Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

Sikkim Cloudburst: सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, दो की मौत; ऊफान पर तीस्ता नदी

सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके अलावा तीस्ता नदी के बढ़ते पानी से प्रतिष्ठित इंद्रेनी पुल भी बह गया।

सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है। उत्तरी सिक्किम में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कोई आई त्रासदी में अब तक दो लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। इसमें भारतीय सेना के 23 जवानों के लापता होने और कई वाहन बह गए।

जानकारी के मुताबिक, उफनती तीस्ता नदी के कारण प्रमुख सड़कें और पुल बह गए हैं। इस बीच बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 समेत प्रमुख सड़कें बह गईं हैं। बादल फटने के बाद सिक्किम में अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री पीएस गोले ने सिंगतम में घटनास्थल का दौरा किया और हर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और नागरिक समाज के लोगों से मुलाकात की। इस बीच युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू की जा रही है। 

कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई
तीस्ता नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक सिक्किम में बादल फटने और लोनार्क झील के टूटने से बुधवार को कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। अभी तक किसी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि सिक्किम में निचले इलाकों और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके अलावा तीस्ता नदी के बढ़ते पानी से प्रतिष्ठित इंद्रेनी पुल भी बह गया। यह पूर्वी सिक्किम में सिंगतम को दक्षिण जिले को आदर्श गांव से जोड़ता है। दूसरी ओर सिक्किम में अधिकारियों ने डिक्चू, सिंगतम और रंगपो जैसे इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

सेना के 23 जवान लापता
जानकारी के मुताबिक, लोनार्क झील में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से प्रभावित सिक्किम में दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारतीय सेना के 23 जवान लापता बताए गए हैं। वाहनों के भी बहने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना के 23 जवान सिक्किम के सिंगतम के पास बारदांग इलाके से लापता हो गए। लापता सैन्यकर्मियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री ने किया दौरा
दूसरी ओर सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग-गोले स्थिति का जायजा लेने के लिए सिंगतम पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सभी हमारे राज्य में आई हालिया प्राकृतिक आपदा से अवगत हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाएं तैनात कर दी गई हैं और नुकसान का आकलन करने और स्थानीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए मैंने व्यक्तिगत रूप से सिंगतम का दौरा किया। 

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने और इस महत्वपूर्ण समय के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने” का आग्रह किया। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने कहा कि यह जरूरी है कि हम संयम बनाए रखें और अपने क्षेत्र में तेजी से सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद करें। सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है।

तीस्ता नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा
उफनती तीस्ता नदी के कारण प्रमुख सड़कें और पुल बह गए हैं। तीस्ता नदी का जल स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। सिक्किम में निचले इलाकों और तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। सिक्किम में तीस्ता नदी का पानी बुधवार की सुबह सिंगतम और रंगपो जैसे निचले इलाकों में घुस गया, जिससे बाढ़ आ गई। बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग-10 समेत प्रमुख सड़कें बह गईं हैं। तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने इंद्रेनी पुल को भी बहा दिया, जो पूर्वी सिक्किम में सिंगतम को दक्षिण जिले में आदर्श गांव से जोड़ता है। सिक्किम में अधिकारियों ने डिक्चू, सिंगतम और रंगपो जैसे इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

Sikkim Cloudburst: सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, दो की मौत; ऊफान पर तीस्ता नदी Read More »

बिग ब्रेकिंग: आम आदमी पार्टी एमपी, राजस्थान छत्तीसगढ़ चुनाव नहीं लड़ेगी

बिग ब्रेकिंग: आम आदमी पार्टी एमपी, राजस्थान ^~^छत्तीसगढ़ चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की मदद के लिए ऐसा कर रहे हैं और भाजपा विरोधी वोटों को किसी भी तरह से विभाजित नहीं करेंगे। यह भारत गठबंधन की नैतिकता की रक्षा के लिए किया गया है ^~^ को 2024 लोकसभा में आगे बढ़ाया जाएगा।

बिग ब्रेकिंग: आम आदमी पार्टी एमपी, राजस्थान छत्तीसगढ़ चुनाव नहीं लड़ेगी Read More »

इंदौर के गांधीनगर इलाके में तीन बच्चो की खदान में डूबने से मौत

इंदौर के गांधीनगर इलाके में तीन बच्चो की खदान में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों मल्हारगंज इलाके के है। शुक्रवार को वह यहां लोडिंग गाड़ी से पहुंचे थे। सूचना के बाद तीनों के शवों केो निकालकर अरबिदों अस्पताल भेजा गया है।

गांधी नगर पुलिस के मुताबिक घटना सुपर कॉरिडोर के पास गिट्‌टी खदान की है। यहां 16 साल के अनीश वर्मा, अमन पिता कमल कौशल (21) और आदर्श उर्फ जय्यू पिता कमल कौशल (19) की हादसे में मौत हो गई। आदर्श और अमन सगे भाई हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों कंडील पुरा इलाके के रहने वाले हैं। तीनों दोपहर में यहां अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन करने पहुंचे थे। गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित करने के बाद नहाने के दौरान तीनों गहराई में चले गए और डूब गए। गहराई में जाने से उनकी मौत हो चुकी थी। उनके दो अन्य दोस्त अब्बू और चीनू हादसे में बच गए।पहले खेड़ी घाट जाने वाले थेपरिवार के लोगों ने बताया कि पहले युवक खेड़ी घाट जाने वाले थे। लेकिन अचानक इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर टिगरिया बादशाह और गांधी नगर इलाके की खदान में विसर्जन का मन बना लिया। परिवार ने यहां जाने से मना भी किया। लेकिन युवक बिना बताए यहां चले गए। बताया जाता है कि यहां डूबने के दौरान लोगों से मदद भी मांगी। लेकिन आगे कोई नहीं आया। पुलिस के मुताबिक दो लड़के आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

इंदौर के गांधीनगर इलाके में तीन बच्चो की खदान में डूबने से मौत Read More »

100 करोड़ की लागत से बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
शहर के सबसे प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर को महाकाल लोक की तर्ज पर खेड़ापति हनुमान लोक बनाया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि नरेला की रक्षा करने वाले श्री खेड़ापति हनुमान जी के मंदिर को नए सिरे से डेवलप किया जाएगा। करीब 100 करोड़ की लागत से इस पूरे क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना पूरी बन चुकी है। इसे महाकाल लोक की तर्ज पर बनाया जाएगा। मंदिर भी भव्य बनेगा। उसके कॉरिडोर को सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। यहां पर आने वाले लोगों को मंदिर घूमने में दिक्कत न हो इसके लिए जगह-जगह पर साइनेज लगाए जाएंगे। जल्दी इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
20 करोड़ की लागत से बनेगा कॉरिडोर- पहले चरण में 20 करोड़ रुपए से खेड़ापति कॉरिडोर बनेगा। 21 एकड़ में मंदिर समेत कॉरिडोर का विकास होगा। मंदिर परिसर के आसपास के मार्केट को री-डिजाइन किया जाएगा। छोला दशहरा मैदान अभी मंदिर परिसर से अलग है। नए डिजाइन में इसे मंदिर परिसर के साथ जोड़ा जा रहा है। मंदिर के सामने की सड़क भी नई बनेगी। इसे दशहरा मैदान के पीछे से घुमाकर बनाया जाएगा। इसे ऐसा डिजाइन किया गया है कि विदिशा रोड से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो।
दशहरा मैदान में पवेलियन- दशहरा मैदान को पवेलियन के रूप में डेवलप किया जाएगा। नीचे मार्केट होगा। ऊपर लोग बैठ सकेंगे। इससे बड़े आयोजन में लोगों को खड़े नहीं रहना पड़ेगा। कॉरिडोर निर्माण से यहां पर्यटन बढ़ेगा। बाहर से लोग आएंगे तो रोजगार में भी वृद्धि होगी। इस प्रोजेक्ट पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी काम करेंगे।
स्वयं प्रकट हुई थी प्रतिमा- मान्यता है कि इस प्रसिद्ध मंदिर में जो प्रतिमा है वह मानव निर्मित नहीं, बल्कि जनकल्याण करने स्वयं हनुमान जी ने इस स्थान का चयन किया और मूर्ति प्रकट हुई। समय के साथ-साथ मंदिर के स्वरूप में परिवर्तन होता रहा और आज यह मंदिर भव्य स्वरूप में है।

100 करोड़ की लागत से बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक Read More »

डोल ग्यारस आज, भोपाल के राजा की अगुआई में निकलेगा चल समारोह

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
डोल ग्यारस का पर्व सोमवार को उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर रथ पर सवार होकर भगवान श्री विष्णु नगर भम्रण करेंगे। उनके साथ ही रथों में विनायक भगवान भी रहेंगे। चल समारोह विभिन्न समाजों व समितियों द्वारा निकाला जाएगा। साथ ही काफी संख्या में श्रीगणेश भगवान की मूर्तियों को तलाबों व घाटों में गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा व्रत-उपवास व विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही गाजे-बाजे के साथ भव्य चल समारोह निकाले जाएंगे। जिसमें शहर के कई डोल शामिल होंगे।
पुराने भोपाल में निकलेगा परंपरागत चल समारोह- डोल ग्यारस समारोह समिति द्वारा परंपरागत चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह चौक बाजार से शुरू होगा, जो लखेरापुरा, सोमवारा, इमामबाड़ा, जवाहर चौक, जुमेराती, इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड, बुधवारा, काली मंदिर, होते हुए खटलापुरा घाट पर संपन्न होगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर विराजित की गई श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मुख्य रूप से पीपल चौक स्थित भोपाल में पहली बार विराजित होने वाले श्री गणेश का विसर्जन यहां होगा। यहां विराजमान श्री गणेश प्रतिमा को भोपाल के राजा के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा 190 से अधिक छोटी व बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
पर्व की यह है मान्यता- मां चामुंडा दरबार के पुजारी पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि कृष्ण जन्म के 18वें दिन माता यशोदा ने पूजन किया था। इसी दिन को डोल ग्यारस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को डोल में बैठाकर तरह-तरह की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप का पूजन होता है। मान्यता है कि डोल ग्यारस के दिन ही माता यशोदा ने बालगोपाल कृष्ण को नए वस्त्र पहना कर सूरज देवता के दर्शन करवाए। उनका नामकरण किया था। डोल ग्यारस के दिन मथुरा-वृंदावन के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर मेले आदि लगते हैं व माता यशोदा की गोद भरी जाती हैं। वहीं मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को झूले में विराजमान कराकर विशेष पूजा अर्चना व रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है।
भोपाल के राजा को लगाया लड्डुओं का भोग- गणेशोत्सव के छठवें दिन रविवार को पुराने शहर में पीपल चौक पर विराजे भोपाल के राजा को 351 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। गणपति बप्पा की आरती की गई। विधि-विधान से पूजन करके लड्डुओं का भोग लगाया। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

डोल ग्यारस आज, भोपाल के राजा की अगुआई में निकलेगा चल समारोह Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights