Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

अर्धनग्न किसानों का प्रदर्शन, खरगोन-कसरावद रोड पर लगा जाम

हिन्दुस्तान मेल, खरगोन
खरगोन में किसानों ने शुक्रवार को हाईवे पर अर्धनग्न होकर साढ़े पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे खरगोन-कसरावद रोड पर एक किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया। कई वाहन दोनों ओर फंसे रहे। किसान अतिवृष्टि के बाद बर्बाद हुई फसलों का सर्वे अब तक नहीं होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वे कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़े थे। रात में कलेक्टर जब खुद ज्ञापन लेने पहुंचे उसके बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।
जिला मुख्यालय पर बलराम जयंती पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने अनाज मंडी में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का समेत संभाग और जिलास्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।
किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की बात पर अड़े थे। इसे लेकर उनकी अफसरों से बहस भी हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल पाटीदार ने बताया कि शाम 6 बजे तक प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कक्का भी शामिल रहे। इसके बाद वे वापस खंडवा लौट गए। उनके जाने के बाद भी किसान कलेक्टर गेट पर डटे रहे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष गोपाल पाटीदार ने बताया दोपहर में शुरू हुए धरना प्रदर्शन के एक से डेढ़ घंटे बाद भी कलेक्टर द्वारा ज्ञापन लेने नहीं आने पर किसानों ने अर्धनग्न हो कर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी खरी-खोटी सुनाई। किसानों ने कहा कि जिस अन्नदाता के बलबूते पर प्रदेश सरकार वाह-वाही लुट रही है। उसी की सुनवाई जिम्मेदार नहीं कर रहे हैं।

अर्धनग्न किसानों का प्रदर्शन, खरगोन-कसरावद रोड पर लगा जाम Read More »

वन मंत्री शाह को कुर्की का नोटिस, कोर्ट ने कहा पहले उनकी बात सुनें

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह को संपत्ति कर वसूली के लिए नगर निगम गलत पते पर ही नोटिस भेजता रहा। कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी वह तामील नहीं हुआ तो नगर निगम के किसी सलमान भाई ने मंत्री के मोबाइल नंबर पर बिल भेज दिया। मंत्री ने इस कार्रवाई को हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने आदेश दिए कि याचिकाकर्ता शाह नगर निगम के समक्ष अपनी बात रखें। नगर निगम इस प्रेजेंटेशन पर निर्णय ले, तब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं करे। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई। मंत्री की ओर से अधिवक्ता दक्ष पालोदा, शाश्वत सेठ, परितोष सेठ, यश पालोद ने पैरवी की। याचिका में उल्लेख किया कि मूलत: खंडवा जिले के रहने वाले मंत्री की इंदौर में भी संपत्ति है। संपत्तिकर वसूली के लिए नगर निगम ने जितने भी नोटिस जारी किए, वह सही पते पर ही नहीं भेजे गए। विगत 26 मार्च 2023 को आखिरी नोटिस भेजा गया, जिसमें कहा गया कि टैक्स नहीं भरने पर संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।

वन मंत्री शाह को कुर्की का नोटिस, कोर्ट ने कहा पहले उनकी बात सुनें Read More »

भाजपा नेता ने देवास के डिप्टी कमिश्नर पर हाथ उठाया, गालियां दीं, मामला थाने पहुंचा

देवास नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) पर भाजपा नेता ने हाथ उठाने की कोशिश की। उसके साथ बीजेपी का एक पार्षद और दूसरी पार्षद का पति भी मौजूद था। उन्होंने भाजपा नेता का हाथ पकड़कर रोक लिया। घटना शुक्रवार शाम की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अफसर का आरोप है कि भाजपा नेता ने मेरा जुलूस निकालने की धमकी दी। मुझे गालियां दीं। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
निगम के डिप्टी कमिश्नर डॉ. पुनीत शुक्ला शाम को अपने केबिन में बैठे हुए थे। तभी भाजपा पार्षद मनीष सेन, पार्षद पति इरफान अली और पार्षद पति विनय सांगते वहां पहुंचे थे। वीडियो में ये सभी उपायुक्त से चर्चा-बहस करते दिख रहे हैं।

भाजपा नेता ने देवास के डिप्टी कमिश्नर पर हाथ उठाया, गालियां दीं, मामला थाने पहुंचा Read More »

‘किसी का भाई किसी की जान’ पर सलमान ने उड़ाया अपना ही मजाक

बोले- अब 100 करोड़ कमाना कोई बड़ी बात नहीं
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने गुरुवार को फिल्मों के ताबड़तोड़ कलेक्शन पर रिएक्ट किया। उन्होंने गुरुवार को ‘जवान’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों के कारोबार पर कहा कि फिल्मों के लिए ‘100 करोड़ रुपये का क्लब’ अब पुरानी बात हो गई है। अब तक नया बेंचमार्क 1,000 करोड़ रुपये होना चाहिए। साथ ही सलमान खान ने इवेंट में अपनी पिछली फ्लॉप रही फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का मजाक भी उड़ा डाला। गुरुवार को 57 साल के सलमान खान गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ का ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने फिल्मों के कलेक्शन पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, ‘100 करोड़ रुपये का आंकड़ा बहुत पीछे रह गया है। पंजाबी, हिंदी या कोई भी फिल्म इंडस्ट्री हो, फिल्में 400-600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रही हैं। यहां तक मराठी फिल्में इतनी कमाई कर रही हैं।’
1000 करोड़ के क्लब पर बोले सलमान- उन्होंने आगे कहा, ‘फिल्में देखने के लिए जनता थिएटर में एक बार फिर लौट रही है। मुझे लगता है कि 100 करोड़ रुपये कमाना कोई बड़ी बात नहीं है। मुझे लगता है अब फिल्मों की कमाई का बैंचमार्क 1,000 करोड़ रुपये होना चाहिए।’
गिप्पी ग्रेवार ने सलमान खान को लेकर कहा- इतना ही नहीं, सलमान खान ने अपनी पिछली फ्लॉप रही फिल्म पर भी रिएक्ट कर डाला। हुआ यूं कि गिप्पी ग्रेवाल ने सलमान खान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अगर सलमान भाई ने कह दिया है कि हमारी फिल्म अच्छा काम करेगी तो जरूर कुछ बड़ा करेगी।
सलमान खान ने बातों ही बातों में उड़ाया मजाक- गिप्पी ग्रेवाल की इस बात पर सलमान खान ने खुद की ही टांग खींची। वह बोले, ‘अरे भाई, मेरे पर मत जाना। फिल्म पर जाना। आजकल मेरे खुद के प्रेडिक्शन मेरी फिल्मों पर नहीं जा रहे।’ मालूम हो, सलमान खान की आखिरी फिल्म ईद पर रिलीज हुई थी ‘किसी का भाई किसी की जान’। जो बॉक्स आॅफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी। बॉक्स आॅफिस पर सलमान खान की इस फिल्म ने महज 110.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

‘किसी का भाई किसी की जान’ पर सलमान ने उड़ाया अपना ही मजाक Read More »

विश्व कप की तैयारियों को परखने के लिए भारत के पास अंतिम अवसर

भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा। इस सीरीज में टीम इंडिया के पास अपनी वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने का आखिरी मौका होगा। इस मैदान पर भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया से 4 साल बाद खेलेगी। यहां पिछले मैच में आॅस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया था।
भारतीय सिलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप से पहले टीम के 5 सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को सीरीज के शुरुआती 2 मैचों से आराम दिया गया है। वनडे फॉर्मेट में हेड टु हेड आंकड़ों में आॅस्ट्रेलियाई टीम मजबूत है। दोनों के बीच कुल 14 सीरीज खेली गई है, जिसमें 8 में आॅस्ट्रेलिया और 6 में भारत को जीत मिली है। भारत में दोनों के बीच 11 सीरीज खेली गई, 6 में आॅस्ट्रेलिया और 5 में भारत को जीत मिली। दोनों टीमों के बीच आखिरी सीरीज इसी साल मार्च में भारत में ही खेली गई थी, जिसे आॅस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था। मोहाली में दोनों टीमों के बीच 5 वनडे खेले गए, 4 में आॅस्ट्रेलिया और महज एक में भारत को जीत मिली। भारत को आखिरी जीत 1996 की ट्राई सीरीज में मिली थी।
शुभमन गिल टॉप स्कोरर- केएल राहुल आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार भारत की कप्तानी करेंगे। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक 7 वनडे खेले हैं, 4 में टीम को जीत और 3 में हार मिली।
मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव और रविचंद्रन अश्विन का बचाव किया, दोनों ही खिलाड़ी आज का मैच खेलेंगे। इंजरी से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा होंगे। साल 2023 में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेटटेकर रहे हैं।
स्टार्क और मैक्सवेल नहीं खेलेंगे- आॅस्ट्रेलिया टीम वर्ल्ड कप के 14 खिलाड़ी और 6 एक्स्ट्रा प्लेयर्स के साथ भारत के खिलाफ सीरीज खेलने उतरी रही है। पहले वनडे में इंजर्ड मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल सकेंगे। टीम इनकी जगह स्पेंसर जॉनसन और मार्नस लाबुशेन को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती है। साल 2023 में वनडे क्रिकेट में आॅस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, एडम जम्पा टॉप विकेट टेकर रहे हैं।

विश्व कप की तैयारियों को परखने के लिए भारत के पास अंतिम अवसर Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights