Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

नर्मदा में क्रूज और बड़ा तालाब में जलपरी का संचालन अवैध : एनजीटी……..

भोज वेटलैंड (बड़ा तालाब), नर्मदा समेत प्रदेश के किसी भी वाटर बॉडीज में क्रूज और मोटर बोट के संचालन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने रोक लगा दी है। एनजीटी ने इसे अवैध गतिविधि ठहराते हुए बड़ा तालाब में क्रूज का संचालन बंद करने के आदेश दिए हैं।
एनजीटी ने डीजल और डीजल इंजन से निकलने वाले उत्सर्जन को इंसानों समेत जलीय जीवों के लिए खतरा घोषित किया है, क्योंकि इससे उत्सर्जित सल्फर और नाइट्रोजन आॅक्साइड पानी को एसिडिक बना देता है। यह इंसानों और जलीय जीवों दोनों के लिए कैंसरकारी है।
भोज वैटलेंड के लिए जारी यह आदेश नर्मदा नदी समेत प्रदेश की सभी प्रकार की वेटलैंड पर लागू होगा। वेटलैंड उन्हें कहा गया है- जिनका इस्तेमाल पेयजल आपूर्ति, खेतों में सिंचाई और जलीय कृषि के लिए किया जाता है। एनजीटी ने राज्य सरकार को 3 माह के भीतर इस आदेश का पालन सुनिश्चित कर कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
जस्टिस सुधीर अग्रवाल और एक्सपर्ट अफरोज अहमद की जूरी ने बीयू के पूर्व प्रोफेसर डॉ. सुभाष पांडेय की याचिका पर यह आदेश दिया है। याचिका में मप्र के प्रमुख वन संरक्षक को आदेश दिया है कि नेशनल पार्क के इको सेंसेटिव जोन, वन भूमि पर मौजूद वेटलैंड या वाइल्ड लाइफ के लिए आरक्षित किसी भी जलीय संरचना में क्रूज या मोटर बोट संचालित की जा रही हों तो तत्काल इनका संचालन रुकवाने और इन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बड़े तालाब में एक मरीन क्रूज जलपरी संचालित है। एनजीटी ने कहा है कि भोज वेटलैंड के इन्फ्लुएंस या बफर जोन में आने वाले क्रूज या मोटर बोट से जुड़े स्ट्रक्चर को हटाया जाए। इसके लिए वाटर एक्ट 1974, एयर एक्ट 1981 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत किसी भी वैधानिक संस्था से मंजूरी नहीं ली गई है। यह पूरी तरह अवैध गतिविधि है।
125 हॉर्स पावर के ड्यूल डीजल इंजन वाले इस क्रूज से अनबर्न्ड हाइड्रोकार्बन, कार्बन डाई आॅक्साइड और नाइट्रोजन आॅक्साइड पानी में उत्सर्जित करना पाया गया। इसकी डीजल टैंक भी निचले तल में हैं, जिससे रिसाव पाया गया। यह 80 सीटर क्रूज है।

नर्मदा में क्रूज और बड़ा तालाब में जलपरी का संचालन अवैध : एनजीटी…….. Read More »

फिर शुरू हुआ पोस्टर वॉर

भोपाल। विधानसभा चुनाव के दौर में एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता, पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर शहर के बिट्टन मार्केट चौराहा पर पोस्टर लगाए गए हैं।

फिर शुरू हुआ पोस्टर वॉर Read More »

आकाश कोचिंग के टीचर की पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर पुलिस को सौंपा………….

इंदौर में नीट की तैयारी कर रही खरगोन की एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक टीचर को छात्रा के परिजनों ने आज सुबह बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं, उसके कपड़े उताकर सड़क पर मारा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। इधर, टीचर के साथ इस तरह की हरकत को लेकर भी अफसर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। तुकोगंज पुलिस के मुताबिक गीताभवन की एक निजी कोचिंग में नीट की तैयारी करने इंदौर आई छात्रा के साथ वहीं पढ़ाने वाले टीचर ने अश्लील हरकत की। इस मामले में छात्रा ने अपने परिजनों को शिकायत की। बुधवार सुबह परिजन इंदौर पहुंचे। कोचिंग से टीचर को बाहर बुलाया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, बीच सड़क पर टीचर के कपड़े उतार दिए और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
खरगोन की है छात्रा- पुलिस के मुताबिक छात्रा खरगोन की रहने वाली है। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि टीचर उसे आए दिन परेशान करता था। कुछ दिन पहले केंटीन में भी उसके साथ हरकत की। जब छात्रा ने उसकी हरकतों का विरोध किया तो टीचर ने उसे कोचिंग से निकालने की धमकी दी। उसे लगातार फोन पर भी धमका रहा था।
विवेक पाल और शैलेंद्र पांडे एक महीने से बेटी को परेशान कर रहे थे, पिता ने की रिपोर्ट- खरगोन के चैनपुर थाना निवासी छात्रा के पिता सेवकराम तंवर ने हिन्दुस्तान मेल से चर्चा में बताया कि आकाश कोचिंग के तुकोगंज थाना क्षेत्र के कोचिंग सेंटर के दो टीचर विवेक पाल (झांसी) और शैलेंद्र पांडे (चित्तौड़) एक-डेढ़ महीने से बेटी को परेशान कर रहे थे। उसे कैफेटेरिया में नाश्ते के लिए दबाव डाल कर बुलाया और अश्लील चर्चा के साथ उसे धमकाया भी। दोनों टीचर की हरकत की उसने हमें जानकारी दी तो हम इंदौर पहुंचे। विवेक पाल और शैलेंद्र पांडे को हमने चर्चा के लिए बुलाया। शायद विवेक पाल को भनक लग गई, तो वह भाग गया। शैलेंद्र पांडे से जब चर्चा की तो वह उल्टे छात्रा की ही गलती बताने और हमें धौंस देने लगा। वहां भीड़ भी इकट्ठा हो गई। उसके रवैये से नाराज लोगों ने मारपीट के साथ ही कपड़े फाड़ दिए। उसे पकड़ कर थाना तुकोगंज ले गए। थाने में हमने विवेक पाल और शैलेंद्र पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के साथ ही आकाश कोचिंग वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दोनों टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है : टीआई तुकोगंज- तुकोगंज थानाप्रभारी जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा एक महीने पुरानी घटना है। छात्रा नाबालिग है, नीट की तैयारी कर रही थी। कल परिजन आए थे। उसने दोनों टीचर के खिलाफ बेड टच की शिकायत की थी कल। एक टीचर बॉटनी, दूसरा केमेस्ट्री पढ़ाता था। जो वीडियो वॉयरल हो रहा है उसकी भी जांच कराएंगे।

आकाश कोचिंग के टीचर की पिटाई के बाद निर्वस्त्र कर पुलिस को सौंपा…………. Read More »

G-20: ‘बैग में संदिग्ध उपकरण, होटल में प्राइवेट इंटरनेट की मांग’, समिट के दौरान चीन के डेलिगेशन से जुड़े विवाद

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रतिनिधियों के पास एक अजीब से आकार का बैग था। होटल के कर्मचारियों को उन बैग को रखने के लिए कहा गया। उसके अजीब से आकार को देखकर कर्मचारियों को कुछ संदेह पैदा हुआ। 

भारत में नौ और दस सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता नई दिल्ली में पहुंचे थे। इनमें चीन का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। इन नेताओं के रुकने से लेकर खाने-पीने तक के लिए बढ़-चढ़कर तैयारियां की गई थीं। इसी को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली के जिस पांच सितारा होटल में चीनी प्रतिनिधिमंडल रुका था, उसे स्थिति संभालने में कई परेशानी हो रही थी। दरअसल, एक के बाद एक कई अजीब घटनाएं घट रही थीं। 

G-20: ‘बैग में संदिग्ध उपकरण, होटल में प्राइवेट इंटरनेट की मांग’, समिट के दौरान चीन के डेलिगेशन से जुड़े विवाद Read More »

ICC ODI Rankings: 2019 के बाद पहली बार भारत के तीन बल्लेबाज टॉप-10 में, गिल ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

एशिया कप में कमाल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी जबरदस्त फायदा हुआ है। शुभमन गिल बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित और कोहली भी शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ है। एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया है और इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। एशिया कप में दो अर्धशतक के दम पर 154 रन बना चुके शुभमन गिल करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग में पहुंच गए हैं। वह आने वाले समय में वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर आ सकते हैं। 

शीर्ष पर मौजूद बाबार आजम के पास 863 अंक हैं, जबकि गिल उनसे 103 अंक पीछे 759 रेटिंग अंक हासिल कर चुके हैं। गिल के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी दो-दो स्थान का फायदा हुआ है और दोनों दिग्गज शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। कोहली आठवें और रोहित नौवें स्थान पर हैं। साढ़े चार से ज्यादा के समय में पहली बार भारत के तीन बल्लेबाज आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इससे पहले जनवरी 2019 में भारत के शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली शीर्ष 10 में थे। शीर्ष 10 बल्लेबाजों में फिलहाल पाकिस्तान के भी तीन खिलाड़ी हैं, इमाम-उल-हक एक स्थान गिरकर पांचवें स्थान पर हैं और फखर जमान तीन स्थान नीचे गिरकर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC ODI Rankings: 2019 के बाद पहली बार भारत के तीन बल्लेबाज टॉप-10 में, गिल ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights