Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

डॉक्टर की डिग्री का पता नहीं, फिर भी चल रहा क्लिनिक

झोलाछाप बन गए एमबीबीएस बड़े सर्जन के नाम पर चला रहे हैं अपना क्लिनिक………

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। लोग डॉक्टर को भगवान का स्वरूप मानकर उनके हाथ में अपने जीवन को सौंप देते हैं कि वह उन्हें बचा लेंगे, वहीं कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं, जो केवल नाम के डॉक्टर हैं! असल में उनके पास कोई डिग्री नहीं है। वह मरीजों से मोटी फीस वसूल कर उन्हें मौत के मुंह में धकेल देने से भी परवाह नहीं करते… ऐसी ही घोटालेबाजी चल रही है राऊ स्थित डॉ. एमए शेख के पॉली क्लिनिक में। यही नहीं, इस क्लिनिक पर लगे बोर्ड में कहीं भी डॉक्टर शेख का नाम नहीं है, बल्कि उसमें डॉक्टर शेर अफगन का नाम लिखा है, जो कि एमएस सर्जन हैं।
दरअसल डॉ. शेख एक बड़े सर्जन के नाम पर फर्जी तरीके से अपना क्लिनिक चला रहे हैें। उनके पास ऐसी कोई भी डिग्री नहीं कि वह मरीज को एलोपैथिक दवाइयां तक लिखकर दे सकें, तब भी वह मरीजों को ना केवल दवाइयां दे रहे हैं, बल्कि उनसे मोटी रकम भी ऐंठ रहे हैें। मरीज के जीवन के साथ खिलवाड़ का यह खेल वह पिछले कई सालों से कर रहे हैें। पहले तो डॉक्टर मरीज के इलाज के नाम पर लगभग 1000 से 5000 की रकम ले लेते हैं… फिर यदि किसी मरीज की हालत बिगड़ जाती है तो वह तुरंत मरीज को वहीं आसपास के किसी बड़े अस्पताल में भर्ती करवा देते हैें। फिर बड़े अस्पताल वाले भी हजारों का बिल बनाकर दे देते हैें… आखिर कब तक इस तरह से यह फर्जी डॉक्टर इन मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करते रहेंगे! देखा जाए तो इन सबके पीछे कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग का भी साथ होता है,े क्योंकि स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर की डिग्री और अस्पताल की जांच और अन्य कार्रवाई के बाद ही इसे चलाने की परमिशन देते हैें। डॉ. शेख ने अपने क्लिनिक पर डॉक्टर शेर अफगन का नाम भी लिखा है, जो कि एमएस सर्जन हैं। जब इस विषय पर जब डॉक्टर शेख से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर शेर अफगन जरूरत पड़ने पर मेरे क्लिनिक पर मरीज को देखने आते हैं और यदि मैं उनसे कह दूं तो वह आज भी मेरे क्लिनिक पर आ जाएंगे। इस विषय पर जब डॉक्टर अफगन से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया और कहा कि डॉक्टर शेख के क्लिनिक पर गए उन्हें बहुत वक्त हो गया, वह उनसे संपर्क में भी नहीं हैें।

डॉक्टर की डिग्री का पता नहीं, फिर भी चल रहा क्लिनिक Read More »

अब पार्लरों में मिलेंगे सांची के कुकीज, ब्रेड और मिनरल वॉटर………..

शहर के 550 से ज्यादा सांची पार्लरों पर सांची ब्रांड के कुकीज, ब्रेड, स्लाइस समेत कई फूड प्रोडक्ट और मिनरल वॉटर मिलेंगे। दुग्ध संघ द्वारा किसानों की दुग्ध सहकारी समितियों के अलावा अब स्व सहायता समूहों से भी दूध खरीदा जाएगा। सोमवार को भोपाल दुग्ध संघ की 41वीं वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। वैशाली नगर स्थित पशुपालन विभाग के आॅडिटोरियम में हुई साधारण सभा की अध्यक्षता भोपाल के संभाग आयुक्त एवं दुग्ध संघ के प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने की। दुग्ध संघ के सीईओ आरपीएस तिवारी ने प्रस्तावों को पढ़कर प्रशासक से अप्रूवल लिया। ये फूड प्रोडक्ट फूड प्रोसेसिंग आॅर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के जरिए सांची पार्लरों पर उपलब्ध होंगे। स्व-सहायता समूहों को सहकारिता के तहत रजिस्टर्ड कर दुग्ध सहकारी समितियों का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए नियमों में बदलाव भी किया जाएगा।
रोजाना 2.95 लाख किलो दूध लिया जा रहा- सभा में यह बताया गया कि 2425 सहकारी दुग्ध समितियों से जुड़े किसानों से रोजाना औसतन 2.95 लाख किलोग्राम प्रतिदिन दूध लिया जा रहा है। इन किसानों को अभी तक की सर्वोच्च क्रय दर रुपए 785 प्रति किलो फैट के हिसाब से दी गई।
दुग्ध उत्पादकों किसानों को 460 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। सहकारी दुग्ध समितियों द्वारा राशि 8.42 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया। संघ के संचालित 342 कृत्रिम गभार्धान केंद्रों द्वारा 1.57 लाख कृत्रिम गभार्धान वर्ष के दौरान किए गए।

अब पार्लरों में मिलेंगे सांची के कुकीज, ब्रेड और मिनरल वॉटर……….. Read More »

राष्ट्रपति का गुजरात दौरा आज से नेवा परियोजना का उद्घाटन करेंगी

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आज शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। 13 सितंबर को वह राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का उद्घाटन करेंगी, साथ ही गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को गांधीनगर स्थित राजभवन से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव’ का आॅनलाइन शुभारंभ करेंगी।

राष्ट्रपति का गुजरात दौरा आज से नेवा परियोजना का उद्घाटन करेंगी Read More »

10वीं पास फर्जी कर्नल अरेस्‍ट भर्ती का झांसा देकर की करोड़ों की ठगी

मेरठ, एजेंसी। मेरठ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसटीएफ ने एक फर्जी कर्नल को पकड़ा है। वह महज दसवीं पास है। यह शख्‍स अपना नाम बदलकर और खुद को भर्ती बोर्ड का कर्नल डीएस चौहान बताकर लोगों से पैसे ठगता था। पूछताछ में पता चला है कि सत्‍यपालसिंह यादव नाम का यह शख्‍स कई राज्यों के युवाओं से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसके पास से आईकार्ड के अलावा कैंटीन कार्ड, फर्जी जॉइनिंग लेटर, सेना की यूनिट और अधिकारियों के नाम की मोहर बरामद हुई है। सत्‍यपाल सिंह 2003 में सेना में ड्राइवर के पद से रिटायर हुआ है। उस समय उसकी रैंक नायक की थी। लोगों पर रोव जमाने के लिए वह आर्मी की डेÑस पहने लड़कों को साथ रखता था।

10वीं पास फर्जी कर्नल अरेस्‍ट भर्ती का झांसा देकर की करोड़ों की ठगी Read More »

66 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है कांग्रेस

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मप्र की 29 लोकसभा सीट के लिए बनाए गए आॅब्जर्वर की मंगलवार को पहली बैठक हो रही है। सुबह 9.40 बजे से यह बैठक भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर हो रही है।
लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल, कमलनाथ और इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला कर रहे हैं। आज शाम को दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी है। भाजपा की तरह कांग्रेस भी हारी हुई विधानसभा सीट पर पहले उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी कर रही है। दिग्विजय सिंह ने लंबे समय से हार में जा रही 66 सीट पर दौरे कर अपनी रिपोर्ट और उम्मीदवारों के नामों का पैनल कमलनाथ को दिया है। इन नामों की सर्वे के डाटा से मैचिंग की जाएगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इन सीट्स के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों द्वारा दिए गए नामों का भी मिलान किया जाएगा। सर्वे, दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट और जिलों से आए नामों में जो भी नाम मैच करेंगे, उन्हें पहली लिस्ट में घोषित किया जा सकता है।

66 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है कांग्रेस Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights