Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

जब विपत्तियों में लोग सुरक्षित जगह खोजते हैं, तब पत्रकार तलाशते हैं समाधान : सीएम

हिन्दुस्तान मेल, इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के मध्य सेतु की भूमिका निभाते हैं। पत्रकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज होते हैं। पत्रकारिता एक धर्म है, जिसके निर्वहन के लिए पत्रकार युद्ध, बाढ़, भूकम्प जैसी विपरीत स्थितियों में भी जीवन दांव पर लगाकर कार्य करते हैं। जब विपत्तियों में लोग सुरक्षित स्थान खोजते हैं, तब पत्रकार समाधान खोजते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर के भूमिपूजन के मौके पर कही। उन्होंने पत्रकारों के कल्याण और छोटे समाचार पत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
भोपाल में मंगलवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल के मालवीय नगर में बनने वाले आधुनिक और देश के अनूठे स्टेट मीडिया सेंटर की आधारशिला रखी और भूमिपूजन किया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के पत्रकार व मीडियाकर्मियों ने भागीदारी दर्ज करवाई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्टेट मीडिया सेंटर के रूप में भविष्य के ऐसे वृट वृक्ष के बीज रोपे जा रहे हैं, जिनसे अनुभवों की शाखाओं पर अनंत आशाएं साकार होंगी। भव्य समारोह में प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला और आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह भी मौजूद थे।
70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को मिलेगा स्थायी अधिमान्यता कार्ड- मुख्यमंत्री चौहान ने पत्रकार और मीडियाकर्मियों के साथ ही छोटे समाचार पत्रों के लिए भी राहतभरी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लघु समाचार पत्रों को एक माह के अंतराल से विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि हर साल पांच महिला पत्रकारों को महिला विकास कार्यों पर अध्ययन के लिए फैलोशिप प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पत्रकार समाज को प्राप्त वो आश्वासन है, जिनके होने से सुनवाई सुनिश्चित है। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों के स्याही का अमूल्य योगदान है। उन्होंने आगे जोड़ा कि पत्रकार और पत्रकारिता लोकतंत्र के प्राण हैं। मध्यप्रदेश की भूमि से पं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता के पुरोधा बने। इसी धरती पर हरिशंकर परसाई जैसे व्यंग्यकार हुए जिन्होंने समाज को आईना दिखाने का कार्य किया। स्व. वेदप्रताप वैदिक ने हिंदी की प्रतिष्ठा के लिए कार्य किया। स्व. प्रभाष जोशी ने नई भाषा दी। एक दौर था जब स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारों ने भागीदारी की और परतंत्रता की बेड़ियां तोड़ने का कार्य किया। आपातकाल के खिलाफ भी पत्रकार लड़े। कोविड के कठिन दौर में पत्रकारों ने अपना दायित्व निभाया। पत्रकार समाजसेवी भी होते हैं, उनका सरोकारों से ऐसा रिश्ता होता है, जैसे शरीर और आत्मा का रिश्ता।
मीडिया सेंटर बनेगा पत्रकारिता के छात्रों का गुरुकुल – मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के दौर में कहीं-कहीं विश्वसनीयता का संकट देखने को मिलता है। संवाद, संचार और सम्पर्क पत्रकारिता के प्राण होते हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्टेट मीडिया सेंटर इन पत्रकारों के संवाद, खबरों के संचार और हमारे सम्पर्क का केन्द्र बनेगा। यह केन्द्र पत्रकारिता के छात्रों का गुरुकुल बनेगा। यह केन्द्र वरिष्ठों के अनुभवों और युवाओं की ऊर्जा का उपयोग करेगा। साथ ही पुराने घर की स्मृतियां भी संजोएगा।
पत्रकारों को भूखंड देने की चल रही कार्यवाही : शुक्ल – जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास में प्रदेशभर से पत्रकार आए हैं। पत्रकार लोकतंत्र को वरदान बनाने का कार्य करते हैं। उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने पत्रकारों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जिससे अनेक परिवारों को राहत मिली। गत 7 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम में स्टेट मीडिया सेंटर प्रारंभ करने के साथ पत्रकारों को जिला स्तर पर भूखंड प्रदान करने की घोषणा की थी। जिलों में पत्रकारों को भूखंड प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी प्रारंभ हो गई है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को भी लंबे समय से उच्च पद के प्रभार के लिए पात्र अधिकारियों और नए सहायक संचालकों को लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकारों को दी सम्मान निधि – मुख्यमंत्री चौहान ने स्टेट मीडिया सेंटर के शिलान्यास समारोह में प्रदेश के 10 वरिष्ठ पत्रकारों को बढ़ी हुई सम्मान निधि प्रतीक स्वरूप प्रदान की। उल्लेखनीय है कि प्रतिमाह 10,000 के स्थान पर अब 20,000 की राशि का भुगतान सम्मान निधि के अंतर्गत जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जिन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान निधि प्रदान की, उनमें विजयदत्त श्रीधर भोपाल, ओमप्रकाश फरक्या इंदौर, परमानंद तिवारी जबलपुर, देव श्रीमाली ग्वालियर, अंजनीकुमार शास्त्री रीवा, राजेंद्र पुरोहित उज्जैन, सिद्ध गोपाल तिवारी सागर, कमलेश सिंह परिहार चंबल, पंकज पटेरिया नर्मदापुरम और रामावतार गुप्ता शहडोल शामिल हैं।

जब विपत्तियों में लोग सुरक्षित जगह खोजते हैं, तब पत्रकार तलाशते हैं समाधान : सीएम Read More »

जरूरत पड़ी तो सीहोर-विदिशा तक ले जाएंगे मेट्रो : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया। इस फाइनल ट्रायल रन में ट्रेन ने 20 मिनट 10 सेकंड में 4 किमी का सफर तय किया। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मेट्रो ट्रैक पर चली। सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम के ओके के बाद अगले साल मई-जून तक कमर्शियल रन यानी आम लोगों के लिए मेट्रो चलने लगेगी।
सुभाष नगर डिपो में सीएम शिवराज ने कहा- मेट्रो यहीं नहीं रुकेगी। इसका विस्तार कर मंडीदीप भी ले जाएंगे, जरूरत पड़ी तो सीहोर और विदिशा भी ले जाएंगे। मैं बचपन से भोपाल आता था। पहले यहां तांगा चलता था। पहले छोटा सा भोपाल था। तांगे वाला भोपाल था। तांगे से आगे बढ़े तो भट्ट-सूअर आए। इसके बाद छोटे आॅटो आए। टैक्सियां चलीं। फिर स्मार्ट बस चलीं। अब हम सफर तय कर रहे हैं तांगे से लेकर मेट्रो तक का।
लोग मजाक उड़ाते थे
कि कहां मेट्रो चलेगी
सीएम शिवराज ने कहा- पहले लोग हमारा मजाक उड़ाते थे कि कहां मेट्रो चलेगी, लेकिन जो हमने कहा था, वो किया। गड्‌ढों वाला मध्यप्रदेश मेट्रो वाला हो गया है। मेट्रो में कार वाला, दोपहिया वाला भी सफर करेगा। ये सभी को एक समान बना देगी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो में सफर किया। मेट्रो के तीनों कोच में कुल 165 लोग सवार थे। इनमें सीएम के अलावा मंत्री, विधायक, महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि, मेट्रो कॉपोर्रेशन के अफसर भी शामिल थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो में सफर किया। मेट्रो के तीनों कोच में कुल 165 लोग सवार थे। इनमें सीएम के अलावा मंत्री, विधायक, महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि, मेट्रो कॉपोर्रेशन के अफसर भी शामिल थे।

दिल्ली टीम के ग्रीन सिगनल के बाद चलेगी मेट्रो
सुभाष नगर से एम्स के बीच कुल 8 स्टेशन हैं। इनमें से फाइनल ट्रायल रन 5 स्टेशन- सुभाष नगर से रानी कमलापति के बीच हुआ है। आगे के 3 स्टेशन डीआरएम आॅफिस, अलकापुरी और एम्स का काम अधूरा है। ट्रायल रन रूट वाले सुभाष नगर स्टेशन का काम लगभग 95% पूरा हो चुका है। केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर और रानी कमलापति स्टेशन के फिनिशिंग के सभी काम बाकी है। अगले कुछ महीनों में इनका काम पूरा किया जाएगा। रानी कमलापति से डीआरएम आॅफिस स्टेशन के बीच स्टील ब्रिज बनेगा। अभी यह राजस्थान के अलवर में तैयार हो रहा है। 65 मीटर लंबे इस ब्रिज की लागत 11 करोड़ रुपए आएगी। सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम से ओके मिलने के बाद अगले साल मई-जून तक कमर्शियल रन यानी आम लोगों के लिए मेट्रो चलने लगेगी।

जरूरत पड़ी तो सीहोर-विदिशा तक ले जाएंगे मेट्रो : मुख्यमंत्री Read More »

सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई, 23 जवान लापता

सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने की वजह से 23 जवान लापता हो गए। डिफेंस ढफड के मुताबिक, ल्होनक झील के ऊपर मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास बादल फटा। इसके बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई।
नदी से लगे इलाके में ही सेना का कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया। गुवाहाटी के डिफेंस ढफड ने बताया- अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। इसके बाद निचले इलाके भी डूबने लगे हैं। यहां सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के 41 वाहन डूब गए। सेना के मुताबिक, बादल फटने की घटना के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक 15 से 20 फीट तक बढ़ गया। इसके बाद नदी से लगे आसपास के इलाकों में पानी भर गया। कई घरों में भी नदी का पानी घुस आया। लोग घर छोड़कर सुरक्षित इलाकों में चले गए।
रेस्क्यू आॅपरेशन जारी
गुवाहाटी के डिफेंस ढफड ने बताया कि हादसे के बाद सेना के लापता जवानों की तलाशी के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन भी अपने स्तर पर रेस्क्यू आॅपरेशन चला रही है। हालांकि जानमाल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई, 23 जवान लापता Read More »

आप सांसद संजय सिंह के घर ईडी का छापा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के घर बुधवार सुबह 7 बजे ईडी की टीम पहुंची। यह छापेमारी संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में हो रही है। बताया जा रहा है करीब 7-8 अधिकारी आबकारी नीति केस के सिलसिले में छानबीन कर रहे हैं। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है।
आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर उनके पिता का कहना है, विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा, जब उनको क्लियरेंस मिल जाएगी। इससे पहले 24 मई को इसी केस में संजय सिंह के करीबियों के यहां ईडी ने छापा मारा था। तब संजय सिंह ने कहा था- मैंने ईडी की फर्जी जांच को पूरे देश के सामने उजागर किया। आज मेरे सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर ईडी ने छापा मारा है। सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। ये जुर्म की इंतिहा है। चाहे जितना जुर्म करो लड़ाई जारी रहेगी।
आप बोली- अडाणी का मुद्दा उठाया इसलिए छापेमारी
संजय सिंह अडानी के मुद्दे पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं और इसी वजह से उनके आवास पर छापेमारी की जा रही है। केंद्रीय एजेंसियों को पहले भी कुछ नहीं मिला और आज भी कुछ नहीं मिलेगा। वहीं आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, सबसे पहले उन्होंने कल कुछ पत्रकारों के आवास पर छापेमारी की और आज संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की गई।
इसी साल जनवरी में ईडी ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था। दरअसल मई में संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है।

आप सांसद संजय सिंह के घर ईडी का छापा Read More »

Asian Games Live: आज भारत को चौथा पदक मिला; मुक्केबाजी में प्रवीण को कांस्य, पदकों की कुल संख्या 73 पहुंची……..

Asian Games Day 8 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का आज 11वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात और दसवें दिन नौ पदक मिले थे। आज भी भारत को 10 के करीब पदक मिल सकते हैं और पदक तालिका में भारत के कुल पदकों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 
16
रजतः 26
कांस्यः 31
कुलः 73

Asian Games Live: मुक्केबाजी में प्रवीण को कांस्य

मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीनी ताइपे की लिन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी और उनका सफर यहीं खत्म हो गया।

Asian Games Live: आज भारत को चौथा पदक मिला; मुक्केबाजी में प्रवीण को कांस्य, पदकों की कुल संख्या 73 पहुंची…….. Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights