Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

असम के सीएम की सलाह गांधी सरनेम छोड़ें राहुल

गांधी नाम रख लेने से कोई डकैत साधु नहीं बन जाएगा…………………

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। हिमंता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अपना सरनेम छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा- सारे गांधी कैसे बन गए?
मैंने बहुत दिन रिसर्च किया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किस फॉर्मूले से गांधी हैं? कांग्रेस कहती है कि भाजपा क.ठ.ऊ.क.अ नाम से डर गई है। कल कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा? हिमंता के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- जिस तरह आपका नाम आपके पिता कैलाश नाथ सरमा से ही पड़ा, वैसे ही राजीव गांधी का अपने पिता फिरोज गांधी से पड़ा।
भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कहा- जब वोट लेने का टाइम होता है, तब कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करती है। चुनाव खत्म हो गया तो उन्होंने अपना नाम क.ठ.ऊ.क.अ कर लिया। आप लोग इंडिया कैसे हैं। उन्होंने कहा- गांधीजी ने देश को आजाद कराया और आप लोगों ने गांधी टाइटल हड़प लिया। भारत का पहला स्कैम टाइटल से शुरू हुआ।
आप लोग डुप्लीकेट गांधी हैं। टाइटल की तरह कांग्रेस ने हमारे देश का नाम हड़पकर क.ठ.ऊ.क.अ बन गया।

असम के सीएम की सलाह गांधी सरनेम छोड़ें राहुल Read More »

एपल आईफोन 15 की लॉन्चिंग आज

कैलिफोर्निया, एजेंसी। अमेरिकी कंपनी एपल आज अपने ‘वंडरलस्ट’ इवेंट में आईफोन-15 सीरीज लॉन्च करेगी। एपल का यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। पहला आईफोन 2007 में स्टीव जॉब्स ने लॉन्च किया था। तब से अब तक दुनिया में 230 करोड़ से ज्यादा आईफोन बिक चुके हैं। एपल अब ऐसा ब्रांड बन चुका है, जिसे खरीदने की इच्छा ज्यादातर लोग रखते हैं। आईफोन 15 प्रो को 999 डॉलर की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि आईफोन 15 प्रो मॉडल की कीमत ज्यादा होगी। ऐपल की तरफ सेआईफोन 15 प्रो मैक्स को अल्ट्रा के साथ री-ब्रांड किया जा सकता है।

एपल आईफोन 15 की लॉन्चिंग आज Read More »

सबका पिता सनातन………………

सनातन सभी धर्म का मूल है। सभी का पिता है। जितने भी धर्म निकले हैं, सब सनातन धर्म से ही निकले हैं। उस सनातन धर्म की छत्रछाया में हम सब बैठे हैं। जीवन में जब दु:ख की घड़ी आती है, कोई संकट आता है, तब-तब सनातन धर्म हमारे साथ खड़ा होता है। यह कहना है कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा का। वे सोमवार को एक दिन की शिव चर्चा के लिए इंदौर आए थे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सनातन की डेंगू, मलेरिया और कोरोना से तुलना करने वालों को भी जवाब दिया। इंडिया बनाम भारत, वर्तमान राजनीति और राजनीति में संत समाज की हिस्सेदारी पर भी उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी।
तो वो भी कोरोना की ही औलाद हैं… पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को कोरोना, डेंगू या मलेरिया कह रहे हैं… तो पहले उनसे उनके पिताजी का, उनकी माताजी, उनके दादा-परदादा का नाम पूछा जाए। वो पूर्व में क्या रहे हैं? वो भी तो सनातनी ही हैं। अगर वो सनातन को कोरोना कह रहे हैं, तो वो भी कोरोना की ही औलाद हैं। ये तो उन पर निर्भर करता है कि वे अपने पूर्वजों को किस ओर लेकर जाएंगे। -पेज 5 भी देखें।

सबका पिता सनातन……………… Read More »

VK Singh: ‘इंतजार करिए, अपने आप ही भारत में मिल जाएगा PoK’, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पीओके को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा।केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पीओके को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने राजस्थान में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उनके नेताओं पर निशाना साधने के साथ पीओके पर भी बात की। वीके सिंह ने पीओके को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा और साथ ही कहा कि पीओके अपने आप ही भारत में मिल जाएगा।

पीओके अपने आप ही होगा भारत में विलय
जब उनसे पूछा गया कि लोगों ने मांग की है पीओके को भारत में विलय किया जाए। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘पीओके अपने आप ही भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें।’ प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है।

https://youtube.com/watch?v=b2yDmrDShO4%3Fsi%3DJswunhUWa7jcBW-Y

प्रियंका गांधी में बचपना है: वीके सिंह
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है। 

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अंदर बचपना है और उनमे परपक्वता कम है।  राजस्थान में बेरोजगारी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन राज्य में सरकार बनने के बाद उन्होंने कहा कुछ और किया कुछ। राज्य में 17 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में मेहनती लोग रहते है और जब पेपर लीक होता है तो सबसे ज्यादा दुख उन्हें ही होता है। देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है। 

उत्तर प्रदेश से की राजस्थान की तुलना
वीके सिंह ने कांग्रेस पर निशना साधते हुए कह कि राजस्थान एक विकसित राज्य था, लेकिन पिछले पौने पांच वर्षों में पेपर लीक घटनाएं और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। यहां लूट, यौन शोषण, डकैती की घटनाएं आम हो गई है।

राजस्थान की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हुए वीके सींह ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में अपराधी की संख्या बढ़ी हुई थी, लेकिन मौजूदा समय में अपराधी ढूंढने से भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव जरूरी है। पीएम मोदी की सभी योजनाएं महिलाओं, दलितों और वंचितों के लिए है। भाजपा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ राज्य में परिवर्तन लाने का मन बना चुकी है। 

VK Singh: ‘इंतजार करिए, अपने आप ही भारत में मिल जाएगा PoK’, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बड़ा बयान Read More »

Chandrayaan-3: ISRO ने जारी कीं विक्रम लैंडर की ताजा तस्वीरें, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का किया गया इस्तेमाल……….

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीरों को साझा किया है। ये तस्वीरें चांद की कक्षा पर घूम रहे चंद्रयान-2 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसएआर) उपकरण ने छह सितंबर, 2023 को खींची थी। विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा था। 

Chandrayaan-3: इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीरों को साझा किया है। ये तस्वीरें चांद की कक्षा पर घूम रहे चंद्रयान-2 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसएआर) उपकरण ने छह सितंबर, 2023 को खींची थी।

ISRO shares an image of the Chandrayaan-3 Lander taken by DFSAR

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीरों को साझा किया है। ये तस्वीरें चांद की कक्षा पर घूम रहे चंद्रयान-2 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसएआर) उपकरण ने छह सितंबर, 2023 को खींची थी। विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा था। 

अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने बयान में जानकारी दी कि डीएफएसएआर चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर लगा एक प्रमुख वैज्ञानिक उपकरण है। यह एल और एस बैंड्स में माइक्रोवेव का इस्तेमाल करता है। यह अत्याधुनिक उपकरण वर्तमान में किसी भी ग्रह मिशन पर सबसे अच्छा रिजॉल्यूशन पोलारिमेट्रिक तस्वीरों की पेशकश करता है। डीएफएसएआर पिछले चार वर्षों से चांद की सतह से उच्च गुणवत्ता वाले डेटा को प्रसारित कर रहा है। 

नासा ने भी साझा की थी विक्रम लैंडर की तस्वीर
इससे पहले हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर साझा की थी। यह तस्वीर चांद की कक्षा में घूम रहे उसके लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (एलआरओ) ने 27 अगस्त को खींची थी। इसरो ने भी पांच सिंतबर की शाम को विक्रम लैंडर की 3डी तस्वीर साझा की थी। एजेंसी ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था, इसे देखने का असली मजा रेड और सियान रंग के 3डी ग्लास से आएगा। यह तस्वीर प्रज्ञान रोवर ने लैंडर से 15 मीटर की दूरी से क्लिक की थी। 

चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश
बता दें कि चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने लैंडर को उतारने वाला भारत पहला देश है। इसरो ने 23 अगस्त को इसकी सफलतापूर्व लैंडिग कराई थी। हालांकि, उत्तरी ध्रुव पर पहले रूस, अमेरिका और चीन अपने यानों को उतार चुके हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में इसरो की इस सफलता को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Chandrayaan-3: ISRO ने जारी कीं विक्रम लैंडर की ताजा तस्वीरें, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का किया गया इस्तेमाल………. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights