Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

मेट्रो का ट्रायल 2 अक्टूबर को, कमर्शियल रन मई-जून 2024 तक

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
मेट्रो के लिए भोपालवासियों का इंतजार धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। भोपाल मेट्रो के ट्रायल की तारीख तय हो गई है। हालांकि इस दौरान ट्रेन में केवल इंजीनियर ही सवार होंगे। ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानक पुख्ता रहेंगे। कमर्शियल रन के पहले सेफ्टी मंजूरी की भी दरकार है।
मेट्रो के लिए भोपालवासियों का इंतजार धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। भोपाल मेट्रो के ट्रायल की तारीख तय हो गई है, हालांकि इस दौरान ट्रेन में केवल इंजीनियर ही सवार होंगे। ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानक पुख्ता रहेंगे। कमर्शियल रन के पहले सेफ्टी मंजूरी की भी दरकार है।
भोपाल मेट्रो ट्रेन के लिए गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को ट्रायल होना है, लेकिन इस दिन कोई इसके कोच में बैठकर सुभाष रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति तक नहीं पहुंच पाएगा। यहां मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के बाद ओरेंज रैक में मेट्रो ट्रेन स्टाफ इंजीनियर ही रवाना होंगे। मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को भोपाल में ट्रायल करेंगे। इस दौरान ट्रेन में सिर्फ कॉरपोरेशन का स्टॉप इंजीनियर सुरक्षा नियमों के तहत रहेगा। इसमें सुरक्षा के मानकों को ट्रायल के दौरान पुख्ता करके रखा जाएगा।
सितंबर 2023 तक ट्रायल की बात कही जा रही थी, लेकिन ये अक्टूबर तक तय किया है। अब तक कमिश्रर मेट्रो रेल सेफ्टी से मंजूरी प्रक्रिया नहीं हुई है। ट्रायल भले अक्टूबर में हो रहा हो, लेकिन कमर्शियल रन 2024 में होगा। मई-जून 2024 तक आम यात्रियों के साथ कमर्शियल रन का प्लान है और उम्मीद है कि फरवरी-मार्च 2024 में इसके लिए आवेदन किया जाए। यहां से तय मानकों से रेल परिचालन को लेकर जांच होगी और सब ओके होने पर ही ट्रेन को शुरू करने की मंजूरी दी जाएगी।

ब्रिज के लिए
चल रहा काम
मेट्रो ट्रेन जब मई-जून 2024 में कमर्शियल रन करें तो संभव है वह एम्स से सुभाष ब्रिज तक 6.22 किमी तक की दूरी तय करें। इसके लिए गणेश मंदिर के सामने रेलवे लाइन पर मेट्रो आरओबी का काम शुरू कर दिया गया है। यहां दोनों तरफ काम चल रहा है। गौरतलब है कि यहां लगने वाला फेब्रिकेटेड ब्रिज अलवर में तैयार कराया जा रहा है।

मेट्रो का ट्रायल 2 अक्टूबर को, कमर्शियल रन मई-जून 2024 तक Read More »

आतंकी संगठन आईएसआईएस में पहली बार हिंदू युवक

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आॅफ इराक एंड सिरिया आईएसआईएस ने भारत में काम करने के तौर-तरीके बदल दिए हैं। अब उसने हिंदू युवाओं को भी अपने संगठन में शामिल कर बहकाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने संभवत: पहली बार किसी हिंदू युवक को आईएसआईएस के साथ कनेक्शन के आरोप में पकड़ा है। यह गिरफ्तारी रतलाम जिले के खजूरी देवड़ा गांव से हुई है। 23 साल का राहुल सेन सोशल मीडिया पर तीन अलग-अलग पहचानों के साथ सक्रिय था। चौंकाने वाली बात ये है कि वह अपने आपको कट्‌टर सनातनी बताता था। उसने एक आईडी ‘कट्‌टर सनातनी’ और दो ‘कट‌्टर मुसलमान’ उमर व उमर बहादुर के नाम से बना रखी थीं। आसपास के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि चुपचाप रहने वाला राहुल इतना शातिर है। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि आईएसआईएस के झारखंड मॉड्यूल की आतंकी साजिश में राहुल सेन की सक्रिय भूमिका का पता चला है। वह सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस का प्रोपेगंडा फैला रहा था, ताकि भोले-भाले युवाओं को कट्‌टर बनाकर संगठन में भर्ती किया जा सके। राहुल के पास से आईएसआईएस की गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़े से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, एक चाकू और एक काला कपड़ा भी जब्त हुआ है।

आतंकी संगठन आईएसआईएस में पहली बार हिंदू युवक Read More »

पानीपत: परिवार के सामने 3 महिलाओं के साथ गैंगरेप

हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 बदमाशों का तांडव देखने को मिला, जहां बदमाशों ने खेतों में बने डेरे में घुसकर वहां रह रहे परिवार के लोगों को रस्सियों से बांधकर कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की, वहीं डेरे में मौजूद तीन महिलाओं को कमरे में बंद करके उनके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, बदमाशों लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया। बदमाश डेरे से 13 हजार रुपए नकदी और सोने की बाली भी लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद एक महिला ने अपने जानकार किसान के पास फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पानीपत: परिवार के सामने 3 महिलाओं के साथ गैंगरेप Read More »

शहरों में भी आवास बनाने की नई योजना लागू करेंगे, शासन देगा मदद : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि अब शहरों में भी आवास बनाने की नई योजना लागू की जाएगी। इस योजना में नागरिक अपने प्लॉट पर राज्य शासन की सहायता से मकान बना सकेंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने लोकसभा में नारी शक्ति अधिनियम पारित होने को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर में बुधवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बहनों और अन्य नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना मात्र पैसा देने की योजना नहीं है, यह महिलाओं के मान-सम्मान की योजना है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के सब नागरिकों के परिवार का सदस्य हूं। जनसभा में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बहनों की आमदनी 10 हजार रुपए प्रतिमाह करना मेरा सपना- जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम अब किसी भी महिला की आंखों में आंसू नहीं रहने देंगे। हम सरकार नहीं चलाते हैं, बल्कि परिवार की तरह हैं, मैं सब नागरिकों के परिवार का सदस्य हूं। भाई हूं, मामा हूं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने बहनों की जिंदगी बदल दी है। हमने पैसा नहीं, मान-सम्मान दिया है। मेरा वचन है कि लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर शनै:-शनै: तीन हजार रुपए कर दी जाएगी। बहनों की आमदनी 10 हजार रुपए प्रतिमाह करना मेरा सपना एवं संकल्प है। बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण पर इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भंवरकुआं क्षेत्र में स्थित पिपलियाराव गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका।
मुख्यमंत्री को मिला जनता का भरपूर स्नेह
चुनाव के मौके पर जनता का आशीर्वाद लेने और चुनावी माहौल बनाने के लिए भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को इंदौर की आधा दर्जन विधानसभा में निकाली गई। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में निकली जन आशीर्वाद के दौरान जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला। यात्रा का सैकड़ो मंचों से जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग को केसरिया झंडों, बैनर -पोस्टर आदि से पाट दिया गया था। खास बात यह है कि स्वागत के लिए हर विधानसभा में लाड़ली बहना महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। नोट करने लायक तथ्य यह है कि यात्रा के मौके पर टिकट के दावेदारों ने मुख्यमंत्री के सामने शक्ति प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शहरों में भी आवास बनाने की नई योजना लागू करेंगे, शासन देगा मदद : मुख्यमंत्री Read More »

इतनी यहां से ले लो… बाकी बाहर से खरीद लेना!हमीदिया में दवाओं का टोटा, परेशान होते हैं मरीज

शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में मरीजों को लगातार दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। आलम यह है कि यहां के नि:शुल्क दवा काउंटर से हर दूसरे व्यक्ति को एक-न-एक दवा बाहर के मेडिकल से खरीदने को कहा जा रहा है। बता दें कि पिछले करीब एक सप्ताह से कई तरह की सामान्य दवाओं के लिए मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से लेनी पड़ रही हैं।
अस्पताल के दवा काउंटर पर हर रोज 2 हजार से से ज्यादा मरीज दवा लेने के लिए पहुंचते हैं। हमीदिया अस्पताल के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दर्द की दवाओं में शामिल डाइक्लोफैनिक 50 के अलावा पेनटॉप 40 और डाईजेपाम समेत ऐसी ही दवाएं, जो यहां के डॉक्टर हर रोज मरीजों को लिख रहे हैं, लेकिन ये दवाएं यहां उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में काउंटर से इन्हें छोड़कर दूसरी दवाएं तो दी जा रही हैं, लेकिन इन दवाओं को मेडिकल से खरीदने की सलाह देकर चलता कर दिया जाता है। मरीजों को मजबूरन प्राइवेट मेडिकल से इन दवाओं की खरीदी करनी पड़ रही है।
पेशे से टीचर शाहिद ने बताया कि उनके घुटने कुछ परेशानी है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार अस्पताल आना पड़ता है। जब भी आता हूं… कई बार दवा की शॉर्टेज की वजह से मुझे दवा नहीं मिल पाती है। कोई-न-कोई दवा रह ही जाती है। आज मुझे जो दवा लिखी है, वह अब मैंने बाहर से ली है। महंगी तो नहीं थी, मगर तब भी कई बार परेशान होना पड़ता है।
घबराट की गोली नहीं, दिमागी मरीज भी परेशान – यहां आने वाले नारायण ने बताया कि मेरी पत्नी को मैं यहां दिमाग के डॉक्टर को दिखाता हूं। उन्हें दिमाग से संबंधित कई तरह की दिक्कतें हैं। यहां से उन्हें दवा दी जाती है, मगर कई बार यहां कुछ दवाएं नहीं मिलती हैं, जैसे- आज यहां डाईजेपाम नहीं मिली। यह उनको घबराहट होने पर देते हैं। अब यह खरीदने हम बाहर जा रहे हैं, वहीं मेडिकल स्टोर से लेंगे।

इतनी यहां से ले लो… बाकी बाहर से खरीद लेना!हमीदिया में दवाओं का टोटा, परेशान होते हैं मरीज Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights