक आबादी में हिस्सा-3.53%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  15.86 हजार डॉलर
भारत पहुंचे- जोको विदोदो, राष्ट्रपति

13. इटली
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 2.06%
वैश्विक आबादी में हिस्सा- 0.75%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  54.22 हजार डॉलर
भारत पहुंचे- जॉर्जिया मेलोनी, प्रधानमंत्री

14. रिपब्लिक ऑफ कोरिया
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 1.63%
वैश्विक आबादी में हिस्सा-0.66%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  56.71%  हजार डॉलर
भारत पहुंचे- युनसुक इयोल, राष्ट्रपति

15. मैक्सिको
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 1.58%
वैश्विक आबादी में हिस्सा-1.67%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  23.82%  हजार डॉलर
भारत पहुंचे- आंद्रेस एम एल ओब्राडोर, राष्ट्रपति

16. सउदी अरब
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 1.01%
वैश्विक आबादी में हिस्सा-0.45%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  64.84%  हजार डॉलर
भारत पहुंचे- किंग सलमान बिन अब्दुल्लाअजीज अल सउदी

17. दक्षिण अफ्रीका
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 0.38%
वैश्विक आबादी में हिस्सा-0.78%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  16.1%  हजार डॉलर
भारत पहुंचे- सिरिल रामाफोसा, राष्ट्रपति

G20 Countries Financial Status GDP per captia Population and share in global economy know all details

G20 Summit – फोटो : Social Media

18. तुर्किए
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 0.98%
वैश्विक आबादी में हिस्सा-1.1%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  41.41%  हजार डॉलर
भारत पहुंचे- रेसेप तैयप एर्दोगन, राष्ट्रपति

19. ब्रिटेन
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 2.99%
वैश्विक आबादी में हिस्सा-0.87%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  56.47%  हजार डॉलर
भारत पहुंचे- ऋषि सुनक, प्रधानमंत्री

19. ब्रिटेन
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 2.99%
वैश्विक आबादी में हिस्सा-0.87%
प्रति व्यक्ति आय जीडीपी-  56.47%  हजार डॉलर
भारत पहुंचे- ऋषि सुनक, प्रधानमंत्री

20. यूरोपियन यूनियन
वर्ल्ड जीडीपी में हिस्सेदारी- 5.68%
वैश्विक आबादी में हिस्सा-16.88%

G20 Summit: जी20 में शामिल देशों की क्या है हैसियत; कौन सा देश है सबसे अव्वल, भारत का क्या है रुतबा? Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights