Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

इसी सप्ताह बज सकता है प्रदेश में चुनाव का बिगुल…………

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर सबके मन में जिज्ञासा बढ़ती जा है। हालांकि, अभी तक निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उसकी तैयारियों को देखकर लगता है कि इसी हफ्ते मध्य प्रदेश सहित राजस्थान छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इलेक्शन का बिगुल बज सकता है। चुनाव की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे के बाद निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों में इलेक्शन नवंबर-दिसंबर 2023 में हो सकते हैं। मध्य प्रदेश में आज (बुधवार, 4 अक्टूबर) मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में 6 जनवरी 2024 और छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी 2024 के पहले नई सरकार के गठन की संवैधानिक बाध्यता है। इसी तरह राजस्थान में 14 जनवरी 2024 के पहले नई सरकार का गठन करना जरूरी है। इसी वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग इसी महीने (अक्टूबर) के पहले या दूसरे हफ्ते में पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। निर्वाचन आयोग की तैयारियों को देखते हुए यह भी कयास लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवंबर के दूसरे, तीसरे और चौथे हफ्ते में मतदान की अलग-अलग तारीखें तय हो सकती हैं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 6 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 3 जनवरी 2024, तेलंगाना में 16 जनवरी 2024, राजस्थान में 14 जनवरी 2024 और मिजोरम में 17 दिसंबर 2023 तक नई सरकार का गठन करना संवैधानिक है।
अधिकारियों की लिस्ट भी हो रही तैयार
भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का काम हो चुका है। आज इसका अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। इसके साथ ही चुनाव कार्य में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले अधिकारियों की लिस्ट भी तैयार हो रही है। उनके प्रशिक्षण का काम भी चल रहा है।
एक चरण में हुआ था पिछला चुनाव
बात पिछले के चुनाव की करें तो 6 अक्टूबर 2018 को निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। आयोग ने छत्तीसगढ़ में दो चरणों में तो मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में एक चरण में ही चुनाव मतदान करवाया था। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 18 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर और दूसरे चरण की 72 विधानसभा सीटों में 20 नवंबर को मतदान करवाया था। मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक ही चरण में 28 नवंबर हुई थी। राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को वोटिंग की गई थी। सभी पांच राज्यों की मतगणना एक साथ 11 दिसंबर 2018 को हुई थी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए गए थे।

इसी सप्ताह बज सकता है प्रदेश में चुनाव का बिगुल………… Read More »

कबड्डी में जीत का सिलसिला जारी : थाईलैंड को 63-26 पॉइंट से हराया, ग्रुप ए में शीर्ष पर भारत

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में बुधवार को पीपुल्स रिपब्लिक आॅफ चाइना के हांगझोऊ में थाईलैंड को हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।
37 अंकों की जीत ने भारत को ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है। चीनी ताइपे की टीम ने भी अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है लेकिन उनका प्वाइंट अंतर +37 का है जबकि भारत का प्वाइंट अंतर +74 है। भारतीय टीम ने 63-26 की बड़ी जीत में थाईलैंड को चार बार आॅल आउट किया। थाईलैंड के खिलाड़ी अधिक प्रभावशाली नहीं रहे और पूरे मैच में सिर्फ एक सुपर टैकल करने में सफल रहे। एशियन गेम्स 2023 कबड्डी में हांगझोऊ के जिआओशान गुआली स्पोर्ट्स सेंटर में कबड्डी मैट पर पवन सहरावत की टीम ने महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व बनाए रखा और पहले हाफ में थाईलैंड को 3 बार आॅल-आउट करते हुए 28 अंकों की बड़ी बढ़त हासिल की। रेडर नवीन कुमार और अर्जुन देशवाल ने भारतीय कबड्डी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। भारतीय टीम ने मैच शुरू होने के बाद कुछ मिनट बीतते ही थाईलैंड को पहली बार आॅल-आउट करते हुए 12-2 की बढ़त हासिल कर ली। इसके तुरंत बाद, थाईलैंड ने एक सुपर रेड करते हुए नवीन कुमार, सुनील और परवेश को मैट से बाहर कर दिया। हालांकि, जल्दी ही भारत ने अपने तीनों खिलाड़ियों को रिवाइव कर लिया। हालांकि, भारत की संतुलित टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा और थाईलैंड को मैच में दूसरी बार आॅल-आउट कर 27-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद, भारत की ओर से कुछ बेहतरीन टैकल और अर्जुन देशवाल की एक शानदार रेड की बदौलत थाईलैंड की टीम एक बार फिर से आॅल-आउट हो गई। असलम इनामदार और आकाश शिंदे की मदद से भारत ने अपनी बढ़त को 28-9 से 37-9 तक पहुंचाकर पहला हाफ खत्म किया।

कबड्डी में जीत का सिलसिला जारी : थाईलैंड को 63-26 पॉइंट से हराया, ग्रुप ए में शीर्ष पर भारत Read More »

बीसीसीआई ने कहा- हमने कभी नहीं कहा कि उद्घाटन समारोह होगा; कैप्टेंस डे सेरेमनी होगी……..

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। बीसीसीआई सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस बार वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। 4 अक्टूबर को कैप्टेंस डे सेरेमनी या परेड होनी है। यह पहले से तय प्रोग्राम के मुताबिक ही होगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह सेरेमनी होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट में क्लोजिंग सेरेमनी जरूर होगी। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के मैच के पहले भी एक स्पेशल इवेंट होस्ट किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी का तो कोई प्लान ही नहीं था। लिहाजा इसे कैंसिल किए जाने का सवाल ही नहीं उठता।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने धमकी दी थी
सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर धमकी दी थी। कुछ दिन पहले उसकी तरफ से एक आॅडियो जारी किया गया था। इसमें उसने कहा था- 5 अक्टूबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंकवाद वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दिन खालिस्तानी झंडों का सैलाब आएगा। हमारे साथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लिया जाएगा।

बीसीसीआई ने कहा- हमने कभी नहीं कहा कि उद्घाटन समारोह होगा; कैप्टेंस डे सेरेमनी होगी…….. Read More »

नीरज की गोल्ड पर निगाहें……..

भारत के नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स 2023 में बुधवार को अपने पुरुष भाला फेंक खिताब को डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। पीपुल्स रिपब्लिक आॅफ चाइना के हांगझोऊ में भारतीय एथलीटों ने 3 अक्टूबर तक 69 पदक एशियन गेम्स मेडल टैली में जोड़ लिए हैं। नीरज चोपड़ा मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं, वह एशियन गेम्स में मेडल हासिल कर अपनी मेडल टैली को और बढ़ाना चाहेंगे। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी इस सीजन की शानदार शुरूआत करना चाहेंगे।
ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन महिलाओं के 75 किग्रा मुक्केबाजी वर्ग के फाइनल में हिस्सा लेंगी। वह टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता चीन की ली कियान के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबला खेलेंगी। महिलाओं के 57 किग्रा में परवीन हुड्डा भी सेमीफाइनल मुकाबले के लिए रिंग में उतरेंगी।

नीरज की गोल्ड पर निगाहें…….. Read More »

जरूरत पड़ी तो सीहोर-विदिशा तक ले जाएंगे मेट्रो : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया। इस फाइनल ट्रायल रन में ट्रेन ने 20 मिनट 10 सेकंड में 4 किमी का सफर तय किया। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मेट्रो ट्रैक पर चली। सभी स्टेशनों का काम पूरा होने के बाद दिल्ली से सेफ्टी टीम आएगी और निरीक्षण करेगी। दिल्ली की टीम के ओके के बाद अगले साल मई-जून तक कमर्शियल रन यानी आम लोगों के लिए मेट्रो चलने लगेगी।
सुभाष नगर डिपो में सीएम शिवराज ने कहा- मेट्रो यहीं नहीं रुकेगी। इसका विस्तार कर मंडीदीप भी ले जाएंगे, जरूरत पड़ी तो सीहोर और विदिशा भी ले जाएंगे। मैं बचपन से भोपाल आता था। पहले यहां तांगा चलता था। पहले छोटा सा भोपाल था। तांगे वाला भोपाल था। तांगे से आगे बढ़े तो भट्ट-सूअर आए। इसके बाद छोटे आॅटो आए। टैक्सियां चलीं। फिर स्मार्ट बस चलीं। अब हम सफर तय कर रहे हैं तांगे से लेकर मेट्रो तक का।
लोग मजाक उड़ाते थे
कि कहां मेट्रो चलेगी
सीएम शिवराज ने कहा- पहले लोग हमारा मजाक उड़ाते थे कि कहां मेट्रो चलेगी, लेकिन जो हमने कहा था, वो किया। गड्‌ढों वाला मध्यप्रदेश मेट्रो वाला हो गया है। मेट्रो में कार वाला, दोपहिया वाला भी सफर करेगा। ये सभी को एक समान बना देगी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो में सफर किया। मेट्रो के तीनों कोच में कुल 165 लोग सवार थे। इनमें सीएम के अलावा मंत्री, विधायक, महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि, मेट्रो कॉपोर्रेशन के अफसर भी शामिल थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो में सफर किया। मेट्रो के तीनों कोच में कुल 165 लोग सवार थे। इनमें सीएम के अलावा मंत्री, विधायक, महापौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि, मेट्रो कॉपोर्रेशन के अफसर भी शामिल थे।

जरूरत पड़ी तो सीहोर-विदिशा तक ले जाएंगे मेट्रो : मुख्यमंत्री Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights