Hindustanmailnews

Author name: Hindustanmailnews

70% करप्शन मंत्री हैं पटेल : कांग्रेस

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
हरदा में मंत्री कमल पटेल को लेकर जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पर लिखा है – 70% लाओ, काम कराओ। पोस्टर में बारकोड के साथ कमल पटेल का फोटो है, जिसके नीचे करप्शन पटेल लिखा है। साथ ही एक फोन नंबर भी लिखा हुआ है। कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने बुधवार को इस पोस्टर को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। इस पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा- मंत्री जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
इसके बाद गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा​​​ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने डॉ. आरके दोगने के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने मंत्री की छवि को धूमिल करने और उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से पोस्ट की है। कांग्रेस के पूर्व विधायक पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइन थाने पर जमकर हंगामा किया।

70% करप्शन मंत्री हैं पटेल : कांग्रेस Read More »

राहुल गांधी नए जमाने के रावण : भाजपा

नई दिल्ली, एजेंसी
भाजपा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया और उन्हें नए जमाने का रावण बताया। पार्टी ने लिखा- नए जमाने का रावण यहां है। वे दुष्ट, धर्म और राम विरोधी हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य देश को बर्बाद करना है।
भाजपा की तरफ से जारी पोस्टर में राहुल के 7 सिर दिखाए गए हैं। इस पर लिखा है- भारत खतरे में है। तस्वीर के ठीक नीचे बड़े अक्षरों में रावण लिखा हुआ है। इसके नीचे अंग्रेजी में अ उडठॠफएरर ढअफळ ढफडऊवउळकडठ डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस लिखा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस के लोग कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए थे। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने ‘ओपन सोसायटी फाउंडेशन’ नाम के एक गैर सरकारी संगठन का नाम लिया है। भाजपा के एक और प्रवक्ता पूनावाला ने इसी तारीख को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रवीण चक्रवर्ती के नाम का जिक्र किया। चक्रवर्ती भी मोदी विरोधी माने जाते हैं।

राहुल गांधी नए जमाने के रावण : भाजपा Read More »

महाकाल लोक में आज आनंद की वर्षा हो रही है : सीएम

हिन्दुस्तान मेल, उज्जैन। आज महाकाल महालोक में आनंद की वर्षा हो रही है। द्वितीय चरण का लोकार्पण हो रहा है। सृजन और संहार जिनके डमरू में, समय जिनकी जटाओं में बंधा है। ऐसे महाकाल महाराज के चरणों में, मैं शीश झुकाता हूं। धरती जिनके त्रिशूल पर टिकी है जिन्होंने काल को अपने कपाल पर धारण किया है, ऐसे बाबा महाकाल के चरणों में मेरा प्रणाम! जो दो नैनों से हमारा विश्वास बनाए रखते हैं और तीसरे नेत्र से संपूर्ण संसार बनाए रखते हैं। ऐसे बाबा महाकाल के चरणों में शीश झुकाता हूं।

महाकाल लोक में आज आनंद की वर्षा हो रही है : सीएम Read More »

ट्रायल रन के बाद ट्रेन-ट्रैक फिटनेस की टेस्टिंग, नवंबर में 3 कोच और आएंगे

हिन्दुस्तान मेल, भोपाल
भोपाल मेट्रो के फाइनल ट्रायल रन के बाद अब ट्रेन बिना पैसेंजर के ट्रैक पर दौड़ेगी। मेट्रो को 2 हजार किलोमीटर चलाकर ट्रैक और ट्रेन दोनों की फिटनेस देखी जाएगी। बुधवार को भी ट्रैक पर मेट्रो चलाई गई। हालांकि, अभी सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच ही मेट्रो चलेगी। उधर, नवंबर में 3 कोच और आएंगे। इन्हें भी बारी-बारी से चलाकर देखा जाएगा।
मेट्रो कॉर्पोरेशन के अफसरों ने बताया कि ट्रैक और ट्रेन की फिटनेस जांचने के लिए मेट्रो को कम से कम 2 हजार किलोमीटर चलाया जाता है। इसलिए ट्रायल रन के बाद अब मेट्रो को लगातार ट्रैक पर चलाया जाएगा। ऐसा शेष 26 ट्रेन (प्रत्येक में 3 कोच) के लिए भी करेंगे। नवंबर में 3 कोच की एक ट्रेन भोपाल आ जाएगी। इसके बाद हर 20-25 दिन में कोच भोपाल पहुंचने लगेंगे। 3 अक्टूबर को भोपाल में मेट्रो के फाइनल ट्रायल रन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद वे ट्रेन में सवार भी हुए थे।
5 स्टेशन के सिविल वर्क कम्पलीट, फिनिशिंग बाकी
मेट्रो का फाइनल ट्रायल रन 3 अक्टूबर को हुआ था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी किया। उन्होंने अगले साल मई-जून तक आम लोगों के लिए ट्रेन चलाने की बात कही है। ऐसे में बाकी बचे कामों को तय डेटलाइन में पूरा करने की मेट्रो कॉर्पोरेशन के लिए चुनौती है।
प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5 स्टेशन- सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर और रानी कमलापति में से अभी सिर्फ सुभाष नगर स्टेशन का काम ही 95 प्रतिशत तक पूरा हुआ है। बाकी स्टेशनों पर फिनिशिंग के काम बचे हैं, इसलिए इन्हें सबसे पहले निपटाने की बात कही जा रही है।

ट्रायल रन के बाद ट्रेन-ट्रैक फिटनेस की टेस्टिंग, नवंबर में 3 कोच और आएंगे Read More »

सबसे मजबूत दावेदार भारत

अहमदाबाद, एजेंसी
वन-डे वर्ल्ड कप-2023 की शुरुआत आज से हो रही है। 46 दिन तक होने वाले टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा। भारतीय क्रिकेट टीम 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म करने वर्ल्ड कप-2023 में उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
ताकत: भारतीय टीम घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप खेल रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा सबसे शानदार वन-डे बल्लेबाजों में शामिल हैं। शुभमन गिल जबर्दस्त फॉर्म में हैं। बुमराह, सिराज और शमी के साथ शक्तिशाली तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने को मिलेगा। आॅफ स्पिनिंग आॅलराउंडर अश्विन को देर से शामिल करने से आक्रमण बेहतर हो गया है। टीम में अनुभव जुड़ गया है। शुभमन गिल (वर्ल्ड नंबर-2 बल्लेबाज): पंजाब के 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल 20 मैचों में 1,230 रन बनाए हैं।

सबसे मजबूत दावेदार भारत Read More »

Scroll to Top
Verified by MonsterInsights